Home Blog Page 3213

रायपुर : दूषित पानी पीने से 22 लोगों की हालत नाजुक

0

रायपुर। पुरई गांव में दूषित पानी पीने से 22 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरई गांव में दूषित पानी की सप्लाई होने के चलते 22 लोग डायरिया से पीड़ित हो गए हैं। पीड़ितों का इलाज उतई स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बता दें कि पुरई गांव में रहने वाले 22 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। डायरिया प्रभावितों को उतई के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ निजी चिकित्सालय में और कुछ का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उचित निगरानी बरतने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सभी डायरिया प्रभावितों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत है। इधर, घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों का हरसंभव ईलाज किया जाए ताकि जल्द-जल्द स्वस्थ्य हो सकें। 

ये हैं प्रभावित

पार्वती रिगरी 32 वर्ष, लोभ 10 वर्ष, सम्राट 10 वर्ष, कमला 36 वर्ष, राज 7 वर्ष, ज्योतिका 50 वर्ष, ईश्वरी 18 वर्ष, सरस्वती 25 वर्ष, भुनेश्वरी 45 वर्ष, किर्ती 33 वर्ष, दुर्गेश्वरी 27 वर्ष, सावित्री 36 वर्ष, नवझा 14 वर्ष, लता 22 वर्ष, टिकेश्वरी ओझा 11 वर्ष, लक्ष्मी 17 वर्ष,  त्रिसनि 27 वर्ष, राकेश 14 वर्ष, झड़िराम 38 वर्ष, क्रांति 40 वर्ष, देवती 35 वर्ष शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, वक्त है नई सुबह के आगाज का, सबको न्याय देने का …

0

रायपुर। चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जुबानी जंग के साथ सोशल वार भी एक दूसरे पर खूब करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि वक्त है नई सुबह के आगाज का वक्त है सबको ‘न्याय’ देने का वक्त है नई उम्मीदों वाले नए हिंदुस्तान का और वक्त है बदलाव का। उन्होंने आगे लिखा है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस पार्टी का गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजनों का घोषणा पत्र जारी करेंगे।

CM Bhupesh Baghel  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, वक्त है नई सुबह के आगाज का, सबको न्याय देने का ...

सीएम कमलनाथ ने भोपाल में RSS दफ्तर से हटाई सुरक्षा, बीजेपी नेता हुए नाराज

0

मध्यप्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर के बाहर तैनात जवानों का कैंप हटा लिया गया. जिसके बाद एक बार फिर से सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. एक तरफ जहां संघ इसका विरोध कर रही है. वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार के इस फैसले को उनके ही नेता गलत बता रहे हैं. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, भोपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाना बिल्कुल उचित नहीं है मैं मुख्य मंत्री कमल नाथ जी से अनुरोध करता हूँ कि तत्काल पुन: पर्याप्त सुरक्षा देने के आदेश दें.

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1112909546127712256

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यह दफ्तर ई-2 अरेरा कॉलोनी स्थित है, जहां पर 2009 से एसएएफ की एक- चार की गार्ड तैनात थे.लेकिन सोमवार रात 9:30 बजे अचानक एसएएफ का कैंप हटना शुरू हुआ. रात 11 बजे तक जवान अपना सामान लेकर वहां से चले गए. वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है. संघ पदाधिकारियों की मानें तो सुरक्षा व्यवस्था हटाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है.

गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा कि भोपाल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय से सुरक्षा का हटाया जाना @OfficeOfKNath का बेहद ही निंदनीय कदम है. @INCMP द्वारा शायद फिर किसी हमले की योजना बनाई गई है. अगर किसी स्वयंसेवक को खरोंच भी आई तो कांग्रेस सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी.

https://twitter.com/bhargav_gopal/status/1112783278040182784

गौरतलब हो कि भोपाल स्थित संघ कार्यालय समिधा मध्य क्षेत्र का मुख्यालय है. यहीं आरएसएस की मध्य प्रांत की कई महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं. वहीं संघ दफ़्तर की सुरक्षा हटाने पर बीजेपी तिलमिला गयी है. संघ पदाधिकारियों की मानें तो सुरक्षा व्यवस्था हटाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सावधान : सिगरेट की तरह अब शराब की बोतलों पर लिखी होगी ये चेतावनी

0

शराब की बोतलों पर सोमवार से सांविधिक चेतावनी का नियम लागू हो गया है। शराब की सभी बोतलों पर अब सिगरेट पैकेट की तर्ज पर यह लिखना अनिवार्य हो गया है कि ‘शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक’ है। यह नियम सोमवार से लागू हो गया।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि सभी शराब बोतलों पर यह संदेश तो होगा ही, साथ ही यह भी लिखना होगा कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।

एफएसएसएआई द्वारा पिछले साल जारी अधिसूचना के अनुसार सभी शराब की बोतलों पर तंबाकू उद्योग की तर्ज पर एक वर्गाकार बॉक्स में यह चेतावनी लिखना अनिवार्य किया गया था। खाद्य सुरक्षा एवं मानक (अल्कोहल वाले पेय) नियमन, 2018 के तहत शराब विनिर्माताओं के लिए बोतल पर यह चेतावनी लिखना, ‘शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सुरक्षित रहें, शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।’

यह तय किया गया है कि चेतावनी अंग्रेजी भाषा में तीन मिलीमीटर से कम के फोंट में नहीं होगी। एफएसएसएआई के अनुसार यदि संबंधित राज्य चाहते हैं कि यह चेतावनी स्थानीय या क्षेत्रीय भाषा में छापी जाए तो उन्हें इसकी अनुमति होगी और इसे अंग्रेजी में दोहराने की जरूरत नहीं होगी। एफएसएसएआई ने विनिर्माताओं को बिना इस्तेमाल वाले लेबल और प्रिंटिड कैन के इस्तेमाल के लिए छह माह तक का समय दिया है। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों की बीयर में खमीर की संख्या के मुद्दे को एफएसएसएआई ने फिलहाल टाल दिया है।

कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र होगा जारी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम के लिए अब से बस कुछ ही देर में घोषणापत्र सामने लाने वाले हैं।

माना जा रहा है कि इसमें न्यूनतम आय योजना यानी न्याय को प्रमुखता से पेश किया जाएगा। इसके तहत देश के 5 करोड़ परिवार या 25 करोड़ लोगों को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है।

इसके अलावा युवाओं को 22 लाख नौकरियां देने की बात भी घोषणापत्र का हिस्सा होगी। नीति आयोग को खत्म करने का एलान राहुल पहले ही कर चुके हैं, यह वादा भी घोषणापत्र का हिस्सा रहेगा।

इस बीच घोषणापत्र समिति के सदस्य भालचंद्र ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले ही दिन राफेल मामले की जांच के आदेश दिए जाएंगे।

BJP को हराने में महागठबंधन सक्षम, नरेंद्र मोदी से अच्छा होगा नया PM : अखिलेश

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि सूबे में महागठबंधन (सपा-बसपा) बीजेपी को हराने में सक्षम है। उनके गठबंधन से बीजेपी घबराई है। हमने विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया है, लिहाजा जीत हमारी ही होगी। सोमवार को एक हिंदी चैनल से बातचीत में वह बोले कि जो सबसे अच्छे नेता होगा, वही पीएम बनेगा और मौजूदा पीएम से अच्छा होगा।

पीएम मोदी ने सोमालिया में फंसी हैदराबाद की आफरीन और उनकी तीन बेटियों को बचाने के लिए की मदद

0

सोमालिया में फंसी मुस्लिम महिला को बचाने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए हैं। महिला पिछले वर्ष जुलाई माह से अपने ससुराल वालों के पास सोमालिया में फंसी है। महिला का नाम आफरीन बेगम है, उन्हें पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बाद वापस भारत में लाने में सफलता मिली है। महिला और उनकी तीन लड़कियों को 28 मार्च को उनके ससुराल वालों से छुड़ा लिया गया है और आज महिला और उसकी बेटियां मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

पीएम मोदी का हस्तक्षेप

बता दें कि सोमालिया में भारत का दूतावास नहीं है, लिहाजा भारत का दूतावास नैरोबी हाई कमीशन से ही चलता है। यहीं से महिला को उसके ससुराल वालों से बचाने का अभियान चलाया गया। पुलिस की मदद से सोमालिया में महिला उसकी बेटियों को बचाने का अभियान चलाया गया। सोमालिया के कानून के अनुसार मां बिना अपने बच्चों के साथ पति की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब खुद सोमालिया के प्रशासन से बात की और आफरीन बेगम की जल्द से जल्द स्वदेश वापसी को सुनिश्चित किया।

हैदराबाद में रहता था परिवार

बता दें कि आफरीन का परिवार हैदराबाद के बशरथ नगर में रहता है। आफरीन बेगम का 2013 में मोहम्मद हुसैन दुआले से निकाह हुआ था। उस वक्त हुसैन हैदराबाद की एक कंपनी में काम करता था। लेकिन उसके पास कनाडा का पासपोर्ट था, उसका पूरा परिवार सोमालिया में रहता था। हुसैन और आफरीन जुलाई 2018 तक हैदराबाद में ही रहता था। इसके बाद हुसैन ने सोमालिया में अपने परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की, वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जाता था। जिसके बाद 4 जुलाई को हुसैन परिवार समेत सोमालिया चला गया।

परिवार से संपर्क टूटा

अगले आठ महीने तक आफरीन अपने परिवार से संपर्क नहीं कर सकीं, उनके पास कभी-कभी व्हाट्सएप पर मैसैज आता था, जिसे आफरीन पड़ोस की महिला की मदद से बनाती थी। फरवरी 2019 मे ंआफरीन के पिता सैयद गफूर अली जोकि ऑटो रिक्शा चलाते हैं, उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया, जिसके बाद नैरोबी स्थित हाई कमीशन ने आफरीन की तलाश शुरू कर दी।

मुश्किल था मिशन

आफरीन को बचाने के मिशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि हमे महिला की कोई जानकारी नहीं थी वह सोमालिया में कहां है। मोगादिशू एक जगह है जहां हर 10-15 दिन में ब्लास्ट होता है। हम मुश्किल ऑपरेशन था, हमे दस्तावेज तैयार करने थे ताकि उसे बचाया जा सके। हमारे लिए यह मुमकिन नहीं था कि लंबे समय तक महिला को सोमालिया में रखे। ससुराल से बचाने के बाद आफरीन देश से बाहर नहीं जा सकी क्योंकि सोमालिया इमिग्रेशन के अधिकारी महिला को उसके बच्चों के साथ देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दे रहे थे।

पीएम के शुक्रगुजार

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद चारो लोगों को सोमालिया से इथोपिया एयरलाइंस से एडिस अबाबा जाने की इजाजत मिल गई, जहां से वह मुंबई की फ्लाइट लेंगे, जिसके बाद वह हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। आफरीन के भाई सैयद रहीम ने कहा कि हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही हम मुस्कुरा सकते हैं। हम विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री के बहुत शुक्रगुजार हैं।

कवर्धा : भोरमदेव महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 के आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कबीरधाम जिले की पहचान एवं जन आस्था से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के दो दिवसी भोरमदेव महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला अधिकारियांे को निर्देश दिये है। कलेक्टर ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिला अधिकारियों से कहा कि तीन एवं चार अप्रैल को निर्विघ्न रूप से भोरमदेव महोत्सव संपन्न करना है, इसके लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। उन्होंने आंधी-तूफान की संभावना को ध्यान में रखते हुए जनरेटर व्यवस्था सहित लाईन मेन, विद्युत वाहन, चिकित्सा दल की तैनाती के साथ महोत्सव स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुंदन कुमार, अपर कलेक्टर श्री जे.के.ध्रुव, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान जोरो पर, छात्र-छात्राएं मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली देर रहे मतदान का संदेश

0

लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन में मोर रायपुर-वोटरायपुर अभियान के तहत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरितकिया जा रहा है।

      जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्याे की बैठकलेकर मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा था। जिसके परिपे्रक्ष्य में आज शासकीय डी.बी. गल्र्सपी.जी. महाविद्यालय रायपुर, डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर, शासकीय नागार्जन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालयरायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर, शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर और सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवंवाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा में मतदाता जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय केप्राचार्यो द्वारा मतदान के लिए शपथ दिलायी गई वहीं दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने में अपनी अमूल्य भूमिका निभाने का आह्वान भी कियागया।

     महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे आॅनलाईन मतदान की शपथ भी ली और अपना नाम उसमेंदर्ज कराया। छात्र-छात्राओं ने मोर रायपुर-वोट रायपुर के तहत हाथों में रंगोली, मतदान का संदेश देती आकर्षक रंग-बिरंगी रंगोली, तथा हाथों मेंमतदान का संदेश देती तख्तियां लेकर नारों के साथ विभिन्न गलियों से होकर लोगों को 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रेरित किया। 

एन.सी.सीस्काउटकेछात्रोंनेभीआगेआए

       मतदान जागरूकता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में महाविद्यालय के एन.सी.सी. और स्काउट के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों नेलोगों की वाहनों में मोर रायपुर-वोट रायपुर के स्टीकर लगाकर और उनके हाथों में मतदान बैण्ड बांधकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपीलकी।

रायपुर : मोर रायपुर-वोट रायपुर : 102 वर्ष की रूकमणी दीवान इस बार करेंगी मतदान

0

रायपुर के टाटीबंध में रहने वाली 102 वर्ष की श्रीमती रूकमणी दीवान 23 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान में पहली बार अपनेमताधिकार का प्रयोग करेंगी। श्रीमती रूकमणी का कहना है कि वो ज्यादा बाहर नहीं जाती है इसलिए पहले कभी उन्होंने मतदान नहीं किया है, पर इसबार वो जरूर अपने मत का प्रयोग करेंगी।

     गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत महिला एवं बालविकास विभाग के मैदानी अमला द्वारा घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास कीसुपरवाईजर अनुपमा तिवारी आज टाटीबंध में रहने वाली 102 वर्षीय श्रीमती रूकमणी दीवान के घर पहुंची और उनसे बातचीत की।

       श्रीमती रूकमणी दीवान ने बताया कि वो एक संयुक्त परिवार मे पली-बड़ी है। बहुत कम ही बाहर निकलना होता था। मतदान के लिए कभी वो नहींगई है। अनुपमा तिवारी ने उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि वो इस बार जरूर अपना मत देकर देश के लोकतंत्र की मजबूती में अपनायोगदान दें जिस पर श्रीमती रूकमणी दीवान ने कहा कि वो जरूर 23 अप्रैल को मतदान केन्द्र में जाकर अपने मत का प्रयोग करेंगी।