Home Blog Page 3216

छत्तीसगढ़ में अब ‘स्टार प्रचारक’ को लेकर हो रही राजनीति

0

छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. सभा राजनीतिक दलों का फोकस अब लोकसभा चुनाव पर ही है. सूबे की कुल 11 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियां जोरों पर है. राजनीतिक दल मतदाताओं को साधने एक से बढ़कर पैतरे आजमा रही है. इन तमाम तैयारियों के बीच स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई है. दरअसल छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ट्राजिंट विजिट तय हो चुका है. लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक किसी भी स्टार प्रचार का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि मेरी जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हुआ है. ये दौरा बीजेपी के लिए नहीं कांग्रेस के लिए ही शुभ होता है. विधानसभा चुनाव के बाद वे फिर आ रहे है. उनका कांग्रेस स्वागत करती है. आलाकमान से कांग्रेस के स्टार प्रचारों की लिस्ट जल्द आने वाली है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास का कहना है कि कांग्रेस अति उत्साह में है. इसलिए स्टार प्रचारों को छत्तीसगढ़ नहीं भेज रही है.

पार्टियों के इन बयानों से आसानी से समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ में चुनावी महौल चरम पर पहुंच रहा है. भले ही राजनीतिक दलों के अपने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय ना हुए हो, लेकिन दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका भी नहीं छोड़ रहे है.

लोकसभा चुनाव 2019: इस सीट पर भाई और बहन में मुकाबला, साख पर है चाचा की ‘नाक’

0


लोकसभा चुनाव 2019 में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति भी बड़ा मुद्दा है. एक ही परिवार के लोगों टिकट देने का मुद्दा हर समय राजनीति में चर्चा का विषय बना रहता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसी सीट है, जहां रिश्ते में मुहबोले भाई और बहन ही एक दूसरे के सामने हैं. इतना ही नहीं इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के पारिवारिक रिश्ते में चाचा की साख कांग्रेस प्रत्याशी को हर हाल में जीत दिलाने के लिए दांव पर है.

छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट दुर्ग में बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस से प्रतिमा चंद्राकर प्रत्याशी हैं. दोनों रिश्ते में मुहबोले भाई और बहन हैं. दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है और उनका विधानसभा सीट पाटन भी दुर्ग संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. भूपेश बघेल पारिवारिक रिश्ते में विजय बघेल के चाचा हैं. इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है.

विजय बघेल.

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दुर्ग में एक न्यूज चैनल के डिबेट शो में कहा कि चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है. प्रत्याशियों में मुकाबला इसलिए नहीं हो सकता क्योंकि प्रतिमा चन्द्राकर मेरी बहन हैं और ये रिश्ता वर्षों पुराना है और आगे भी बरकार रहेगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पारिवारिक रिश्ते में मेरे चाचा हैं. विजय बघेल ने कहा कि दुर्ग ही नहीं छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर जनता भाजपा के साथ है और जीत भी मिलेगी.

इसलिए दांव पर है साख
दुर्ग लोकसभा सीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पूरी कांग्रेस के लिए साख का विषय है. क्योंकि दुर्ग संसदीय क्षेत्र के विधानसभा सीट दुर्ग ग्रामीण से विधायक ताम्रध्वज साहू, साजा विधायक रविन्द्र चौबे और अहिवारा विधायक गुरु रूद्र कुमार प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. इसके अलावा साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सूबे की 11 में से जो एकमात्र सीट कांग्रेस ने जीती थी, वो दुर्ग ही थी. ऐसे में इस सीट से जीत कांग्रेस के लिए साख का विषय बनी हुई है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल भूपेश बघेल और साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराया था.

प्रतिमा चन्द्राकर.

Paragraph

दोनों प्रत्याशियों के साथ ये भी इत्तेफाक
दुर्ग सीट के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ एक और इत्तेफाक है. विधानसभा चुनाव 2018 में पाटन सीट से भाजपा ने विजय बघेल की टिकट काट दी थी. इसी तरह दुर्ग ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने प्रतिमा चन्द्राकर को टिकट देकर वापस ले ली और इस सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा. अब लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विजय बघेल तो कांग्रेस ने प्रतिमा चंद्राकर को टिकट देकर कुर्मी समाज को साधने का प्रयास किया है. कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर जरूर यह स्वीकार करती हैं कि चुनाव काफी फायटिंग वाला रहेगा, लेकिन आम मतदाता कांग्रेस के साथ रहेंगे.

‘चौकीदार कैंपेन’ को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

0

लोकसभा चुनाव में बीजेपी चौकीदार शब्द को भुनाने में लगी हुई है. इसी कड़ी में देशभर में मैं भी चौकीदार कैंपेन का आयोजन किया गया, जिसके समापन के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशभर के लोगों से संवाद किया. रायपुर के एकात्म परिसर में इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बातचीत में कहा की अभियान का असर लोकसभा चुनाव में जरूर दिखाई देगा.

पीएम मोदी ने शरद पवार पर बोला हमला, कहा-हवा का रुख पता है, इसलिए नहीं लड़ रहे चुनाव

0

 प्रधानमंत्री ने वर्धा में सोमवार को चुनावी सभा के दौरान कहा कि कांग्रेस ने चौकीदारों का अपमान किया है, वो कहते हैं कि मैं शौचालयों की चौकीदारी करता हूं ये चौकीदारों का अपमान है। कांग्रेस की गाली मेरे लिए गहना है। उन्होंने यहां शरद पवार पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि शरद पवार कोई भी काम सोचे-विचारे नहीं करते हैं, एक समय था जब वो सोचते थे कि वह भी पीएम बन सकते हैं और कहा था कि चुनाव लड़ेंगे। और अब वह कह रहे हैं कि वह राज्यसभा में भी खुश हैं, उन्हें भी पता है कि हवा का रुख किस तरफ है।

शरद पवार के परिवार में युद्ध चल रहा है, वह अपनी पार्टी बचाने में लगे हैं वो सिर्फ इस बात पर ही माथापच्ची कर रहे हैं कि किस सीट पर लड़ें और कौन-सी छोड़ दें। पीएम मोदी ने कहा कि जब वह सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते ही रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सबसे पहले इसरो को एमिसैट की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में अपने अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि वर्धा में इतनी भीड़ है कि कांग्रेस-एनसीपी का आज रात को क्या होगा पता नहीं उन्हें नींद आएगी या नहीं।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का ‘आईना’ कार्यक्रम शुरू, भाजपा के पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल के घर भेजा आईना

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के पूर्व मंत्री व नेताओं को आईना दिखाने का कार्यक्रम सोमवार को शुरू किया गया। इसमें बिलासपुर के पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल के फोटो फ्रेम को आईना दिखाकर उनके निवास भेजा गया। बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने बताया कि 20 साल से बिलासपुर एवं लोकसभा क्षेत्रों का शोषण करने वाले अमर अग्रवाल को आज आईना दिखाने वाले कार्यक्रम के तहत जनता के बीच आईना दिखाकर उनके निवास पर यह फ्रेम कराकर आईना समेत भेजा जा रहा है।

अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश की जनता भाजपा के नेताओं को आईना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब जनता के साथ भाजपा के नेताओं द्वारा शोषण किया जा रहा था, लेकिन अब कांग्रेस की सरकार बनी है और ये आईना प्रदेश की जनता भाजपा को दिखाएगी।

शहीदों के परिजनों से खाने के पैसे नहीं लेता ये होटल

0

हिमांचल प्रदेश का एक होटल इन दिनों सोशल मीडिया परखास चर्चा में है। इसका नाम है गोपाल होटल एंड रेस्‍टोरेंट। यहां सैनिकों और उनके परिवारों को हर चीज पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। सिर्फ यही नहीं शहीदों के परिवारों के लिए तो यहां सबकुछ फ्री है। कहने का मतलब साफ है कि शहीदों का परिवार यहां कुछ भी खाए, उनसे उसके कुछ भी पैसे नहीं लिए जाएंगे। इसके अलावा वो यहां फ्री में स्‍टे भी कर सकते हैं।

होटल की ओर से ऐसा ऑफर देने के पीछे कई लोग पॉपुलैरिटी पाने को कारण बता रहे हैं। वैसे ऐसा नहीं है। ऐसा ऑफर देने के पीछे होटल के मालिक का सिर्फ एक उद्देश्‍य है सैनिकों के हौसले को सलाम करना। उनको सम्‍मान देना।

ऐसे ऑफर के साथ यहां की एक शर्त भी है। शर्त है वर्दी में होने की। बताया गया है कि होटल में बिना वर्दी के आने वाले सैनिकों को खाने के बिल पर 25 प्रतिशत की ही छूट दी जाती है। वहीं वर्दी में आने वाले सैनिक को पूरे 50 प्रतिशत की छूट मिलती है। होटल की ओर से दिया गया ये ऑफर इन दिनों काफी चर्चा में है। सैनिकों को सम्‍मान देने के लिए यहां इस तरह का पहला ऑफर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव बोले- चुनाव में कांग्रेस शराब की नदी बहाने की तैयारी में

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में शराब की नदी बहाने की तैयारी में है। विधानसभा चुनाव से पहले तो जनता को खूब प्रलोभन दिया और कहा कि प्रदेश की जनता शराब की वजह से जान गवां रही है। इसी वजह से शराबबंदी करने की बात भी की गई, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद भी शराबबंदी नहीं किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि शराब के गोरखधंधे को सरकार खुद शह दे रही है। शराब की अवैध और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के बजाय प्रदेश सरकार ने इस अवैध कमाई से कांग्रेस का खजाना भरने का घिनौना कृत्य करने के फिराक में है। उन्होंने कहा कि अब पानी पाउच में शराब भरकर चुनाव में उसका इस्तेमाल करने की तैयारी में है। चुनाव में शराब बांटने का यह नया तरीका कांग्रेस ने ईजाद किया है। पाउच पर महाराजा ड्रिंकिंग वाटर लिखकर कांग्रेस सरकार शराब को पानी बताकर बांटने का काम कर साबित कर रही है कि सत्ता के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार वादाखिलाफी करने के बाद अब धोखाधड़ी की राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन कर रही है।

दिग्विजय सिंह का बयान कह- मेरे नाम से डरते हैं पीएम, मुझे हराने मोदीजी की पूरी टीम भोपाल में रहेगी

0

ब्यावरा में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ चार नाम लेते हैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह। वे दिग्विजय सिंह के नाम से डरते हैं। इस कारण मोदीजी की पूरी टीम दिग्विजय सिंह को हराने के लिए भोपाल में डेरा डालेगी, क्योंकि मप्र में सबसे बड़ा कांटा तो दिग्विजय सिंह है।

नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसारउन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर भाजपा नेताओं ने कमीशन खाया है। यह एक स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया था। गुजरात में भाजपा के एक पूर्व विधायक ने मोदीजी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि पार्टी अध्यक्ष के लोग नोटबंदी में कमीशन खा रहे हैं। इस आरोप पर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ कोर्ट जाएं। मैं तथ्यों के साथ आरोप लगाता हूं। यही कारण है कि भाजपा दिग्विजय सिंह से नाराज रहती है।

ISRO ने लॉन्च किया एमिसैट, आतंकियों पर आसमान से नजर रखेगा भारत

0

अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार इतिहास रचने वाले भारत ने आज एक और कामय़ाबी हासिल की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 9.27 पर भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस उपग्रह, एमिसैट का प्रक्षेपण किया गया.

सुबह 9.27 बजे उड़ान भरने के लगभग 17 मिनट बाद रॉकेट 749 किलोमीटर दूर स्थित कक्षा में 436 किलोग्राम के एमीसेट को प्रक्षेपित किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सामरिक क्षेत्रों से उपग्रहों की मांग बढ़ गई है.

जुलाई में भी रचा जाएगा इतिहास 
भारत जुलाई या अगस्त में किसी समय अपने नए स्मॉल सेटेलाइट लांच व्हीकल (एसएसएलवी) रॉकेट से दो या ज्यादा रक्षा उपग्रहों को भी लांच करेगा. एमीसेट को कक्षा में रखकर रॉकेट 28 विदेशी उपग्रहों (अमेरिका के 24, लिथुआनिया के दो और स्पेन तथा स्विट्जरलैंड के एक-एक उपग्रह) को 504 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रक्षेपित करने के लिए वापस आएगा. इन सभी 28 उपग्रहों का वजन लगभग 220 किलोग्राम है. ऐसा करने के बाद भारत कुल 297 विदेशी उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर लेगा.

राहुल ने लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन से किया इनकार : केजरीवाल

0

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने मीडिया से कहा, ”हाल ही में दिल्ली में ‘आप’ और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए राहुल से मुलाकात की थी किंतु उन्होंने मना कर दिया।” दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने रविवार को कहा था कि ‘आप’ के साथ गठबंधन पर जल्द ही औपचारिक तौर पर अंतिम फैसला बता दिया जाएगा। सूत्रों ने हालांकि संकेत दे दिया था कि ‘आप’ से समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली की सातों सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है।

दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। केजरीवाल के इस बयान के बाद उनके निकटतम सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने ट्विटर पर कटाक्ष किया, ” ही रिफ्यूजड, व्हाट ए फॉल।” उन्होंने अपने कवि अंदाज में आगे, तुम निकले थे लेने स्वराज सूरज की सुर्ख गवाही में, पर आज स्वयं टिमटिमा रहे जुगनू की नौकरशाही में… ।