Home Blog Page 3217

छत्तीसगढ़ : विस्तारा की सेवा राजधानी से शुरू, पहली फ्लाइट ने किया लैंड

0

 निजी विमानन कंपनी विस्तारा का परिचालन राजधानी रायपुर से शुरू हो गई है। विस्तारा की पहली फ्लाइट राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लैंडिग की। विमान का स्वागत विमान तल पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार से स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार चौथी निजी विमानन कंपनी विस्तारा की रोज दो फ्लाइट होंगी। शुरुआत में विस्तारा रायपुर दिल्ली सेक्टर पर ही ऑपरेट करेगा। एयरपोर्ट पर विस्तारा एयरलाइंस के काउंटर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय, सीआईआई छत्तीसगढ़ के चेयरमैन नरेंद्र गोयल उपस्थित थे। 

वायु सेना का मिग यूपीजी विमान जयपुर में क्रैश, पायलट सुरक्षित

0

जयपुर। वायुसेना का मिग 27 यूपीजी विमान राजस्थान के जोधपुर में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट सुरक्षित है, जिसकी पुष्टि सिरोही जिला कलेक्टर ने की। मिली जानकारी के अनुसार विमान शिवगंज घराना गांव में क्रैश हुआ। बताया जा रहा है भारतीय वायुसेना का मिग-27 विमान अपने रूटीन मिशन पर था। एसपी कल्याण मल मीना ने घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। इससे पहले बीकानेर में भी मिग-21 विमान क्रैश हो गया था।

हादसे की सूचना मिलते ही एयरफोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हाल के दिनों में मिग विमान क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। 

कोरबा : गर्मी के चलते स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

0

 गर्मी की बढ़ती तपिश को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिले में स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है। 1 अप्रैल से सभी सरकारी व निजी स्कूल में कक्षाएं सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक चलेगी। जिन कक्षाओं की परीक्षा हो चुकी है, उसके छात्र-छात्राओं को माह अप्रैल तक शिक्षकों की ओर से नये सत्र के लिए तैयारी कराई जाएगी। 1 मई से 16 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा। 17 जून रविवार होने की वजह से इस बार सत्र की शुरूआत 18 जून से होगी। तापमान में लगातार हो रही बढ़त स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब साबित होने लगा है। प्राथमिक व मिडिल स्कूल की परीक्षाएं अभी शुरू नहीं हुई है। शिक्षा विभाग अप्रैल के प्रथम सप्ताह से परीक्षा शुरू करने का निर्देश दिया है। इस बीच 1 अप्रैल से स्कूल के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। निर्देश सरकारी के अलाव निजी स्कलों के लिए भी लागू किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि जिन स्कूलों में दो पालियों में स्कूल संचालित की जाती है, वे छात्र-हित में ध्यान रखते हुए स्कूल का संचालन करेंगे। समय परिवर्तन से छात्रों को राहत मिलेगी।

हाई व हायर सेकेंडरी कक्षा की परीक्षाएं हो चुकी है। समय में परिवर्तन किए जाने शिक्षक मूल्यांकन के अलावा स्कूल में भी समय दे सकेंगे। शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए माना जा रहा है कि शिक्षा सत्र का समापन 30 अप्रैल को होगी। इस बीच शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इसके अलावा 1 मई से 16 जून तक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बंद रहेगा। शाला सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंध समिति को आगामी सत्र शुरूआत होने प्रत्येक स्कूलों की सुरक्षा शाला प्रबंध समिति के हवाले रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया अक्सर देखा जाता है ग्रीष्म अवकाश के दौरान स्कूलों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता हैं। सत्र की शुरूआत के समय अव्यवस्था और तोड़फोड़ की स्थिति के अलावा स्कूल आसामाजिक तत्वों का डेरा न बने, इसके लिए स्कूल प्रमुख का दायित्व बनता है कि स्कूल की सुरक्षा की जिम्मेदारी शाला प्रबंध समिति को दें।

जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह 7.30 बजे से स्कूल लगेगी। सरकारी के अलावा निजी स्कूलों में नियम पालन के लिए निर्देश जारी किया गया है। ग्रीष्म अवकाश 1 मई से 16 जून तक होगी। अप्रैल माह में छात्रों को आगामी सत्र की तैयारी की जानकारी दी जाएगी। 

नगीना में बोले अमित शाह- हार की डर से केरल भाग गए राहुल गांधी

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगीना में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हार की डर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल भाग गए हैं। नगीना वालों ने तो मोदी-मोदी के नारे लगाकर अपनी इच्छा बता दी कि मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने चाहिए, लेकिन ये गठबंधन वाले किसे प्रधानमंत्री बनाएंगे? इनकी न कोई नीति हैं और न कोई रीति, ये तो केवल मोदी के डर से एक हुए हैं।

हादसा : ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां पटरी से उतरीं, 5 यात्री घायल

0

छपरा। बिहार के छपरा से गुजरात जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 13 बोगियां रविवार सुबह पटरी से उतर गई। हादसा, सुबह 9:45 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल, 5 यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना के बाद रेलवे ने रूट पर अप और डाउन ट्रेनों का संचालन रोक दिया। हादसे के वक्त ट्रेन की गति धीमी थी, इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

रेलवे सूत्रों ने प्रथमदृष्टया ट्रैक में फैक्चर या अन्य गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है। उधर, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, जिन यात्रियों को हल्की चोट लगी हैं, उन्हें मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (ट्रेन नं-19046) को रद्द कर दिया। पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन के यात्रियों को बस से छपरा भेजा गया। रेलवे ने हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ : चुनावी तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से की ऑडियो कान्फ्रेंसिंग

0

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने रविवार दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यलय एकात्म परिसर में प्रदेश के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से आॅडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। 
उसेंडी ने बताया कि प्रदेश में चुनाव की दृष्टि से अच्छी तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव में जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका रहती है। आज मण्डल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों से चर्चा भी की गई। साथ ही मैं भी चौकीदार की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर भाजपा जीत हासिल की थी। इस बार पूरे 11 लोकसभा सीटों में भाजपा जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक महासमुंद जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हो चुकी है। जल्द ही महासमुंद के पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के मांग के अनुसार केंद्रीय भाजपा स्टार प्रचारक के कार्यक्रमों की समय के अनुसार आयोजित की जाएगी।

केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गाँधी

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी के साथ ही अब केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऐ के एंटनी ने रविवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्री गांधी अपनी परंपरागत अमेठी सीट से चुनाव लड़ने के साथ ही वायनाड से भी उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस दौरान आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विविधता पर हमला कर रही है और इसे बचाने के लिए श्री गांधी ने उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु की मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है और इन तीनों प्रांतों से बार-बार श्री गांधी को इस सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया जा रहा था इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया। केरल की यह सीट अभी कांग्रेस के पास है और 16वीं लोकसभा में श्री एम आई शनवास इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शनवास केरल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी बोले- बौखलाहट में रमन सिंह हाईकोर्ट की अवमानना कर रहे

0

रायपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी ने डॉ. रमन सिंह द्वारा राज्य सरकार के गठित सभी एसआईटी को असंवैधानिक बताए जाने को लेकर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की ओर से एसआईटी गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसमें से किसी भी प्रकरण में उन्हें राहत नहीं मिली है न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर सार्वजनिक टिप्पणी करना न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। विशेषकर तब जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की जनहित याचिका लंबित हो।

डॉ. रमन सिंह का यह बयान दर्शाता है कि भाजपा अपने आप को न्यायालय से ऊपर समझती है विकास तिवारी ने कहा कि एसआईटी का गठन पूर्ण वैधानिक तरीके से हुआ है । एसआईटी का गठन डीजी, एसीबी की रिपोर्ट एवं प्रमुख सचिव, विधि विभाग एवं जीएडी के अभिमत के आधार पर हुआ है इससे साफ होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राहत नहीं मिलने के कारण वह बौखलाहट में बयान जारी कर रहे हैं। उन्हें जानकारी हो चुकी है कि उनके साथ अब उनकी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता साथ नहीं खड़ा है। उनके कार्यकाल के समय के हुए घोटाले सामने आने पर उनकी यह प्रतिक्रिया अपेक्षित ही है। प्रदेश की जनता के मंशा के अनुरूप सभी घोटालों के दोषी को सजा मिलना निश्चित है।

छत्तीसगढ़ : आबकारी विभाग ने जब्त की 150 लीटर अवैध शराब और नौ हजार किलो महुआ लाहन

0

 प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निगरानी दलों द्वारा अवैध गतिविधियों और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखा जा रही है। इस सिलसिले में आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आबकारी विभाग द्वारा वहां 150 लीटर अवैध शराब और नौ हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। अवैध शराब पैकिंग करने के साजो-सामान सहित बड़ी मात्रा में पाउच और पॉलीथिन में भरा शराब भी बरामद किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि कसडोल वृत्त के गश्ती दल ने आज जांजगीर-चांपा जिले की सरहद से लगे महानदी और जोंक नदी की सीमा पर छापामार शैली में कार्रवाई की। गश्ती दल ने अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्ध स्थान घटमड़वा और हसुवा बलौदा सबरिया डेरा में 150 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब और नौ हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। दल को पॉलीथिन और प्लास्टिक पाउच में भरा शराब भी मिला है। महानदी से लगभग 200 मीटर दूर नहर के जरिए पानी ले जाकर इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था। शराब पैक करने के औजार और सामग्री भी टीम ने बरामद की है।

गश्ती दल को गिधौरी के पास घटमड़वा में महानदी तट पर गड्ढों में पानी इकट्ठा कर अवैध शराब बनाने के लिए बोरियों में भरकर रखा महुआ लाहन मिला है। वहां बड़े-बड़े प्लास्टिक ड्रमों में भी महुआ लाहन पानी में डुबाकर रखा गया था। इसके लिए पाइपलाइन बिछाकर 200 मीटर दूर से नदी का पानी चोरी कर लाया जा रहा था। अवैध शराब बनाने के लिए वहां बड़े-बड़े चूल्हे बनाये गये थे जहां एल्युमिनियम के बड़े बर्तनों में शराब बनाया जा रहा था। छापामारी के दौरान वहां कई प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ 130 लीटर तथा पॉलीथिन में भरा दस लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही भारी मात्रा में महाराजा पानी पाउच के पैकेट में भरा महुआ शराब, खाली पानी पाउच के रोल और तीन नग पाउच पैकिंग मशीन भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग सात हजार किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

गश्ती दल ने इसी प्रकार जोक नदी के पास ग्राम हसुआ बलौदा सबरिया डेरा में बनाए जा रहे अवैध शराब को भी पकड़ा। वहां भी प्लास्टिक के ड्रमों में भरा महुआ लाहन, जरीकेन में भरा महुआ शराब और एल्युमिनियम के बड़े-बड़े बर्तन बरामद किए गए। गश्ती दल ने वहां दो हजार किलोग्राम महुआ लाहन और दस लीटर शराब जब्त किया। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च) एवं धारा 34(2) के अन्तर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है।

श्री सुब्रत साहू बोले : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हैक नहीं हो सकता, महाविद्यालयों के 553 छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया को समझा और जाना

0

 छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने अध्ययन भ्रमण में निर्वाचन कार्यालय आए इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.व्ही.एम.) हैक नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि ई.व्ही.एम. हैक करने संबंधी बयान व तथ्य महज अफवाह है। भारत निर्वाचन आयोग ई.व्ही.एम. हैक कर प्रूफ करने वालों के लिए 10 लाख रूपए ईनाम की घोषणा भी कर रखा है, लेकिन अभी तक किसी ने ई.व्ही.एम. हैक करके नहीं दिखाया है। श्री साहू ने बताया कि ई.व्ही.एम. मशीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे कोई भी हैक नही कर सकता। किसी भी डिवाईस को हैक करने के लिए कनेक्टिविटी की जरूरत होती है, जो ई.व्ही.एम. मशीन में नहीं हैं। श्री साहू ने अध्ययन भ्रमण में आए इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा ई.व्ही.एम. संबंधी पूछे गये सवाल के जवाब में उक्त जानकारी दी। 
श्री सुब्रत साहू ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों की जानकारी कॉल सेन्टर, मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के अन्तर्गत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, सोशल मीडिया सेल, समाचार पत्र निरीक्षण सेल, फोटो प्रदर्शनी आदि के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ई.व्ही.एम. और वीवीपैट मशीन का संचालन करके भी देखा। निर्वाचन पूर्व तैयारियों की जानकारी हेतु अध्ययन भ्रमण के तहत अब तक 553 छात्र-छात्राओं ने चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन कर चुके हैं। श्री साहू ने अध्ययन भ्रमण में आए विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाई में मतदान बंधन बांधकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का वचन लिया। अध्ययन भ्रमण में कृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड इंजीनियरिंग, रायपुर और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नालॉजी, रायपुर के लगभग 90 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सीईओ  श्री साहू द्वारा अध्ययन भ्रमण कराने की अभिनव पहल शुरू की गई है। 
श्री साहू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराती है। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी होती है। इस दौरान आचार संहिता का उल्लघंन करने वालो के विरूद्ध निर्वाचन नियमों तथा धाराओं के तहत कार्यवाही की जाती है। निर्वाचन निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराना होता है। इसके लिए बड़ी संख्या में मैदानी अमलों को प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए जाते हैं। सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था सहित वाहन व्यवस्था एवं उनका संचालन भी सुनिश्चित किया जाता है। इस अध्ययन भ्रमण के दौरान महाविद्यालयों के विद्यार्थी निर्वाचन प्रक्रिया को जानने को लेकर काफी उत्साहित थे। सी.ई.ओ. कार्यालय के सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रूपेश वर्मा एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल और मतदाता जागरूकता फोरम के मास्टर ट्रेनर श्री प्रशांत पाण्डेय ने विद्यार्थियों को इन कक्षों में संचालित कार्यो की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ. कामिनी बावनकर ने फ्लोर गेम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया।