Home Blog Page 322

“DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य”

0

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया.

यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है. कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है. सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर छत्तीसगढ़ ने खुद को सुधार और विकास का नया मॉडल बना दिया है.

राज्य ने BRAP के तहत अब तक 434 सुधार लागू किए हैं – जो इज ऑफ डूइंग बिज़नेस और इज ऑफ लिविंग को सशक्त बनाने की दिशा में उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं.

इन सुधारों में सबसे बड़ी पहल रही ‘जन विश्वास अधिनियम’, जिसके तहत छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना जिसने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज कर दिया. इस कदम ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे और सहयोग का नया पुल बनाया है. अब कारोबार में अनावश्यक डर या जटिलता की जगह पारदर्शिता और सहजता ने ले ली है.

इसी कड़ी में राज्य ने भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन की ऐतिहासिक शुरुआत की – यह कदम छत्तीसगढ़ को देश का पहला राज्य बनाता है जहाँ जमीन पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का हस्तांतरण स्वतः हो जाता है. इससे न केवल प्रक्रियाएं सरल हुई हैं बल्कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है.

राज्य सरकार ने कई और सुधारों को धरातल पर उतारा है – जैसे दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति, फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि, भूमि उपयोगिता बढ़ाने हेतु सेटबैक में कमी, और फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के साथ ऑटो-रिन्यूअल सुविधा. इन सभी कदमों ने मिलकर राज्य में उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी वातावरण तैयार किया है.

छत्तीसगढ़ के लिए नए युग की शुरुआत

इन उल्लेखनीय सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया. यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ अब भारत के आर्थिक परिदृश्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

इन सुधारों का असर निवेश माहौल पर साफ दिख रहा है. बीते दस महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो यह साबित करते हैं कि निवेशक छत्तीसगढ़ की नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और तेज़ निर्णय प्रणाली पर पूरा भरोसा करते हैं. यह सफलता छत्तीसगढ़ के लिए नए युग की शुरुआत है – ऐसा छत्तीसगढ़ जो विकास की दिशा तय कर रहा है, अवसरों को गढ़ रहा है और सबके लिए प्रगतिशील भविष्य की नींव रख रहा है.

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. छत्तीसगढ़ ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है. छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है – जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं.”

छात्रावास हेतु निजी भवन स्वामी से 25 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

0

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय राजनांदगांव में संचालित 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर कौरिनभाठा के संचालन हेतु सुविधायुक्त किराए के भवन की आवश्यकता है। इच्छुक निजी भवन स्वामी 25 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 66 में विभागीय उप अभियंता से संपर्क कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त एवं आवेदन प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते है।

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 12 नवम्बर को यूनिटी मार्च का आयोजनकिया गया है…

0

राजनांदगांव। देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भावना एवं एकता को अभिव्यक्त करते हुए 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत-जिला स्तरीय पदयात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन किया गया है। युनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों सहित नगरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष 12 नवम्बर को जिले के प्रवास पर…

0

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव पहुंचेंगे और एकता मार्च समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव पहुंचकर डामरीकरण भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.20 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचेंगे और दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव पहुंचेंगे और खेल संघों की साथ बैठक लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 5.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाएगी देश की ये दिग्गज कंपनी, एक साथ कई युवाओं को मिलेगा रोजगार…

0

अहमदाबाद: अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान देश के प्रतिष्ठित उद्योग समूह वाडीलाल ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में निवेश की गहरी रुचि व्यक्त की है। समूह के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

गांधी ने बताया कि वाडीलाल ग्रुप अब तक पश्चिमी और उत्तरी भारत में सफल संचालन कर रहा है और अब कंपनी का ध्यान पूर्वी भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक माहौल और बढ़ती उपभोक्ता मांग के चलते यह क्षेत्र निवेश के लिए अत्यंत उपयुक्त है।

मुख्यमंत्री साय ने वाडीलाल ग्रुप के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग, प्रोत्साहन और सुगम प्रक्रियाएँ उपलब्ध कराएगी, ताकि उद्योगों की स्थापना शीघ्र और सुचारु रूप से हो सके।

“Bihar Exit Poll: बिहार में कौन मारेगा बाजी? एग्जिट पोल 2015 और 2020 में कितना सटीक रहा”

0

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर शाम 5 बजे खत्म होगी और उसके बाद एग्जिट पोल आएंगे. एग्जिट पोल बिहार चुनाव में अभी तक कितने सटीक रहे हैं और बंपर वोटिंग के बीच आज का पूर्वानुमान भी सामने आएगा.

बिहार विधानसभा चुनाव में 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के रुझान आएंगे, जो मतदाताओं के रुख का संकेत देंगे. मतदान खत्म होने के बाद शाम 6 बजे से तमाम सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करना शुरू करेंगे.

कैसे होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल वोटिंग के बाद बाहर आने वाले वोटर्स से ली गई राय पर आधारित होता है. एग्जिट पोल पर अनुमान अक्सर सटीक साबित होते हैं, लेकिन कई बार उलटफेर भी देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि बिहार चुनाव 2015 और बिहार चुनाव 2020 में ये पूर्वानुमान कितने सही साबित हुए थे. बिहार चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर के बीच जन सुराज पार्टी खेल बिगाड़ने का काम कर सकती है.

क्या होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वेक्षण होता है. वोटिंग वाले दिन जब वोट देकर लोग पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो सर्वे एजेंसी के लोग उनसे पूछते हैं. वो वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं कि किसको वोट दिया. हर विधानसभा में अलग-अलग पोलिंग बूथ से सैंपल साइज लिया जाता है. वोटिंग खत्म होने डेटा इकट्ठा कर रुझान दिए जाते हैं. इससे पता चलता है कि जनता का रुख किस तरफ है. कौन सी पार्टी को कितनी सीटें, कितना वोट मिल सकता है.

2015 के एक्जिट पोल का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में महागठबंधन मजबूत था. उसके गठजोड़ में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, राजद और कांग्रेस शामिल थी. एनडीए में बीजेपी के साथ एलजेपी और जीतन राम मांझी की हम और रालोसपा शामिल थी. सटीक अनुमान देने वाले चाणक्य के अलावा बाकी एजेंसियों ने दोनों गठबंधनों को 100 से ज्यादा सीटें दी थीं. एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त कई एजेंसियों ने दिखाई थी. बीजेपी के अपने दम पर सरकार बनाने के अनुमान थे.

टुडेज चाणक्य एनडीए : 155 सीटें  महागठबंधन: 85 सीटें

आज तक सिसेरो एनडीए: 113-127 महागठबंधन:111-123

इंडिया टीवी सी-वोटर  एनडीए :101-121 महागठबंधन: 112-132 अन्य : 6 से 14 सीटें

एबीपी सर्वे  एनडीए : 108  महागठबधंन: 130 अन्य : 5 सीटें

टाइम्स नाउ-सी वोटर्स  NDA :111  महागठबंधन:122  अन्य : 10 सीटें

न्यूज नेशन  एनडीए :115-119  महागठबंधन:120-124 अन्य : 3-5 सीटें

न्यूज एक्स- सीएनएक्स  एनडीए:90-100  महागठबंधन: 130-140  अन्य : 13-23 सीट

बिहार एग्जिट पोल 2020 का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल अलग-अलग रुख वाले रहे. नीतीश कुमार पलटी मारकर एनडीए के पाले में आ चुके थे. एनडीए में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू के साथ बीजेपी, मुकेश सहनी की वीआईपी और जीतन राम मांझी की शामिल थी. महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट शामिल थे. कई सर्वे में एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा किया गया था. जबकि एनडीए को पीछे दिखाया गया था. एग्जिट पोल टुडेज चाणक्य और टाइम्स नेटवर्क ने एनडीए को बढ़त दिखाई थी. अन्य ने महागठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें मिलने के साथ सरकार बनाने का संकेत दिया था.

एबीपी- सी वोटर

एनडीए : 104-128 महागठबंधन:108-131 अन्य : 6-23

सीट आज तक-एक्सिस माई इंडिया  एनडीए : 69-91 महागठबंधन:139-161  अन्य : 6-10 सीटें

रिपब्लिक भारत जन की बात

एनडीए : 91-117 महागठबंधन : 118-138 अन्य : 3-6 सीटें

टुडेज चाणक्य  एनडीए: 82  महागठबंधन:106  अन्य : 52 सीटें

टाइम्स नेटवर्क  एनडीए :116  महागठबंधन: 120  अन्य : 06

“Bihar Chunav: वोटिंग के बीच क्यों एक्टिव हुए नीतीश? ललन सिंह से की मुलाकात.फिर पहुंच गए JDU दफ्तर”

0

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भीतर हलचल तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​लल्लन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने बिहार चुनाव को लेकर अहम चर्चा की। वहां से नीतीश संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हो रहा है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर जदयू के सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के बीच असमंजस के बाद, भाजपा ने स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

दूसरे चरण में टूटेगा पहले का रिकॉर्ड!

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को हो रहा है। पहले चरण में 65 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ था और दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने की उम्मीद है। बंपर मतदान के बाद, जेडीयू समेत एनडीए के नेता दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार सरकार सत्ता में वापसी करेगी।

शाह ने पैदा कर दिया था संदेह

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सीएम उम्मीदवारी को लेकर एनडीए के भीतर असमंजस की स्थिति थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने एक साक्षात्कार में कहा था कि वे वर्तमान में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव परिणामों के बाद, सभी घटक दलों के नेता और विधायक मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। शाह के बयान ने नीतीश कुमार की उम्मीदवारी पर संदेह पैदा कर दिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई।

BJP ने दूर किया था कन्फ्यूजन

इसके बाद जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने भी शाह की बातों को दोहराया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा।” यही परंपरा रही है। 2020 में विधायक दल ने नीतीश कुमार को अपना नेता भी चुना।

रक्षा मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह ने बिहार में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को दूर कर दिया है। पहले दौर के मतदान के बाद, राजनाथ सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी लगातार यही बात दोहराते रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी! इस बात को लेकर भिड़े विधायक और प्रदेश मंत्री, केंद्रीय मंत्री के सामने हुई जमकर बहस…

0

बिलासपुरः  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा के यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच विवाद हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और पार्टी की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और समर्थक उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे।

दरअसल, बिलासपुर में आज बीजेपी ने यूनिटी मार्च का आयोजन किया था। तिफरा से यात्रा निकली ही थी कि बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे आपस में भिड़ गए। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर ये विवाद हुआ। बीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बगल में खड़ी हो गईं और साथ में चलने लगी। इससे बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिल पाई। विधायक शुक्ला तोखन साहू के पीछे सेकेंड लाइन में चलने लगे। कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत फर्स्ट लाइन में तोखन साहू के बगल में आने की कोशिश करने लगे। बीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे इससे भड़क गईं।

दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की बात कहते रहे। विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने बीच बचाव किया, जिसके बाद दोनों शांत हुए। हालांकि यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच सरेराह हुए इस विवाद ने बीजेपी में भी टकराव की स्थिति को सामने ला दिया है। मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ सकता है।

“Weather: छत्तीसगढ़ में अब और बढ़ेगी ठंड, रायुपर में 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम पारा”

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है।

यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद रायपुर का मौसम अब पूरी तरह बदल गया है। नवंबर के आते ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस समय राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। नवंबर में औसतन सिर्फ 8.2 मिमी वर्षा दर्ज होती है।

रविवार को आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। बिलासपुर में पारा 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, अंबिकापुर में 11.8 डिग्री और जगदलपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में पिछले सप्ताह से हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई है, जिससे रात के समय नमी घटने और ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 72 प्रतिशत और शाम के समय करीब 53 प्रतिशत दर्ज की गई। सतही हवाएं शांत हैं, जिससे रात में ठंड और अधिक महसूस हो रही है।

प्रदेश के युवाओं के लिए कुछ बड़ा करने जा रही साय सरकार, सीएम के गुजरात दौरे से उभरकर आया ‘भविष्य का टेक्नो प्लान’…

0

गांधीनगर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने देश के सबसे आधुनिक तकनीकी संस्थानों में से एक NAMTECH (New Age Makers’ Institute of Technology) का दौरा किया। यह कॉलेज मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को एक बिल्कुल नए तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने NAMTECH कैंपस में जाकर आधुनिक लैब्स, मशीनरी और टेक्नोलॉजी-आधारित लर्निंग सिस्टम को करीब से देखा। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनसे जाना कि वे किस तरह प्रोजेक्ट्स पर काम करके सीख रहे हैं।

साय ने कहा, “गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार का रास्ता दिखाया है। छत्तीसगढ़ भी अब इसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारे राज्य के युवा भी ऐसी आधुनिक तकनीक से लैस हों, जो उन्हें इंडस्ट्री और रोजगार से सीधे जोड़े।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब आईटीआई और टेक्निकल कॉलेजों को स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रेनिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले समय में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ “हैंड्स-ऑन लर्निंग” यानी वास्तविक काम सीखने का मौका भी मिलेगा।

NAMTECH कॉलेज के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुजरात में उन्होंने एक ऐसा मॉडल बनाया है, जहाँ कई कॉलेजों को नेटवर्क के रूप में जोड़कर पढ़ाई को और मजबूत बनाया गया है। इस मॉडल से छात्रों को सीधे इंडस्ट्री में काम करने की क्षमता मिल रही है।

कॉलेज प्रशासन ने इच्छा जताई कि वे छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर इसी तरह का मॉडल वहां भी लागू करना चाहते हैं। योजना है कि राज्य के कुछ चुनिंदा आईटीआई कॉलेजों को आपस में जोड़कर एक टेक्निकल नेटवर्क बनाया जाए, जिससे एक कॉलेज में सीखी गई नई तकनीक बाकी कॉलेजों तक पहुँच सके।

अगर यह मॉडल छत्तीसगढ़ में लागू होता है, तो हर साल 10,000 से ज्यादा युवाओं को नई तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे न केवल उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि वे देश के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब “विकसित भारत 2047” के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे युवा हमारी ताकत हैं। अगर उन्हें सही दिशा और आधुनिक तकनीक मिल जाए, तो वे छत्तीसगढ़ को देश का इंडस्ट्रियल हब बना सकते हैं।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।