Home Blog Page 3381

पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन

0

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर उन्हें भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद हैं. इसके साथ-साथ कई दूसरे लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर हैं. लोग ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के वीर को सम्मान दे रहे हैं. वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे सुनाई दे रहे हैं.

आपको बता दें भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F16विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  ने अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरर्राष्ट्रीय दबाव था. जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

OIC में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को छोड़ सारे देशों का नाम लिया

0

अबुधाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सुषमा स्वराज का आतंकवाद का मुद्दा उठाया. सुषमा स्वराज ने कहा कि OIC देशों से भारत के अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत की लड़ाई आतंक के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. इस्लाम शांति सिखाता है.’ सुषमा स्वराज ने आगे कहा, आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर रहा है, उसका दायरा बढ़ रहा है, हमें आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को समझाना होगा.’

आपको बता दें सुषमा स्वराज इस बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई हैं. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने इस बैठक का बॉयकॉट कर दिया. शाह महमूद कुरैशी ने यूएई से सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी लेकिन पाक विदेश मंत्री की मांग को यूएई ने ठुकरा दिया.

फायटर पायलट की वतन वापसी पर ‘अभिनंदन’

0

urgical Strikes 2.0 LIVE Updates:  एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन भारत पहुंच गए हैं. पाकिस्तान ने मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है. उन्हें पांच बजकर 24 मिनट पर भारतीय सेना को सौंपा गया. भारत के लोगों ने मनाया जश्न, बॉर्डर पर लहाराया गया तिरंगा. भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत 48 घंटे के भीतर हुई विंग कमांडर की वापसी. वाघा बॉर्डर पार करने के बाद भारतीय सीमा में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. बता दें कि बॉर्डर पर वायुसेना के अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं.

वतन वापसी पर विंग कमांडर अभिनंदन के साथ स्कैनिंग के अलावा होंगे कई टेस्ट, जानिए क्यों

0

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने भारत को सौप दिया हैं। पाकिस्तान के कब्ज़े में दो दिनों तक रहने के बाद वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सुपुर्द करा गया हैं। अभिनंदन को भारत को सौंपे जाने के बाद उन्हें वाघा बॉर्डर से अमृतसर ले जाया जाएगा। वाघा बॉर्डर पर अभिनन्दन को लेने के लिए सेना और वायुसेना के वरिष्ट अधिकारी पहुंचे हैं। वही अभिनन्दन की मुलाकात उनके परिवार से भी होगी। हालांकि यह मुलाकात कुछ ही समय की होगी क्यूंकि वायुसेना के सैन्य अधिकारी उन्हें तुरंत लेकर मेडिकल जांच के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

अभिनंदन ने पाकिस्तानी हवाई हमले का जवाब बहुत ही बहादुरी और साहस के साथ दिया। पाक सेना की गिरफ्त में होने के बावजूद वो कभी भी चिंतित नहीं हुए यह बात अभिनंदन के अंदर भरी बहादुरी और साहस का परिचय देती है। अभिनंदन के इस अदम्य शौर्य और साहस के बावजूद भी उनके वतन वापसी के बाद अभिनंदन के साथ भारतीय कानून के मुताबिक युद्ध बंदी रहे किसी भी जवान के साथ जैसा बर्ताव किया जाता है, वैसा ही बर्ताव उनके साथ भी किया जाएगा।

मंगलवार को भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अगले दिन बुधवार को अभिनंदन एक विमान क्रैश के बाद पाकिस्तानी ऑर्मी के कब्जे में चले गए जिसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद पूरे देश में अभिनंदन की वापसी के लिए दुआएं की जाने लगीं। भारत सरकार ने बेहतर कूटिनीति का परिचय देते हुए पाकिस्तान पर ऐसा दबाव बनाया कि अगले ही दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को भारत को सौंपने का ऐलान कर दिया।

बता दे कि इस तरह के मामले में जिनेवा कन्वेंशन के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी की जांच करना ज़िम्मेदारी बनती है। इसीलिए सबसे पहले इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी अभिनंदन को अपने साथ ले कर जाएगी और उनकी पूरी जांच की जाएगी। ये जांच ये आंकने के लिए कि जाएगी कि उन्हें किसी तरह का शारीरिक नुकसान तो नहीं हुआ है। वही उन्हें किसी तरह के कोई ड्रग्स दिये गये हैं या नहीं, इस जांच में इस बात पर भी ध्यान जिया जाएगा की इन दो दिनों के भीतर विंग कमांडर को शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना दी गई या नहीं, अगर इस तरह की बात सामने आती हैं तो जिनेवा कन्वेंशन के तहत इसके दस्तावेज़ तैयार किये जाएंगे और उसके बाद भारतीय वायु सेना को सुपुर्द किए जाएंगे।

दिल्ली आने के बाद वायुसेना अपनी मेडिकल टीम से सबसे पहले उनकी जांच कराएगी। जिसके लिए विशेषज्ञ नियुक्त किये गए हैं। मेडिकल टेस्ट से गुजरने के बाद विंग कमांडर से वायुसेना के अफसरों की बातचीत होगी, जो दिल्ली में वायुसेना के मुख्यालय में की जाएगी। यही पर इंटेलिजेंस डीब्रीफिंग होगी और इन बीते 2 दिनों के हालत पर बात और पूरी तहकीकात की जाएगी।

वायुसेना के अधिकारी सहित इस पूछताछ में रॉ, आईबी, सेना, गृह मंत्रालय, रक्षा विभाग के वरिष्ट अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इस इंटेलिजेंस डीब्रीफिंग का मकसद उन सभी बातो का पता लगाना हैं जो अभिनन्दन के साथ बीते दो दिनों में बीता हैं। इसके बाद एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। अगर भारत ये सोचता है कि कुछ आपत्तिजनक चीजें हुई हैं तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया जाएगा। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी को लेकर आज पूरे देश में जहां जश्न का माहौल है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया, कहा- बहादुर जाबांज पायलट अभिनंदन का पूरा देश कर रहा है अभिनंदन

0

रायपुर. पाकिस्तान के कब्जे से भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्थमान की हो रही रिहाई पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि अभिनंदन का पूरा देश अभिनंदन कर रहा है. बहादुर जांबाज पायलट बहादुरी के साथ गया और जिस बहादुरी के साथ F-16 को मार गिराया और पकड़े जाने पर जिस बहादुरी से उनसे स्थिति को फेस किया उसको सलाम है. उसका स्वागत करने के लिए आज हर हिंदुस्तानी प्रतीक्षा कर रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने रायपुर पहुंचे पुनिया ने पत्रकारों से चर्चा में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के खिलाफ सबूत दिए जाने पर कहा कि यह पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बहानेबाजी है. अजहर मसूद के खिलाफ अनेक सबूत दिए गए, अनेक घटनाओं में लिप्त होना स्वीकार भी किया गया, सबूत होने के बावजूद फिर कहते हैं कि सबूत दीजिए. यह टालने की बात है. वहां के प्रधानमंत्री हमेशा ऐसा ही रवैया अपनाते रहे है. पाकिस्तान अपनी गुप्तचर संस्था आईएसआई के इशारे पर नाच रहा है.

काला कपड़ा पहनकर चंद्रबाबू ने पीएम मोदी के दौरे का किया विरोध, पूछा- खाली हाथ आंध्र आने में शर्म नहीं आई!

0

पीएम मोदी के विशाखापत्तनम के दौरे को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने विरोध किया है। चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के दौरे के विरोध में काले रंग का कपड़ा पहना और अपने दफ्तर पहुंचकर कार्य किया।

इससे पहले चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी ने सवाल किया था कि क्या उन्हें खाली हाथ राज्य के दौरे पर आने में शर्म नहीं आई। मोदी को लिखे एक खुले पत्र में चंद्रबाबू ने राज्य को विशेष दर्जा दिए बगैर आंध्र प्रदेश का दौरा करने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में किए गए अन्य वादों को पूरा नहीं करने को लेकर उनकी आलोचना की। टीडीपी अध्यक्ष ने पीएम मोदी से कहा कि राज्य के पांच करोड़ लोग उनकी धोखाधड़ी से नाराज हैं।

नायडू ने पीएम मोदी से 5 साल बाद भी अपने आश्वासन को पूरा करने में विफल रहने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह आश्वासनों को पूरा करने की मांग लेकर 29 बार दिल्ली गए, लेकिन सब निर्थक रहा। उन्होंने कहा, “क्या राज्य के विभाजन के बाद 16,000 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे के मुकाबले 3,979 करोड़ रुपये जारी करना आंध्र प्रदेश के साथ धोखाधड़ी नहीं है?”

टीडीपी प्रमुख ने पीएम मोदी को राज्य की राजधानी को दिल्ली से ज्यादा आकर्षक बनाने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार सालों में सिर्फ 15,000 करोड़ रुपये जारी किए।

PoK में भीड़ हमला करती रही, फिर भी अभिनंदन ने निहत्थों पर नहीं चलाईं गोलियां

0

अभिनंदन ने एक छोटे तालाब में कुछ दस्तावेज और नक्शे डुबा दिए. कुछ कागज वे निगल गए ताकि दुश्मनों को भारत की किसी भी रणनीति के बारे में पता न चल पाए.

पाक सेना की गाड़ियों का काफ़िला वाघा सीमा पर पहुंचा: LIVE

0

वाघा-अटारी सीमा पर कमांडर अभिनंदन का इंतज़ार करते भारतीय

भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार को वाघा-अटारी सीमा से भारत लौटेंगे. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था जब वो विमान गिरने के बाद पैराशूट से पाकिस्तानी इलाक़े में नीचे आए. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का ऐलान किया था.

अभिनंदन की वापसी से जुड़े ताज़ा अपडेट

  • वाघा-अटारी सीमा पर बीएसएफ़ के तमाम अधिकारी, पंजाब एडमिस्ट्रेशन के तमाम अधिकारी पहुंच चुके हैं और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं.
  • पाकिस्तान के वाघा बार्डर पर पाकिस्तान की सेना की गाड़ियों का काफ़िला पहुंचा जिसमें कई गाड़ियां हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को इन गाड़ियों में लाया जा रहा है.
  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय को तमिलनाडु के रहने वाले विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है.
  • विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को विमान के जरिए इस्लामाबाद से लाहौर लाया जा रहा है. उन्हें वाघा-अटारी सीमा पर भारत को सौंपा जाएगा. सीमा पर भारतीय वायु सेना के अधिकारी पहुंच चुके हैं.
  • वाघा-अटारी सीमा पर शुक्रवार शाम को होने वाला बीटिंग रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है. अमृतसर के डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि भारतीय अर्धसैनिक बल बीएसएफ़ ने आज होने वाले समारोह को रद्द करने का फ़ैसला किया है.

 

Bilaspur : जंगली सुअर मारने बिछा रहा था बिजली तार, खुद करंट की चपेट में आया

0

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के जूना शहर में जंगली सुअर मारने के लिए बिजली तार लगाने वाला ग्रामीण खुद करेंट की चपेट में आ गया, जिससे बुरी तरह झुलसकर उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ग्राम जूना शहर निवासी सुनील मरावी उर्फ गयाराम पिता पंचराम मरावी (40) खेती-किसानी करता था। इसके साथ ही वह जारवरों का शिकार भी करता था। वह तालाब के बांध में झोपड़ी बनाकर खेतों की रखवाली करता था।

बीते मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह करेंट की चपेट में आ गया। इस बीच ग्रामीणों ने दोपहर करीब तीन बजे उसकी लाश को खेत में संदिग्ध हालत में देखा। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिर उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को मरच्युरी में रखवा दिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक ग्रामीण सुअर मारने के लिए जीआई तार के साथ ही बिजली तार लेकर गया था। इस दौरान वह खंभे से तार खींच रहा था। पुलिस के अनुसार हुकिंग करते समय वह खुद करेंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

PM Rally in Kanyakumari: PM मोदी ने कहा, विंग कमांडर अभिनंदन पर पूरे देश को गर्व

0

कन्याकुमारी। पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आयोजित रैली में शामिल हुए। पीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं इस पर पूरे देश को गर्व है।

पीएम ने इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की तारीफ भी की और कहा कि देश की पहली रक्षामंत्री सीतारमन पर भी उन्हें गर्व है।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 26/11 हमले के दौरान देश ने कार्रवाई की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब उरी और पुलवामा की घटना घटी तो हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया ये सभी ने देखा। देश को सेवाएं देने वाले ऐसे सभी सैनिकों को पीएम मोदी ने सेल्यूट किया।