राज्यपाल श्री डेका ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सिविल लाइन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सिविल लाइन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 300 बुजुर्ग और वृद्धाश्रम के सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी बुजुर्गों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज और परिवार के विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृद्धजन दिवस सिर्फ एक दिन मनाने के लिए नहीं है, बल्कि हर समय बुजुर्गों के प्रति स्नेह और सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की भी सुविधा प्रदान की गई, जिससे बुजुर्गों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। समारोह में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद सीईओ श्री दीपराज कांत, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री विकास शील ने सौजन्य भेंट की।
उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आगामी 04 अक्टूबर को होने वाले बस्तर प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जगदलपुर में आयोजित इस महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और सृजनशीलता से नया मुकाम हासिल किया l बलरामपुर- रामानुजगंज जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्ट (कला उत्सव, समृद्धि और उद्भव 2025) में अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा जिला गौरवान्वित हो उठा।
मिट्टी से अद्भुत कलाकृतियां गढ़ने वाली निहारिका नाग ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बचपन से ही कला में गहरी रुचि रखने वाली निहारिका बताती हैं कि जब दूसरे बच्चे खेलों में व्यस्त रहते थे, तब वे मिट्टी और लकड़ी से छोटे-छोटे खिलौने और प्रतिमाएँ बनाने में रम जाती थीं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उनकी इस रुचि को कला के उच्च आयाम तक पहुँचाया।
वहीं, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट प्रतियोगिता में परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और काष्ठकला को अपने अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया। प्रतिभा का मानना है कि परंपरा ही हमारी असली पहचान है और उसे नये रूप में संवारना ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इन उपलब्धियों पर जिला प्रशासन, विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक गर्वित हैं। उनका कहना है कि बेटियों ने यह सफलता मेहनत और निरंतर अभ्यास से अर्जित की है। निहारिका और प्रतिभा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि हुनर को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो छोटे से गाँव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद श्री महेश कश्यप, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
सांसद श्री कश्यप, श्री रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत वर्ष से अब तक 873 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुबह राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दलदल शिवनी, रायपुर स्थित खेल मैदान एवं मिलन चौक परिसर में स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने झाड़ू लगाकर मैदान व आसपास की गंदगी साफ की और लोगों से अपील की कि सभी नागरिक स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हुए और सामूहिक रूप से सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मंत्री श्री वर्मा ने सभी को नियमित रूप से अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
कल भारत 156वीं गांधी जयंती के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है। भारत में प्रत्येक 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में यदि गांधी जयंती के अवसर पर पर भी आप भी अपने दोस्तों, शिक्षकों या परिवारजनों को गांधी जयंती की बधाई देना चाहते हैं, तो आपकी मदद के लिए यहां गांधी जयंती के अवसर पर दस बेहतरीन बधाई संदेशों को तैयार किया गया है, जो आपको अपनों को बेहतरीन बधाई देने में मदद करेगा।
Gandhi Jayanti Wishes 2025: गांधी जयंती पर बेहतरीन बधाई
दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, गांधी जयंती की शुभकामना।
महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। उनके अनमोल विचार हमें जीवन में सकारात्मक नजरिया रखवना सिखाते हैं, हैप्पी गांधी जयंती।
गांधी जी के प्रयास हमें याद दिलाते हैं कि हर चुनौतियों का सामना सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर भी किया जा सकता है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को मिलकर नैतिकता को बढ़ावा देना चाहिए, हैप्पी गांधी जयंती।
गांधी जी के आदर्श और उनके विचार न केवल भारतीयों के लिए बल्कि दुनिया के हर व्यक्ति के लिए बेहद ही प्रेरणादायक है, गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
बापू के प्रयास हमें सिखाते हैं कि हर छोटे-छोटे कदम से बदलाव लाए जा सकते हैं, हैप्पी गांधी जयंती।
गांधी जी के विचारों से किसी भी व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक बनाया जा सकता है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
गांधी ने हमें सच्चाई व अहिंसा का मार्ग सिखाया हमें इसे अपने जीवन में अवश्य अम्ल करना चाहिए। हैप्पी गांधी जयंती।
गांधी जयंती के अवसर पर हमें उन मूल्यों का स्मरण भी करना चाहिए, जिसके लिए गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया। गांधी जयंती की शुभकामना।
बापू ने लड़ी बिल्कुल अजब लड़ाई, दागी न तोप ना कोई बंदूक उठाई। दुश्मन के किले पर ना की चढ़ाई वाह रे महात्मा तुमने कैसी शिक्षा सिखाई, हैप्पी गांधी जयंती।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। वृद्धजनों की देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन के लिए समर्पित योजनाओं को लगातार मजबूत बना रही है।
मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए राज्य में सियान गुड़ी, प्रदेश के चार बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम बनाने और दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों के रिपेयरिंग के लिए राजधानी रायपुर में सर्विस सेंटर बनाने की घोषणा की। श्री साय ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यभर में जागरूकता हेतु 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई और स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वृद्धजन दिवस हमें अपने दायित्वों को याद दिलाने का अवसर है। मेरे गुरु ने मुझे सिखाया है कि माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मैंने अपने गुरु के संस्कार और आदर्शों का हमेशा पालन किया है। साय ने कहा कि हम सभी को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में है, कल हम सभी उसी अवस्था में होंगे। मुख्यमंत्री साय और अतिथियों ने जनता से अपील की कि वे वृद्धजनों का सम्मान करें और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बन सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं में 14 लाख से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान भारत और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा रही है तथा 6 जिलों में प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं। विभागीय हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 54 हजार से अधिक वरिष्ठजनों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
पर्यटन साथी पहल : जिला प्रशासन रायपुर और इज माय ट्रिप के बीच एमओयू
कार्यक्रम में पर्यटन साथी पहल के लिए ईज़ माई ट्रिप और जिला प्रशासन के मध्य एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन साथी पहल के तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति बैच 50 युवाओं को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण तीन महीने में पूरा होगा।
दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में (DA Hike) 3 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया.
इसके साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा.
कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होगी. इससे कर्मचारी और पेंशनर्स त्योहारों पर जमकर खरीदारी करेंगे.
यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पर भी लागू होगी.
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया जा चुका है. यह इस साल का दूसरा महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी है. बता दें सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है.
अगर किसी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है तो कर्मचारी को प्रति माह ₹900 अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को ₹1,200 अतिरिक्त मिलेंगे. तीन महीनों में, बकाया राशि कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी. यह त्योहारों के समय में एक बड़ी राहत होगी.
औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति के रुझानों के आधार पर, महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को वर्ष में दो बार, जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है. हालांकि ऐलान अक्सर देर से होती हैं, लेकिन बकाया राशि इस देरी की भरपाई कर देती है. यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम होने की उम्मीद है. जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है.
कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों या पूर्व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.