Home Blog Page 551

“खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर… एशिया कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद बोले पीएम मोदी”

0

भारत ने रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया. एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब भारत और पाकिस्‍तान की टीम फाइनल में टकराई. भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का जिक्र करते हुए एक बड़ा पोस्‍ट किया है.

पीएम मोदी ने अपने पोस्‍ट में कहा कि खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर. साथ ही इस जीत के साथ ही देश भर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने जश्‍न मनाया. वहीं कई राजनेताओं ने भी जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही जीता भारत, हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्‍स पर लिखा, “एक अद्भुत जीत. हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी. भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो.”

पीयूष गोयल ने जीत को कहा – विजय तिलक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्‍स पर लिखा, “विजय तिलक, आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ एशिया कप फाइनल नहीं बल्कि बल्कि हर भारतीय का दिल जीत लिया. तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के जबरदस्त प्रदर्शन ने इस विजय को ऐतिहासिक बना दिया.”

बार्डर से खेल के मैदान तक… चैंपियन थे, चैंपियन ही रहेंगें: मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्‍स पर जीत को लेकर लिखा, “बेशक पाकिस्तान के साथ खेलना हमारा एजेंडा नहीं था,बल्कि पाकिस्तान को यह बताना था कि…ज़मीन से लेकर आसमान तक, सड़क से लेकर समुंदर तक, बार्डर से लेकर खेल के मैदान तक…हम चैंपियन थे और चैंपियन ही रहेंगें. बधाई हो मेरे शेरों, बधाई टीम इंडिया…”

पाकिस्‍तान को हारना ही था: किरेन रिजिजू किरेन रिजिजू ने लिखा, “पाकिस्तान को हारना ही था और भारत हमेशा चैंपियन रहेगा!” एक अन्‍य पोस्‍ट में रिजिजू ने लिखा, “पाकिस्तान ऐसे ही पंच का हकदार है.”

तिलक वर्मा की जबरदस्‍त बैटिंग बता दें कि एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. कर एशिया कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया. एशिया कप के इतिहास में यह कुल मिलाकर नौवां मौका रहा, जब भारत ने एशिया चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्‍होंने मुश्किल परिस्थिति में 53 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों से नाबाद 69 रन की जबरदस्‍त पारी खेली.

“झमाझम बारिश के बाद ठंड दिखाएगी तेवर… दिल्ली, नोएडा से गुरुग्राम तक चेतावनी, जानें मौसम का हाल”

0

मॉनसून कई इलाकों से जा चुका है, मगर अब भी कई इलाकों में बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश का अनुमान है. गुजरात में भी 1 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है.

आज और कल अंडमान निकोबार में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. इस साल बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि ला नीना के कारण आने वाले महीनों में दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

ला नीना एक प्राकृतिक जलवायु घटना है. यह लगभग हर 2 से 7 साल में घटित होती है. इसमें भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का सतही जल सामान्य से अधिक ठंडा हो जाता है, जिसका असर भारत में सामान्य से अधिक बारिश और ठंडी सर्दियों के रूप में देखने को मिलता है. ला नीना एल नीनो के विपरीत प्रभाव रखती है, जिसमें प्रशांत महासागर का सतही जल सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है.

ला नीना का असर भारत में अधिक बारिश: ला नीना के वर्षों में भारत में सामान्य से अधिक बारिश होती है, जिससे मानसून के बाद आसमान साफ होता है और रात को धरती की गर्मी आसानी से अंतरिक्ष में निकल जाती है.

ठंडी सर्दियां: ला नीना के प्रभाव से भारत में सर्दियां अधिक ठंडी होती हैं, जिससे हिमालयी क्षेत्र में अचानक मौसम बदल जाता है और बर्फबारी होती है.

वैश्विक प्रभाव: ला नीना का प्रभाव वैश्विक स्तर पर होता है, जैसे कि दक्षिण अमेरिका में मत्स्य उद्योग के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं और ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ आने की संभावना रहती है. ला नीना का अर्थ स्पेनिश में “छोटी लड़की” है.

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान के उदयपुर संभाग में एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से कई जगह आगामी कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिम विदर्भ पर बना अवदाब के आगामी 2-3 दिन में पश्चिम की ओर आगे बढ़ने, दक्षिण गुजरात एवं सौराष्ट्र के ऊपर से गुजरते हुए एक अक्टूबर तक गुजरात तट से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर निम्न दाब क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना है.

इसके असर से राजस्थान के पूर्वी व दक्षिणी भागों में आगामी 3-4 दिन बारिश होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के दौरान कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां होंगी. इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

दशहरे पर ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान

ओडिशा में दो अक्टूबर को दशहरे के दिन भारी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, एक अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे ओडिशा को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. आईएमडी ने कहा कि 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है, जिसके प्रभाव से एक अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा.

विभाग के अनुसार, एक अक्टूबर को ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति और गंजम जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.उसने कहा कि दो अक्टूबर को राज्य के कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, गंजम, गजपति, कटक, मयूरभंज, क्योंझर, नयागढ़, खुर्दा और पुरी जिलों में इसी तरह की मौसमी परिस्थितियों का पूर्वानुमान है.

आईएमडी के मुताबिक, तीन अक्टूबर को नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी और बरगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

विभाग ने समुद्री परिस्थितियों के खराब होने के मद्देनजर मछुआरों को एक और दो अक्टूबर को समुद्र में न जाने की सलाह जारी की है.

नासिक में भारी बारिश

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया और रामकुंड क्षेत्र में कुछ मंदिर जलमग्न हो गए. मौसम विभाग ने आज जिले में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान है.

रामकुंड क्षेत्र में प्रसिद्ध दुतोंड्या मारुति मूर्ति सहित छोटे मंदिर और गोदावरी नदी के किनारे गोदा घाट क्षेत्र जलमग्न हो गए है. अधिकारियों के अनुसार, कलवान तालुका में पुनाद नदी में बाढ़ के कारण काकने-खेड़गांव से संपर्क टूट गया है. गंगापुर, कश्यपी और गौतमी-गोदावरी बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण इन बांधों से पानी छोड़ा गया.

सिक्किम में दशहरा पर भारी बारिश

सिक्किम में भारी बारिश के कारण दशहरा उत्सव का उत्साह फीका पड़ने की संभावना है. गंगटोक मौसम केंद्र के निदेशक गोपीनाथ राहा ने कहा कि पर्वतीय शहर में पिछले कुछ दिनों से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. वहीं, पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा, ”बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे पूरे राज्य में व्यापक बारिश होने की संभावना है.”

राहा ने कहा, ”हालांकि, सितंबर के अंत तक सुबह के वक्त आसमान काफी हद तक साफ रह सकता है, लेकिन एक अक्टूबर से बादल छाने की संभावना है. दो अक्टूबर से बारिश के जोर पकड़ने की संभावना है और यह चार से पांच दिनों तक जारी रहेगी, जिसका असर दशहरा उत्सव पर देखने को मिल सकता है.’ उन्होंने कहा कि अचानक गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है. उन्होंने आगाह किया कि यहां तक कि साफ आसमान में भी जल्द ही बादल छा जाने के बाद भारी बारिश हो सकती है.

गोवा में एक अक्टूबर तक ‘येलो अलर्ट’

गोवा की राजधानी पणजी सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में एक अक्टूबर तक चार दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि मौसम तूफानी रहेगा और हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि तटीय इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. गोवा में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है. शनिवार को पणजी समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई.

महाराष्ट्र में भारी बारिश: दो लोगों की मौत

मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण रविवार को 11,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र के जयकवाड़ी बांध में और अधिक पानी आने की उम्मीद है. क्षेत्र के धाराशिव जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिले भी शामिल हैं.

मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड, नांदेड़ और परभणी सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है. मुंबई में शनिवार रात से रुक-रुक कर भारी वर्षा होती रही. बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में से कुछ में सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक पांच घंटों में 50 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई. अपराह्न के बाद बारिश की रफ्तार हालांकि धीमी पड़ गई.

“दिवाली, छठ पूजा में घर जाना है? यूपी, बिहार से मुंबई तक इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी, मिलेगा कन्फर्म टिकट”

0

Diwali chhath Puja Train Ticket Booking: दिवाली और छठ पूजा के लिए आपका ट्रेन टिकट अगर बुक नहीं हुआ है तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. विशेष किराये के साथ ये ट्रेनें सितंबर के अंत से दिसंबर तक चलेंगी.

इन स्पेशल ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात तक के रेलयात्रियों को फायदा मिलेगा. इनमें बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट, बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन और उधना-जयनगर ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.

ट्रेन नंबर 09151 की बुकिंग 28 सितंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि ट्रेन संख्या 09095, 09096, 09097 और 09098 के लिए आरक्षण 29 सितंबर से PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्री रेलवे पोर्टल पर टाइम टेबल, ठहराव और कोच आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट स्पेशल पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09095 बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी. ये ट्रेन अगले दिन शाम 5:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. फिर ट्रेन नंबर 09096 अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार रात 9 बजे प्रस्थान करेगी. अगले शनिवार सुबह 6:00 बजे ये मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव लेगी.

बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन वीकली स्पेशल ट्रेन संख्या 09097 बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार रात 9:50 बजे बांद्रा से रवाना होगी. मंगलवार रात 12:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी. फिर वापसी में ट्रेन नंबर 09098 लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 10:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. रास्ते में यह सूरत, वडोदरा, कोटा, नई दिल्ली, पानीपत और अंबाला रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.

उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन ट्रेन नंबर 09151 उधना-जयनगर स्पेशल 30 सितंबर को सुबह 6:45 बजे उधना से रवाना होगी और 1 अक्टूबर को रात 9:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी ट्रेन 09152 जयनगर-उधना स्पेशल 1 अक्टूबर को रात 11:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी और 3 अक्टूबर को शाम 5:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह सूरत, वडोदरा, प्रयागराज, आरा, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी में ठहरेगी.

शिवाजी महाराज टर्मिनल-आसनसोल ट्रेन 01145 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-आसनसोल एसी स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से सोमवार को 11.05 बजे खुलकर मंगलवार को 19.25 बजे डीडीयू, 22.50 बजे गया एवं बुधवार को 02.35 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते 05.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01146 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एसी स्पेशल आसनसोल से बुधवार को 21.00 बजे खुलकर 23.10 बजे धनबाद, गुरूवार को 2.55 बजे गया तथा 06.10 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 16.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई पहुंचेगी.

राजकोट-बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट स्पेशल – हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, सूबेदारगंज, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला, जयपुर, अजमेर के रास्ते बरौनी और राजकोट के मध्य ट्रेन संख्या 09569/09570 राजकोट-बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस स्पेशल का परिचालन राजकोट से 02.10.2025 से 27.11.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को बरौनी से 04.10.2025 से 29.11.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा.

ट्रेन संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल राजकोट से गुरुवार को 17.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 22.20 बजे डीडीयू, शनिवार को 01.10 बजे पाटलिपुत्र, 02.00 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते 05.00 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में, ट्रेन संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल बरौनी से शनिवार को 14.40 बजे खुलकर 16.15 बजे हाजीपुर, 17.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 21.20 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 04.40 बजे राजकोट पहुंचेगी.

साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 09427/09428 साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल – डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर, टुंडला, जयपुर, अजमेर के रास्ते पटना और साबरमती के मध्य ट्रेन संख्या 09427/09428 साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन साबरमती से 01.10.2025 से 26.11.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा पटना से 03.10.2025 से 28.11.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा. ट्रेन संख्या 09427 साबरमती-पटना स्पेशल साबरमती से बुधवार को 18.10 बजे खुलकर गुरुवार को 20.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते शुक्रवार को 01.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन संख्या 09428 पटना-साबरमती स्पेशल पटना से शुक्रवार को 04.40 बजे खुलकर 08.45 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 09.55 बजे साबरमती पहुंचेगी.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 08869/08870 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-जयनगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. स्पेशल – दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया के रास्ते जयनगर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं के मध्य ट्रेन संख्या 08869/08870 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं.-जयनगर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा । इस स्पेशल का परिचालन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जं. से 16 अक्टूबर से 06 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को और जयनगर से 19 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.

इतवारी जंक्शन-जयनगर स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 08869 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-जयनगर स्पेशल नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन से गुरुवार को 11.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.50 बजे धनबाद, 14.25 बजे झाझा, 14.48 बजे किउल, 17.00 बजे बरौनी, 18.25 बजे समस्तीपुर, 19.55 बजे दरभंगा एवं 20.40 बजे मधुबनी सहित अन्य स्टेशनों पर ठहरते शुक्रवार को 22.30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08870 जयनगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन स्पेशल जयनगर से शनिवार को 00.30 बजे खुलकर 03.00 बजे दरभंगा, 04.30 बजे समस्तीपुर, 06.20 बजे बरौनी एवं 15.00 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 14.00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन पहुंचेगी.

गया एवं मुजफ्फरपुर से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

  1. ट्रेन नंबर 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल अब 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
  2. ट्रेन नंबर 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
  3. ट्रेन नंबर 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को चलेगी.
  4. ट्रेन नंबर 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को चलेगी.

“दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- संघर्ष से भरी है यात्रा”

0

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य आयोजन में पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री और हजारों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीएम मोदी सोमवार को दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्रियों सहित कई बीजेपी नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

2023 में हुआ था भूमि पूजन सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को कार्यालय निर्माण पूरा होने पर बधाई दी. उन्होंने बताया कि 9 जून 2023 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस कार्यालय का भूमि पूजन किया था.

उन्होंने पार्टी के कार्यालयों के सफर को याद करते हुए कहा, ‘पार्टी की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था. इसके बाद कुछ वक्त के लिए ये रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ और फिर लगभग 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग से संचालित होता रहा.’

‘संघर्ष भरी रही है यात्रा’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब कल, यानी सोमवार को पार्टी अपने स्वयं के भवन में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थानांतरित होगी. ये यात्रा संघर्षों से भरी रही, फिर भी उल्लेखनीय है.’

सचदेवा ने इस नए कार्यालय को दिल्ली बीजेपी के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया जो कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है.

उन्होंने बताया कि नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे बीजेपी की विचारधारा और दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ये कार्यालय दिल्ली में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा.

“सवाल, सियासत, 40 मौतें और मुआवजा… करूर भगदड़ में अब तक क्या हुआ, 10 Points”

0

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थल

पति विजय की रैली में शनिवार को हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 40 हो गई. 60 से अधिक लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है.

यह घटना हाल के समय में तमिलनाडु की सबसे भयावह राजनीतिक रैलियों में से एक बन गई है. हादसे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. विजय की पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि बीजेपी ने डीएमके सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

इस बीच, विजय के करीबी सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने मद्रास हाई कोर्ट में स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए इसे साजिश करार दिया है. राज्य सरकार की ओर से बनाए गए न्यायिक आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है.

करूर भगदड़ में अब तक क्या हुआ?

पुलिस ने TVK नेताओं मथियाझगन, बुसी आनंद और सीटी निर्मल कुमार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत गैरइरादतन हत्या, हत्या का प्रयास, लापरवाही से जान को खतरे में डालना, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

TVK ने हाई कोर्ट में सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की. पार्टी का दावा है कि भगदड़ लाठीचार्ज, अचानक बिजली कटौती और पथराव के कारण हुई. बीजेपी के के. अन्नामलाई ने भी सीबीआई जांच की मांग की.

विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया. हालांकि सरकार ने उन्हें घटनास्थल पर न जाने की सलाह दी.

पुलिस ने TVK के पथराव वाले दावे को खारिज किया और कहा कि पार्टी ने सरकारी निर्देशों की अनदेखी की. विजय के पहुंचते ही भीड़ काबू से बाहर हो गई.

जस्टिस अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय आयोग ने करूर अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.

भगदड़ में घायल एक शख्स ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है कि जांच पूरी होने तक विजय को सार्वजनिक सभाएं करने की अनुमति न दी जाए.

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि विजय की गिरफ्तारी या किसी कार्रवाई का फैसला जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद ही होगा.

मृतकों में 10 बच्चे (5 लड़के और 5 लड़कियां), 17 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं. इनमें एक 2 साल का बच्चा, दो बेटियों संग 28 वर्षीय महिला और शादी की तैयारी कर रहा 24 साल का जोड़ा भी था.

चश्मदीदों और अधिकारियों के अनुसार, रैली में भीड़ अनुमत 10,000 की संख्या से बढ़कर 27,000 तक पहुंच गई थी. विजय के देर से आने और गर्मी में पानी-खाने की कमी से कई लोग बेहोश हो गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया. राज्य सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख और घायलों के लिए 1 लाख रुपये का मुआवजा घोषित किया. वहीं TVK ने 20 लाख और 2 लाख की सहायता की घोषणा की. कांग्रेस ने 1 करोड़ और बीजेपी ने 1 लाख रुपये प्रति परिवार का वादा किया.

“‘ये उनके मन की बात है…’, PM मोदी ने लिखा इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की किताब का फॉरवर्ड”

0

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा के भारतीय संस्करण के लिए फॉरवर्ड लिखते हुए इसे उनकी ‘मन की बात’ करार दिया है. यह किताब जल्द ही लॉन्च होने वाली है.

मोदी ने लिखा कि उनके लिए यह ‘बहुत बड़ा सम्मान’ है कि वे इस किताब का फॉरवर्ड लिख रहे हैं और वे यह काम मेलोनी के प्रति ‘सम्मान, प्रशंसा और मित्रता’ की भावना के साथ कर रहे हैं.

‘देशभक्त और बेहतरीन समकालीन नेता’ प्रधानमंत्री ने मेलोनी को ‘देशभक्त और बेहतरीन समकालीन नेता’ बताया. रूपा पब्लिकेशन्स से आने वाली इस किताब का नाम है ‘आई एम जॉर्जिया- माय रूट्स, माय प्रिंसिपल्स’ (I am Giorgia – My Roots, My Principles).

इसमें पीएम मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात की है, जिनकी जीवन यात्रा ने उनकी व्यक्तिगत कहानियों को आकार दिया और दुनिया को एक व्यापक संदेश दिया.

भारत में जल्द लॉन्च होगी किताब पीएम मोदी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री मेलोनी का जीवन और नेतृत्व हमें शाश्वत सच्चाइयों की याद दिलाता है… यह किताब भारत में एक ताजगी भरी कहानी के रूप में पढ़ी जाएगी, जिसमें एक बेहतरीन समकालीन नेता और देशभक्त की झलक है. अपनी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते हुए दुनिया से बराबरी से संवाद करने का उनका विश्वास हमारे अपने मूल्यों का भी प्रतिबिंब है.’

प्रधानमंत्री ने मेलोनी की ‘प्रेरणादायक और ऐतिहासिक’ यात्रा की भी तारीफ की और कहा कि यह कहानी भारतीय पाठकों के दिल को छुएगी. मेलोनी की किताब का भारतीय संस्करण जल्द लॉन्च होगा.

 

“Shardiya Navratri 2025: रक्तबीज का अंत करने वाली कालरात्रि कौन हैं? शारदीय नवरात्रि पर जानें मां के 7वें स्वरूप की अनसुनी कथा!”

0

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि 29 सितंबर 2025 यानी की आज है, जो मां कालरात्रि को समर्पित है. मान्यताओं के मुताबिक मां कालरात्रि की पूजा-उपासना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

आइए जानते हैं मां कालरात्रि कौन हैं और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं और रहस्यों के बारे में?

मां दुर्गा के नौ रूप को नवदुर्गा कहा जाता है, जिसमें सातवां रूप मां कालरात्रि का है. इस दिन को महासप्तमी भी कहा जाता है. मां दुर्गा ने इस अवतार में बुराई का नाश कर शुंभ, निशुंभ और रक्तबीज जैसे दानवों का अंत किया था. आइए जानते हैं मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की रोचक कथा.

नवदुर्गाओं में सबसे शक्तिशाली मां कालरात्रि

मां दुर्गा का कालरात्रि स्वरूप सभी नवदुर्गाओं में सबसे शक्तिशाली माना जाता है. मां कालरात्रि के शरीर का रंग घने अंधेरे की तरह काला, बाल लंबे और खुले, गले में मुंडो की माला, चार भुजाधारी जो गधे पर सवार हैं. माता के बाएं हाथ में लोहे का कांटेदार अस्त्र अलंकृत है, जबकि दूसरे हाथ में कटार है.

वही दायां हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में, जबकि नीचे वाला हाथ भक्तों को आश्वासन देते है कि, मां कालरात्रि सदैव अपने भक्तों की रक्षा के लिए उपस्थित रहती है. मां कालरात्रि का प्रिय भोग गुड़ है. इसके अलावा उन्हें लाल रंग के वस्त्र और रातरानी के फूल भी काफी पसंद है.

मां कालरात्रि से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीन काल में दैत्य शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज ने तीनों लोक में आतंक मचा रखा था. दानवों के भय और आतंक से सभी देवताओं ने शिवजी से मदद मांगी.

देवराज इंद्र ने कहा कि, हे महादेव! दैत्य वंश के शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज दानवों ने तीनों ही लोकों में जमकर उत्पात मचा रखा है. कृपया आप हमारी मदद कीजिए.

देवताओं की समस्या सुनने के बाद भोलेनाथ ने अपने पास बैठी माता पार्वती से दानवों का वध करने की प्रार्थना की, जिसके बाद देवी पार्वती शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त कर दानवों का वध करने के लिए निकल पड़ी.

माता पार्वती ने लिया दुर्गा का रूप

माता पार्वती ने दानवों का वध करने के लिए मां दुर्गा का रूप लिया, इस रूप में मां दुर्गा अति बलशाली और मनमोहक लग रही थी. मां दुर्गा को देखने के बाद सभी असुर हैरान रह गए. जिसके बाद तीनों असुरों और मां दुर्गा के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया. तीनों ही दैत्यों ने अपना पूरा बल लगा दिया, फिर भी माता को परास्त नहीं कर पाएं.

मां दुर्गा के साथ छिड़े इस युद्ध में शुंभ-निशुंभ मारे गए, जबकि रक्तबीज के साथ मां दुर्गा अभी भी युद्ध कर रही थी. दरअसल रक्तबीज ने कठोर तपस्या के परिणामस्वरूप ब्रह्मा जी से अमरत्व का वरदान प्राप्त किया था.

रक्तबीज ने ब्रह्मा जी से मांगा अमरत्व का वरदान

ब्रह्मा जी ने रक्तबीज को वरदान दिया था कि, अगर तुम्हारे रक्त का एक कण भी धरती पर गिरेगा तो अनेक रक्तबीजों पैदा हो जाएंगे. इस वरदान के फलस्वरूप मां दुर्गा जब-जब रक्तबीज पर प्रहार करती, कई हजार रक्तबीज पैदा हो जाते.

उसी दौरान मां दुर्गा से एक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे मां कालरात्रि प्रकट हुई. मां कालरात्रि ने अपने कटार से रक्तबीज का सिर धड़ से अलग कर दिया और जैसे ही उसका रक्त भूमि पर गिरने वाला था, मां कालरात्रि ने रक्त अपने मुंह में भर लिया.

नवरात्रि के सातवें दिन का विशेष महत्व

नवरात्रि में सातवें दिन की पूजा का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि, 6 दिन की पूजा के बाद 7वें दिन हमारा मन सहस्त्र चक्र में केंद्रित होता है. इस चक्र में हमारा मन साफ और शुद्ध होता है. मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कालरात्रि माता की विधिवत पूजा करने से ब्रह्मांड की सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती है.

मां कालरात्रि की आराधना करने के लिए, ऊँ देवी कालरात्रि नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से सभी तरह की असुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है. मां कालरात्रि को शुभांकरी देवी भी कहा जाता है.

मां कालरात्रि की पूजा विधि

मां कालरात्रि की पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करके मंदिर को शुद्ध और साफ करें. इसके साथ ही मां कालरात्रि की पूजा का संकल्प लें. पूजा घर में मां कालरात्रि की फोटो या प्रतिमा को स्थापित करें.

इसके अलावा घी का दीपक जलाने के बाद माता को लौंग, रोली, चंदन, गुग्गल, धूप-दीप, अक्षत और गुड़ अर्पित करें. इसके बाद मां कालरात्रि की कथा सुनें और आरती गए.

India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने दी बधाई…

0

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए इसे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक बताया।

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए इसे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक बताया।

सीएम साय ने क्या कहा..?

सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “टीम इंडिया ने एशिया कप में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और हमारी पहचान का प्रतीक है। खिलाड़ियों की मेहनत, उनके जज्बे और राष्ट्र के लिए संकल्प ने यह गौरव दिलाया है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत की विजय ही हमारी पहचान है, और ये जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

 

“महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार… पिछले 24 घंटे में पांच की मौत, 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया”

0

महाराष्ट्र में रविवार को लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से मुंबई, मुंबई महानगर क्षेत्र, कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत पूरे महाराष्ट्र में प्रशासन ने अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। जिसमें 7,200 लोग बाढ़ प्रभावित मराठवाड़ा से थे। पिछले 24 घंटे में भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें दो मौतें अहिल्यानगर में हुई हैं और एक-एक व्यक्ति की जान नासिक, जालना और यवतमल में हुई। भारी बारिश से छत्रपति संभाजी नगर में 110.3 एमएम, अहिल्यानगर में 81.8 एमएम और नाशिक में 76.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पालघर और नासिक के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, थाणे, पुणे और रायगढ़ जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में राहत और बचाव कार्य जारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा और सोलापुर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कलेक्टरों को भोजन, शेल्टर और अन्य जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ठाणे और पालघर जिलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हाई अलर्ट पर है और भातसा बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं।

“2 अक्टूबर को खादी जरूरी खरीदें, सीएम ने प्रदेशवासियों से की अपील, पीएम मोदी ने स्वदेशी को दिया था नारा”

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से अपील की है कि वह गांधी जयंती के दिन स्वदेशी खरीदें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतवासी को इसका इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आग्रह किया है। 2 अक्टूबर को कोई एक चीज खादी की अवश्य खरीदें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां संस्करण था। प्रत्येक भारतवासी को महीने के आखिरी रविवार इसका इंतजार रहता है। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम से देश की करोड़ों जनता से रूबरू होते हैं।”

2 अक्टूबर को खरीदें खादी उन्होंने कहा कि हमने भी तेलीबांधा मंडल के अंतर्गत सिंधी पंचायत में भाजपा विधायक, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री मोदी देश और दुनिया में जो उत्कृष्ट काम करते हैं और उन सबको देश की जनता के सामने लाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश के लोगों को प्रेरणा मिलती है, इसका लाभ देश को हो रहा है। मन की बात कार्यक्रम से सबको फायदा होता है। 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने खादी खरीदने के लिए भी कहा है।

तमिलनाडु में रैली में हुए भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2 अक्टूबर को कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। गर्व से कहें- ये स्वदेशी हैं। इसे सोशल मीडिया पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ शेयर भी करें।

खादी की बिक्री में तेजी आई है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे प्रमुख थी। दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी, लेकिन पिछले 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है। पिछले कुछ साल में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है।”