Home Blog Page 637

यूक्रेन युद्ध में भारत को घसीटना बंद करो… जयशंकर

0

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को फिनलैंड की विदेश मंत्री एलीना वाल्तोनेन से टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा का केंद्र रहा यूक्रेन युद्ध और उसके वैश्विक प्रभाव. इस दौरान जयशंकर ने साफ कहा कि भारत को इस मामले में अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.
जयशंकर ने कहा कि भारत हमेशा से संवाद और कूटनीति का पक्षधर रहा है और यही हमारी प्राथमिकता भी रहेगी. उनके बयान को इस संदर्भ में अहम माना जा रहा है कि पश्चिमी देशों में अक्सर यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत पर सवाल उठाए जाते हैं, ख़ासकर रूस से ऊर्जा और व्यापार संबंधों को लेकर.

“Mumbai : मुंबई के डोंगरी में 26 साल के अराफात खान को हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव”

0

“Mumbai : मुंबई के डोंगरी में 26 साल के अराफात खान को हमलावरों ने पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव”

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के डोंगरी इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान अराफात महबूब खान के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अरफात की गला घोंटकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

डोंगरी में घटी दिल दहलाने वाली घटना यह दिल दहला देने वाली घटना डोंगरी इलाके में घटी। स्थानीय लोगों ने अराफात महबूब खान को लहूलुहान हालत में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, जब तक युवक को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डोंगरी पुलिस थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमला करके घोंट दिया गला शुरुआती जांच से पता चला है कि अरफात पर पहले हमला किया गया और फिर रस्सी या इसी तरह की किसी चीज से उसका गला घोंटकर उसकी जान ली गई। हत्या की वजह क्या थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं? इसे लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी पुलिस आसपास की दुकानों, गलियों और इमारतों में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इससे मौत की असली वजह की पुष्टि हो सके। साथ ही तकनीकी जांच और मोबाइल रिकॉर्ड्स के आधार पर पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

इलाके में तनाव घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश या लूटपाट के इरादे से हो सकती है, लेकिन सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने की राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा, इस तारीख तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

0

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

बता दें कि इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। राज्य में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ऑनलाईन आवेदन 01 से 15 सितम्बर तक
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कार के लिए विभिन्न 10 श्रेणियाँ निर्धारित की गई है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन प्रोत्साहन पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार, सीटीबी स्टार परफॉर्मर (सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट), सीटीबी स्टार परफॉर्मर (पर्यटक सूचना केन्द्र), सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आवेदक 1 से 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 11,000 रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

रेलवे का बड़ा फैसला…..1 सितंबर से इन 52 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर होगा ठहराव

0

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का ठहराव विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा है। रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथि में 52 ट्रेनों का ठहराव होगा। रेलवे का यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा। रेलवे ने यह ठहराव त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर किया है, ताकि छोटे स्टेशनों पर ट्रेन के रुकने से यात्रियों को सुविधा मिल सके।

Train News: इन ट्रेनों का होगा ठहराव
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन पर 12.18-12.20 बजे, 1 सितंबर से
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन पर 15.06-15.08 बजे, 1 सितंबर से
20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का बेलपहाड़ स्टेशन पर 06.44-06.46, 1 सितंबर से
20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस का बेलपहाड़ स्टेशन पर 15.02-15.04 बजे, 2 सितंबर से
12852 चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस का मुल मारोरा स्टेशन पर 06.23-06.25 बजे, 2 सितंबर से
12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस का मुल मारोरा स्टेशन पर 15.58-16.00 बजे, 31 अगस्त से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का धुरवासिन स्टेशन पर 21.04-21.06 बजे, 1 सितंबर से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का बैहाटोला स्टेशन पर 20.36-20.38 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का बैहाटोला स्टेशन पर 02.29-02.31 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का धुरवासिन स्टेशन पर 01.57-01.59 बजे, 1 सितंबर से
18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का उमरिया स्टेशन पर 03.58-04.00 बजे, 2 सितंबर से
18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस का उमरिया स्टेशन पर 03.02-03.04 बजे, 1 सितंबर से
18756 अबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस का अमलाई स्टेशन पर 12.38-12.40 बजे, 1 सितंबर से
18755 शहडोल-अबिकापुर एक्सप्रेस का अमलाई स्टेशन पर 14.57-14.59 बजे, 1सितंबर से
18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का बीरसिंहपुर स्टेशन पर 04.26-04.28 बजे, 2 सितंबर से
18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस का बीरसिंहपुर स्टेशन पर 02.37-02.39 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन पर 04.12-04.16 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन पर 21.54-21.56 बजे, 1सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 23.16-23.18 बजे, 1सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन पर 23.00-23.02 बजे, 1 सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन पर 01.58-02.00 बजे 1.सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 01.43-01.45 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 00.06-00.08 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 01.53-01.55 बजे, 1 सितंबर से
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 07.45-07.47 बजे,1 सितंबर से
18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का बेलगहना स्टेशन पर 15.12-15.14 बजे, 1 सितंबर से
18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का हथबंध स्टेशन पर 09.18-09.20 बजे,1 सितंबर से
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का हथबंध स्टेशन पर 15.16-15.18 बजे, 1 सितंबर से
18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 23.32-23.34 बजे, 1 सितंबर से
18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 01.25-01.27 बजे, 1 सितंबर से
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 02.13-02.15 बजे, 1 सितंबर से
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का खोंगसरा स्टेशन पर 01.10-01.12 बजे, 1 सितंबर से
18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड स्टेशन पर 01.33-01.35 बजे, 1 सितंबर से
18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड स्टेशन पर 01.57-01.59 बजे, 1 सितंबर से
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का गतौरा स्टेशन पर 18.58-19.00 बजे, 1 सितंबर से
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का गतौरा स्टेशन पर 05.53-05.55 बजे, 1 सितंबर से
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 04.53-04.55 बजे, 1 सितंबर से
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 21.16-21.18 बजे, 1 सितंबर से
12855 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 15.38-15.40 बजे, 1 सितंबर से
12856 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 13.43-13.45 बजे, 1 सितंबर से
18240 इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 06.30-06.32 बजे, 1सितंबर से
18239 गेवरा रोड-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 21.08-21.10 बजे, 1 सितंबर से
15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 22.33-22.35 बजे, 1 सितंबर से
15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन पर 04.02-04.04 बजे, 1 सितंबर से
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का किरोडीमल नगर स्टेशन पर 10.54-10.56 बजे, 1 सितंबर से
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का किरोडीमल नगर स्टेशन पर 16.21-16.23 बजे, 1 सितंबर से
18756 अबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस का करंजी स्टेशन पर 09.31-09.33 बजे, 1 सितंबर से
18755 शहडोल-अबिकापुर एक्सप्रेस का करंजी स्टेशन पर 18.28-18.30 बजे, 1 सितंबर से
11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का पाराडोल स्टेशन पर 19.17-19.19 बजे, 1 सितंबर से
11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस का पाराडोल स्टेशन पर 03.54-03.56 बजे, 1 सितंबर से
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस का देवबलौदा चरौदा स्टेशन पर 06.53-06.55 बजे, 1 सितंबर से
18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस का देवबलौदा चरौदा स्टेशन पर 19.09-19.11 बजे, 1 सितंबर से

पुलिस की बड़ी कार्रवाई……ट्रक से 2 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त

0

कवर्धा थाना चिल्फी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईशार ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 के गोपनीय चेम्बर से लगभग 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने ट्रक में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है- ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)।

CG News: जांच में सामने आया कि तस्करों ने ट्रक में एक विशेष गुप्त चेम्बर बनाया था, जिसमें गांजा छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। लेकिन सतर्क पुलिस की टीम ने चालाकी से की जा रही इस तस्करी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बरामद गांजा और ट्रक को जब्त कर आगे की विवेचना जारी है।

NEET-UG घोटाला: 3 छात्राओं ने फर्जी EWS सर्टिफिकेट से हासिल की मेडिकल सीटें, ऐसे हुआ पर्दाफाश

0

फर्जी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाकर तीन छात्राओं ने नीट यूजी में सलेक्शन करवा मेडिकल की सीट हथियाने का मामला सामने आया है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन के लिए दस्तावेज भेजे, तब खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर तहसील की लिंगियाडीह निवासी सुहानी सिंह, सरकंडा सीपत रोड निवासी श्रेयांशी गुप्ता और पटवारी गली सरकंडा की भाव्या मिश्रा ने ईड्ब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के आधार पर नीट परीक्षा में भाग लिया और पास भी हो गईं। परीक्षा में मिले रैंक और अंकों के आधार पर काउंसलिंग से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस सर्टिफिकेट के आधार में मेडिकल कॉलेज में सीट अलॉट भी कर दी।

लेकिन दस्तावेज सत्यापन में जब आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने तीनों छात्राओं के ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की जांच के लिए बिलासपुर तहसील भेजा तो पता चला कि यहां से यह दस्तावेज जारी नहीं हुए हैं। ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए बनाया जाता है। इसके लिए परिवार की आय सालाना 8 लाख से कम हो।

“ट्रंप को झटका! अमेरिका जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी, जानें क्या कह रहा डेटा”

0

“ट्रंप को झटका! अमेरिका जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी, जानें क्या कह रहा डेटा”

नई दिल्ली: जून 2025 में अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट आई। ऐसा इस सहस्राब्दी में कोविड काल को छोड़कर पहली बार हुआ है। यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ें बताते हैं कि पिछले साल जून की तुलना में इस साल भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों की संख्या में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भारी गिरावट ट्रंप की वीजा निति और सख्त नियमों के कारण हुई है।

यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट के नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म ऑफिस के अनुसार, जून में 2.1 लाख भारतीय अमेरिका गए, जो पिछले साल के 2.3 लाख से 8 प्रतिशत कम है। जुलाई के शुरुआती आंकड़े भी पिछले साल के मुकाबले 5.5 प्रतिशत की गिरावट दिखाते हैं। सिर्फ भारत से ही नहीं अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की वीजा नीति का असर दिखना शुरू हो गया है। इसे अमेरिका के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। वीजा मिलने में देरी और सख्त नियमों के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है।

चौथे नंबर पर है भारत अमेरिका जाने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारत चौथे नंबर पर है। दूसरे और तीसरे नंबर पर मेक्सिको और कनाडा हैं, हालांकि उनकी सीमाएं अमेरिका से मिलती हैं, इसलिए भारत दूसरा सबसे बड़ा विदेशी स्रोत है। पहले नंबर पर यूके है। NTTO के अनुसार, इन टॉप पांच देशों (ब्राजील पांचवें नंबर पर है) से जून में 59.4 प्रतिशत पर्यटक आए।

ट्रंप की वीजा निति का असर ट्रैवल इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि भारतीयों की संख्या में कमी क्यों आई। हालांकि उन्होंने अनुमान व्यक्त किया कि यह डोनाल्ड ट्रंप की वीजा नीति का असर हो सकता है। अमेरिका ज्यादातर 10 साल की वैलिडिटी वाले B1/B2 वीजा देता है। जिनके पास पहले से वीजा है, वे यात्रा कर सकते हैं लेकिन नए वीजा मिलने में दिक्कत होने पर असर दिख सकता है।

अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा भारतीय एक ट्रैवल एजेंट ने कहा, कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद भी वीजा मिलने में देरी हो रही है। इसका असर छात्रों पर दिख रहा है। पहले, अमेरिका जाने वाले भारतीयों में दोस्त और रिश्तेदारों से मिलने वाले, बिजनेस और छात्र शामिल थे। अमेरिका भारतीयों के लिए टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं था। इस मामले में भारतीयों के लिए साउथईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप पहले आते थे। अब वीजा में दिक्कत होने पर दूसरे लोगों पर भी असर पड़ेगा। बता दें अमेरिका में 50 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

मेरे साथ अन्याय हुआ है… सुसाइड नोट लिखकर मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, इन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

0

CG Suicide Case: मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के कर्मचारी चंदू प्रसाद उर्फ चंदू (45) निवासी मिसिया बाड़ा कालकापारा ने शुक्रवार शाम को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से जीआरपी पुलिस को मिले तीन पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। उसने ट्रस्टियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुसाइड नोट में तीन ट्रस्टियों व छह कर्मचारियों का नाम उजागर किया है, हालांकि पुलिस इन नामों का फिलहाल खुलासा करने से बच रही है।

सुसाइड नोट में चंदू ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के तीन ट्रस्टियों ने उस पर करीब तीन लाख रुपए गबन का झूठा आरोप लगाकर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना दी। उसने लिखा है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है, इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं। मृतक ने तीनों ट्रस्टियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस ने अब तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस पर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, यही कारण है कि पुलिस अब तक सुसाइड नोट में लिखे नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

“भारत-चीन संबंधों में नई उड़ान… पीएम मोदी के तियानजिन पहुंचते ही गदगद हुए चीनी राजदूत, जताई बड़ी उम्मीद”

0

“भारत-चीन संबंधों में नई उड़ान… पीएम मोदी के तियानजिन पहुंचते ही गदगद हुए चीनी राजदूत, जताई बड़ी उम्मीद”

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम चीन के शहर तियानजिन पहुंचे हैं। वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस समिट में 20 से ज्यादा देशों के नेता भाग ले रहे हैं लेकिन मोदी पर खासतौर से दुनिया की नजर है।

इसकी वजह ये है कि पीएम मोदी सात साल बाद चीन का दौरा कर रहे हैं। भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग भी मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी का तियानजिन पहुंचना भारत और चीन के रिश्ते में बड़ा सुधार लाएगा।

भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने शनिवार शाम को चीन में पीएम मोदी के पहुंचने के बाद उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। प्लेन से उतरते मोदी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में हार्दिक स्वागत है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा चीन-भारत संबंधों को नई रफ्तार देगी।’

पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को चीन के उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन पहुंचे। पीएम मोदी दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन रविवार से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जिस होटल में ठहरे हैं, वहां भी कई तरह के कार्यक्रम उनके स्वागत में किए गए।

पीएम मोदी का चीन दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत के अमेरिका से रिश्ते तनावपूर्ण हैं। ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले ने दोनों देशों के रिश्ते खराब किए हैं। भारत और चीन के रिश्ते भी बीते कुछ वर्षों में अच्छे नहीं रहे हैं। ऐसे में मोदी के चीन जाने को उनके बीजिंग से संबंध सुधारने और अमेरिका को जवाब देने की कोशिश की तरह से देखा जा रहा है।

एससीओ के तीन प्रमुख देश- चीन, रूस और भारत की इस समय अमेरिका से तनातनी है। ऐसे में दुनिया की नजर इस पर लगी है कि क्या इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान होने जा रहा है। खासतौर से कोई ऐसा फैसला क्या इस गुट के सदस्य लेंगे, जो ट्रंप के टैरिफ की काट निकाले।

एससीओ की स्थापना वर्ष 2001 में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर थी। भारत और पाकिस्तान साल 2017 में इस संगठन में शामिल हुए। इसके बाद वर्ष 2023 में ईरान इसका सदस्य बना, जिससे SCO की ताकत काफी बढ़ गई।

एसईसीएल मुख्यालय के 7 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

0

31.08.2025 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 7 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में दिनांक 30.08.2025 को शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मा/सं ) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्रा, सीवीओ श्री हिमांशु जैन, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम्संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में श्री विनय कुमार सूद महाप्रबंधक (सिविल), डा. श्रीमती प्रतिभा पाठक मुख्य चिकित्सा सेवाएँ , श्री बसंत कुमार कुर्रे महाप्रबंधक (उत्खनन) , श्री कृष्ण कान्त मुखर्जी महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), श्री सुलभ सिंह बघेल वरिष्ठ प्रबंधक-वि.याँ. नगर प्रशासन विभाग, श्री विकास चन्द्र दास लेखापाल ए –1 वित्त विभाग, श्री विलास उपासने सहायक फोरमेन परिवहन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।