Home Blog Page 66

ईरान-इजराइल ने खराब किया बर्गर- पिजा का मूड, देखते ही देखते हो गया इतना नुकसान…

0

ईरान-इजराइल/अमेरिका वॉर की वजह से शुरू हुए गैस संकट ने फूड सेक्टर को मुश्किल में डाल दिया है. पिछले हफ्ते Sapphire Foods India, Jubilant Foodworks, Westlife Foodworld, Devyani International और Restaurant Brands Asia के शेयरों में 15 फीसदी तक की गिरावट आई. हालांकि इन स्टॉक्स की मुश्किलें नई नहीं हैं, लेकिन मौजूदा गैस संकट ने नुकसान को और गहरा कर दिया है.

KFC और Pizza Hut आउटलेट्स चलाने वाली Sapphire Foods India के शेयर की कीमत पिछले हफ्ते 12 फीसदी गिर गई. Devyani International, जो भारत में एक सिंगल Yum फ्रेंचाइजी बनाने के लिए Sapphire के साथ मर्ज होने वाली है, शुक्रवार को 4 फीसदी नीचे गिर गई. Dominos और Dunkin की ऑपरेटर Jubilant FoodWorks को इसी दौरान लगभग 4 फीसदी का नुकसान हुआ, जबकि Westlife Foodworld (McDonalds फ्रेंचाइजी) के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई. इस बीच, Restaurant Brands Asia (RBA) में हफ्ते-दर-हफ्ते लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई है.

ब्रोकरेज कंपनी की चेतावनी

पूरे देश में रेस्टोरेंट पर इसका असर पहले से ही दिख रहा है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई रेस्टोरेंट तेजी से बंद हो रहे हैं. हालांकि इन QSR कंपनियों ने अभी तक अपने कामकाज में किसी संभावित रुकावट का संकेत नहीं दिया है, लेकिन ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने चेतावनी दी है कि LPG की उपलब्धता में लंबे समय तक संकट रहने से उन QSRs के लिए कामकाज में चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं, जहां खाना पकाने के प्रोसेस गैस-बेस्ड किचन पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है. जेएम फाइनेंशियल ने बताया कि यह खतरा तब सामने आया है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण फ्यूल की सप्लाई में रुकावट आने लगी है, जिससे रेस्टोरेंट को अपने कामकाज, खाना पकाने के तरीकों और मेन्यू की रणनीतियों पर फिर से विचार करना पड़ रहा है.

कम होगा QSR चेन पर असर

ब्रोकरेज नोट में आगे कहा गया, “Westlife FoodWorld, Devyani International, Sapphire Foods India और RBA (Restaurant Brands Asia) जैसे QSR ऑपरेटर्स के लिए, तत्काल चिंता किचन के बढ़ते ऑपरेटिंग खर्च और कुछ खास इलाकों में स्टोर बंद होने की संभावना से जुड़ी है, जिसका असर कुछ समय के लिए आउटलेट के कामकाज और रेस्टोरेंट-लेवल के मार्जिन पर पड़ सकता है. हालांकि, ElaraCapital का मानना ​​है कि LPG की कमी का QSR चेन पर असर, नॉन-QSR बेस्ड रेस्टोरेंट की तुलना में कम होगा. इसका कारण यह है कि QSR कंपनियों की LPG पर निर्भरता बहुत कम होती है और वे इलेक्ट्रिक ओवन और फ्रायर पर ज्यादा निर्भर रहती हैं. असल में, उनका मानना ​​है कि LPG पर निर्भर खान-पान से हटकर QSR फॉर्मेट की ओर ग्राहकों के रुझान बदलने (consumer substitution effect) से इन कंपनियों को फायदा हो सकता है.

निवेशकों की कम दिलचस्पी

Burger King का संचालन करने वाली Restaurant Brands Asia ही एकमात्र अपवाद बनी हुई है. इसके शेयरों ने एक साल की अवधि में 2 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जो इसी अवधि में निफ्टी के 3 फीसदी रिटर्न के लगभग बराबर है. पिछले 12 महीनों में Sapphire Foods के शेयर 47 फीसदी नीचे गिरे हैं, Westlife Food 36 फीसदी नीचे रहा, जबकि Jubilant और Devyani के शेयर 27 फीसदी तक गिर गए हैं.

QSR शेयरों में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी को भी झटका लगा है, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. दिसंबर तिमाही में Sapphire Foods में FII की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के मुकाबले 210 बेसिस प्वाइंट्स कम हो गई, जबकि इसी तिमाही में Westlife Food में 90 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट दर्ज की गई. Jubilant और Devyani में विदेशी हिस्सेदारी क्रमशः 150 बेसिस प्वाइंट्स और 80 बेसिस प्वाइंट्स कम हो गई. सबसे बुरा हाल Restaurant Brands Asia का रहा, जहां हिस्सेदारी 380 बेसिस प्वाइंट्स कम हो गई.

कमाई का ब्योरा

कमाई की तस्वीर मिली-जुली रही. Devyani का दिसंबर तिमाही का कंसोलिडेटेड घाटा बढ़कर 10 करोड़ रुपए हो गया, हालांकि रेवेन्यू में साल-दर-साल (YoY) 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,453 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. Westlife Food का Q3 का नेट प्रॉफिट 86 फीसदी कम हो गया, हालांकि कुल रेवेन्यू में साल-दर-साल 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

Jubilant ने मजबूत आंकड़े पेश किए; उसका टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) 65 फीसदी बढ़कर 71 करोड़ रुपए हो गया, जबकि कुल रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. RBA की बात करें तो, रेवेन्यू में 18 फीसदी की बढ़ोतरी के चलते वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में उसका साल-दर-साल घाटा कम होकर 7 करोड़ रुपए रह गया, जो पहले 19 करोड़ रुपए था.

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

SBI Securities के वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल व डेरिवेटिव रिसर्च डेस्क के प्रमुख सुदीप शाह ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि पिछले एक साल से QSR शेयरों पर काफी दबाव रहा है, और हाल की कमजोरी की वजह सिर्फ LPG की कमी की चिंताएं नहीं हैं. उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से, इनमें से ज्यादातर शेयर पहले से ही गिरावट के दौर में थे. मौजूदा संकट ने इस पहले से मौजूद कमजोरी को और बढ़ा दिया है, न कि यह संकट ही इस कमजोरी की वजह है. जानकारों के अनुसार निवेशक अभी ‘bottom-fishing’ (गिरते बाज़ार में सबसे निचले स्तर पर शेयर खरीदने की कोशिश) से बचें, और QSR सेक्टर में निवेश करने पर विचार करने से पहले, कंपनी के बुनियादी और तकनीकी हालात में सुधार के स्पष्ट संकेतों का इंतजार करें.

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग खत्म, 5 सीटें भी शामिल…

0

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है, जिसमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं, 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं।

एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला है तो वहीं महागठबंधन की ओर से 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया है, इन 4 में से तीन विधायक कांग्रेस के हैं जबकि एक राजद पार्टी से हैं।

जिन विधायकों ने वोट नहीं किया है, उनके नाम हैं मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास, ये तीनों ही कांग्रेस पार्टी के हैं तो वहीं राजद एमएलए का नाम फैसल रहमान है। आपको बता दें कि राजद को एआईएमआईएम के पांच विधायकों का साथ मिला है।

Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार में 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में

मालूम हो कि 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा की ओर से नितिन नवीन और शिवेश राम मैदान में हैं। वहीं राजद ने अमरेंद्रधारी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। चार सीटों पर 2 जेडीयू से और दो बीजेपी की जीत को पक्की दिख रही है लेकिन असली पेंच फंसा है 5वीं सीट का।

Rajya Sabha Election 2026: अमरेंद्रधारी सिंह बनाम शिवेश कुमार राम

5वीं सीट पर भाजपा के शिवेश कुमार राम और राजद के मौजूदा सांसद अमरेंद्रधारी सिंह (एडी सिंह) इस सीट पर आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए ने शिवेश राम को अपना पांचवां उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को चौथी सुरक्षित सीट दी है, उनकी जीत तय है।

Rajya Sabha Polls 2026:मैजिक नंबर है 41, कौन मारे बाजी?

जीत के लिए एक उम्मीदवार को 41 वोटों की आवश्यकता है। शिवेश राम की जीत सुनिश्चित करने हेतु एनडीए ने विस्तृत रणनीति बनाई है। भाजपा और जदयू ने अपने मुख्य उम्मीदवारों को वोट देने के बाद, शेष 7 विधायकों को शिवेश राम के समर्थन में मतदान करने को कहा है। जदयू के तीन अधिशेष विधायकों को भी शिवेश राम के पक्ष में वोट देने का निर्देश दिया गया है। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) और जीतन राम मांझी की ‘हम’ पार्टी के विधायकों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। इन प्रत्यक्ष मतों से शिवेश राम के पास राजग कोटे से 38 वोट होंगे, और उन्हें जीत के लिए मात्र 3 और वोटों की दरकार है।

कांग्रेस के विघायक कर सकते हैं क्रॉस वोटिंग?

एडी सिंह की राह तब कठिन हुई जब कांग्रेस के दो विधायक रविवार रात महागठबंधन के होटल में नहीं पहुंचे। इनकी स्थिति अस्पष्ट है, आशंका है कि वे शिवेश राम के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। फिर भी, तेजस्वी यादव को भरोसा है कि लापता कांग्रेसी विधायक गठबंधन के साथ रहेंगे।

स्टॉक मार्केट! सेंसेक्स 75,502 अंकों के पार, इन कारणों से बाजार ने पकड़ी रफ्तार…

0

अगर बात आंकड़ों की करें तो Sensex 939 अंक, या 1.26% बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 258 अंक, या 1.11% की बढ़त के साथ 23,408.80 पर सेटल हुआ.

दिन के निचले स्तर 73,949.76 से, सेंसेक्स 1,553 अंक ऊपर उछला, जबकि Nifty 50 अपने इंट्राडे निचले स्तर 22,955.25 से 450 से ज़्यादा अंक, या लगभग 2 फीसदी ऊपर चढ़ा. हालांकि, यह बढ़त हर तरफ दिखाई नहीं दी. BSE 150 Midcap इंडेक्स 0.42% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि BSE 250 Smallcap इंडेक्स 0.47% नीचे गिरा. सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी बैंक 1.22 फीसदी चढ़ा, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज़ इंडेक्स में 1.50% की उछाल देखने को मिली. निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.24% ऊपर बंद हुआ. मिड- और स्मॉल-कैप सेगमेंट में गिरावट की वजह से, BSE में लिस्टेड शेयरों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मात्र 45,486.92 करोड़ रुपए का मामूली इजाफा देखने को मिला.

Sensex और Nifty 50 में क्यों आई तेजी?

HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance और SBI जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी की वजह से मार्केट बेंचमार्क ऊपर चढ़े. निवेशकों ने अच्छी क्वालिटी वाले बड़े शेयरों को खरीदा. हाल की बड़ी गिरावटों ने उनकी कीमतें कम कर दी थीं, जिससे एंट्री का एक अच्छा मौका मिला. Geojit Investments के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि इक्विटी मार्केट में सेशन के आखिर में रिकवरी देखने को मिली. इसे ऑटो, बैंकिंग और FMCG जैसे घरेलू सेक्टरों में वैल्यू बाइंग का सहारा मिला. यह हाल की बिकवाली के बाद आई एक राहत भरी तेज़ी थी. नायर ने बताया कि मार्केट के लिए, नजदीकी समय में चुनौतियां बनी हुई हैं, भले ही वैल्यूएशन कुछ कम हुए हैं, जिससे कई अहम सेक्टरों में प्रीमियम वैल्यूएशन का अंतर कम हुआ है.

नायर ने कहा कि आने वाले दिनों में निवेशकों का मूड Strait of Hormuz में होने वाले घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा. वहां सप्लाई चेन में रुकावटों में कोई भी कमी आने से मार्केट को और सहारा मिल सकता है. हालांकि, तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं, जिससे पूरे मार्केट की दिशा पर दबाव बना हुआ है. अमेरिका-ईरान वॉर के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपए की कमजोरी और विदेशी पूंजी का बाहर जाना घरेलू बाज़ार के लिए मुख्य चुनौतियां बनी हुई हैं, और बाजार में कोई भी उछाल थोड़े समय के लिए ही रह सकता है.

रुपए में गिरावट, कच्चे तेल में उछाल

PTI द्वारा जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को भारतीय रुपया 12 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.42 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही ट्रेड कर रहा है, और मध्य-पूर्व की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, ऐसा नहीं लगता कि तेल की कीमतें जल्द ही कम होंगी.

Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?

0

Rajya Sabha Election Result:

देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2026) के बीच ओडिशा की चार सीटों का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है। इनमें से दो सीटें सत्ताधारी बीजेपी के खाते में और एक सीट बीजेडी (Biju Janata Dal) के खाते में पहले से ही तय थी।

चौथी सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के 3 विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से अब समीकरण बदल गए हैं।

ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। दूसरी ओर बीजेडी के दो विधायकों के निलंबन के बाद उसके पास 48 सदस्य रह गए हैं। कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं, जबकि एक विधायक माकपा का है।

Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में क्रॉस वोटिंग

– राज्यसभा चुनाव के नियमों के अनुसार किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 30 प्रथम वरीयता मत चाहिए। भाजपा के पास कुल 82 सदस्यों का समर्थन होने के कारण वह अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी लगभग 22 अतिरिक्त वोट बचा सकती है।

– बीजेडी अपने एक उम्मीदवार को जिताने के बाद करीब 18 अतिरिक्त वोटों के साथ मैदान में रहेगी। इसी वजह से चौथी सीट के लिए समीकरण बेहद रोचक बन गया है और क्रॉस वोटिंग की वजह से मैच रोमांचक हो गया है।

Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई

Odisha Cross Voting: कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

कांग्रेस के तीन विधायकों रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला, जिससे चुनावी गणित और दिलचस्प हो गया है। अब चौथी सीट भी बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है।

Odisha Rajya Sabha Chunav: दिलीप रे पहुंचेंगे राज्यसभा?

उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने अपने राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। बीजेडी ने संतृप्त मिश्रा और प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और माकपा ने बीजद उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन क्रॉस वोटिंग की खबरों ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

मार्केट में तहलका मचाने आ रहीं टाटा की ये 3 धांसू इलेक्ट्रिक कारें! Sierra से लेकर Avinya तक शामिल…

0

टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2030 तक भारत में सात नए ब्रांड लॉन्च करने की पुष्टि की है , जिसकी शुरुआत सिएरा से होगी. इस रोडमैप में तीन ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) और चार EV (इलेक्ट्रिक वाहन) शामिल हैं.

स्वदेशी ऑटोमोबाइल कंपनी अपने मौजूदा उत्पाद लाइनअप को भी कई फेसलिफ्ट और नई जनरेशन के मॉडलों के साथ अपग्रेड करेगी.

2026 में कंपनी तीन इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने जा रही है जिनमें टाटा सिएरा ईवी, टाटा टियागो ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल और टाटा अविन्या ईवी शामिल हैं. इलेक्ट्रिक सिएरा और अपडेटेड टियागो ईवी आने वाले महीनों में शोरूम में उपलब्ध हो जाएंगी, जबकि अविन्या 2026 के अंत तक लॉन्च हो जाएगी. टाटा अविन्या प्रीमियम ईवी का एक सब-ब्रांड होगा जो डिज़ाइन और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देगी.

टाटा सिएरा ईवी

अपने ICE मॉडल के विपरीत टाटा सिएरा EV में LED लाइट बार के साथ एक बंद फ्रंट, बम्पर और अलग डिज़ाइन के अलॉय व्हील होंगे. हालांकि, इसका सीधा स्टांस ऊंचा बोनट और छोटे ओवरहैंग बरकरार रहेंगे. पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन्स अभी बताए नहीं गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि SUV में Curvv EV की 55kWh बैटरी और Harrier EV की 65kWh बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा.

टाटा की ई-कारों पर बंपर छूट! टियागो, पंच, नेक्सन पर होगी ₹3.80 लाख तक की बचत

30 लाख लोगों की पसंद बनी ये कार! 33KM माइलेज और दमदार फीचर्स से मचा रही धूम

टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट

नई टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड की उम्मीद है. इस ईवी में रीडिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर, नए हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट्स हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक,अपडेटेड टियागो ईवी में पंच ईवी से बड़ी बैटरी पैक ली जा सकती है. फिलहाल, ये 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है.

टाटा अविन्या

अविन्या 2026 के अंत तक मार्केट में लॉन्च हो सकती है. ये इलेक्ट्रिक वाहन टाटा की तीसरी जनरेशन के इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा. टाटा अविन्या में नई जनरेशन के ADAS, अल्ट्राफास्ट चार्जिंग क्षमता, OTA अपडेट और कई दूसरे फीचर्स शामिल होने की संभावना है.

“Rajya Sabha Elections 2026 Winning List:  उम्मीदवारों की पूरी विजेता सूची”

0

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: देश में आज राज्यसभा की 37 सीटों के लिए आज मतदान हुआ है, वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेी जबकि वहीं सात राज्यों की 26 सीटें निर्विरोध चुन ली गई हैं।

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: निर्वाचित उम्मीदवारों की सीटें

असम 3- जोगन मोहन, तेराश गोवाल्ला, प्रमोद बोरो।

बिहार 5 -नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नबीन, शिवेश कुमार; एक सीट पर उपेन्द्र कुशवाहा और अमरेन्द्र धारी सिंह के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ 2- लक्ष्मी वर्मा, फूलो देवी नेताम

तमिलनाडु में डीएमके, एआईएडीएमके और कांग्रेस के 6 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

पश्चिम बंगाल 5- बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी, कोयल मलिक, राहुल सिन्हा

तेलंगाना 2 -अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी

हिमाचल प्रदेश 1- अनुराग शर्मा

Rajya Sabha Elections 2026 Result News: ये लोग भी जीते

शरद पवार

विनोद तावड़े

तिरुचि शिव

रामदास अठावले

Rajya Sabha Elections 2026: बिहार पर राजनीतिक जगत का विशेष ध्यान

बिहार में चुनावों के दौरान सबसे ज़्यादा बारीकी से देखे गए मुक़ाबलों में से एक देखने को मिला, जिसमें पांच सीटों पर चुनाव हुए। नीतीश कुमार, राम नाथ ठाकुर, नितिन नवीन और और उपेंद्र कुशवाहा की जीत तय मानी जा रही है तो वहीं शिवेश कुमार और अमरेंद्र धारी सिंह के बीच पेंच फंसा है. नतीजे थोड़ी देर में आने वाले हैं, जिससे तस्वीर साफ हो जाएगी।

केरलम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नेमोम से चुनाव लड़ेंगे राजीव चंद्रशेखर…

0

आगामी केरलम विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को, कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे.

वहीं, कन्नूर से सी. रघुनाथ, वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप, नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन, पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन और चेंगन्नूर एम.वी. गोपकुमार को टिकट दिया है. पहली सूची में नव्या हरिदास को टिकट मिला है जो कि वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया चुनावी प्लान

केरलम बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा, उनकी पार्टी राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस करेगी. वोटिंग की तारीख तक अगले 23 दिनों में हम राज्य के लोगों के सामने अपने मुद्दे रखेंगे. हमारी किसी विवाद में दिलचस्पी नहीं है. हम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और माकपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उठाएगी.

Kerala Vidhan Sabha Chunav 2026 Dates: केरल में 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को होगा रिजल्ट का ऐलान

बता दें कि राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.चुनाव के लिए 16 मार्च को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 मार्च होगी. 24 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी. 26 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है.

Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: कौन पहुंचेगा राज्यसभा? नतीजे  थोड़ी देर में…

0

Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है, इस चुनाव में हरियाणा पर सबलोगों की विशेष नजर है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं।

हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 कैंडिटेड मैदान में हैं यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। BJP के 48 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 37 और इनेलो के पास दो सीटें हैं, तो वहीं, तीन निर्दलीय विधायक हैं।

BJP के एक प्रत्याशी संजय भाटिया का जीतना तय माना जा रहा है। जबकि दूसरी सीट के फाइट कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और निर्दलीय सतीश नांदल के बीच है। दूसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है, क्योंकि उसके पास 37 विधायक हैं, इस सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 17 विधायक बच जाएंगे।

Haryana Rajya Sabha Election 2026:मैजिक नंबर के लिए उसे 9 वोट कम

लेकिन मैजिक नंबर के लिए उसे 9 वोट कम पड़ रहे हैं। (अगर निर्दलीय और इनेलो बीजेपी को सपोर्ट कर दें), ऐसे में कांग्रेस को डर है कि बीजेपीविधायकों पर डाका डाल सकती है उसे क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। आपको बता दें कि संख्या बल होने के बावजूद कांग्रेस 2016 और 2022 में हार का सामना कर चुकी है।

Haryana Rajya Sabha Election 2026 Parinam: INLD ने नही लिया चुनाव में भाग

INLD ने चुनाव में भाग नहीं लिया है, इस बार मे बात करते हुए INLD विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा किहमारे 90 विधानसभा क्षेत्रों में सभी संगठन के साथियों, लोगों से राय ली गई थी और सबने मिलकर यह फैसला किया कि इस बार हम इस चुनाव में भाग नहीं लेंगे। एक-एक विधायक को लेकर जाना, उनके फोन रखना, उन्हें शिमला ले जाना यह दिखाता है कि उन्हें(कांग्रेस) अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। ओडिशा में क्रॉस वोटिंग हुई है, हरियाणा में भी यह निकलेगा, इस(कांग्रेस) संगठन को ऐसे लोग चला रहे हैं जो खुद भाजपा को समर्थन देने का काम करते हैं…”

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी…

0

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया है, जिनके सामने सीएम ममता बनर्जी होंगी.

इसलिए माना जा रहा है कि भवानीपुर में एक बार फिर ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच टक्कर होगी. इसके अलावा रतुआ से अभिषेक सिंघानिया को टिकट मिला है. मानिकचक से बीजेपी ने गौर चंद्र मंडल को उम्मीदवार बनाया है.

पहली लिस्ट में बीजेपी ने मालदा (एससी) से गोपाल चंद्र साहा को टिकट दिया गया है. मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी, सूती से महाबीर घोष, रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया है.

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में इस बार 2 चरणों में होगा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग; 4 मई को नतीजे

सूरी से जगन्नाथ और नानूर से खोखन दास को टिकट

दुबराजपुर (एससी) विधानसभा क्षेत्र से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष को उम्मीदवार घोषित किया गया है. नानूर (एससी) विधानसभा क्षेत्र से खोखन दास को टिकट दिया गया है. मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि हंसन विधानसभा क्षेत्र से निखिल बनर्जी को टिकट दिया गया है.

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, चांदी 3,435 रुपये टूटी, जानिए आज का ताजा भाव…

0

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को कमजोरी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही दबाव में रहे और चांदी की कीमत में 3,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

बाजार में निवेशक फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजर बनाए हुए हैं।

MCX पर सोने-चांदी के ताजा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने का दाम 1,192 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत गिरकर 1,57,274 रुपये पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान सोने ने 1,57,347 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,56,665 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।

वहीं, 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। चांदी 3,435 रुपये या 1.19 प्रतिशत टूटकर 2,56,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान चांदी का न्यूनतम स्तर 2,54,367 रुपये और उच्चतम स्तर 2,56,444 रुपये दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोना 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,028 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80.70 डॉलर प्रति औंस पर थी। वैश्विक बाजारों की यह कमजोरी घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर डाल रही है।

फेड की बैठक और डॉलर की मजबूती का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट का एक बड़ा कारण 17 मार्च से शुरू होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक है, जिसका फैसला 18 मार्च को सामने आएगा। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे डॉलर मजबूत बना हुआ है और इसका दबाव सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक स्थिति के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा एक प्रमुख निर्यात टर्मिनल पर हमले के बाद तेहरान की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐसे हालात में सोने और चांदी की कीमतों को कुछ हद तक समर्थन भी मिल रहा है।