Home Blog Page 74

E85 Fuel” 100KM पर कितना बदल जाता है ईंधन का खर्च?

0

E85 Fuel Cost Per 100 KM: E85 फ्यूल पेट्रोल की तुलना में सस्ता है. सही फ्लेक्स फ्यूल वाहन में इसका इस्तेमाल करने पर रोजाना और मासिक ईंधन खर्च में अच्छी बचत हो सकती है.

E85 Fuel Cost Per 100 KM: देश में एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की कोशिशें तेज हो गई हैं और E85 फ्यूल को भविष्य के महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है. सरकार का मानना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों को भी फायदा मिलेगा. लेकिन आम वाहन मालिक के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि E85 इस्तेमाल करने पर वास्तव में कितनी बचत होगी.

अगर कोई व्यक्ति रोजाना लंबी दूरी तय करता है तो ईंधन खर्च में छोटा सा अंतर भी महीने के अंत में बड़ी बचत में बदल सकता है. हालांकि यह समझना जरूरी है कि E85 का उपयोग केवल फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली गाड़ियों में ही किया जा सकता है. ऐसे में आइए समझते हैं कि 100 किलोमीटर की यात्रा पर E85 और सामान्य पेट्रोल के बीच खर्च का अंतर कितना हो सकता है.

100KM पर कितना बदल जाता है ईंधन का खर्च?

रिपोर्ट के अनुसार E85 की कीमत सामान्य पेट्रोल से काफी कम रखी जा सकती है, जिससे प्रति किलोमीटर चलने की लागत घटने की संभावना बनती है. उदाहरण के तौर पर यदि पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये प्रति लीटर और E85 की कीमत करीब 70 से 75 रुपये प्रति लीटर मानी जाए, तो खर्च में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है. हालांकि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से थोड़ी कम होती है, इसलिए E85 पर माइलेज कुछ कम हो सकता है.

इसके बावजूद कम कीमत के कारण कुल रनिंग कॉस्ट में बचत संभव है. यदि कोई फ्लेक्स फ्यूल कार 100 किलोमीटर की दूरी तय करती है, तो पेट्रोल की तुलना में E85 पर खर्च कम आ सकता है. यही कारण है कि सरकार और वाहन निर्माता इस ईंधन को भविष्य के विकल्प के रूप में देख रहे हैं. लंबे समय तक उपयोग करने पर यह अंतर हजारों रुपये की बचत में बदल सकता है.

रोजाना और महीने भर में कितना फायदा हो सकता है?

मान लीजिए कोई व्यक्ति प्रतिदिन 50 से 100 किलोमीटर की यात्रा करता है. ऐसे में प्रति दिन होने वाली छोटी बचत महीने के अंत तक काफी बड़ी राशि बन सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नियमित उपयोग करने वाले वाहन मालिक हर महीने ईंधन खर्च में अच्छी बचत कर सकते हैं. खासकर टैक्सी ऑपरेटर, फ्लीट मालिक और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए इसका लाभ ज्यादा हो सकता है.

हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि E85 का उपयोग केवल फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली गाड़ियों में ही किया जाना चाहिए. सामान्य E20 या पेट्रोल इंजन में E85 भरवाने से इंजन और फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए बचत के साथ सही तकनीक का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. आने वाले वर्षों में यदि E85 का नेटवर्क और उपलब्धता बढ़ती है, तो यह भारतीय ऑटो बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है.

Middle East Conflict: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात?

0

US Iran War: Middle East Conflict: क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से हो सकती है?

अब ट्रंप के दावों को खुद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले को असलियत के नजरिए से देखा जाना चाहिए.

अल जजीरा की एक रिपोर्ट की मानें तो अब्बास अराघची ने कहा है कि मैंने एक रिपोर्ट देखी, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप बैठक के लिए तैयार हैं, या बैठक करना चाहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमें असलियत को समझना चाहिए. असल दुनिया में जीना चाहिए.

क्या कहा था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा था कि अगर तेहरान के साथ समझौता करने में मदद मिलती है, तो वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार होंगे. वह सम्मान महसूस करेंगे. आदर दिखाएंगे. भले ही उन्होंने माना कि वह उनके पसंदीदा व्यक्ति नहीं है.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘मैं मिलना नहीं चाहता, लेकिन अगर मैं मिलता हूं, तो उनसे मिलकर मुझे सम्मान महसूस होगा. मैं देखना चाहिए, क्या हम कोई समझौता कर पाते हैं. लेकिन अगर समझौता होता है, तो हो सकता है कि मैं उनसे मिलूं. मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी. मैंने वास्तव में इसके बारे में बहुत कुछ नहीं सुना है. मैंने इसका सुझाव नहीं दिया. कुछ लोगों ने सुझाव दिया है. अगर ऐसा होता है, तो होगा. मैं सम्मान दिखाऊंगा.’

इधर दोनों देशों के बीच क्या चल रहा है, अगर इस पर नजर डाली जाए तो ट्रंप ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को फिर सकम करके आंका है. 28 फरवरी को शुरु हुए इस युद्ध के बाद पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इधर, ईरान का भरोसा है कि वह इस जंग में डटे रहेंगे. इसके अलावा अमेरिका में लगातार युद्ध का विरोध बढ़ता जा रहा है.

Rouse Avenue Court: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई….

0

राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के अच्छे आरचण को देखते हुए एक लाख रुपये मूल्य के बॉन्ड भरने के आदेश के साथ रिहाई का हुक्म दिया है.

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर जुलाई, 2024 में महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार (6 जून, 2026) को कांग्रेस पार्ट की महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा को नेकचलनी या अच्छे आचरण (Probation of Good Conduct) की शर्त पर रिहा किया है.

हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने अलका लांबा को मामले में दोषी ठहराया है, लेकिन एक साल तक उनकी नेकचलनी (Probation of Good Conduct) को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ-साथ कोर्ट ने दोषी अलका लांबा को एक लाख रुपये मूल्य का बॉन्ड भरने का भी आदेश दिया है.

अच्छे आचरण की शर्त पर कोर्ट से की रिहाई की मांग

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने पिछले महीने 25 मई, 2026 को मामले पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला विंग के अध्यक्ष अलका लांबा को दोषी ठहराया था. हालांकि, इस एक साल में अलका लांबा की तरफ से नेकचलनी और अच्छे आचरण के आधार पर उन्हें जेल से रिहा करने की मांग की गई थी.

अलका लांबा के ऊपर क्याक्या लगे थे आरोप?

कांग्रेस नेता अलका लांबा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करने, काम में बाधा डालने के साथ-साथ कानूनी आदेश की अवहेलना करने और सार्वजनिक रास्ता रोकने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 221, 223(a) और 285 के तहत केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था.

अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2024 में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था. इस मामले में अदालत की तरफ दोषी पाए जाने के बाद लांबा ने कहा कि मुझे यही उम्मीद थी कि यही होने वाला है. जुलाई 2024 का मामला है. मानसून सत्र चल रहा था. उस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मैं और मेरी सारी बहनें जंतर-मंतर पर संवैधानिक अधिकार के तहत महिला आरक्षण लागू करो की मांग को आंदोलन किया था.

कांग्रेस, भाजपा या किसी भी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बनने के लिए कोई निर्धारित डिग्री जरूरी नहीं…

0

कांग्रेस, भाजपा या किसी भी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बनने के लिए कोई निर्धारित डिग्री जरूरी नहीं है, लेकिन राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन और कानून की पढ़ाई फायदेमंद मानी जाती है.

टीवी डिबेट्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग में राजनीतिक दलों का पक्ष रखने वाले प्रवक्ता आज राजनीति का अहम चेहरा बन चुके हैं. कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी या अन्य बड़े राजनीतिक दलों के प्रवक्ता अक्सर राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का रुख जनता के सामने रखते हैं. ऐसे में कई युवाओं के मन में सवाल उठता है कि आखिर किसी राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता बनने के लिए कौन-सी डिग्री या योग्यता जरूरी होती है?

दरअसल, भारत में किसी भी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बनने के लिए संविधान, चुनाव आयोग या किसी सरकारी संस्था द्वारा कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है. यानी प्रवक्ता बनने के लिए किसी खास डिग्री का होना अनिवार्य नहीं है. हालांकि, कुछ विषयों में शिक्षा और अनुभव इस भूमिका में काफी मददगार साबित होते हैं.

कौनसी डिग्री होती है फायदेमंद?

रिपोर्ट्स के अनुसार मास कम्युनिकेशन (Journalism and Mass Communication), राजनीति विज्ञान (Political Science), जनसंपर्क (Public Relations), कानून (Law), पत्रकारिता, लोक प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय संबंध जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को इस क्षेत्र में बढ़त मिल सकती है. इन विषयों की पढ़ाई से राजनीतिक व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क और नीतिगत मुद्दों की बेहतर समझ विकसित होती है, जो प्रवक्ता की भूमिका निभाने में काफी उपयोगी साबित होती है.

सिर्फ डिग्री नहीं, ये स्किल्स भी हैं जरूरी

राजनीतिक प्रवक्ता बनने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं होती. इस पद पर सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण कौशलों की भी आवश्यकता होती है. एक प्रवक्ता का सबसे बड़ा हथियार उसकी बोलने की क्षमता होती है. उसे टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की बात स्पष्ट, प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ रखनी होती है.

राजनीतिक और सामाजिक समझ

देश-दुनिया की घटनाओं, सरकारी नीतियों, विपक्ष के आरोपों और अपनी पार्टी की विचारधारा की गहरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. प्रवक्ता को हर मुद्दे पर तथ्यों के साथ जवाब देने में सक्षम होना चाहिए.

डिबेट और तर्क क्षमता

टीवी डिबेट में अक्सर तीखे सवाल और बहस का माहौल होता है. ऐसे में प्रवक्ता के पास मजबूत तर्क क्षमता, संयम और तुरंत जवाब देने की योग्यता होनी चाहिए. मीडिया के कामकाज और खबरों की प्रकृति को समझना भी महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि कई पत्रकार, वकील और राजनीतिक विश्लेषक बाद में राजनीतिक दलों के प्रवक्ता बन जाते हैं.

कैसे बन सकते हैं राजनीतिक प्रवक्ता?

आमतौर पर राजनीतिक दल अपने सक्रिय और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं को समय के साथ प्रवक्ता की जिम्मेदारी देते हैं. इसके लिए पार्टी में लंबे समय तक काम करना, संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना और नेतृत्व का विश्वास हासिल करना महत्वपूर्ण माना जाता है.

कांग्रेस ने CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा…

0

कांग्रेस ने CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा और मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए.

कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता की उनकी निर्लज्ज लालसा को दर्शता है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मंत्री प्रधान एक समझौतावादी मंत्रालय चलाने वाले एक अहंकारी और अक्षम व्यक्ति के रूप में बेनकाब हुए हैं. रमेश ने एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘शिक्षा मंत्रालय के राज तेज़ी से एक के बाद एक सामने आते जा रहे हैं. आज, हमें पता चला कि कोएम्पट (कॉन्ट्रेक्टर) ने निविदा की साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीबीएसई को दो साइबर सुरक्षा प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए.’

साइबर सुरक्षा खामियों पर सवाल

अब खबर है कि ये दोनों प्रमाणपत्र दूसरे ग्राहकों से जुड़े हुए थे. उनमें से एक की समय सीमा समाप्त हो गई थी और दूसरे का एक अस्थायी आवेदन के रूप में ऑडिट किया गया था.  उन्होंने दावा किया कि सीबीएसई ने इस धोखे को उजागर करने के बजाय कोएम्पट को बढ़ी हुई दरों पर ठेका दे दिया. उनका कहना है, ‘जैसा कि अब हम जानते हैं, जेन-जी एथिकल हैकर्स ने फरवरी 2025 में ही साइबर सुरक्षा में गंभीर खामियों को उजागर कर दिया था, जिसे सीबीएसई ने तब तक नकारा जब तक कि वह ऐसा करने में असमर्थ नहीं हो गया….’

धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला

जयराम रमेश ने कहा, ‘यदि प्रधान के मंत्रालय ने सीबीएसई परीक्षाओं, ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को सही से आगे बढ़ाने में अधिक ईमानदारी दिखाई होती, तो हम इस बुरी स्थिति से बच सकते थे जिसने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को तनाव में डाल दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘मंत्री प्रधान का पद पर बने रहना केवल सत्ता के लिए उनकी बेशर्म इच्छा को दर्शाता है. वह पूरी तरह से समझौतावादी मंत्रालय चलाने वाले एक अहंकारी और अक्षम व्यक्ति के रूप में बेनकाब हो गए हैं.’

दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके’ कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान….

0

दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं. इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं.

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. सुबह दिल्ली पहुंचे दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया. कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे.

दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मुलाकात को लेकर उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करने का भी आग्रह किया तथा इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन प्रेम और शांति के साथ किया जाना चाहिए.

उन्होंने लिखा, ‘पहुंच गया. जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं. एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करें. हमें यह आंदोलन प्रेम और शांति के साथ करना है!’

यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है. इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है. प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की नई उपलब्धि, AI द्वारा वैक्सीन का निर्माण, भविष्य में वैक्सीन का उपयोग….

0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वैज्ञानिकों ने एक नई वैक्सीन विकसित की है, जो भविष्य में महामारियों से सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह वैक्सीन न केवल कोविड-19 बल्कि अन्य कोरोना वायरस से भी सुरक्षा प्रदान करती है। इसके मानव परीक्षण सफल रहे हैं, और वैज्ञानिक इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। जानें इस वैक्सीन की विशेषताएँ और भविष्य में इसके उपयोग के संभावित लाभ।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई उपलब्धि

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल कंटेंट निर्माण, चित्रण या डेटा विश्लेषण तक सीमित नहीं है। वैज्ञानिकों ने AI की सहायता से एक नई वैक्सीन तैयार की है, जो भविष्य में संभावित महामारियों से सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन है, जिसका मुख्य डिजाइन पूरी तरह से AI द्वारा किया गया है.

वैक्सीन का मानव परीक्षण

इस वैक्सीन का परीक्षण मानवों पर किया जा चुका है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में नई और उभरती बीमारियों के खिलाफ तेजी से प्रभावी वैक्सीन बनाने में सहायक हो सकती है।

कोरोना वायरस से सुरक्षा

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इस वैक्सीन में ऐसे वायरस शामिल किए गए हैं जो केवल कोविड-19 ही नहीं, बल्कि कोरोना वायरस परिवार के अन्य वायरसों से भी सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसमें ऐसे वायरस भी शामिल हैं जो भविष्य में जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं, जैसे कि हंता वायरस।

AI द्वारा वैक्सीन का निर्माण

आमतौर पर वैक्सीन बनाने के लिए वायरस स्ट्रेन का उपयोग किया जाता है, लेकिन इस वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों ने विभिन्न कोरोना वायरस के जेनेटिक डेटा को AI सिस्टम में डाला। AI ने इन डेटा का विश्लेषण कर एक विशेष ‘सुपर एंटीजन’ तैयार किया। यह एंटीजन हमारे इम्यून सिस्टम को पहचानकर उस पर हमला करना सिखाता है।

शुरुआती परीक्षण के परिणाम

इस वैक्सीन का परीक्षण 39 व्यक्तियों पर किया गया था, जिसका उद्देश्य इसकी सुरक्षा का मूल्यांकन करना था। हालांकि, इम्यून सिस्टम पर इसका प्रभाव कम देखा गया। अब 200 लोगों पर इसका पुनः परीक्षण किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसे एक बड़ी सफलता मानते हैं।

भविष्य में वैक्सीन का उपयोग

कैम्ब्रिज की टीम अब यूनिवर्सल फ्लू और बर्ड फ्लू के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम कर रही है। इसके अलावा, इबोला वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाने की योजना है, क्योंकि इसका अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। AI द्वारा विकसित यह वैक्सीन भविष्य में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Meta का नया AI हेल्थ असिस्टेंट: WhatsApp और Instagram पर मिलेगी स्वास्थ्य सलाह…

0

Meta ने एक नया AI हेल्थ असिस्टेंट विकसित किया है, जो WhatsApp और Instagram पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने में सक्षम होगा। इस तकनीक के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और त्वरित सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा सलाह एक संवेदनशील विषय है और AI पर पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। इसके साथ ही, डेटा प्राइवेसी को लेकर भी कई चिंताएं उठ रही हैं। जानें इस नई तकनीक के बारे में और क्या यह डॉक्टरों की भूमिका को कम कर सकता है।

Meta AI हेल्थ असिस्टेंट का परिचय

क्या आपने कभी सोचा था कि बीमारी के लिए डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी और यह सब फोन पर संभव होगा? AI की दुनिया में यह अब सच हो सकता है। Meta एक ऐसे AI फीचर पर काम कर रहा है जो WhatsApp, Instagram और Facebook पर उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने में सक्षम होगा। यह जानकारी सभी को चौंका रही है।

WhatsApp और Instagram पर हेल्थ असिस्टेंट

Meta अपने AI इकोसिस्टम को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी के AI प्रमुख अलेक्जेंड्र वांग ने बताया कि नए मॉडल्स की मदद से स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने की योजना बनाई जा रही है। Muse Spark मॉडल, जो इस वर्ष लॉन्च हुआ, स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के उत्तर देने में सक्षम है और इसे भविष्य में Meta के प्रमुख प्लेटफार्मों से जोड़ा जा सकता है।

अलेक्जेंड्र वांग ने कहा, “जब हम इन मॉडल्स को अरबों लोगों तक पहुंचाने की बात करते हैं, तो स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है जो हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह तकनीक अभी OpenAI और Anthropic जैसे बड़े AI प्लेटफार्मों के स्तर तक नहीं पहुंची है, लेकिन इसमें सुधार जारी है।

क्या AI डॉक्टरों की भूमिका को कम करेगा?

Meta के इस प्रोजेक्ट के आने के बाद सवाल उठता है कि क्या AI डॉक्टरों की भूमिका को कम कर देगा। उपयोगकर्ता WhatsApp या Instagram पर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और त्वरित सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा सलाह एक संवेदनशील विषय है और AI मॉडल कभी-कभी गलत या अधूरी जानकारी भी दे सकते हैं। गंभीर बीमारियों के मामलों में AI पर पूरी तरह निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है।

प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा पर चिंताएं

इस नई योजना के साथ एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या इससे डेटा प्राइवेसी को खतरा होगा, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किसी व्यक्ति की सबसे निजी जानकारी होती है। कई लोगों का सवाल है कि यदि मेडिकल डेटा AI सिस्टम के साथ साझा किया जाता है, तो उसकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि Meta को इस फीचर को लॉन्च करने से पहले यह साबित करना होगा कि उसका AI न केवल सटीक जानकारी प्रदान कर रहा है, बल्कि उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील स्वास्थ्य डेटा की सुरक्षा भी कर रहा है।

दिल्ली में E85 फ्यूल का उद्घाटन, 85% एथनॉल वाला ईंधन अब उपलब्ध…

0

दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने E85 फ्यूल का उद्घाटन किया, जो 85% एथनॉल और 15% पेट्रोल से बना है। यह ईंधन E20 की तुलना में सस्ता है और नई फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए उपयुक्त है। जानें इस नई पहल के बारे में और कैसे यह ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में E85 फ्यूल का उद्घाटन किया, जिसके साथ देश का पहला E85 फ्यूल स्टेशन भी शुरू हुआ। इस ईंधन में 85 प्रतिशत एथनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल शामिल है। E85 फ्यूल, E20 फ्यूल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत सस्ता है, और दिल्ली में इसकी कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है.

हीरो मोटोकॉर्प और मारुति सुजुकी की नई गाड़ियां

हाल ही में, देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां पेश की हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं, जबकि मारुति सुजुकी ने फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगनआर को बाजार में उतारा है. फ्लेक्स फ्यूल में 85 प्रतिशत एथनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है.

E85 फ्यूल स्टेशन का स्थान

हरदीप सिंह पुरी ने पूसा रोड पर स्थित E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि E85 ब्लेंडेड फ्यूल विशेष रूप से फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनमें कम्पैटिबल इंजन होते हैं. यह मौजूदा पेट्रोल गाड़ियों के लिए उपयुक्त नहीं है.

फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए अलग नंबर प्लेट

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार E85 कम्पैटिबल गाड़ियों के लिए एक अलग और आसानी से पहचानने योग्य नंबर प्लेट पर विचार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर और पुणे-मुंबई-नागपुर क्षेत्र में 50 से 100 E85 डिस्पेंसिंग स्टेशन स्थापित होंगे, और इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या 500 तक पहुँच जाएगी.

E85 फ्यूल की लोकप्रियता

सरकार ने हाल ही में E22, E25, E27 और E30 जैसे अधिक इथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल के लिए मानक निर्धारित किए हैं, जिससे वैकल्पिक ईंधन के बड़े पैमाने पर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. E85 की कम कीमत इसे अधिक ग्राहकों के लिए आकर्षक बना सकती है, बशर्ते उनके पास E85 कम्पैटिबल गाड़ियां हों.

भारत में प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे की ज्वेलरी उद्योग का तेजी से विस्तार…

0

भारत में प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे की ज्वेलरी उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें बाजार मूल्य 2026 में 453.7 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2036 तक 1.79 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं की बढ़ती स्वीकृति और युवा खरीदारों की रुचि इस उद्योग के विकास को गति दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे अब मुख्यधारा की ज्वेलरी में शामिल हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ता अधिक सूचित और विकल्पों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

उद्योग का विकास

भारत का प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे का ज्वेलरी उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें बाजार मूल्य 2026 में 453.7 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2036 तक 1.79 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। फ्यूचर मार्केट इनसाइट्स (FMI) के अनुसार, इस क्षेत्र में अनुमानित वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 14.8 प्रतिशत रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, इस उद्योग की वृद्धि का कारण उपभोक्ताओं की बढ़ती स्वीकृति, प्रयोगशाला में उगाए गए हीरों के प्रति जागरूकता, सहायक नियामक उपाय और खुदरा उपलब्धता का विस्तार है। जो पहले एक स्थिरता पर केंद्रित श्रेणी के रूप में देखा जाता था, वह अब मुख्यधारा की ज्वेलरी संग्रह में अपनी जगह बना रहा है।

उपभोक्ता की धारणा में बदलाव

सोलिटारियो के सीईओ और सह-संस्थापक रिकी वसंदानी ने कहा, “भारत में प्रयोगशाला में उगाए गए हीरों की वृद्धि affordability, नवाचार और बदलती उपभोक्ता मानसिकता का परिणाम है। आज के उपभोक्ता अधिक सूचित और शोध-आधारित हैं। वे समझते हैं कि प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे असली हीरे हैं, जिनमें खनन किए गए हीरों के समान भौतिक, रासायनिक और ऑप्टिकल गुण होते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में धारणा में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। पहले, इस श्रेणी के प्रति जिज्ञासा थी; आज, स्वीकृति और विश्वास बढ़ रहा है।

युवा उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि

वसंदानी ने बताया कि युवा उपभोक्ता और पहले बार खरीदने वाले इस श्रेणी के प्रारंभिक अपनाने वाले रहे हैं, लेकिन अब यह श्रेणी एक व्यापक दर्शक वर्ग को आकर्षित कर रही है। “हम देख रहे हैं कि पारंपरिक हीरे के खरीदार भी बड़े कैरेट आकार, स्टेटमेंट पीस और रोजमर्रा की लक्जरी खरीदारी के लिए प्रयोगशाला में उगाए गए हीरों की ओर बढ़ रहे हैं।”

उद्योग का भविष्य

सोलिटारियो के सीईओ ने कहा कि अगले पांच वर्षों में, उन्हें विश्वास है कि प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे भारतीय ज्वेलरी बाजार में एक मुख्यधारा की श्रेणी बन जाएंगे। “बढ़ती जागरूकता, व्यापक खुदरा उपलब्धता और उपभोक्ता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जारी रहेगा।”

उपभोक्ता खरीदारी के रुझान

FMI के अनुसार, सभी ज्वेलरी श्रेणियों में, अंगूठियों का राजस्व में सबसे बड़ा योगदान है, जो कुल मांग का 36.2 प्रतिशत है। उनकी लोकप्रियता सगाई समारोहों, शादियों, प्रस्तावों और उपहार देने के अवसरों से जुड़ी हुई है। उपभोक्ता अब प्रयोगशाला में उगाए गए हीरे की अंगूठियों को बड़े और अधिक आकर्षक पत्थरों को खरीदने के अवसर के रूप में देख रहे हैं।