Home Blog Page 744

प्रधान पाठक कर रहे अजीबोगरीब हरकतें… तंग आकर बच्चों को परिजन नहीं भेज रहे हैं स्कूल

0

छ्त्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक सरकारी स्कूल में प्रधानपाठक की हरकतों से परेशान हो चुके परिजन अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं. इसके चलते बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. पूरा मामला पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सिलिपखना का है.

इस स्कूल में दो शिक्षक पर 8 बच्चे हैं. इस स्कूल में प्रधान पाठक सखा राम सिदार समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि कई बार तो वे पूरी तरह अनुपस्थित पाए गए हैं. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में भी यह गंभीर स्थिति सामने आ चुकी है. इसके बाबजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पाई है.

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला सिलिपखना में पदस्थ प्रधान पाठक सखाराम सिदार समय पर नहीं पहुंचते हैं. स्कूल समय पर नहीं खोलते हैं. दोपहर 1:00 बजे स्कूल आते हैं. साथ ही अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं. कई बार बच्चों की बेहरमी से पिटाई के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं.

करने लगा अजीब हरकतें
ग्रामीण बताते हैं कि प्रधान पाठक सखा राम सिदार ने एक महिला शिक्षक के साथ मारपीट भगा दिया है. तब से स्कूल को 24 घंटे खुला छोड़ दिया गया है. स्थानीय ग्रामीण होने का धौंस जमाते हुए मनमानी तरीके से स्कूल आता और जाता है. स्थानीय ग्रामीणों के बुलाबे पर जब मीडिया कर्मी स्कूल पहुंचे तो दोपहर 1:00 बजे शिक्षक सखा राम सिदार अजीबोगरीब हरकत करते हुए स्कूल आए.

मीडिया के सवालों पर पूछे जाने पर अपने आप को टॉपर और 3 गांव का बैगा होने की बात कहने लगा. साथ ही 2029 में विधायक का बनने का सपना देख रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक इसी प्रकार की हरकतें करते रहता है. जिससे गांव के लोग व बच्चे परेशान हैं.

छत्तीसगढ़ में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदन 31 जुलाई तक

0

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पेनलमेंट के लिए योग्य और अनुभवी अभियंताओं से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छत्तीसगढ़ रूलर डेवलपमेंट एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भीम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सड़क और ब्रीज कार्य के लिए स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के इम्पेनलमेंट के लिए किसी सरकारी संगठन, केंद्र/राज्य सार्वजनिक उपक्रमों या उनके अधीनस्थ कार्यालयों से कार्यपालन अभियंता या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों, एनआईटी, आईआईटी अथवा मान्यता प्राप्त सरकारी शोध संस्थानों के सेवा निविृत अथावा कार्यरत संकाय सदस्य भी पात्र होंगे।

आवेदक के लिए बीते 10 वर्षों में कम से कम 5 वर्ष तक सड़क निर्माण, रखरखाव या परामर्श कार्य का अनुभव अनिवार्य होगा। पुल निर्माण में कम से कम 8 वर्षों का पुल परियोजनाओं में कार्यानुभव आवश्यक, जिसमें से अंतिम 4 वर्ष पुल निर्माण के निष्पादन में बिताए गए हों।

वर्तमान में नेशनल रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी के साथ नेशनल क्वालिटी मॉनिटर के रूप में सूचीबद्ध, अन्य राज्यों के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर 31 जुलाई 2025 तक 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अधिकारी, पूर्व में सूचीबद्ध स्टेट क्वालिटी मॉनिटर जिनका नाम हटाया जा चुका है उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार
https://pmgsy.nic.in/node/26
वेबसाइट पर उपलब्ध PMGYSY के अंतर्गत राज्य गुणवत्ता निरीक्षकों के पैनलीकरण एवं कार्य-निष्पादन मूल्यांकन हेतु व्यापक दिशानिर्देश” शीर्षक से आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन गुणवत्ता अनुभाग (RC&6), छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी, विकास भवन, सिविल लाइंस, रायपुर (छ.ग.) 492001 के पते पर प्रेषित किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ लोक आयोग के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन का राज्यपाल ने किया विमोचन

0

छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के 23वें वार्षिक प्रतिवेदन (वर्ष 2024-25) का विमोचन आज राजभवन में माननीय राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया गया। आयोग के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने प्रतिवेदन को राजभवन में राज्यपाल महोदय को औपचारिक रूप से भेंट किया।

इस अवसर पर लोक आयोग कार्यालय, रायपुर के विधि सलाहकार अजीत कुमार राजभानु, उपसचिव के.पी. सिंह भदौरिया, तकनीकी सलाहकार राकेश पुराम तथा निज सचिव श्री राजेश कुमार गजेन्द्र भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

0

छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने युवा खिलाड़ी अनिमेष को बधाई देते हुए कहा कि आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिमेष की यह उपलब्धि युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का प्रतीक है। उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑपरेशन जल राहत-2 में सेना ने बचाई 3,820 की जान, बारिश ने पूर्वोत्तर में किया बुरा हाल, सेना ने संभाल रखा है मोर्चा

0

हर साल मानसून पूरे देश में राहत भी लेकर आता है और उसका कहर भी लोगों को झेलना पड़ता है. इस वक्त उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर इलाके में जबरदस्त बारिश का कहर है. सेना ने भी कमर कस ली है. पूर्वोत्तर के राज्यों में भारतीय सेना ने राहत बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू किया है. इसका नाम है ऑपरेशन जल राहत 2. पूर्वोत्तर क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और शहरी बाढ़ के जवाब में, भारतीय सेना ने ऑपरेशन जल राहत-2 के तहत बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान शुरू किया है. यह ऑपरेशन नागालैंड, असम और मणिपुर में साथ चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन को असम राइफल्स (उत्तर) मुख्यालय महानिरीक्षक हेडक्वार्टर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अंजाम दे रही है.
ऑपरेशन जल राहत-2 सेना जुटी
बाढ़ राहत में सेना दिन रात जुटी है. 10 जुलाई 2025 तक, भारतीय सेना ने कुल 3,820 लोगों को रेस्क्यू किया. 1,361 फूड पैकेट्स और 2,095 लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की. चूंकि बाढ़ के हालातों में पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या होती है, सबसे प्रभावित जगहों में सेना पीने का पानी भी मुहैया करा रही है. अब तक 15,421 पानी की बोतलें जरूरतमंदों को बांटी गई हैं. पूरे ऑपरेशन में सेना ने 40 रिलीफ कॉलम को तैनात किया है. इसमें 24 तो ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं, जबकि 16 को रिजर्व में रखा गया है.
सेना कर रही है हालात को मॉनिटर
10 जुलाई 2025 को दीमापुर के स्थानीय प्रशासन ने सेना से मदद मांगी. दीमापुर के डिप्टी कमिश्नर ने सिंगरिजन कॉलोनी, जो कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, उसके लिए तत्काल बाढ़ राहत ऑपरेशन करने का अनुरोध किया. सेना ने तुरंत इंजीनियर टास्क फोर्स (ETF) टीम को तैनात कर दिया. सेना पहले ही राहत बचाव के लिए स्टैंडबाय पर थी. जैसे ही आधिकारिक अनुरोध आया, सेना अपने काम में जुट गई. ऊपरी असम के गोलाघाट जिले में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी. हालांकि अब जल स्तर कम हो रहा है, भारतीय सेना लगातार पूरी स्थिति को मॉनिटर कर रही है. जरूरत पड़ने पर सेना अपने ऑपरेशन को अंजाम देना शुरू करेगी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से होकर बहने वाली नांबोल नदी भी खतरे के निशान को पार कर गई थी. हालांकि बाढ़ का पानी कम होने लगा है, सेना लगातार लोगों की मदद में पूरी तरह से जुटी है.

बीकानेर में शुरू होगा देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय, इस दिन से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

0

बालिकाओं के लिए बीकानेर में देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय खोला जा रहा है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले बालिका सैन्य विद्यालय भवन परिसर का अवलोकन करेंगे. इस स्कूल में हर क्लास में 80 छात्राओं को एडमिशन मिलेगा. स्कूल जयमलसर में 108 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. बालिका सैनिक स्कूल में पढ़ाने का ज्यादातर मां-बाप का सपना होता है. अब पैरेंट्स अपनी बच्चियों को यहां पढ़ा सकते हैं. यहां एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है. जिसकी तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है. विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश केवल छात्राओं को मिलेगा.

हर क्लास में इतने छात्राओं को मिलेगा एडमिशन
प्रत्येक कक्षा में 80 छात्राओं को ए़डमिशन मिलेगा. प्रदेश में वर्तमान में कुल 9 विद्यालय प्रारंभ करने की योजना है. एक विद्यालय श्रीगंगानगर में सामान्य सैनिक विद्यालय होगा. सभी 9 सैन्य स्कूलों में साइंस संकाय के सभी विषयों में स्टड़ी की व्यवस्था रहेगी. ये स्कूल पूरी तरह से हॉस्टल बेस्ड है. विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों की परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी. एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन जनवरी 2026 में भरे जा सकेंगे. बालिका सैनिक स्कूल में एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल 2026 में आयोजित होगी.

मई के महीने में रिजल्ट घोषित किया जाएगा. सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी. विद्यालयों का संचालन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित सैनिक स्कूल की तर्ज पर ही किया जाएगा. विद्यालय में प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर को नियुक्तियां जाएगा. अन्य शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ राज्य सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को लगाया जाएगा.rtfgvb

सुंदर पिचाई से सत्या नडेला तक, भारतीय मूल के इन सीईओ ने विश्न में बढ़ाई भारत की ताकत

0

भारत कई समय से विश्व गुरू रहा है. हमने विश्व को बहुत स्कॉलर्स दिए हैं. साथ ही भारत से ऐसे शख्स निकले हैं जिन्होंने दुनिया को मैनेजमेंट सिखाया है. इसके अलावा टेक्निकल और कल्चरर मामले में भी भारत किसी से पीछे नहीं रहा है. उदाहरण के लिए स्वामी विवेकानंद, राजा राम मोहन रॉय, चाणक्य और प्रभावशाली महात्मा गांधी को देख सकते हैं. वहीं 21वीं सदी में भी भारतीय अपने हुनर के दम पर दुनिया को आगे ले जा रहे हैं. इस खबर में आपको बताएंगे उन सीईओ के बारे में जिन्होंने विश्व में भारत की ताकत को सभी के सामने रखा है.

सुंदर पिचाई
किसी भी कंपनी का सीईओ बनना अपने आप में एक अचीवमेंट है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का सीईओ बनना एक ऐतिहासिक पल हो सकता है. ठीक ऐसा ही साल 2015 में सुंदर पिचाई के साथ हुआ, जब वो गूगल कंपनी के सीईओ बने. सुंदर पिचाई का जन्म साल 1972 में चेन्नई में हुआ था. भारत के एक मीडिल क्लास परिवार में जन्मे सुंदर पिचाई अपने व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए. सुंदर ने अपने करियर की शुरूआत प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर की थी. सुंदर पिचाई के सीईओ बनने के बाद गूगल के रेवेन्यू में कमाल की ग्रोथ हुई. गूगल के स्टॉक्स प्राइस सुंदर पिचाई के आने के बाद 90 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.

सत्य नडेला
सत्य नडेला साल 2014 में उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनाए गए जब कंपनी अपने बुरे दौर से गुजर रही थी. माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ने के बाद सत्य नडेला ने कंपनी में कई नए बदलाव किए, जिसकी वजह से कंपनी के स्टॉक्स पॉजिशन में एक पॉजिटिव असर देखने को मिला. ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के जरिए माइक्रोसॉफ्ट वापस से अपनी पॉजिशन हासिल करने में कामयाब हुई. सत्य नडेला का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है.

शांतनु नारायण
शांतनु नारायण अभी के समय में एडोब कंपनी के सीईओ हैं. साल 2005 में शांतनु नारायण इस कंपनी के प्रेसिडेंट बने थे. इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए उन्होंने कंपनी के सीईओ बनने तक का रास्ता तया किया. साल 2019 में शांतनु नारायण को पद्मश्री के सम्मान से नवाजा गया था. साल 1962 में तेलंगाना के हैदराबाद में शांतनु नारायण का जन्म हुआ था. शांतनु ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है.

संजय मेहरोत्रा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पले-बढ़े संजय मेहरोत्रा आज के समय माइक्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ हैं. इसके अलावा संजय मेहरोत्रा 1988 में बनी सेनडिस्क के को-फाउंडर भी हैं. साल 2016 तक संजय मेहरोत्रा उसके सीईओ भी रह चुके हैं. संजय ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से हासिल की है. संजय मेहरोत्रा ने सेमी-कंडक्टर इंड्रस्टी में 30 साल से ज्यादा समय काम किया हुआ है.

अरविंद कृष्णा
अरविंद कृष्णा के बारे में हो सकता है आप ज्यादा नहीं जानते हों. साल 2020 में अरविंद कृष्णा IBM कंपनी के सीईओ बने थे. अरविंद IIT के स्टूडेंट रहे हैं. साल 1962 में अरविंद कृष्णा का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था. अरविंद कृष्णा की IBM में दी हुई स्पीच बहुत फेमस हुई थी. अरविंद IBM के साथ साल 1990 से जुड़े हुए हैं. तब ये सिर्फ 28 साल के थे.

जॉर्ज कुरियन
साल 2015 में जॉर्ज कुरियन स्टोरेज और डेटा मैनेजमेंट कंपनी नेटऐप के सीईओ चुने गए थे. जॉर्ज कुरियन का जन्म केरल के कुटायम जिले में हुआ था. उन्होंने बैचलर की डिग्री इंजीनियरिंग में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से और MBA स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से किया. अपने करियर की पहली जॉब उन्होंने साल 1996 में ORACLE कंपनी में की थी.

पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी को मार डाला, एक-एक कर दागीं 5 गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

0

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मारी थी. घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके निवास स्थान पर हुई. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

गोली लगने के बाद राधिका को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि, इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर 57 स्थित उनके आवास में हुई, जहां राधिका अपने परिवार के साथ रहती थीं. आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका पर लगातार तीन गोलियां चलाईं. गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवाल्वर को भी बरामद कर लिया जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.

राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं. सूत्रों ने बताया कि रील बनाने को लकेर यह झगड़ा हुआ था और फिर इस वारदात को अंजाम दिया गया.

CBI ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दो मामलों में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट

0

महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए पांच मामलों में से दो मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जिसे संबंधित अदालतों ने स्वीकार कर लिया है. परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और शक्ति का दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे थे. ये मामले कोपरी, बाज़ारपेठ, मरीन ड्राइव, गोरगांव और ठाणे नगर पुलिस थानों में दर्ज हुए थे. इनमें से कोपरी और बाज़ारपेठ पुलिस स्टेशनों में दर्ज मामलों की जांच बाद में CBI को सौंपी गई थी.

क्या थे मामले?

कोपरी पुलिस स्टेशन मामला: यह मामला ठाणे पुलिस कमिश्नर क्षेत्राधिकार में आता है, जिसमें परमबीर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बाज़ारपेठ पुलिस स्टेशन मामला: इस केस में कुल 33 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारी और कारोबारी भी शामिल थे. दोनों ही मामलों की जांच नई दिल्ली स्थित CBI टीम ने की. जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर CBI ने कोपरी थाने के केस में 18 फरवरी 2024 और बाज़ारपेठ थाने के केस में 11 जून 2024 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. कोर्ट ने इन रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए मामलों को बंद कर दिया. CBI की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने और अदालत द्वारा उसे स्वीकार किए जाने के बाद,अभी तीन अन्य मामलों की जांच प्रक्रिया जारी है, जिनका निष्कर्ष सामने आना बाकी है.

टूर पैकेज के नाम पर online ठगी का भंडाफोड़, विदेशी गैंग को देते थे भारतीयों के बैंक खातों की जानकारी

0

मुंबई की उत्तर प्रादेशिक online पुलिस ने एक नई ऑनलाइन ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें टूर पैकेज के बहाने लोगों के बैंक खाते की जानकारी लेकर करोड़ों कीonline ठगी की जा रही थी. इस मामले में दो आरोपियों – मूकबशीर हिदायतुल्ला राहतकीकर और सूरज खेडकर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के संपर्क में थे और भारतीय बैंक खातों की जानकारी उन्हें मुहैया कराते थे.

शिकायतकर्ता उत्तर मुंबई का निवासी है, जिसे हाल ही में एक ऑनलाइन निवेश घोटाले में करीब ₹20 लाख की चपत लगी. आरोपी खुद को शेयर ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित से बैंक की संवेदनशील जानकारी ले गए थे. इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और online सेल ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि पीड़ित के पैसे कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे, जिनमें से दो खाते मूकबशीर और सूरज के नाम पर खोले गए थे. इन दोनों को पुणे के कात्रज और अहिल्यानगर से हिरासत में लिया गया.

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि महाबलेश्वर निवासी मूकबशीर लोगों को पुणे और महाबलेश्वर के रिसॉर्ट्स में 2–3 दिन की मुफ्त छुट्टियों का झांसा देता था. टूर पैकेज बुकिंग के नाम पर वह लोगों से बैंक खाता जानकारी हासिल करता और फिर उसी का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड के लिए करता था. इस जाल में कई लोग फंस चुके हैं.

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लोगों से कमीशन पर बैंक खाता खुलवाता था और फिर वह खाता विदेशी online ठगों को सौंप दिया जाता था. इन खातों के जरिए ठगी की रकम इधर-उधर भेजी जाती थी. मूकबशीर की सीधी बातचीत एक अंतरराष्ट्रीय फ्रॉडस्टर से होती थी, जो कंबोडिया में सक्रिय है. आरोप है कि मूकबशीर इन खातों से नगद पैसे निकालता और सूरज खेडकर की मदद से विदेश भेजता था. दोनों को इसके बदले मोटा कमीशन मिलता था. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.