Home Blog Page 770

रायपुर के सनसनीखेज हत्याकांड के खुलेंगे कई राज, आरोपी पति-पत्नी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आई पुलिस

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी में हुए सनसनसीखेज हत्याकांड में अब नए खुलासे हो सकते हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुए आरोपी दंपती को रायपुर पुलिस ले आई है. छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को देर रात लगभग 10 बजे लेकर रायपुर पहुंची है. पुलिस दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी, जहां उसकी रिमांड मांगेगी.

रिमांड पर लेने के बाद उनसे मर्डर के बारे में पूछताछ की जाएगी. हालांकि अभी तक पूरी तरह से ये वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है कि किशोर पैकरा की हत्या क्यों की थी.

ट्रंक में शव रखा, फिर सीमेंटर भरकर फेंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का मामला संपत्ति से जुड़ा हुआ है. मृतक किशोर पैकरा शारीरिक रूप से अक्षम था. उसके नाम जमीन थी, जिसे 50 लाख रुपये में बेचा गया था. किशोर की देखभाल यही दंपती करता था तो जमीन भी इन्ही के जरिए बिकी थी. जमीन जब 50 लाख में बिकी तो दंपती ने किशोर को 30 लाख रुपये जमीन के दाम बताए थे.

सूत्रों के अनुसार, जब किशोर पैकरा को पता चला कि उसे 20 लाख रुपये कम मिले हैं तो उनसे उसने बचे हुए पैसों की मांग की. इसके बाद दंपती आरोपी अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने मिलकर किशोर की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव स्टील ट्रंक में शव डाल और उसमें सीमेंट डाल दी. फिर आरोपी ट्रंक को रायपुर के इंद्रप्रस्थ नाम की कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया. आरोपी यहां से दिल्ली फरार हो गए, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया.

स्कूल में जाम छलकाना हेडमास्टर को पड़ गया बहुत भारी, DEO ने सस्पेंड कर यहां भेजा

0

छत्तीसगढ़ की एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को स्कूल में बैठकर शराब पीना बहुत ही ज्यादा भारी पड़ गया. पकड़ में आने के बाद डीईओ ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें डौण्डी के बीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है.

स्प्राइट की बोतल में शराब मिलाकर पी रहा था
दरअसल डौण्डी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा में पदस्थ प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर स्कूल में शराब पीते हुए पकड़ गया था. वह स्प्राइट में शराब मिलाकर पी रहा था. इस बीच अचानक भाजपा नेताओं ने दबिश दी. शराब पीते पकड़े जाने पर इसका वीडियो भी बनाया गया. पुख्ता प्रमाणों के साथ अफसरों से इसकी शिकायत हुई तो अफसरों ने तुरंत एक्शन लेते हुए हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है.

BEO ऑफिस में अटैच
निलंबित प्रधान पाठक सरजूराम ठाकुर का मुख्यालय बीईओ कार्यालय डौण्डी किया गया गया है. सिविल आचरण नियमों के उल्लंघन के चलते गंभीर कदाचार की श्रेणी में ये माना गया है. प्रधानपाठक पर हुई इस कार्रवाई के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है.

‘सड़क बनवा दो… हम समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते’, छात्रों ने लगाई गुहार

0

महासमुंद के स्कूली छात्र-छात्राओं ने अफसरों से फरियाद कि है कि साहब , सड़क बनवा दो , हम समय पर स्कूल नहीं पहुँच पाते. हमारे यूनिफार्म रोजाना कीचड़ से गंदे हो जाते हैं. सड़क के गड्ढों में गिरने से चोट लगती है. गड्ढों मे गिरने से कापी पुस्तकें खराब हो जाती हैं.

यह फरियाद जिले के ग्राम अछोली के 9 वीं से 12 वीं तक पढ़ने वाले उन 105 से अधिक छात्र-छात्राओं ने की है जो अपने गाँव अछोली से 04 किलोमीटर दूर ग्राम भोरिंग के हायर सेकेंडरी स्कूल मे रोजाना पढ़ने जाते हैं.

दरअसल, ग्राम अछोली से ग्राम भोरिंग तक की 04 किलोमीटर की पक्की सड़क पूरी तरह से उखड़कर कीचड़ , गड्ढों और पत्थरों से भरे फिसलन वाली जर्जर सड़क बन गई है. लगभग 08 साल पहले बनी यह सड़क पिछले 04 सालों से बेहद खराब हो गई है. इसी सड़क पर ढेरों फर्शी पत्थर उद्योग होने के चलते रोजाना 150 से अधिक हैवी ट्रक चलते हैं, जिससे सड़क मे 380 से अधिक बड़े गड्ढे एवं हजारों की संख्या मे छोटे छोटे गड्ढे हो गए हैं. सड़क किनारे के दुकानदार भी साल भर धूल और कीचड़ से परेशान रहते हैं.

पिछले साल छात्र-छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया था. इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय एवं कलेक्टर से मुलाकात कर सड़क निर्माण की माँग की है. अब देखना होगा कि छात्र छात्राओं की इस अपील पर प्रशासन क्या करता है.+

इजरायल-ईरान तनाव के बीच दिल्ली आने वाली 28 उड़ानें रद्द, हालात पर बारीकी से नजर

0

ईरान-इजरायल के बीच मिसाइल हमलों का असर भारत की फ्लाइट्स पर भी पड़ा है. दिल्ली एयरपोर्ट आने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई. मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात और एयर स्पेस बंद होने की वजह से उड़ानों पर भी असर देखा गया. एअर इंडिया की 17, इंडिगो की 8 और अन्य एयरलाइन्स की 3 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. इनमें कई विमान ऐसे हैं, जिनको दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना था.दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से जाने वाले कुल 20 विमान को रद्द किया गया. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले करीब 28 विमान को रद्द किया गया.

इंडिगो ने फिर शुरू की फ्लाइट्स की आवाजाही
दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली 28 और राजधानी से जाने वाली 20 उड़ानों सहित 48 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं. इस बीच इंडिगो ने अपनी उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू करने का ऐलान किया है. बता दें कि ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर लागू होने के बाद एयरस्पेस जब खुलने लगे तो इंडिगो ने फिर से फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू कर दी. इंडिगो ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हवाई अड्डे धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए वह इन मार्गों पर “विवेकपूर्ण और क्रमिक रूप से परिचालन फिर से शुरू कर रहा है”
सुरक्षित उपलब्ध उड़ान मार्गों पर हो रहा विचार
एयरलाइन कंपी ने कहा, “हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. सुरक्षित और बिना बाधा के यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उपलब्ध उड़ान मार्गों पर पूरी तरह से विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यात्री हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के ज़रिए अपडेट रहें. आपकी निरंतर समझ और विश्वास के लिए धन्यवाद.’

स्पाइसजेट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से उसकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

जोसा काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 25 जून को

0

जॉइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2025 शेड्यूल को संशोधित किया है. जोसा राउंड 2 सीट आवंटन सूची 25 जून को जारी की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 29 जून है. एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) पात्र उम्मीदवारों के लिए 25 जून को एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (SRMJEEE 2025) फेज 2 विकल्प भरना शुरू करेगा. जोसा काउंसलिंग 2025 शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर उपलब्ध है.

SRMJEEE उत्तीर्ण उम्मीदवार 26 जून तक अपने विकल्प चुन सकेंगे. वहीं जोसा काउंसलिंग सीट आवंटन रिजल्ट 28 जून को भरे गए विकल्पों और सीट उपलब्धता के आधार पर घोषित किए जाएंगे. सीट आवंटन के नतीजे 28 जून को भरे गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर घोषित किए जाएंगे. फीस भुगतान की अंतिम तिथि 7 जुलाई है.

डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने तेलंगाना पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ) 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है. टीएस पॉलीसीईटी काउंसलिंग 2025 दो फेजों में आयोजित की जाएगी. चॉइस फिलिंग 24 जून से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट लिस्ट 4 जुलाई या उससे पहले जारी की जाएगी.

जॉइंट एडमिशन कमिटि (JAC) दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट jacdelhi.admissions.nic.in पर बीटेक (BTech) और बीआर्क (BArch) पाठ्यक्रमों के लिए जैक दिल्ली राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है. जैक दिल्ली राउंड 2 सीट आवंटन सूची 24 जून को घोषित की जाएगी.

कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के संघ (COMEDK) ने COMEDK अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2025 राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण 24 जून तक बढ़ा दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर COMEDK काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, अब बाजार में आरक्षक पर किया हमला

0

केंद्र सरकार एक तरफ नक्सल मुक्त भारत को लेकर अभियान चला रहा है. साल 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की बात आए दिन गृह मंत्री अमित शाह करते रहते हैं. लेकिन, एक बार फिर से नक्सलियों की सक्रियता देखने को मिल रही है. बीजापुर जिले के थाना बीजापुर अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात नक्सलियों ने बाजार में मौजूद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बाद में घायल की पहचान आरक्षक संतु पोटाम के रूप में हुई है. हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल चेरपाल के उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है. फिलहाल, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज जारी है.

क्या है नक्सलियों के हमले का पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आम दिन की तरह सोमवार को भी साप्ताहिक बाजार खचाखच भरा हुआ था. तभी नक्सलियों ने आरक्षक की रेकी करते हुए मौका पाते ही धारदार हथियार से हमला कर दिया और घायल हालत में छोड़कर भाग गए. अभी हफ्ते भर के भीतर नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों की भी मुखबिरी की शक में हत्या की है.

इलाके में सर्च जारी
इधर, बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि हमला अज्ञात लोगों ने किया है. इनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

स्माल एक्शन टीम ने किया हमला
साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा में तैनात जवान जब भी ड्यूटी के दौरान कोई चूक करते हैं, तो लगातार रेकी कर रहे नक्सली हमला कर या उन्हें घायल कर भाग खड़े होते हैं. हालांकि, इस हमले के बाद इलाके में तेज सर्चिंग बढ़ा दी गई है.

जुए में पति ने दांव पर पत्नी को लगाया, हारते ही जुआरी दोस्तों को परोस दिया

0

धार जिले का एक ्जुआरी पति जुए में हारकर इतना कंगाल हो गया कि कर्ज उतारने के लिए अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया. जुआारी पति ने जूए मे हारे पैसों के लिए लिए कर्ज को बोझ उतारने के लिए उसे दोस्तों के सामने पत्नी को परोस दिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. दो बार दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता तीसरी बार किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है.

धार जिले के एक जुआरी पति ने कर्ज उतारने के लिए पत्नी की इज्जत से सौदा कर लिया. आरोपी पति ने दो बार पहले पीड़िता को दिल्ली भेजकर जुआरी दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर चुका था, लेकिन तीसरी बार ऐसा करने को कहा तो पीड़िता पति के खिलाफ थाने पहुंच गई.

दोस्त का कर्ज उतारने के लिए जुआरी पति ने पीड़िता इंदौर के होटल में भेजा था
रिपोर्ट के मुताबिक जुआरी पति ने एक जुआरी दोस्त से संबंध बनाने के लिए पीड़िता इंदौर के एक होटल में भेज रहा था. आरोपी खुद पत्नी को लेकर होटल ले गया और जुआरी दोस्त से जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और भागकर थाने पहुंचकर पति और उसके दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है.

2016 में जुआरी पति के साथ शादी के बाद ही नर्क बन गई थी पीड़िता की जिंदगी
गौरतलब है साल 2016 में जुआरी पति के साथ हुई शादी के बाद से ही पीड़िता की जिंदगी नर्क बन गई थी. जुए के लत से 8 लाख रुपए के कर्ज में डूबे पति ने पहले तो पत्नी के गहने गिरवी रखे और जब सब कुछ खत्म हो गया और वह भारी कर्ज में डूब गया तो कर्ज उतारने के लिए उसने पत्नी को जुआरी दोस्तों को परोसना शुरू कर दिया.

पीड़िता के मुताबिक जुआरी पति ने उसे दिल्ली निवासी अभिमन्यु का कर्ज चुकाने के लिए उससे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और मना करने पर धमकाया. पीड़िता ने बताया कि पति जबरन दिल्ली ले जाकर उसके दोस्त के घर छोड़ आया, जहां उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया.

बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में एक्शन, डॉक्टर अंजना निलबिंत

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर के बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसूता की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ को निलंबित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमार की लापरवाही सामने आई है.

डॉक्टर अंजना कुमार निलबिंत
दरअसल, प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमार को निलंबित (Dr. Anjana Kumar Suspended) कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, साक्षी निषाद की डिलीवरी बीरगांव में हुई थी. जानकारी के अनुसार, प्रसव के लगभग 12 घंटे बाद प्रसूता साक्षी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उसे इंजेक्शन दिया गया और पानी पिलाया गया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत और भी खराब हो गई.

प्रसव के बाद महिला की मौत मामले में एक्शन
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए थे. परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर के न होने पर वार्ड बॉय ने इंजेक्शन लगा दिया था. उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका.
वहीं मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए. वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना कुमार की लापरवाही सामने आई. जांच में पाया गया कि रात में स्त्री रोग विशेषज्ञ ना होने के बाद भी फॉलो अप ना लेना पाया गया.

बड़ा राशन घोटाला उजागर, संचालक के खिलाफ हुआ एक्शन

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा राशन घोटाला सामने आया है. कुछ दिन पहले यहां राशन वितरण से परेशान मोपकावासियों ने जिला कलेक्टर से उसकी शिकायत की थी. शिकायत में गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी.

मामले की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने ड्यू एंड क्लियर मामले में गंभीर अनियमितताओं के चलते महिला शक्ति खाद्य पोषण राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही दुकान संचालक को पद से हटा दिया गया है.

जांच में सामने आई ये बात
कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच में सामने आया कि राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सही पाई गईं. खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि “जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई है.”फिलहाल, खाद्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे इलाके के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके.

ग्रामीणों ने किया स्वागत
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह सख्ती बरती जाएगी.

प्रिंसिपल पिता ने 17 साल की बेटी को NEET मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर पीट-पीटकर मार डाला

0

महाराष्ट्र के सांगली में एक प्रिंसिपल पिता धोंडीराम भोंसले ने अपनी बेटी को NEET परीक्षा में कम नंबर आने पर बेटी की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. बेटी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए – जिसे प्राप्त करने की चाहत कई छात्र रखते हैं. एक साल से भी ज़्यादा समय बाद, मॉक टेस्ट में कम अंक पाने के कारण उसके पिता ने उसकी हत्या कर दी.

महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली साधना भोंसले प्री-मेडिकल टेस्ट, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या NEET की तैयारी कर रही थी और इसके लिए मॉक टेस्ट दे रही थी. प्रैक्टिस टेस्ट में उसे कम अंक मिले, जिससे उसके स्कूल टीचर पिता नाराज हो गए.

गुस्से में उसने 17 वर्षीय छात्रा को डंडे से बार-बार पीटा. पिटाई के कारण 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और शुक्रवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी की पिटाई करने की बात कबूल कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मारपीट में साधना भोंसले के सिर में गंभीर चोटें आईं. उन्हें सांगली के उषाकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने 22 जून को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने कम नंबर आने के कारण उसकी पिटाई की, जिसके कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह 24 जून तक पुलिस हिरासत में है. मामले की जांच की जा रही है.