Home Blog Page 777

यात्रियों के लिए अलर्ट…रेलवे ने फिर किया एक्सप्रेस की रूटों में बदलाव,

0

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के लूनी-मारवाड़ रेलखंड के बीच ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण यातायात प्रभावित रहेगा. इस कारण जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस को अगले पांच दिन मेड़ता रोड के परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा. जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जानकारी दी कि राजकियावास से लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक सुधार कार्य हो रहा है. इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे नियमित मार्ग पर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बाधित रहेगा. इस कारण, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस आगामी पांच दिनों में मारवाड़ जंक्शन की जगह मेड़तारोड के परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

इस दिन परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
मंडल के लूनी-मारवाड़ रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य के कारण जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 16, 19, 21, 23 और 26 जून को मेड़ता रोड के परिवर्तित मार्ग से चलेगी. जैसलमेर से चलाते समय बदले मार्ग से गुजारा जाएगा.
लूनी-मारवाड़ रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य
परिवर्तित मार्ग के अनुसार, ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना और कुचामन सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले गंतव्य स्टेशन की जानकारी अवश्य ले लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं और यात्रा के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है.

यात्रा करने से पहले रेलवे की अधिकृत वेबसाइट जरूर देखें
डीआरएम त्रिपाठी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित तिथि और स्टेशन की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल सुविधा के लिए अस्थायी रूप से किया गया है.

स्मार्ट हो रहा आधार कार्ड, नहीं रहेगी बार-बार फोटोकॉपी कराने की जरूरत, पूरा कंट्रोल आपके हाथ में

0

अब आपका आधार कार्ड और भी स्मार्ट होने वाला है. जिस तरह आप मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, वैसे ही अब आधार की जानकारी भी क्यूआर कोड (QR Code) से शेयर की जा सकेगी. न फोटोकॉपी देने की जरूरत, न लंबी लाइन में लगने की टेंशन. UIDAI का नया ऐप आपके आधार को मोबाइल पर लाकर बहुत से सरकारी काम घर बैठे आसान बना देगा- जैसे पता, फोन नंबर या नाम बदलना. बच्चों के आधार अपडेट से लेकर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन तक, अब सबकुछ डिजिटल और सुरक्षित होगा. इस नए सिस्टम से नकली दस्तावेज़ों का खेल भी खत्म होने वाला है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए एक नया ऐप तैयार किया है और फिलहाल लगभग एक लाख में से 2000 मशीनें इस नए टूल पर काम करना शुरू कर चुकी हैं. UIDAI का नया सिस्टम नवंबर तक लागू हो सकता है, जिससे आधार केंद्र पर जाकर जानकारी अपडेट करवाने की ज़रूरत खत्म हो जाएगी. इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड और मनरेगा जैसे सरकारी डेटाबेस से जानकारी खुद ली जाएगी. इससे न केवल प्रोसेस आसान हो जाएगा, बल्कि नकली दस्तावेजों के जरिए आधार बनवाने की कोशिशों पर भी रोक लगेगी. इसके अलावा बिजली बिल के डेटाबेस से भी जानकारी लेने की बातचीत चल रही है, ताकि नागरिकों को और सुविधा मिल सके.

आपको मिलेगा आपके डेटा पर फुल कंट्रोल
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि यह नया ऐप लोगों को उनके डेटा पर पूरा कंट्रोल देता है. आधार की जानकारी मोबाइल से मोबाइल या ऐप से ऐप में QR कोड के जरिए भेजी जा सकेगी, लेकिन तभी जब व्यक्ति खुद इसकी अनुमति देगा. यह सुविधा होटल चेक-इन से लेकर ट्रेन में पहचान सत्यापन तक में काम आ सकती है. संपत्ति रजिस्ट्रेशन के समय भी इसे उपयोग किया जा सकेगा, जिससे फर्जीवाड़े को रोका जा सकेगा. UIDAI राज्य सरकारों को जागरूक कर रहा है कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के समय आधार से व्यक्ति की पहचान जरूर वेरिफाई की जाए.

बायोमेट्रिक अपटेड के लिए विशेष अभियान

बच्चों के लिए भी UIDAI ने एक खास अभियान शुरू करने की योजना बनाई है. बच्चों की बायोमेट्रिक जानकारी 5 से 7 साल की उम्र में और फिर 15 से 17 साल की उम्र में अपडेट करनी होती है, लेकिन इसमें करोड़ों बच्चों की जानकारी अभी तक अपडेट नहीं हुई है. UIDAI ने CBSE और अन्य बोर्डों से बातचीत शुरू की है ताकि यह काम तेजी से पूरा हो सके. लगभग 8 करोड़ बच्चों का पहला और 10 करोड़ का दूसरा अपडेट बाकी है, जिसे विशेष अभियान के तहत पूरा किया जाएगा.

इसके अलावा UIDAI सोशल वेलफेयर, इनोवेशन एंड नॉलेज (Social Welfare, Innovation and Knowledge – SWIK) अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों, होटल, फूड डिलीवरी कंपनियों, कैब सेवाओं, CGHS और ESIC जैसे संस्थानों के साथ भी काम कर रहा है. इन जगहों पर आधार अनिवार्य नहीं है, लेकिन अगर यह सुविधा हो तो कैब ड्राइवर, डिलीवरी बॉय या ESIC अस्पतालों में उपस्थिति की पुष्टि भी आधार से की जा सकेगी, जिससे भरोसेमंद और सुरक्षित सिस्टम बनाया जा सके.

ईरान से भारती छात्रों को क‍िस रास्‍ते निकाला जा रहा? कब पहुंचेंगे घर, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

0

इजरायल की सेना ईरान पर लगातार आक्रामक है. राजधानी तेहरान सहित अन्‍य बड़े शहरों पर लगातार इजरायल हमले कर रहा है. इसी बीच बड़ी संख्‍या में भारतीय भी ईरान में फंस गए हैं. वो भारत सरकार से युद्धग्रस्‍त ईरान से बाहर निकालने की गुहार लगा रहे हैं. विदेश मंत्रालय भारतीयों की मदद करने के लिए सक्रिय हो गया है. ईरान में भारत के मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों की भरमार है. वो युद्ध के बीच वापस अपने घर लौटना चाहते हैं. युद्ध के बाद ईरान का एयर स्‍पेस बंद है. ऐसे में सड़क के जरिए MEA छात्रों को बॉर्डर के रास्‍तें बचाने की योजना बना रहा है.
ईरानी सरकार ने भारत सरकार को यह सुनिश्चित किया है कि सभी बॉर्डर खुले हैं. आर्मेनिया, आजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान की सीमाओं के रास्‍ते भारतीय को ईरान से निकालने की योजना बनाई गई है. 100 से अधिक भारतीय छात्रों का पहला बैच आर्मेनिया की सीमा तक पहुंचेगा. जिसके बाद फ्लाइट से उन्‍हें भारत लाया जाएगा.
तैयार हो रही छात्रों की लिस्‍ट

दिल्‍ली स्थित दूतावास से उन नागरिकों के नाम, पासपोर्ट नंबर और गाड़ियों के विवरण ईरानी विदेश मंत्रालय के जनरल प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट को भेज दिए हैं . एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्वित 120 मेडिकल छात्र को बचाने के लिए उर्मिया विश्वविद्यालय से बस रवाना हुई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की बाधाओं से बने ब्यूरोक्रेटिक अड़चनों के चलते बस अभी अपनी जगह अटकी हुई है .

क्‍या है विदेश मंत्रालय का प्लान?
विदेश मंत्रालय (MEA) और भारतीय दूतावास इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. उनका कहना है कि यात्रियों की पहचान और संख्या सुरक्षित तरीके से तय की जा रही है. सुरक्षित स्थानों पर उनकी रिलोकेशन की प्रक्रिया के तहत कुछ भारतीयों को पहले ही राजधानी तेहरान से अन्य शहरों में ले जाया जा चुका है. उनके सुरक्षित निकास के लिए भूमि मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है. सभी भारतीय निवासी अंदर ही रहें, एम्बेसडर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें .

कब तक भारत पहुंचेंगे छात्र?
पहली खेप ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय की बस अगर रिलीज हो गई तो जल्द ही अर्मेनिया के नॉर्डुज़ बॉर्डर तक जाएगी, वहां पहुंचे व्यक्तियों को हवाई मार्ग से भारत भेजा जाएगा. अनुमान है कि सीमा पार, कागजी कार्रवाई और हवाई कनेक्टिविटी को मिलाकर पूरी प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं. अभी तक 500 से 1,500 तक भारतीयों के जल्द निकास की उम्मीद जताई जा रही है, जिनमें ज्‍यादातर छात्र हैं जो तेजी से लौटना चाहते हैं.

यूपीएससी मेंस से पहले ध्यान से भरें यह फॉर्म, गलत डिटेल दी तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

0

यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगस्त में यूपीएससी मेंस परीक्षा देंगे. यूपीएससी मेंस परीक्षा 2025 देने के लिए डीएएफ 1 फॉर्म भरना जरूरी है. डीएएफ का फुल फॉर्म डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म है. संघ लोक सेवा आयोग ने डीएएफ 1 फॉर्म का लिंक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर एक्टिव कर दिया है.

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के लिए डीएएफ फॉर्म की प्रक्रिया बहुत जरूरी है. डीएएफ 2 चरणों में भरा जाता है: डीएएफ-1 (प्रीलिम्स के बाद मेंस के लिए) और डीएएएफ-2 (मेंस के बाद इंटरव्यू के लिए). 2025 के लिए डीएएफ-1 का रजिस्ट्रेशन 16 जून 2025 से शुरू हो चुका है और 25 जून 2025 तक चलेगा. डीएएफ 1 और डीएएफ 2, दोनों ही फॉर्म्स बहुत जरूरी हैं और सरकारी नौकरी की इस प्रक्रिया में इनका अहम योगदान है. यूपीएससी डीएएफ फॉर्म भरने में लापरवाही न बरतें और न ही झूठी जानकारी दें.
डीएएफ फॉर्म कब और कैसे जारी हुआ?
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए upsc.gov.in/ upsconline.nic.in पर DAF-I फॉर्म का लिंक एक्टिव कर दिया है. इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार 16 जून से 25 जून 2025 तक वेबसाइट पर जाकर डीएएफ 1 फॉर्म भर सकते हैं. इसमें अपनी पर्सनल, शैक्षिक और अन्य डिटेल्स एंटर करके जरूरी डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. साथ ही सेवा प्राथमिकताएं (आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस) भी चुननी होंगी.

यूपीएससी डीएएफ 1 फॉर्म कैसे भरें?
डीएएफ-1 और डीएएफ-2 दोनों ऑनलाइन भरे जाते हैं. नीचे डीएएफ-1 भरने की प्रक्रिया देख सकते हैं-
1- यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर ‘DAF for Civil Services (Main) Examination, 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
2- अगर आपने पहले से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है तो ‘New Registration’ पर क्लिक करके OTR प्रोफाइल बनाएं. OTR में नाम, जन्म तिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर एंटर करें.
3- OTR क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर और पासवर्ड) के जरिए लॉगिन करें. पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड ईमेल/मोबाइल पर भेजा जाता है.
4- डीएएफ-1 में 6 मॉड्यूल हैं: पर्सनल डिटेल (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, संपर्क नंबर), शैक्षिक योग्यता (10वीं, 12वीं, स्नातक की डिटेल्स (मार्कशीट, डिग्री नंबर), रोजगार विवरण (अगर वर्किंग हैं तो जॉब टाइटल, कंपनी का नाम और अवधि.
5- IAS, IPS, IFS आदि सेवाओं और राज्य कैडर (जैसे यूपी, बिहार) की प्राथमिकता चुनें.
6- माता-पिता का व्यवसाय, आय और संपत्ति की जानकारी दें.
7- शौक, उपलब्धियों और वैकल्पिक विषय से जुड़ी डिटेल्स भरें.

डीएएफ के साथ कौन से डॉक्यूमेंट्स लगाएं?
10वीं मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण), स्नातक मार्कशीट/प्रोविजनल सर्टिफिकेट, श्रेणी प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS), PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू), फोटो, हस्ताक्षर.
फॉर्मेट: दस्तावेज PDF में (200 dpi, अनलॉक), फोटो/हस्ताक्षर JPG में (20-300 KB). अगर नाम बदल गया है तो गैजेट नोटिफिकेशन अपलोड करें.
आवेदन शुल्क: सामान्य/EWS/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये, SC/ST/महिला/PwBD उम्मीदवारों को छूट, भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) या ऑफलाइन (SBI में नकद).
सबमिट करें: सभी मॉड्यूल्स चेक करें. ‘Final Submission’ पर क्लिक करने के बाद बदलाव संभव नहीं है.
डीएएफ फॉर्म क्यों जरूरी है?
डीएएफ फॉर्म यूपीएससी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है-
मेंस और इंटरव्यू के लिए पात्रता: डीएएफ-1 भरे बिना मेंस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं. वहीं, डीएएफ-2 इंटरव्यू के लिए अनिवार्य है. गलत जानकारी या समय पर सबमिशन न करने से उम्मीदवारी रद्द हो सकती है.
सेवा और कैडर चयन: डीएएफ में दी गई सेवा (IAS, IPS, IFS) और कैडर प्राथमिकताएं फाइनल सेलेक्शन को प्रभावित करती हैं. ये प्राथमिकताएं बाद में बदली नहीं जा सकती हैं.
इंटरव्यू में भूमिका: डीएएफ-2 में दी गई जानकारी (शौक, उपलब्धियां, शिक्षा, कार्य अनुभव) इंटरव्यू पैनल के सवालों का आधार बनती है. उदाहरण: अगर आपने शौक में ‘क्रिकेट’ लिखा तो इससे संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं.
पारदर्शिता और सत्यापन: डीएएफ में दी गई जानकारी का दस्तावेजों के साथ सत्यापन होता है. गलत या भ्रामक जानकारी देने पर अयोग्यता या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

टैटू से पहचान, नहर में मिली लाश… हरियाणा की मॉडल शीतल के मर्डर में ये बॉयफ्रेंड वाला एंगल क्या है

0

हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा से एक दिल दहला देने वाला मामला आया है, जहां हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मॉडल शीतल (Sheetal Murder) की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. शीतल का शव खरखोदा के गांव खांडा के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ है. मृतक शीतल पानीपत की रहने वाली थीं. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में सनसनी फैला दी है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, शीतल की गुमशुदगी का मामला पहले ही पानीपत पुलिस के पास दर्ज था. शीतल का शव बरामद होने के बाद सोनीपत पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया.

बहन को किया था वीडियो कॉल
शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी 2 दिन पहले पानीपत स्थित अपने घर से एलबम की शूटिंग के लिए निकली थी.सोमवार सुबह शीतल की लाश सोनीपत में खरखौदा की रिलायंस नहर से मिली. शीतल की लाश के हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई.शीतल की बहन नेहा ने कहा कि शनिवार, 14 जून को उसने वीडियो कॉल की थी. जिसमें उसने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है. वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद कॉल कट गई. इससे पहले शीतल के बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी. हालांकि शीतल उस कार में नहीं थी.

शुरुआती जांच में पता चला है कि अज्ञात बदमाशों ने शीतल की गला रेतकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया. सोनीपत पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है और सभी संभावित कोणों से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी. वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी. 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी. जहां से वह वापस नहीं आई. उसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया.

बॉयफ्रेंड को लेकर बहन ने क्या कहा
होटल में हुई थी सुनील से दोस्ती: नेहा ने बताया कि करीब 6 महीने पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी. उसने कई गाने किए हैं. वह इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी. इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी. होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी. सुनील के शादीशुदा होने की बात पता चली, तो उसने काम छोड़ दिया.

सुनील ने पीछा नहीं छोड़ा: नेहा ने आगे बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा. इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील के 2 बच्चे हैं. इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और वहां काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

शूटिंग वाली जगह पहुंच कर की सुनील ने मारपीट
नेहा ने बताया कि 14 जून की रात डेढ़ बजे शीतल ने उससे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी. इस दौरान उसने बताया था कि वह काम से निकल रही है और घर आ रही है. सुनील भी यहां पहुंच गया है और उसने उसके साथ मारपीट भी की है. उसकी गर्दन पर चोट आई है. वह जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है. शीतल ने नेहा से कहा कि, थोड़ी देर में आऊंगी. इसके बाद संपर्क टूट गया.

शीतल के घर न आने पर पुलिस से मदद मांगी गई और दो दिन बाद शीतल का लाश मिल गई.

रॉबर्ट वाड्रा को संजय भंडारी केस में पूछताछ के लिए ED ने भेजा समन

0

उद्योगपति और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. ईडी ने वाड्रा को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. ब्रिटेन में रह रहे हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पिछले मंगलवार को भी वाड्रा को ईडी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था. हालांकि वाड्रा पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे.

सूत्रों ने बताया कि वाड्रा को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 17 जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है. इस मामले की जांच धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है.

समन को नजरअंदाज करने का नहीं था इरादा: वाड्रा के वकील
वाड्रा को इस मामले में 10 जून को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह यह कहकर पेश नहीं हुए थे कि नौ जून को उनमें फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड जांच कराई थी.

उनके वकील ने तब कहा था कि वाड्रा का समन को नजरअंदाज करने का कोई इरादा नहीं है और वह इस महीने के अंत में विदेश यात्रा से पहले या बाद में कभी भी ईडी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी ने वाड्रा को पीएमएलए के तहत बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है, जिसके बाद मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा.

जमीन सौदे मामले की जांच कर रहा है ईडी
ईडी ने हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में अप्रैल में लगातार तीन दिन तक वाड्रा से पूछताछ की थी. ईडी द्वारा धनशोधन के तीन मामलों में उनकी जांच की जा रही है.

वर्ष 2016 में आयकर विभाग द्वारा दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद भंडारी लंदन भाग गया था.

ब्रिटेन की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा प्रत्यर्पण मामले में भंडारी को बरी किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति मांगने के लिए दायर आवेदन को अस्वीकार कर दिया था. इस प्रकार कानून का सामना करने के लिए उसे देश में लाए जाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई.

रॉबर्ट वाड्रा को लेकर ये भी हैं आरोप
ईडी ने इस मामले में 2023 में आरोप-पत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था और ‘‘रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार इसका नवीनीकरण कराया था. वाड्रा ने ही नवीनीकरण के लिए धन मुहैया कराया था.”

वाड्रा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लंदन में कोई संपत्ति है. आरोपों को ‘‘राजनीतिक षड्यंत्र” करार देते हुए वाड्रा ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उन्हें ‘‘परेशान” किया जा रहा है.

ईडी राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक अलग धनशोधन मामले में भी वाड्रा की जांच कर रही है.

दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान तकनीकी समस्या के चलते हांगकांग लौटा

0

एयर इंडिया के एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के दिल्ली के लिए उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर उसमें तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद सोमवार को उसे हांगकांग लौटना पड़ा.एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या एआई 315 हांगकांग में सुरक्षित तरीके से उतरी और सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं. विमान का निरीक्षण किया जा रहा है.

उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार.कॉम’ के अनुसार, यह उड़ान लगभग 3.5 घंटे की देरी से रवाना हुई थी. इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8.50 बजे था.
एयर इंडिया ने कहा कि सोलह जून 2025 को हांगकांग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली उड़ान संख्या एआई-315 तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ समय बाद हांगकांग लौट गई. विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतरा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है. यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई गई है. उसने कहा कि हम इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं.

हवाई अड्डा प्राधिकरण हांगकांग के प्रवक्ता ने कहा कि एअर इंडिया द्वारा हांगकांग से नई दिल्ली के लिए संचालित यात्री उड़ान, एआई315, हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट गई. उसने आज (सोमवार) अपराह्न एक बजे ‘लोकल स्टैंडबाई’ का अनुरोध किया. विमान अपराह्न 1.15 बजे सुरक्षित रूप से उतरा. हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ.

विमानों के आपातस्थिति में उतरने के मामलों में ‘लोकल स्टैंडबाई’ का अनुरोध किया जाता है. इसकी घोषणा तब की जाती है जब किसी विमान में कोई खराबी आ जाने का पता चलता है या संदेह होता है, लेकिन समस्या ऐसी नहीं होती, जिससे सुरक्षित लैंडिंग में सामान्यतः कोई गंभीर कठिनाई हो.

गत 12 जून को लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।. विमान उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी.

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट अलंचंउबहण्बहेजंजमण्हवअण्पद पर 9 जून ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 30 जून 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 03 अगस्त 2025 (रविवार) को प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 28 जुलाई 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

व्यापम के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन करते समय अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में परीक्षा शुल्क की राशि की वापसी की जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया है।

सफलता के लिए पूरी क्षमता से प्रयास करना आवश्यक: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

0

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव के जिला स्तरीय समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं क़ो तिलक लगाकर व मुंह मीठा कर अभिनन्दन किया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तक, गणवेश, बस्ता, टाई-बेल्ट, कम्पास बॉक्स का वितरण भी किया गया। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राजस्व मंत्री वर्मा ने सभी नवप्रवेशी बच्चों क़ो शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह हमेशा बना रहे। विद्यार्थी सफल होने के लिए अपनी पूरी क्षमता से प्रयास करें, निष्ठा और लगन के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिले में 10वीं और 12वीं का उत्कृष्ट परिणाम रहा, जिसमें 5 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि भले ही माता पिता बच्चों का पालन पोषण व जरूरतों क़ो पूरा करते हैं लेकिन सही दिशा, दशा और व्यक्तित्व का निर्माण स्कूल में ही होता है। भविष्य संवारने के लिए विद्यार्थियों को मेहनत करना जरुरी है।

जांजगीर-चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जीवन में सफल होने व मंजिल प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। ईमानदारी से मेहनत करें और भविष्य उज्ज्वल बनाएं। वर्तमान में सोशल मीडिया का दौर चल रहा है जिसके दुष्प्रभाव से बचना है। केवल पढ़ाई के लिए इसका उपयोग करें। कार्यक्रम क़ो नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 16 जून 2025 से जिले के सभी शालाओं में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिले के 1806 स्कूलों में लगभग 24755 विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। आरटीई के तहत 2134 सीट के विरुद्ध 1687 बच्चों का निःशुल्क प्रवेश हुआ है। पिछले वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा क़ा परिणाम अभूतपूर्व रहा। युक्तियुक्तकरण से 7 शिक्षकविहीन एवं 82 एकल शिक्षकीय शालाओं में शिक्षकों का पदांकन किया गया है।

कार्यक्रम में गत वर्ष 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले 5 छात्र-छात्राओं क़ो अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें कक्षा 12वीं में हिमेन्द्र कुमार यादव एवं लूभी साहू, कक्षा 10वीं में दिव्यांश देवांगन, कंचनबाला गेंन्ड्रे एवं साक्षी अग्रवाल शामिल हैं। इसके साथ ही सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 50 छात्राओं क़ो सायकिल वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों ने की भेंट

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट कर अपनी मांग के संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा।
इस अवसर पर श्री सियाराम अग्रवाल, श्री महेंद्र सक्सेरिया, श्री जयदेव सिंद्यल, संजय अग्रवाल, श्लोक अग्रवाल एवं श्री नंद किशोर उपस्थित थे।