Home Blog Page 778

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक के उप पुलिस अधीक्षक पदोन्नत होने पर स्टार सेरेमनी का आयोजन

0

राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नीलकिशोर अवस्थी के उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आज राजभवन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके कंधे पर उप पुलिस अधीक्षक का रैंक लगाया। श्री डेका ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रशांत कतलम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

केबिनेट बैठक 18 जून को मुख्यमंत्री निवास में

0

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून 2025 को सवेरे 10.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक मुख्यमंत्री जी के निवास कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी।

मां ने कहां- कुछ दिन रुक जाते बेटा… और बेटे ने कैंसल करवा दिया टिकट, कहानी प्लेन क्रैश में बचे यमन व्यास की

0

सत्तर के दशक की चर्चित फिल्म आनंद का डायलॉग है, जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ है जहापनाह. उसे न प बदल सकते हैं न मैं. हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं. जिनकी डोर ऊपरवाले की ऊंगलियों में बंधी हैं.कब कौन कैसे उठेगा, यह कोई नहीं बता सकता है.’ अहमदाबाद विमान हादसे के बाद ऐसी दर्दनाक और चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही हैं, जिन पर एकबार यकीन करना मुश्किल है. विमान के 242 यात्रियों में विश्वास रमेश मौत के पंजे से निकल आए. वहीं एक कहानी यमन व्यास की भी है. उनका सामान पैक था. बस घर से फ्लाइट पकने के लिए वह निकल रही रहे थे. मां से विदा लेने का क्षण था. भावुक मां ने बेटे से गुजराती में कहा- थोड़ा दिवस रोकई जा ने बेटा (कुछ दिन और रुक जाते बेटा). मां की भावुकता ने यमन के पैर पीछे खींच लिए. उन्होंने अपना टिकट कैंसल करवा दिया.

यमन व्यास की 12 जून की उसी फ्लाइट से जाना था, जो उड़ान के चंद सेकंड के बाद ही जमीन से जा टकराई. जान-अनजाने मां बेटे को मौत के पंजे से वापस खींच लाई. यमन ने बताया कि शाम को जब उन्होंने प्लेन के क्रैश होने की खबर सुनी तो वह दंग रहे गए. मां ने उन्हें बचा लिया.

जैमिनी और प्रिया पटेल की कहानी
जैमिनी और प्रिया पटेल की किस्मत को भी कुछ और मंजूर था. अहमदाबाद के चांदलोडिया के रहने वाले 29 साल जैमिन पटेल और 25 साल प्रिया पटेल को उनके दोस्त ने छुट्टियां बिताने के लिए लंदन बुलाया था. ये दोनों भी बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से लंदन जाने वाले थे. दरअसल ये विजिटर वीजा पर घूमने जा रहे थे. लेकिन इनके पास कुछ कागज कम थे. जिसके कारण इन्हें विमान में बैठने नहीं दिया गया. ये एयरलाइंस के स्टाफ से मिन्नतें करते रहे. लेकिन इन्हें बोर्डिंग नहीं करवाई गई और ये निराश घर लौट आए. जब ये घर पहुंचे तो इन्हें हादसे की जानकारी मिला.

केवल विमान में सवार एक यात्री की बची जान
गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार एक ही यात्री इस भयावह घटना में जीवित बच गया. शहर के सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. विश्वकुमार रमेश नामक यात्री बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की ‘ए11’ सीट पर था, जिसमें 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. एअर इंडिया के अनुसार, विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक थे.

हमने तो नहीं बुलाया… बिन बुलाए मेहमान पाक आर्मी चीफ मुनीर की अमेरिका ने फिर कर दी किरकिरी

0

वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सैन्य परेड के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सईद आसिम मुनीर को आमंत्रित किए जाने की खबरों को व्हाइट हाउस ने सिरे से खारिज कर दिया है. इस परेड का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 79वें जन्मदिन के साथ हुआ, जिसमें 6,600 सैनिक, 150 वाहन, और 50 विमानों ने हिस्सा लिया. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया, “कोई भी विदेशी सैन्य नेता इस आयोजन में आमंत्रित नहीं था.” यह बयान उन अफवाहों को खारिज करता है, जिनमें दावा किया गया था कि मुनीर को अमेरिका ने विशेष अतिथि के रूप में बुलाया था.

पाकिस्तानी मीडिया और कुछ भारतीय समाचार चैनलों ने 12 जून को खबरें चलाईं कि मुनीर को अमेरिकी सेना के समकक्षी ने परेड में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. इन खबरों ने भारत में विवाद खड़ा कर दिया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे भारत के लिए “कूटनीतिक झटका” करार देते हुए ट्रम्प प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाए थे.

व्हाइट हाउस ने इन दावों को “फर्जी खबर” बताते हुए कहा कि परेड की योजना पिछले साल शुरू हुई थी और यह पूरी तरह अमेरिकी सेना के इतिहास को समर्पित थी. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ा, जहां कई यूजर्स ने पाकिस्तान के दावों को प्रचार करार दिया.

इस घटना ने एक बार फिर भारत-पाक-अमेरिका के बीच जटिल कूटनीतिक समीकरणों को उजागर किया. विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान ने इस अफवाह के जरिए अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने की कोशिश की, लेकिन व्हाइट हाउस के खंडन ने उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

पुराना है आपका आधार? फ्री में अपडेट कराने का आखिरी चांस! वरना देना होगा इतना चार्ज

0

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, तो आपको उसे अपडेट कराना चाहिए. अगर आधार कार्ड में कोई पुरानी या गलत जानकारी है, तो इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. साथ ही बैंकिंग, पहचान या अन्य कामों में रुकावट आ सकती है.

आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. चाहे स्कूल में एडमिशन लेना हो, बैंक से जुड़ा कोई काम हो या सरकारी योजना का फायदा उठाना हो—हर जगह आधार की जरूरत होती है. लेकिन कई बार आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी गलत दर्ज हो जाती है, जिससे कई जरूरी काम अटक जाते हैं.

फ्री में आधार अपडेट कराने का आखिरी मौका!
ऐसे में यूआईडीएआई (UIDAI) ने आम लोगों को राहत देते हुए फ्री में आधार अपडेट (Aadhaar Free Update) कराने का मौका दिया है. अगर आपके आधार कार्ड में कोई पुरानी या गलत जानकारी है, तो 14 जून 2025 तक आप इसे बिना कोई चार्ज दिए अपडेट कर सकते हैं.

यह सुविधा पहले भी दी गई थी, जिसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 रखी गई थी. लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर अब 14 जून 2025 कर दिया गया है.

14 जून के बाद देना होगा इतना चार्ज
इसका मतलब ये है कि अब भी कुछ दिन बचे हैं, जब आप अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट कर सकते हैं.अगर आप इस डेडलाइन के बाद आधार अपडेट कराते हैं, तो इसके लिए 50 रुपये का चार्ज देना होगा. ये चार्ज ऑनलाइन अपडेट के लिए myAadhaar पोर्टल पर भी लागू होगा.

इसके अलावा अगर आपको बायोमेट्रिक या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करानी है, तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा.

ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें?
अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारी ऑनलाइन अपडेट (Aadhaar card Update online) करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर आप घर बैठे ये काम कर सकते हैं. आइए इसका आसान स्टेप्स जान लेते हैं…

सबसे पहले वेबसाइट पर लॉगिन करें, अपना आधार नंबर और कैप्चा डालें और ओटीपी की मदद से लॉगिन करें. अब
‘Document Update’ के ऑप्शन पर क्लिक करें और जिस जानकारी को अपडेट करना है, उसे चुनें.
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
सबमिट करते ही आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
10 साल पुराने आधार वालों के लिए जरूरी
UIDAI ने हाल ही में एक अहम जानकारी दी है. अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, तो आपको उसे अपडेट कराना चाहिए. यह अपडेट भी 14 जून 2025 तक फ्री (Free Aadhaar update) में किया जा सकता है.

आधार कार्ड अपडेट कराना क्यों जरूरी है?
अगर आधार कार्ड में कोई पुरानी या गलत जानकारी है, तो इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है. साथ ही बैंकिंग, पहचान या अन्य कामों में रुकावट आ सकती है. UIDAI की फ्री अपडेट स्कीम आम लोगों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे बिना कोई खर्च किए अपना आधार कार्ड सही और अपडेटेड करा लें .

इसलिए अगर आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं कराया है, तो देर न करें. कुछ ही दिन बचे हैं जब तक ये काम आप फ्री में कर सकते हैं.

कंप्यूटर से कम नहीं है हमारा दिमाग, क्या आप जानते हैं कैसे करता है ये काम

0

हमारा दिमाग एक कॉम्प्लेक्स सिस्टम है जो हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करता है. इसे हम एक पावरफुल कंप्यूटर की तरह देख सकते हैं, जो जानकारी को प्रोसेस करता है, सोचता है, महसूस करता है और शरीर को मैसेज भेजता है. यह हमारी इंद्रियों (Senses) से जानकारी हासिल करता है, जैसे कि देखना, सुनना, छूना, सूंघना और चखना. क्या आपको पता है कि हमारे दिमाग में कई भाग होते हैं, और हर हिस्से के अलग-अलग काम होते हैं. दिमाग के बारे में और भी कई सारी बातें जानने के लिए NDTV ने बात कि डॉ अजय चौधरी (Ajay Chaudhary) से, चलिए जानते हैं, उन्होंने दिमाग के बारे में क्या जानकारी दी.

एक साथ कई काम करता है दिमाग-
डॉक्टर अजय चौधरी ने कहा कि हमारे दिमाग का जो स्ट्रक्चर है वो इतना कॉम्प्लेक्स है कि जब आप किसी से बात कर रहे होते हैं, उस समय भी कई दूसरे टास्क आपके दिमाग में चल रहे होते हैं. कुछ सबकॉन्शस लेवल पर कुछ सेमी कॉन्शस लेवल पर. कहने का मतलब है कि हमारा ब्रेन मल्टीटास्किंग है. उन्होंने बताया कि ह्यूमन ब्रेन सबसे स्पेसिफिक और एडवांस ब्रेन होता है. बिलियन न्यूरॉन्स मिलकर यह ब्रेन बनता है और हर चीज के लिए इसमें एक प्रिसाइज और स्पेसिफिक एरिया होता है. जैसे स्पीच के लिए लेफ्ट साइड में फ्रंटल लोब होता है और उसके इंफीरियर पार्ट में स्पीच का एरिया होता है. एक और उदाहरण दूं तो जैसे हियरिंग का एरिया टैंपोरल लोब में होता है. ब्रेन में पांच अलग-अलग लोब होते हैं, और सभी छोटे-छोटे एरिया में डिस्ट्रीब्यूट होते है.

शरीर के दाएं और बाएं भाग को दिमाग का कौन सा हिस्सा करता है कंट्रोल-
डॉ अजय ने बताया कि शरीर के बाएं तरफ के मूवमेंट (हाथ और पैर) को दिमाग के दाहिने हिस्से से कंट्रोल किया जाता है, और शरीर के दाएं तरफ के मूवमेंट को बाएं हिस्से से कंट्रोल किया जाता है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर माना जाता है कि दिमाग का बायां हिस्सा मुख्य तौर पर एनालिटिकल पावर और तर्क के लिए जिम्मेदार होता है, उसी तरह दिमाग के दाएं हिस्से को क्रिएटिविटी और इमोशंस से जोड़कर देखा जाता है.

अच्छी नींद के लिए भी दिमाग होता है जिम्मेदार
डॉ अजय ने कहा कि बायोलॉजी ने ब्रेन को जो स्ट्रक्चर दिया है वो बहुत ही यूनिक है. नींद भी हमारे दिमाग का एक बहुत एक्टिव वर्क है क्योंकि ब्रेन अगर सही ढंग से स्लीप फेज में नहीं जाता है, यानी स्लीप को इंड्यूस नहीं कर पाता है तो लोग ठीक ढंग से सो नहीं पाते हैं. उनकी नींद बार-बार खुलती रहती है.

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगी चरण पादुका योजना, सीएम साय ने दिया बड़ा तोहफा

0

तेंदूपत्ता तोड़ने वाले लोग अक्सर जंगलों में नंगे पैर जाते हैं और उनके पास दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें नहीं होतीं. इसके लिए भाजपा सरकार एक खास योजना शुरू करने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया है कि जून के अंत तक चरण पादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा की इस योजना को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था, लेकिन फिर से इसे शुरू किया जाएगा.

मोदी की गारंटी कर रहे पूरी – सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘हमारे 16-17 महीने में हमने उन्हें पूरा किया है. इसमें एक और वादा है चरण पादुका योजना…जो लोग जंगलों में तेंदू पत्ता इकट्ठा करने जाते हैं उनके पैरों में चप्पल तक नहीं होती, कई बार वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. इन सबको देखते हुए जब यहां भाजपा की सरकार थी तो चरण पादुका योजना शुरू की गई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था, अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है.’

चुनाव में किया गया था वादा
बता दें कि चुनाव के दौरान बीजेपी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपये प्रति मानक बोरा में होगी और 4500 रुपये बोनस भी दिया जाएगा. साथ ही, चरण पादुका योजना फिर से शुरु की जाएगी.

कौन-कौन हैंं लाभार्थी?
छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले लोग
पहले यह योजना केवल पुरुषों के लिए थी, लेकिन अब महिलाओं को भी शामिल किया गया है
एक परिवार से अधिकतम दो लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं
लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
लाभार्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए

स्टाफ की कमी, पुराने विमान, नए प्लेन्स के आने में बहुत देरी, क्या गुजरात हादसे ने खोल दी एयरलाइन इंडस्ट्री की पोल

0

अहमदाबाद एयरपोर्ट का दोपहर का वक्त. लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने जैसे ही रनवे 23 से उड़ान भरी, अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने देश की एविएशन इंडस्ट्री की हकीकत सामने ला दी. टेकऑफ के ठीक बाद विमान क्रैश हो गया, और पूरे एयरपोर्ट के बाहर काले धुएं का गुबार उठने लगा. MAYDAY कॉल दी गई, लेकिन उसके बाद विमान की ओर से कोई जवाब नहीं आया.

इस दर्दनाक हादसे के बाद अब बड़ा सवाल उठ रहा है – क्या भारत की सबसे पुरानी एयरलाइन, जो आज नए विस्तार की दौड़ में सबसे आगे है, सुरक्षा से समझौता कर रही है?
AI-171 जिस विमान (B787-8 ड्रीमलाइनर) से उड़ रहा था, उसकी उम्र करीब 10 साल थी. आंकड़े बताते हैं कि एयर इंडिया के पास मौजूद विमानों की औसत उम्र करीब 16 साल है, जबकि निजी प्रतिस्पर्धी इंडिगो की औसत उम्र सिर्फ 4 साल है. हालांकि टाटा समूह ने एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद 470 नए विमानों का बड़ा ऑर्डर जरूर दिया है, लेकिन तब तक के लिए ये पुरानी फ्लीट ही देश-विदेश उड़ानों का बोझ उठाए हुए है. सवाल ये है – जब तकनीक पुरानी हो, मेंटेनेंस स्लो हो और डेडलाइंस टाइट हों, तब उड़ान कितनी सुरक्षित रह जाती है?

DGCA की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को 2030 तक करीब 10,000 से ज्यादा पायलटों की जरूरत होगी. अकेली एयर इंडिया को ही लगभग 5,800 नए पायलट्स की दरकार है. लेकिन फिलहाल, जमीन पर सच्चाई ये है कि कई फ्लाइट्स को कम अनुभव वाले को-पायलट्स के साथ उड़ाया जा रहा है. इस हादसे में को-पायलट की कुल फ्लाइंग एक्सपीरियंस सिर्फ 1100 घंटे थी. जब तेजी से उड़ानें बढ़ाई जा रही हों, और उतने ही तेजी से कुशल पायलट न मिल रहे हों, तब क्या हम एक बड़े रिस्क की ओर बढ़ रहे हैं?
विस्तार की होड़, लेकिन सुरक्षा के लिए फुर्सत नहीं?
पिछले कुछ महीनों में एयर इंडिया ने ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत नई यूनिफॉर्म से लेकर इंटरनैशनल रूट्स तक बड़ा बदलाव किया है. लेकिन क्या इन बदलावों की चकाचौंध में सुरक्षा सबसे पीछे छूट गई है? DGCA ने हाल के महीनों में कई नोटिस एयरलाइंस को भेजे हैं – SOP वॉयलेशन, टेक्निकल फॉल्ट्स, थकान के बावजूद पायलट्स को ड्यूटी पर भेजना… ये सब संकेत हैं कि चीजें भीतर से उतनी मजबूत नहीं जितनी ऊपर से दिख रही हैं.

ब्रांड पर असर और बिजनेस रिस्क
हर हादसे का असर सिर्फ जान-माल तक सीमित नहीं रहता. इसका सीधा असर एयरलाइंस के इंश्योरेंस प्रीमियम, कस्टमर ट्रस्ट और लॉन्ग टर्म वैल्यू पर भी पड़ता है. टाटा ग्रुप भले ही एयर इंडिया को इंटरनैशनल ब्रांड बनाने में जुटा हो, लेकिन एक भी ऐसा हादसा उस छवि को नुकसान पहुंचा सकता है जिसकी मरम्मत सालों लग जाए.

1 जुलाई से रेलवे का यह नया नियम लागू, तत्काल टिकट बुकिंग में किया बड़ा बदलाव

0

अगर आप भी तत्काल रेल टिकट बुकिंग करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. एक जुलाई से तत्काल रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-आधार से सत्यापन को अनिवार्य किया जा रहा है. नई व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होगी और इससे तत्काल टिकट लेने वाले रेलवे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होगा.

रेलवे द्वारा तत्काल टिकट योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं को मिले, इसके मद्देनजर इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. पहली जुलाई से तत्काल योजना के तहत आरक्षित टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ताओं द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट अथवा इससे संबद्ध ऐप के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे. इसके बाद 15 जुलाई से तत्काल बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया जाएगा.
15 जुलाई तक होगा लागू
रेलवे की तत्काल टिकटें भारतीय रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों व अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होगी, जब सिस्टम द्वारा जनरेट ओटीपी का प्रमाणीकरण होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम के माध्यम से भेजा जाएगा. इस व्यवस्था को भी 15 जुलाई तक लागू कर दिया जाएगा.

बता दें कि तत्काल टिकट ट्रेन के चलने से एक दिन पहले बुक किए जाते हैं. बुकिंग का समय सुबह 10 बजे एसी के लिए व स्लीपर के लिए 11 बजे शुरू होता है और कुल टिकटों में से 20% टिकट तत्काल स्कीम के तहत बेचे जाते हैं.

एग्जाम डेट्स, 22 दिसंबर से होंगे पेपर, 31 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

0

अगर आप कंपनी सेक्रेटरी (CS)बनने का सपना देख रहे हो,तो ये खबर आपके लिए है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI)ने CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की दिसंबर 2025 एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. एग्जाम 22 से 29 दिसंबर तक होंगे और वो भी सिर्फ एक पाली में. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 है.
ICSI CS Dec Exam 2025: एग्जाम कब और कैसे होंगे?
ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 एग्जाम का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. ये एग्जाम 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक होंगे. सारे पेपर एक ही पाली में होंगे-दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक.
25 दिसंबर (क्रिसमस)को कोई एग्जाम नहीं होगा.
– टाइम टेबल चेक करने के लिए ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
एग्जाम शेड्यूल:
22 दिसंबर (सोमवार):
– एग्जीक्यूटिव: विधिशास्त्र, व्याख्या और सामान्य कानून (ग्रुप-1)
– प्रोफेशनल: पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) – सिद्धांत और व्यवहार (ग्रुप-1)
23 दिसंबर (मंगलवार):
– एग्जीक्यूटिव: पूंजी बाजार और प्रतिभूति कानून (ग्रुप-2)
– प्रोफेशनल: स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और कॉरपोरेट फाइनेंस (ग्रुप-2)
24 दिसंबर (बुधवार):
– एग्जीक्यूटिव: कंपनी कानून और व्यवहार (ग्रुप-1)
– प्रोफेशनल: ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग और उपस्थिति (ग्रुप-1)
26 दिसंबर (शुक्रवार):
– एग्जीक्यूटिव: आर्थिक, वाणिज्यिक और बौद्धिक संपदा कानून (ग्रुप-2)
– प्रोफेशनल: कॉरपोरेट पुनर्गठन, मूल्यांकन और दिवालियापन (ग्रुप-2)
27 दिसंबर (शनिवार):
– एग्जीक्यूटिव: व्यवसाय की स्थापना, औद्योगिक एवं श्रम कानून (ग्रुप-1)
– प्रोफेशनल: अनुपालन प्रबंधन, ऑडिट और ड्यू डिलिजेंस (ग्रुप-1)
28 दिसंबर (रविवार):
– एग्जीक्यूटिव: कर कानून और व्यवहार (ग्रुप-2)
– प्रोफेशनल: वैकल्पिक विषय 2 (ओपन बुक): मध्यस्थता, GST, श्रम कानून, बैंकिंग, दिवालियापन आदि.
29 दिसंबर (सोमवार):
– एग्जीक्यूटिव: कॉरपोरेट लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन (ग्रुप-1)
– प्रोफेशनल: वैकल्पिक विषय 1 (ओपन बुक): CSR, फॉरेंसिक ऑडिट, IPR, AI, कर कानून आदि।
ICSI CS Dec 2025: रजिस्ट्रेशन कब तक कर सकते है

अगर आप सिर्फ एक ग्रुप की एग्जाम देना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, लेकिन दोनों ग्रुप्स के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 31 मई 2025 थी, जो खत्म हो चुकी है. जल्दी करें,टाइम ज्यादा नहीं बचा है.
डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

एग्जाम का पूरा शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
1. ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
2. होमपेज पर ICSI CS December 2025 Time Table लिंक ढूंढें और क्लिक करें.
3. डेटशीट PDF में स्क्रीन पर दिखेगी.
4. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि बाद में आसानी उपलब्‍ध रह सके.
जून एग्जाम और रिजल्ट का अपडेट
ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव जून 2025 एग्जाम 8 जून को करवाया था.इसमें पास होने के लिए कम से कम 50% मार्क्स चाहिए. जो स्टूडेंट्स पास हो गए, वह अब दिसंबर 2025 की CS प्रोफेशनल एग्जाम दे सकते हैं.
– जून एग्जाम का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे आएगा.
– रिजल्ट चेक करने के लिए icsi.edu पर लॉगिन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.