Home Blog Page 784

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा। इस माके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम को कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी, पूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा एवं श्रीमती सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।

परीसमापनाधीन सहकारी समितियों के पंजीयन निरस्तीकरण के संबंध में दावा आपत्ति की समय सीमा 02 माह

0

कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्था सूरजपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आदेश निर्गत कर सूचित किया गया है कि उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सूरजपुर, जिला-सूरजपुर, छ0ग0 के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित परिसमापनाधीन सहकारी सोसायटियों के परिसमापकों द्वारा प्रतिवेदन में निम्न तथ्य प्रस्तुत किये गये है कि 1. समितियां लंबे समय से अकार्यषील है। 2. समितियों के सदस्यों द्वारा समिति के कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जा रहा है। 3. समिति का प्रभार व रिकार्ड्स अप्राप्त है। 4. समिति के कार्यषील होने की कोई संभावना नही है। अतः संबंधित परिसमापनाधीन सहकारी सोसायटियों के सदस्यों तथा समस्त लेनदारों-देनदारों को सूचित किया गया है कि इस सूचना के प्रकाशन दिनांक से 02 माह के अंदर अपना दावा/आपत्ति दस्तावेजी प्रमाण सहित संबंधित सोसायटी के परिसमापक या इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि के पश्चात इन सोसायटियों का रजिस्ट्रीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी-

1. प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 1523/20.01.1976
2. प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित बिश्रामपुर, पं.क्र. 1731/28.12.1990
3. नवीन सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 1732/28.12.1990
3. किसान फल फूल उत्पादन विपणन सहकारी समिति मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 1896/10.10.1996
4. कृषक बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कंदरई, पं.क्र. 07/14.11.2014
6. कृषक विकास बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित मोरभंज, पं.क्र. 08/15.12.2014
7. बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित गणेशपुर, पं.क्र. 13/16.05.2016
8. मां महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित देवीपुर, पं.क्र. 17/30.06.2016
9. आदर्श बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कल्याणपुर, पं.क्र. 01/21.03.2002
10. किसान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 24/10.09.2005
11. किसान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित तुलसी (लटोरी), पं.क्र. 27/20.04.2006
12. प्राथमिक श्रमिक सहकारी समिति मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 1781/25.07.1989
13. दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित रामेश्वरपुर, पं.क्र. 16/24.04.2016
14. ममता दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित रविन्द्रनगर (मंडलपारा), पं.क्र. 19/25.06.2016
15. मां समलेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित केशव नगर, पं.क्र. 14/15.06.2016
16. मां भवानी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित अड़रापारा, पं.क्र. 15/15.06.2016
17. प्राथमिक बुनकर सहकारी समिति मर्यादित गोविंदपुर, पं.क्र. 23/14.12.2018
18. आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मानी, पं.क्र. 1882/26.06.1996
19. मत्स्य पालन मछुआ सहकारी समिति मर्यादित जगन्नाथपुर, पं.क्र. 1867/15.11.1995
20. मां शारदा मछुआ खनिज सहकारी समिति मर्यादित प्रतापपुर, पं.क्र. 2122/09.11.1995
21. प्रभात बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सकलपुर, पं.क्र. 04/28.01.2014
22. मां महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित पार्वतीपुर, पं.क्र. 23/08.07.2005
23. प्राथमिक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित केरता, पं.क्र. 11/24.04/2016
24. ग्रामीण प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित पर्री, पं.क्र. 2037/31.01.1998
25. आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सूरजपुर, पं.क्र. 1546/05.05.1981
26. लक्ष्मी बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित जयनगर, पं.क्र. 05/11.11.2014
27. ग्रामीण महिला गृह उद्योग सहकारी समिति मर्यादित अमनदोन, 2071/23.08.2001
28. प्राथमिक बेकरी उद्योग सहकारी समिति मर्यादित अमनदोन, 2076/13.09.2001
29. जय मां कुदरगढ़ी विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी समिति मर्यादित भैयाथान, 02/27.11.2012
30. एकता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित लेडुआ (साहूपारा), 18/09.11.2016
31. गोड़वाना बहुउद्देषीय सहकारी समिति मर्यादित सलका, पं.क्र. 06/12.11.2014
32. जय अम्बे मछुआ सहकारी समिति मर्यादित भटगांव, पं.क्र. 2165/30.12.2011
33. राजीव सब्जी फल फूल उत्पादन एवं विपणन प्रक्रिया सहकारी समिति मर्यादित भैयाथान,
पं.क्र. 1895/10.10.1996
34. प्राथमिक बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित बरौधी, पं.क्र. 22/08.04.2005
35. आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कालामांजन, पं.क्र. 1567/18.06.1984
36. गंगा सब्जी फल फूल उत्पादन सहकारी समिति मर्यादित ओड़गी, पं.क्र. 1897/16.10.2019

भारतीय रिजर्व बैंक का नवीन कार्यालय नवा रायपुर

0

भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर कार्यालय का नवीन कार्यालय 2 जून 2025 से नवा रायपुर सेक्टर-24, अटल नगर में संचालित हो रहा है। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय के सभी संचार नए पते पर भेजे जा सकते हैं। दूरभाष 07771-2242321 एवं ई-मेल
rdraipur@rbi.org.in
अपरिवर्तित रहेगा।

राज्यपाल डेका से पूर्व मंत्री कंवर ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर ने सौजन्य भेंट की।

कैबिनेट बैठक 4 जून को

0

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार 04 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावना – मुख्यमंत्री साय

0

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत पाँच पांच हजार रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ शिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड शिल्पकारों की बेहतरी के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक इलाके में हस्तशिल्पी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सुशासन तिहार के दौरान मुझे कोंडागांव के शिल्पग्राम जाने का मौका मिला। वहाँ मैंने शिल्पकारों से मुलाकात की और उनकी कला को करीब से देखा। इसी प्रकार रायगढ़ के एकताल में भी शिल्पकार धातु से कलाकृतियाँ बनाते हैं। बस्तर में काष्ठशिल्प से लकड़ी की सुंदर आकृतियाँ बनाई जाती हैं। पूरे प्रदेश में हस्तशिल्पियों का हुनर अद्भुत है। आज इस कार्यक्रम में मुझे जो सुंदर टोपी भेंट की गई, वह छिंद और कांसा से बनाई गई थी। जशपुर में हमारे गाँव के नजदीक कोटामपानी में भी छिंद और कांसा से बहुत सुंदर-सुंदर कलाकृतियाँ बनाई जाती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिल्पकारों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देने की जरूरत है। यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि हस्तशिल्प का कार्य ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में होता है। इसलिए हस्तशिल्प विकास के द्वारा हम बहुत बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। मुझे आशा है कि हस्तशिल्प विकास बोर्ड इस ओर कार्य करेगा और शिल्पकारों को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें लोन-सब्सिडी भी अधिक से अधिक दिलाकर रोजगार से जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव के डोकरा आर्ट की विदेशों में माँग है। यह जरूरी है कि शिल्पकारों को बाजार के साथ उत्पाद की उचित कीमत मिले। बिना बिचौलियों के हस्तशिल्पियों की पहुँच सीधे बाजार तक हो, ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिले।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के गढ़बेंगाल के पंडी राम मांझी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ की कला हमारे देश की शान है, इसे पूरी दुनिया में पहचान मिलनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों के हाथ में चमत्कार है। चाहे वह मिट्टी के खिलौनों की बात हो या बेल मेटल, कसीदाकारी, गोदना और टेराकोटा की, प्रदेश के हस्तशिल्पी अपनी कला के बहुत सुंदर उत्पाद बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में भागीदारी होनी चाहिए। हमारे शिल्पकारों के पास कुदरती हुनर है। बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प उत्पादन के लिए डिज़ाइनरों को भी जोड़ने की जरूरत है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक धरमलाल कौशिक,सुनील सोनी, आशाराम नेताम, गजेंद्र यादव, विभिन्न निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्षगण, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंध संचालक जेपी मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लॉस एंजिल्स के इस आलीशान घर में पति संग रहती हैं प्रीति जिंटा, खाना बनाने से लेकर खेती भी करती हैं एक्ट्रेस

0

 बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल 2025 को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हसीना की टीम पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच गई है और ट्रॉफी से एक कदम दूर है. ऐसे में हर कोई हसीना की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है. तो आपको बता दें कि प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजलेस में रहती हैं. हसीना अक्सर अपने घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. चलिए आपको दिखाते हैं, उनके घर की इनसाइड फोटोज

प्रीति जिंटा लॉस एंजलेस में रहती हैं और उनका घर काफी खूबसूरत है. एक्ट्रेस के घर का लिविंग रूम काफी ज्यादा बड़ा है. उनके पूरे घर में वाइट कलर का पेंट हो रखा है. साइड में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां भी हैं.

एक्ट्रेस के घर में उनके बच्चों के लिए अलग से प्लेइंग ऐरिया है. हसीना अक्सर उनके साथ खेलती है. वहीं, उनकी बालकनी से स्विमिंग पूल भी नजर आता है.

हसीना के घर में बेहद बड़ा पार्क भी है. वही, स्विमिंग पूल भी है. इसके अलावा प्रीति के घर का किचन भी बेहद आलीशान है. एक्ट्रेस ने इसके लिए व्हाइट कलर चुना है, साथ ही एक्ट्रेस ने यहां मॉडर्न फर्नीचर लगावाया हुआ है और वो किचन में अक्सर  खाना बनाती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस को डॉग्स भी बेहद पसंद है. वो अक्सर उनके साथ फोटो शेयर करती हैं.