Home Blog Page 796

मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले में होगा आवागमन की सुविधा सुगम

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सड़कों के विस्तार हेतु सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छः सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 18 करोड़ 46 लाख 87 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन मार्गो के निर्माण से लोगों के आवागमन में सुगमता होगी। जिले के लोगों में मिलने वाली सुविधा से खुशी की लहर है।

राज्य शासन से स्वीकृति कार्यो में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला जशपुर के ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग लम्बाई 2.46 किमी. के निर्माण हेतु 02 करोड़ 89 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा पहुंच मार्ग लंबाई 2.54 किमी. निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 01 लाख 95 हजार, एन.एच.43 के किमी. 540/4 से मयाली डेम तक मार्ग लंबाई 2.28 किमी. निर्माण हेतु 02 करोड़ 85 लाख 01 हजार, मयाली नेचर कैम्प से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग लंबाई 2.20 किमी. निर्माण हेतु 2 करोड़ 71 लाख 89 हजार, रानीबंध चौक से चिडराटांगर होते हुए पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग लंबाई 3.44 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 29 लाख 58 हजार और जोकरी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.88 किमी. निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 68 लाख 58 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित आईटीएसए हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी वासियों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 बिस्तरों की क्षमता वाले इस मल्टीस्पेशलिटी, पीडियाट्रिक और वेलनेस सेंटर से न केवल राजधानी रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।उन्होंने बताया कि पिछले सत्रह महीनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी परियोजना की शुरुआत की गई है, जो भविष्य में 5 हजार बिस्तरों वाले मेडिकल हब के रूप में विकसित होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श्रद्धांजलि

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल श्री सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले एक वर्ष से नक्सल विरोधी अभियान तेज हुई है और हमारे जवानों ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला कर बड़ी सफलताएं हासिल की है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

0

मुख्यमंत्री श्री साय आज ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित बीएसएफ कैम्प पहुंचे, जहां पर उन्होंने 21 मई को डीआरजी-बीएसएफ और जिला बल के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों की हौसला-अफजाई की। उन्होंने बासिंग कैम्प में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह माओवाद के विरूद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें सुरक्षा बलों ने हार्डकोर माओवादी बसवा राजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया है। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी बासिंग पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने जवानों से कहा कि बस्तर में अमन और शांति लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बल के जवानों को 50 मोटर बाइक पर हरी झंडी दिखाकर गस्त करने के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जिस तरह उच्च स्तरीय रणनीति बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और कामयाबी हासिल की वह काबिले-तारीफ है। फोर्स के इस अदम्य साहस और शौर्य को नमन है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बस्तर के माथे से माओवाद का कलंक पूरी तरह से मिट जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सल समस्या को समूल समाप्त करने का संकल्प लिया है, वह पूरा होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बस्तर अंचल छत्तीसगढ़ के विकास से पूरी तरह जुड़ जाएगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि बस्तर के अंदरूनी इलाके, जहां कुछ साल पहले तक जाना भी संभव नहीं था, वहां अब शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में अब गति आएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों को शासन की योजनाओं से जोड़ने नियद नेल्लानार, पीएम जनमन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव अब बस्तर में दिखने लगा है। माओवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन और जवानों की बड़ी और ऐतिहासिक सफलता की सराहना राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहा है जो विकास और प्रगति की राह पर बस्तर को ले जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों को एलईडी सेट और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए। इस अवसर पर ऑपरेशन में शामिल जवानों ने की गई तैयारियों और रणनीति की जानकारी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दी। इसके पहले, जवानों ने मुठभेड़ के बाद माओवादियों से रिकवर किए गए हथियारों का प्रदर्शन किया, जिसमें बीजीएल लॉन्चर, 12 बोर बंदूक, .303 बंदूक, 7.62 रायफल, 5.56 एमएम इंसास, एके-47, 9 एमएम कार्बाइन सहित विभिन्न प्रकार के हथियार सम्मिलित थे।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, डीआईजी श्री अमित तुकाराम कामले, कलेक्टर नारायणपुर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पदुमतरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

0

शासन की विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को किया गया प्रेरित

राजनांदगांव 23 मई 2025। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पदुमतरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत तिलई, पदुमतरा, खैरझीटी, कांकेतरा, जोरातराई ब, भेड़ीकला, बोरी, गठुला, भाठागांव, बोईरडीह, महरूमखुर्द, डुमरडीहखुर्द के ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के संबंध में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं के लिए अन्नप्राशन्न का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रस्तुत शिकायतों एवं मांगों के आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला।
शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिन्हा, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती शिला सिन्हा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता साहू, जनपद पंचायत सदस्य श्री मंजू चंदेल, श्री रमेश चन्द्राकर, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्रमांक 170

सीजी प्री बीएड एग्जाम डेट 2025 जारी (CG Pre BEd Exam Date 2025 Out) – एडमिट कार्ड (जारी), एग्जाम

0

सीजी प्री बीएड एग्जाम डेट 2025 (CG Pre BEd Exam Date 2025) – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी सीजीपीईबी (CGPEB) द्वारा 22 मई, 2025 को ऑफ़लाइन मोड में सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 (CG Pre B.Ed admit card in hindi) जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा 28 मार्च 2025 को ऑनलाइन सीजी प्री ब(CG Pre BEd entrance test 2025 in hindi) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों केके लिए 16 मई को सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा 28 मार्च 2025 को ऑनलाइन सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र (CG Pre BEd application form 2025 in hindi) जारी किया गयाथाा। सीजी प्रीबीएड आवेदन की अंतिम तिथि  26अप्रैल 2025 (विस्तारित) थी। सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र लिंक आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया गया था।

सीजी प्री बीएड 2025 परीक्षा तिथि (CG Pre BEd 2025 exam dates in hindi) जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में कई बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 मई 2025 को पेन और पेपर मोड में सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्ष(CG Pre BEd entrance test in hindi) आयोजित होगी। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा (CG Pre BEd entrance test in hindi) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो हर साल आयोजित की जाती है। इसकीआधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर सीजी प्री बीएड 2025 (CG Pre BEd 2025 in hindi) आवेदन पत्र जारी होता है

सीजी प्री बीएड 2025 परीक्षा तिथि (CG Pre BEd 2025 exam dates in hindi) जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में कई बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 22 मई 2025 को पेन और पेपर मोड में सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा (CG Pre BEd entrance test in hindi) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो हर साल आयोजित की जाती है।इसकीआधिकारिक वेबसाइट – vyapam.cgstate.gov.in पर सीजी प्री बीएड 2025 (CG Pre BEd 2025 in hindi) आवेदन पत्र जारी होता है जिसे ऑनलाइन कर जमा करना होता है।

सीजी पीपीटी आवेदन के बारे में जानें

सीजी प्री बीएड समय सारिणी 2025 (CG Pre BEd timetable 2025 in hindi) के बारे में जानने के लिए उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड परीक्षा (CG Pre BEd exam in hindi) की परीक्षा तिथियों की जांच करनीचाहिए। उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड परीक्षा, आवेदन, प्रवेश पत्र, आंसर की, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्णतिथियों के बारे में अधिक जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ने की सलाह दी जाती है।
बिहार डीएलएड 2025 के बारमें जानें

सीजी प्री बीएड परीक्षा कार्यक्रम 2025 (CG Pre BEd Exam Schedule 2025 in hindi)

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीजी प्री बीएड 2025 की तिथियों (CG Pre BEd 2025 dates in hindi) की जच कर सकते हैं, साथ ही आधिकारिक वेबसाइट – vyapam.cgstate.gov.in पर भी देख सकते हैं। सीजी प्री बीएड एकराज्य स्तरीय परीक्षा है, जो हर साल आयोजित की जाती है। इसकीआधिकारिक वेबसाइvyapam.cgstate.gov.in पर सीजी प्री बीएड 2025 (CG Pre BEd 2025 in hindi) आवेदन पत्र जारी होता है जिसेऑनलाइन कर जमा करना होता है।
सीजी पीपीटी आवेदन के बारे में जानेंसीजी प्री बीएड समय सारिणी 2025 (CG Pre BEd timetable 2025 in hindi) के बारे में जानने के लिए उम्मीदव को सीजी प्री बीएड परीक्षा (CG Pre BEd exam in hindi) की परीक्षा तिथियों की जांच करनी चाहिए। उम्मीदव. उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड परीक्षा, आवेदन, प्रवेश पत्र, आंसर की, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण तिथिय के बारे में अधिक जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ने की सलाह दी जाती है।
बिहार डीएलएड 2025 के बारे में जजानें

देश में अब इन लोगों का नहीं लगेगा टोल टैक्स, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

0

Toll Tax: सरकार ने बड़ा फेसला लिया है, जिसके तहत अब देश के इन लोगों को अब कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसको लेकर अब सरकार ने एक नई सूची भी जारी की है। देश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन पर वाहन चलाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ता है, हर वाहन चालक चाहता है कि वह बिना टोल चुकाए टोल प्लाजा पार कर जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।

 

टोल टैक्स

आइए जाने टोल टैक्स क्यों लिया जाता है? यह एक तरह का शुल्क है, जो वाहनों को सार्वजनिक सड़कों, पुलों या हाईवे पर यात्रा करने के लिए देना पड़ता है। यह सड़क निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए लिया जाता है। इसे अक्सर टोल प्लाजा पर लिया जाता है।

कौन वसूलता है

 

भारत में लगातार एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं। बेहतर सड़कों की वजह से लोग अब अपने वाहनों से लंबी दूरी की यात्रा करने लगे हैं। इन सड़कों पर यात्रा करने के लिए टोल टैक्स (Toll Tax New Rules) लिया जाता है और इसे वसूलने का काम NHAI (National Highways Authority of India) करता है।

इन लोगों को टोल नहीं देना पड़ता

सरकार की ओर से देशभर में किसी भी हाईवे या एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने के लिए कुछ खास श्रेणी के लोगों को टोल टैक्स में छूट दी गई है।

इसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष, राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश, राज्यों के मंत्री, संसद सदस्य, भारत सरकार के सचिव, राज्यसभा और लोकसभा के सचिव, राज्यों की विधानसभा और विधान परिषदों के सदस्य और आधिकारिक यात्राओं पर आए उच्च पदस्थ विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं

CBI ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर कसा शिकंजा:2200 करोड़ की गड़बड़ी में फंसे, चार्जशीट दाखिल; 5 अन्य लोगों के भी नाम

0

 

चार्जशीट दाखिल होने के बाद सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं, लेकिन वो जवाब नहीं दे पा रहे।

पिछले साल CBI की रेड के बाद मलिक ने कहा था, “CBI ने मेरे घर छापा मारा, लेकिन जिन लोगों के खिलाफ मैंने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, उनकी जांच नहीं की गई। उन्हें मेरे पास 4-5 कुर्ता-पायजामा ही मिलेंगे। मैं किसान का बेटा हूं, डरूंगा नहीं।”

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला करीब 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ी को लेकर है।

CBI ने इसी मामले को लेकर 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा था। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी रेड की थी।

दरअसल, सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते 300 करोड़ की रिश्वत ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

इसके बाद CBI ने अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर सरकार के कहने पर मामला दर्ज किया था। मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्यपाल थे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ भ्रष्‍टाचार से जुड़े मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। ये चार्जशीट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने किश्तवाड़ जिले के एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्‍ट के लिए टेंडर प्रोसेस से जुड़े भ्रष्टाचार मामले से संबंधित है

गुरुवार (22 मई) को दोपहर में मलिक के खिलाफ भ्रष्‍टाचार मामले में चार्जशीट दाखिल हुई और फिर शाम को सत्‍यपाल मलिक के अस्पताल में भर्ती होने और दोनों किडनी फेल होने की खबर सामने आई। जी हां, शाम 5 बजकर 52 मिनट पर, सत्‍यपाल मलिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उनकी हालत गंभीर है, 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं, पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है। उन्होंने साथ में एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो अस्‍पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं।

कौन-कौन हैं जांच के दायरे में?

सीबीआई की जांच के दायरे में कई लोग आए, जिनमें सत्यपाल मलिक के अलावा सीवीपीपीपीएल के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, पू…

पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को मिला था ठेका

सीबीआई के अनुसार सीवीपीपीपीएल की 47वीं बोर्ड बैठक में रिवर्स नीलामी के साथ ई-टेंडरिंग के माध्यम से परियोजना …

मलिक ने 2021 में लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप सत्यपाल मलिक ने 17 अक्टूबर 2021 को राजस्थान के झुंझुनू में एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहते करोड़ों की रिश्वत ऑफर हुई थी। उस दौरान उनके पास दो फाइलें आई थीं। इनमें एक बड़े उद्योगपति और दूसरी महबूबा मुफ्ती और भाजपा की गठबंधन सरकार में मंत्री रहे एक व्यक्ति की थी। मलिक ने कहा था कि उनके सचिवों ने बताया कि इसमें घोटाला है, इसके बाद उन्होंने दोनों डील रद्द कर दी थीं।

मलिक ने ये भी कहा था कि उन्हें दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया गया था। मलिक ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आया हूं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चला जाऊंगा। जब CBI पूछेगी तो मैं ऑफर देने वालों के नाम भी बता दूंगा।’

CBI ने दो अलग-अलग मामलों में दर्ज की FIR CBI ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की थीं। पहली FIR लगभग 60 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट को जारी करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। यह रकम 2017-18 में जम्मू-कश्मीर कर्मचारी स्वास्थ्य देखभाल बीमा योजना का ठेका देने के लिए एक इंश्योरेंस कंपनी से रिश्वत के तौर पर ली गई थी।

दूसरी FIR 2019 में एक निजी फर्म को कीरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट (एचईपी) के सिविल वर्क के लिए 2,200 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट देने में भ्रष्टाचार से जुड़ी है। CBI इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।