Home Blog Page 860

उद्योग मंत्री 26 एवं 27 फरवरी को कोरबा जिले के दौरे पर

0

पाली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार 26 और 27 फरवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे ग्राम कोहड़िया चारपारा जिला कोरबा पहुंचेंगे, तत्पश्चात् सायं 5.45 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर सायं 7 बजे ग्राम केराझरिया में ऐतिहासिक पाली महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि 8 बजे पाली कोरबा से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इसी प्रकार मंत्री श्री देवांगन गुरूवार 27 फरवरी को सायं 4.30 बजे रायपुर से जिला कोरबा पाली के लिए प्रस्थान कर सायं 7 बजे केराझरिया में पाली महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे जिला कोरबा पाली से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

मुख्यमंत्री साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला के कांसाबेल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री साय ने मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय और अन्य परिवार के सदस्य भी मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

पंचायत चुनाव पत्थलगांव में कांग्रेस को संजीवनी, आरती सिंह की धमाकेदार जीत!

0

लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिली है, क्योंकि पूर्व विधायक रामपुकार सिंह की पुत्री आरती सिंह ने जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। 5 हजार से अधिक मतों के अंतर से मिली इस जीत ने कांग्रेस को क्षेत्र क्रमांक 10 में मजबूत कर दिया है। आरती सिंह, जो अब दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं, अपनी सरलता और जनता से सीधी पकड़ के लिए जानी जाती हैं। इस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, खासकर तब जब इस क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व बढ़ता जा रहा था।

आरती सिंह ने जीत के बाद कहा “यह जीत मेरी नहीं, आप सभी की है। यह आपकी आस्था, विश्वास और समर्थन की ताकत है। आपने जो स्नेह और प्यार दिया, वही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। “भाजपा समर्थित सरिता सिदार और रूप सिंह राठिया को पीछे छोड़ते हुए आरती सिंह ने कांग्रेस का झंडा फिर से बुलंद कर दिया है। अब उनके नेतृत्व में जिले में सशक्त विपक्ष की भूमिका की उम्मीद की जा रही है।भाजपा समर्थित सरिता सिदार और रूप सिंह राठिया ने प्रचार के दौरान कड़ी टक्कर दी, लेकिन परिणाम में अधिकांश बूथों पर आरती सिंह का दबदबा रहा और उन्होंने गणना के शुरुआती दौर से ही शानदार बढ़त बना ली।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरती सिंह की यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हो सकती है और अब वह जिले में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा सकती हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस जीत को आगे किस तरह भुनाती है!

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, एक युवक की मौत

0

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। उपद्रवियों ने कॉक्स बाजार एयरबेस पर धावा बोल दिया है। इस हिंसा के सिलसिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उसके परिवार के सदस्यों ने समितिपारा के रहने वाले 25 वर्षीय शिहाब कबीर नाहिद के रूप में की है।

कॉक्स बाजार सदर अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सबुक्तगीन महमूद शोहेल ने कहा कि 25 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। पीड़ित के सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोटें आई थीं। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

शनिचरी बाजार में खुले में फेंके गए मुर्गों के शव, नोच नोच कर खा रहे कुत्ते, बिमारी फैलने का बढ़ा खतरा

0

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से अनोखा वीडियो सामने आया है, यहां शनिचरी बाजार में दुकानदारों ने खुले में ही कई मुर्गों के शव फेंक दिए है, जिसे कुत्ते नोच नोच कर खा रहे है और क्षत विक्षत कर यहां वहां फैला रहे है। बाजार में रात से यही नजारा है। इस घटना से नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी की उदासीनता देखने को मिल रही है। वहीं इलाके में बिमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। इस मामले पर नगर पालिका परिषद सीएमओ से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।

 

भैंस खा रही थी पैरा तो आरोपियों ने पीट पीटकर अधेड़ को कर दिया अधमरा, बेटी से भी बाल खींचकर की मारपीट

0

जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बामनडीह में एक परिवार के महिला पुरुष के साथ जमकर मारपीट कर जान लेवा हमला किया गया है। वहीं परिवार के बुजुर्ग को किसी धारदार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया गया है। घायल बुजुर्ग को महासमुंद जिले मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। मामले में कोमाखान थाने में जांच चल रही है, पर मामले में अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।

मामला रविवार शाम करीब 4 बजे की है। जहां गांव के सरकारी जंगल में गुलशन पिता मीनालाल, नरोत्तम उर्फ पप्पू पिता मीनालाल और नवनिर्वाचित पंच रामचरण पिता कुशल यादव ने जबरदस्ती अतिक्रमण कर पैरा रखा था। खुले में रखे पैरा को पीड़ित की भैंस खा रही थी, जिसे लेकर आरोपियों ने विवाद शुरू किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इन्दरो यादव की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए इन्दरो यादव किसी तरह अपने घर भागे और दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला और टंगिया, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में पीड़ित के चेहरे और अंडकोष पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।

जब PM मोदी ने निकाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की पर्ची, बागेश्वर बाबा की मां से कही ये बात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर रविवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मिलने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उनकी मां से हंसी-मजाक करते हुए कहा, ‘आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है, आप बेटे की शादी करवाना चाहती हैं. !

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की चिंता रहती है. उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीते तीन साल से उनकी शादी को लेकर परेशान हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं, उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और लोगों को बांटने में लगे रहते हैं. PM ने कहा कि कई बार विदेशी ताकतें भी ऐसे लोगों का समर्थन करके देश और धर्म को कमजोर करने की साजिश रचती हैं.पीएम मोदी ने कहा, ‘हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग हमेशा किसी न किसी रूप में मौजूद रहे हैं. गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग हमारी आस्था, विश्वास, मंदिरों, धर्म और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं. जो धर्म और संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर हमला करने की हिम्मत करते हैं. इनका मकसद समाज को बांटना और उसकी एकता को तोड़ना है !

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से देश में एकता का मंत्र फैला रहे हैं. अब वे समाज और मानवता के हित में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं, ये है बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब यहां श्रद्धालुओं को भजन, प्रसाद के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद भी मिलेगा !

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत  श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री शौर्य  प्रताप सिंह जूदेव, श्रीमती शांति भगत, श्री कृष्ण राय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

9 साल पहले किया था लड़की को अगवा.. इस तरह फ़िल्मी अंदाज में भिलाई पुलिस ने धर दबोचा, दिलचस्प है लुका-छिपी की कहानी

0

कहा जाता है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देर-सबेर ही सही, अपराधी कानून की गिरफ्त में आ ही जाता है। ऐसा ही एक मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सामने आया, जब पुलिस ने 9 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

वर्ष 2016 में आरोपी बिरसा लोहार ने खुर्सीपार की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था। दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करने के बाद, जब पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया, तो आरोपी उसे रायगढ़ में छोड़कर फरार हो गया।

Bhilai 9 year old kidnapping case solved: इस बीच, खुर्सीपार पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ निकाला, जिसके बाद उसने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वह लगातार ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अपना ठिकाना बदलता रहा।

हालांकि, हाल ही में जब वह अपने बीमार मामा से मिलने जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचा, तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नेशनल हाइवे-30 पर दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर, छह लोग घायल

0

नेशनल हाइवे-30 पर लगातार दूसरे दिन भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौकी बिरेझार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चटौद की ओर से एक महिला सहित दो पुरुष कोड़ापर की ओर गलत साइड में बाइक से जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक में रायपुर खपरी निवासी तीन व्यक्ति दरबा की ओर आ रहे थे, तभी चटौद के पास दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच पुरुष और एक महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अभनपुर के अस्पताल भेजा गया है।

बिरेझर पुलिस चौकी एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि बाइक के आपस में भिड़ंत से पांच पुरुष और एक महिला घायल हो गए हैं, जिसमें तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।