Home Blog Page 868

नीता अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा फोन, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग !!!!

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने शानदार लाइफस्टाइल और महंगी चीजों के शौक के लिए जानी जाती हैं। समाजसेवा और बिजनेस में अपनी अलग पहचान बनाने वाली नीता अंबानी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

नीता अंबानी का यह महंगा शौक पहली बार सुर्खियों में नहीं आया है। इससे पहले भी वह अपने महंगे हैंडबैग और लाइफस्टाइल के कारण चर्चा में रही हैं। बताया जाता है कि वह 30-40 लाख रुपये की कीमत वाले एक्सक्लूसिव हैंडबैग इस्तेमाल करती हैं, और उनके लिए बनाई जाने वाली चाय की कीमत भी 3 लाख रुपये तक होती है। इन तमाम बातों से साफ है कि अंबानी परिवार का रहन-सहन वाकई शाही अंदाज का है, जो लोगों को हैरान कर देता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी दुनिया के सबसे महंगे फोन में से एक फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन-6 पिंक डायमंड का इस्तेमाल करती हैं, जिसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 315 करोड़ रुपये) है। यह फोन 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना है और इसमें प्लैटिनम की कटिंग की गई है, जिससे यह फोन न केवल बेहद आकर्षक बल्कि मजबूत भी है। खास बात यह है कि इस फोन को हैक करना लगभग नामुमकिन है। यदि कोई इसे हैक करने की कोशिश करता है, तो फोन के मालिक को तुरंत अलर्ट मिल जाता है।

राज्यपाल श्री डेका से बॉडी बिल्डर्स चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपालरमेन डेका से आज यहां राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।
बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अंबिकापुर के श्री अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशिप में बिलासपुर के श्री आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ी राजनांदगांव के महेन्द्र यदु और रायपुर के ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।
राज्यपाल डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी अभिषेक वर्मा, अरविन्द सिंह, महेन्द्र तेकाम और राजशेखर राव उपस्थित थे। उन्होंने श्री डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।

राज्यपाल डेका से कुलपति ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना ने सौजन्य भेंट की।

वित्त मंत्री की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा

0

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री नेताम के साथ आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री श्री नेताम के विभाग आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण से संबंधित मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल एवं कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

वित्त मंत्री की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा वाणिज्य-उद्योग एवं श्रम मंत्री के साथ

0

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बजट प्रस्ताव एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा कार्यक्रम में विभागों के प्रस्ताव के संबध में व्यापक चर्चा हुई। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर.प्रसन्ना, संचालक बजट चंदन कुमार सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा

0

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

0

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रायपुर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

लोक निर्माण विभाग सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने किया मतदान

0

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत् आज नगर पालिका निगम के महापौर और पार्षद के निर्वाचन के लिए देवेन्द्र नगर में सामुदायिक भवन में बनाये गये मतदान केंद्र क्रमांक 424 में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया ।

मुख्यमंत्री साय ने संत रविदास जी की जयंती पर नमन किया

0

मुख्यमंत्री साय ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि  संत रविदास जी ने समाज में समता, एकता और भाईचारे के सिद्धांतों को प्रतिष्ठित किया। उनके उपदेशों ने मानवता की सेवा और सामाजिक समानता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपने आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता का विरोध किया और प्रेम, करुणा तथा परोपकार को जीवन का आधार बनाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। वे हमें सद्भाव, सामाजिक उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार – मुख्यमंत्री साय

0

मुख्यमंत्री  साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प  मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का प्रयाग’ कहा जाता है, सदियों से श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए आस्था का केंद्र रहा है। राज्य सरकार ने राजिम माघी पुन्नी मेले को पुनः उसके मूल स्वरूप में प्रतिष्ठित करते हुए “राजिम कुंभ कल्प” का नाम दिया है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण व संवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार है। राजिम कुंभ कल्प में संत-समागम, धार्मिक प्रवचन, लोक संस्कृति के विविध रंग और आध्यात्मिक चेतना की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने इन आस्था पर्वो  में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान करते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।