Home Blog Page 885

मुख्यमंत्री साय से सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक, कलाकार एवं पटकथा लेखक प्रकाश झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने श्री प्रकाश झा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्मों के निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास की संभावनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की। प्रकाश झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकाश झा जी उन दिग्गज फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय 05 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे

0

मुख्यमंत्री साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

0

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को विशेष रूप से कन्या छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने छात्रावासों को स्वच्छ, सुंदर और छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही नियमित योग और स्वास्थ्य परीक्षण के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले के सभी छात्रावासों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ परिसर-स्वस्थ जीवन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वच्छता गतिविधि  में ग्रामीणों की सहभागिता से श्रमदान कर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मलेरिया मुक्त छात्रावास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीडीटी का छिड़काव, खिड़कियों पर जाली लगवाने और बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण पर विषय ध्यान दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, सिकलसेल की जांच की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि बालिका छात्रावासों को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी छात्राओं की स्वास्थ्य परीक्षण की जाएगी और आवश्यकतानुसार पोषणयुक्त आहार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत योग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी छात्रावासों में नियमित योग सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधीक्षकों से कहा कि छात्रावास मं  बच्चों को खुशनुमा और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने जिले में छात्रावास  भवनों और मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण एजेंसियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने छात्रावास भवनों में मरम्मत कार्य आदर्श ग्राम योजना के कार्य प्रगति में असंतोष जताते हुए गंभीरता के साथ कार्य को पूर्ण करने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने छात्रावासों में कम्प्यूटर की उपलब्धता की जानकारी ली और विद्यार्थियों को इसका समुचित लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, मंडल संयोजक और छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।

सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान – मुख्यमंत्री

0

बस्तर से माओवादी आतंक अब सिमट गया है। बस्तर की पहचान अब बदल गई है। मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर की अपनी चुनौतियां है और इस चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करना भी चुनौतीपूर्ण कार्य है। बस्तर में आम जनता के उम्मीदों, विचारों और समस्याओं का आइना बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के आप सभी के प्रयासों को नमन है।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानकारी जनता को दें तथा कमियों को भी बताएं। वनमंत्री  कश्यप ने कहा कि पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में बस्तर के पत्रकारों कीे महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और पदाधिकारियों को नये दायित्व के निर्वहन  बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर खेल मंत्री  टंकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर

0

विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय की पहल का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर क्षेत्र में आईटी और आईटी- इनेबल्ड सर्विसेस का तेजी से विकास हो रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और संस्थाओं की पहल से नवा रायपुर युवाओं के लिए रोजगार और विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब तक 260 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

रायपुर के एक साधारण मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली 24 वर्षीय सतरूपा का सपना था कि वह आत्मनिर्भर होकर परिवार का सहारा बने। खेती- किसानी और घरेलू काम काज करने वाली सतरूपा  की मां को अपनी बेटी पर गर्व है,   क्योंकि पढ़ाई पूरी करने के बाद सतरूपा आज न केवल आत्मनिर्भर है,  बल्कि परिवार को भी आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। नवा रायपुर के स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज में नौकरी कर रही सतरूपा ने मेहनत और लगन से तरक्की की राह पकड़ ली। पहले साल में ही उसे पदोन्नति मिली और उसका वेतन बढ़ा, जिससे उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी। नवा रायपुर में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉर्मेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। इसके अलावा,  टेली परफॉर्मेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है और सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 200 प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह न केवल नवा रायपुर के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सकारात्मक बदलाव के संकेत है।

नवा रायपुर के आईटी हब बनने की प्रक्रिया में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रायपुर और नवा रायपुर के बीच आईटी पेशेवरों के लिए मुफ्त बस सेवा की तथा स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज के कर्मचारियों के लिए आवासीय समाधान भी उपलब्ध कराने की योजना है। सीबीडी सेक्टर 21 में अत्याधुनिक कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है, जो कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेंगे।

नवा रायपुर में आईटी क्षेत्र के विकास के साथ ही आने वाले समय में 10,000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी

0

मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.69 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 36.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 02 जनवरी 2025 को 62494 किसानों से 2.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 81 हजार 926 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 83 हजार 303 टोकन जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित आदित्य सिंह के देश सेवा के जज्बे को सराहा

0

मुख्यमंत्री  साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के भारतीय सेना में जाने के जज्बे की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं, साधारण पृष्ठभूमि के इन युवाओं ने देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने जुनून और जज्बे के चलते यह मुकाम हासिल किया है। वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी हैं। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। आदित्य सिंह के पिता श्री जयप्रकाश सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं। आदित्य के पिता एयरफोर्स में जाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। उनका यह सपना उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री  साय ने वीणा साहू से फोन पर बात कर उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। वीणा साहू छुट्टियों में अपने घर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां हमारा स्वाभिमान है, छत्तीसगढ़ की शान हैं। उन्होंने वीणा साहू से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है, छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वीणा साहू ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर बनकर हम उन लोगों की सेवा कर रहे हैं, जो देश की सेवा करते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह की इस उपलब्धि के लिए उनके पिता से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्वित करने वाला पल है, आदित्य को भी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने आदित्य के पिता से कहा कि आदित्य की पढ़ाई की चिंता न करें, जो भी जरूरी होगा सहयोग करेंगे। आदित्य ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा देश और प्रदेश की सेवा में सदैव तत्पर हैं।

राज्यपाल डेका से संभागीय रेलवे प्रबंधक ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में संभागीय रेलवे प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे (एसईसीआर) रायपुर संजीव कुमार ने सौजन्य भेंट की।

तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जिले में शासकीय पॉलिटेक्निक संस्था संचालित

0

जिले के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने शैक्षणिक सत्र 2024-25 से मरवाही में शासकीय पॉलिटेक्निक संस्था संचालित है। आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पॉलिटेक्निक संस्था का संचालन शासकीय हाईस्कूल लोहारी, मरवाही में किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया है कि संस्थान में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। संस्था में प्रवेश लेने के लिए प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) की परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा मई-जून में आयोजित की जाती है। इसके लिए आवेदन फार्म अप्रैल माह में भरा जाता है। पीपीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन फार्म निःशुल्क होता है। परीक्षा के रैंक के आधार पर काउंसलिंग के दौरान ब्रांच का चयन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। छात्रों को 10वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना होता है।
शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में युवाओं को व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां कंप्यूटर एण्ड इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूरा करने पर छात्रों को रोजगार के लिए व्यावसायिक कौशल प्राप्त होता है और वे सीधे उद्योगों में नौकरी के लिए योग्य बनते हैं। इसके अलावा बीटेक के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक संस्थान में बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए मेरिट एवं प्रगति छात्रवृत्ति और सभी छात्रों के लिए पुस्तकालय तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निःशुल्क स्टेशनरी की सुविधा दी जाती है। संस्थान के बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर +91-7000597263 और +91-8463866607 पर संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर ने नकली और गुणवत्ताहीन पनीर के खिलाफ सतत कार्यवाही करने के दिए निर्देश

0

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने समाचार पत्रों में रायपुर जिले में प्रमुखता से प्रकाशित नकली/गुणवत्ताहीन पनीर बनाने एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर द्वारा की गई कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में भी नकली और गुणवत्ताहीन पनीर की आपूर्ति की शंका को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त डेयरी दुकानों एवं पनीर विक्रय संस्थानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ अपमिश्रित पनीर विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित पनीर विक्रय की शंका पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मे. हनुमान डेयरी, जे. के. डी. मनेन्द्रगढ़ एवं हजारी होटल, गांधी चौक मनेन्द्रगढ़ से पनीर का विधिक (Enforcement) नमूना जब्त कर विश्लेषण (जांच) हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। नया वर्ष के नजदीक आते ही पनीर की खपत बहुत बढ़ जाती है, जिससे गुणवत्ताहीन पनीर की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। पनीर की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी/गुणवत्ताहीन पनीर की आपूर्ति की आशंका होती है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा पनीर विक्रेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समस्त डेयरी एवं पनीर विक्रय संस्थानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। अपमिश्रित पनीर की शंका पर विधिक नमूना लिये जा रहे हैं