Home Blog Page 887

मंत्रिपरिषद की बैठक : दिनांक – 30 दिसम्बर 2024

0

मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जिसके परिपालन में फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती ने मुख्यमंत्री से कहा ओलंपिक में मेडल लेकर आना मेरा सपना

0

मुख्यमंत्री साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024″ से सम्मानित किया गया है।

हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के लिए लगातार मेहनत करने की समझाईश दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने हेमबती को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक पदक जीते और प्रदेश को गौरवान्वित किया।

उन्होंने हेमबती नाग को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, राजस्व मंत्री वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे।

प्रशासन ने बकायदारों से ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए

0

कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास विभाग से ऋण लेने वाले बकायदारों से ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण की सख्ती एवं अपील का असर दिखाई दे रहा है। चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक बकायदारों द्वारा ऋण राशि जमा कर विभाग से एन.ओ.सी. प्राप्त की जा रही है।
कार्यपालन अंत्यावसायी ने बताया कि ऐसे हितग्राहियों को चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले विभाग से ऋण मुक्त प्रमाण पत्र या बकाया राशि जमा कराना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए वितरित ऋण की वसूली की वसूली हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं अन्य सम्मननीय व्यक्तियों से सहयोग की अपील की है। इसी के साथ प्रशासन ने ऋण अदायगी में लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात कही है। कलेक्टर अवनीश शरण ने ऋण अदायगी न करने पर नामांकन रद्द करने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर, सभी तहसीलदारों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों को भी सूचित किया गया है।

कौशल विकास कार्यक्रम का समापन समारोह

0

कौशल विकास केंद्र बिलासपुर में आज प्रोजेक्ट समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो की पिछले 03 वर्षों बिलासपुर के कोनी में चलाया जा रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल जी की सौजन्य उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एच.डी.फ.सी. बैंक परिवर्तन सी. एस.आर. मैनेजर श्री प्रशांत बर्मन, एच.डी.फ.सी. बैंक परिवर्तन से क्लस्टर हेड श्री सुदर्शन मोहंती जी, यशोधरा तिवारी जी (एरिया हेड), ब्रांच मैनेजर श्री सत्यजीत और अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर श्री मिथुन पालीवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सेंटर इंचार्ज संजीव कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में कई प्रमुख व्यक्तित्व, पालक, एलुमनी और प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पिछले तीन वर्षों में प्रदान किए गए कौशल प्रशिक्षण जिसमें लगभग 1460 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर लगभग 72 प्रतिशत लोगों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है एवं कार्यक्रम में सामुदायिक विकास की उपलब्धियों को साझा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणामों और उनके सामुदायिक प्रभाव पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार अग्रवाल जी ने चलाये गए कौशल विकास कार्यक्रम जो की एच.डी.फ.सी. बैंक परिवर्तन एवं अम्बुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्लेसमेंट हेतु मार्गदर्शन दिया। साथ ही, उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को बिलोसपुर एवं अन्य शहरों में रोजगार के नए अवसरों के अवसरों के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित एलुमनाईऔर पालकों ने अपने अनुभव साझा किए और केंद्र की टीम के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान समर्पित स्रोत व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए मोमेंटो एवं एलुमनाई को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में, अंबुजा फाउंडेशन के जोनल मैनेजर मिथुन पालीवाल ने आयोजन की सफलता के लिए टीम और उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस पहल को सामुदायिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। यह कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, बल्कि कौशल विकास और सामुदायिक उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।

श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक

0

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवीनीकरण के लिए श्रमेय जयते मोबाइल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाइट या च्वॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 31 दिसम्बर के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों की दी सौगात

0

मुख्यमंत्री साय ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखते हुए मासिक भत्तों में संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में संशोधन किया है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को शामिल किया गया है। उनको वर्तमान दर 350 रुपए प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार,वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के वर्तमान दर 300 रुपए प्रति माह में संशोधन कर 1000 रुपए प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह संशोधन कर्मचारियों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आदेश के अनुसार यात्रा भत्ता के अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे। यह संशोधन आदेश दिनांक से प्रभावशील होगा।

राज्यपाल रमेन डेका से कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री नेताम ने की सौजन्य भेंट

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

राज्यपाल डेका से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया एवं विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार हेतु राज्यपाल को आमंत्रित किया।

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सैनिक उप क्षेत्र कमांडर ब्रिगेडियर श्री आनंद ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सैनिक उप क्षेत्र कमांडर ब्रिगेडियर श्री अमन आनंद ने सौजन्य भेंट की।

मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

0

मुख्यमंत्रीसाय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया । कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा । बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा ।

आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा।