Home Blog Page 895

आवास मित्र भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन 22 एवं 23 नवंबर को

0

आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों द्वारा सूची एवं दस्तावेज सत्यापन प्रारूप का अवलोकन जिले की वेबसाइट
www.mahasamund.gov.in
पर किया जा सकता है।
जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 22 और 23 नवंबर 2024 को प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की जाएगी। इनमें क्रमांक 1 से 1200 तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 22 नवंबर को तथा क्रमांक 1201 से 2422 तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 23 नवंबर 2024 को होगा।

कलेक्टर ने ली पंचायत एवम ग्रामीण विकास योजनाओं की विस्तृत मासिक समीक्षा बैठक

0

आज कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अंतर्गत पंचायत एवम ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा आदि के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, सर्व जनपद सीईओ तथा जिला पंचायत के सभी अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कलेक्टर जयवर्धन ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को शत प्रतिशत रूप में लागू करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री जयवर्धन ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों, निर्माणाधीन आवासो एवं पूर्ण हुए आवासों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जो आवास समय पर पूर्ण नहीं हुए हैं उनको समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने इस योजना के लिए हितग्राहियों का शत प्रतिशत पंजीयन करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने आवास निर्माण को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपदवार किए गए समीक्षा में जहां अपेक्षित उपलब्धि नहीं मिली है वहां शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों और विगत पूर्ण कार्यों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसके अंर्तगत सभी गतिविधियों पूरी तन्मयता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता योजना से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम को लागू करने के लिए कहा। ग्राम के गड्ढों को भरना, कूड़े का निपटान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शेड निर्माण, सभी घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निपटान, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि के माध्यम से स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा के दौरान उन्होंने महिला समूहों को उद्यमिता से जोड़ने और उनके आय में बढ़ोत्तरी करने के उपायों पर चर्चा की। इस योजना के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को निचले स्तर तक पहुंचा कर ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के रूप में आत्म निर्भर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम से हितग्राही महिलाओं को जोड़ने और महिला समूहों के द्वारा सूरजपुर जिले में प्रोडक्ट निर्माण एवं ब्रांडिंग के माध्यम से कार्ययोजना बनाकर बृहद स्तर पर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं अटल पेंशन योजना, जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण विकास की अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता-2024

0

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय की पहल पर मेगा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन पूरे बस्तर संभाग में किया जा रहा है। मेगा बस्तर ओलंपिक के द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं के खेलों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा से जोड़ने एक महत्वाकांक्षी प्रयास है।

इस क्रम आज विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2024 का मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान अन्तर्गत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में विधायक श्री चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जनपद श्री पंकज कुमार अंगारे उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 09 नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी,हॉकी,कराटे,बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जायेगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

समुह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजनान्तर्गत लगे तिलहनी फसलों का कृषि वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

0

कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन अंतर्गत समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के तहत दंतेवाड़ा जिले में तिलहनी फसलों का प्रदर्शन लगाया गया हैं। इस संबंध में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से आये वैज्ञानिक डॉ. जी. पी. आयाम, डॉ. एन. सी. मंडावी एवं डॉ. एन. नाग ने कटेकल्याण ब्लाक के गाटम गांव में 12 एकड़. में प्रदर्शित रामतिल फसल का अवलोकन करते हुए कृषकों से सीधे संवाद किया। इस दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. प्रवीण कुमार निषाद ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में तिलहनी फसलों की रकबा क्षेत्र विस्तार हेतु मूंगफली 40 हेक्टेयर एवं रामतिल 30 हेक्टेयर में किसानों के खेत में प्रदर्शन लगाया गया है। इस तिलहनी फसल का किसान अपने घरेलू उपयोग के साथ-साथ बाजार में विक्रय कर सकेंगे जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

इस निरीक्षण में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आयाम ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि फसलों को समय पर कतार बुआई करने के अलावा पानी एवं पोषक तत्व प्रबंधन समय में करे। जिससे मौसम की बदलाव का प्रभाव कम पड़े. एवं अधिक उपज प्राप्त हो। इसके साथ ही उन्होने कहा कि कृषक इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का सलाह मश्वरा अवश्य करे। इसके अलावा डॉ. मंडावी ने किसानों को बताया कि अपने फसल चक्र में तिलहनी फसल को भी शामिल करें क्यों कि इसका बाजार मूल्य भी अधिक प्राप्त होता हैं और आमदनी में भी वृद्धि होती है।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

0

24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार खिलाड़ी श्री आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हआ। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री साय की खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत् प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दोनों खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से श्री आकाश राम चयनित हुआ है, वह टीम के साथ 17 दिसम्बर 2024 को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होगा।

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग हेतु 25 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

0

जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग के लिए 25 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, स्नातक तथा वार्षिक आय 03 लाख से कम अभ्यर्थियों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के अंतर्गत आयोजित सत्र 2024-25 में जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश लेकर एसएससी, रेल्वे, व्यापम, बैंकिंग के परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं। आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के नाम पर सभी जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन कर अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विभाग की वेबसाईट
tribal.cg.gov.in
से राजीव युवा उत्थान योजना 2019 विस्तृत जानकारी का अवलोकन कर एवं निर्धारित पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में कोचिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों को जगदलपुर स्थित हाॅस्टल में आवास, लाइब्रेरी, समाचार, पत्र-पत्रिकाएं आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कुल 100 स्वीकृत सीट में अनुसूचित जनजाति के 50, अनुसूचित जाति के 30 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 सीट और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि 01 दिसंबर, परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि 03 दिसंबर, काउंसलिंग-दस्तावेज परीक्षण की संभावित तिथि 05 दिसंबर से 08 दिसंबर और प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ करने की संभावित तिथि 16 दिसंबर को है, अंतिम चयन सूची जारी करने की संभावित तिथि 10 दिसम्बर को और नवीन सत्र प्रारंभ होने की संभावित तिथि 16 दिसम्बर 2024 है आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के नाम पर सभी जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के ईमेल आईडी ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन पर पीडीएफ फार्मेट में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

0

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत सभी वर्गों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉड्यूल एम्प्लाएबल स्किल (एमईएस) कोर्सेस के अंतर्गत सहायक इलेक्ट्रीशियन एवं ऑटोमेटिक सर्विस टेक्नीशियन (वाहन रिपेयर) ट्रेड में कक्षा 5 वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों से अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा मिल इकाई, जगदलपुर में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु दिनांक 20 नवम्बर 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अंचल के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। भोजन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करें। आवेदन पत्र अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र आरा मिल इकाई, गीदम रोड जगदलपुर से कार्यालयीन समयावधि में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु चयन सूची जारी

0

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गये जानकारी अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय मिशन ईकाई अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हेतु आयाबाई, हॉउसकीपिंग स्टाफ, अटेंडेंट, स्टाफ नर्स, आयुष मेडिकल ऑफिसर, न्युट्रिसियन काउंसलर, ब्लॉक एकाउंट मेनेजर, प्रायमरी एकाउंट कम डाटा असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर संविधा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। उक्त पदों हेतु अंतिम मेरिट एवं चयन सूची जिले की वेबसाइट
www.kondagaon.gov.in
पर उपलब्ध है। साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है, जिसका अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते है।

वार्षिक साधारण सभा की बैठक हेतु पहचान पत्र अनिवार्य

0

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के आदेशानुसार जिला शाखा कांकेर में प्रबंध समिति के गठन हेतु जिले में पंजीकृत संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को नियमानुसार सार्वजनिक सूचना के द्वारा सूचित किया गया है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के आदेशानुसार साधारण सभा की बैठक में जिला प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में पहचान पत्र की अनिवार्यता होगी। सदस्य पहचान पत्र के रूप में रेडक्रॉस सदस्यता रसीद की मूल प्रति अथवा आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। पंजीयन प्रवेश पश्चात गठन की कार्यवाही की जाएगी।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे

0

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को शाम 05 बजे राजधानी रायपुर के आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी अपरान्ह 3.45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि नागपुर के लिए रवाना होंगे।