Home Blog Page 896

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने सौजन्य भेंट की।

आदिमजाति विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री साय ने की प्रशंसा

0

अटल नगर नवा रायपुर स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित 24 वां राज्योत्सव में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा है। राज्योत्सव प्रारंभ होने के साथ ही लोगों की भारी भीड़ आदिम जाति विकास विभाग की स्टॉल पर देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने स्टॉल में बनाए गए सेल्फी जोन में परिवार संग एक फोटो भी खिचवाई। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने उनका अभिवादन करते हुए उन्हें प्रदर्शनी के थीम के बारे में विस्तार से बताया।

उल्लेखनीय है कि विभागीय मंत्री श्री रामविचार नेताम के निर्देश के अनुसार इस बार की झांकी ’’जनजातीय गौरव शौर्य और संस्कृति का बखान’’ थीम पर बनाई गई थी। प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा स्वयं पूरे स्टॉल की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्टॉल की खूबसूरती, जनजातीय शौर्य एवं जनजातीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे थें।

स्टॉल में स्वतंत्रता काल के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए जनजातीय विद्रोहों की एक झलक दिखाई गई है, जो कि जनजातीय शौर्य को दर्शाती है। साथ ही जनजातीय समृद्ध संस्कृति को भी झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा जनजातियों के परंपरागत आभूषणों एवं विभागीय योजनाओं को भी फ्लैक्स के माध्यम से बखूबी प्रदर्शित किया गया। साथ ही आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनजातीय क्षेत्र में किए गए शोध प्रकाशन को भी अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया। आमजन को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय गतिविधियों की जानकारी देने के लिए विभागीय योजनाओं का ब्रोशर भी स्टॉल से उपलब्ध कराया गया। स्टॉल पर जनजातीय गौरव दिवस तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सेल्फी जोन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल में आने वाले लोग उक्त सेल्फी जोन अंतर्गत लिखी हुई जानकारी से जहां उक्त अभियान की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेल्फी जोन में जाकर फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

0

मुख्यमंत्री साय 08 नवम्बर को बलौदाबाजार, कोरबा जिले के कटघोरा और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार स्थित शासकीय डी.के. महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से दोपहर 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे कोरबा जिले के कटघोरा के मेला ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु आवेदन 20 नवम्बर तक आमंत्रित

0

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत सभी वर्गों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण मॉड्यूलर एम्प्लाएबल स्किल (एमईएस) कोर्सेस के अंतर्गत सेल्फ एंप्लॉयड टेलर (वस्त्र सिलाई), कोसा धागाकरण एवं कोसा वस्त्र बुनाई ट्रेड में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियों से अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, कोसा केंद्र जगदलपुर में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 20 नवंबर 2024 तक आवेदन आमंत्रित है। अंचल के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। भोजन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति-निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन पत्र अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, कोसा केंद्र कुम्हारपारा जगदलपुर से कार्यालयीन समयावधि में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना 2024-25 : 20 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

0

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार ’’मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’’ सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। सभी पात्र छात्र 24 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में पंजीयन, सत्यापन, और दावा, आपत्ति सहित पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। छात्रों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट ’’स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट ईन’’ पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा।

इसके लिए छात्रों को अपनी जन्मतिथि, जाति प्रमाण पत्र, अंकसूची, और बैंक खाता जानकारी जैसे आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आवेदन के लिए प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार पंजीयन 24 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024, सत्यापन 21 नवंबर से 27 नवंबर, दावा-आपत्ति 28 नवंबर से 2 दिसंबर और अंतिम सूची का प्रकाशन एवं वितरण 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।
ज्ञात हो कि ’’मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना’’ का उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करना और उनकी उच्च शिक्षा में सहायता करना है। इस योजना से छात्रों को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बल मिलेगा। यह योजना उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।

राजस्व मंत्री ने किसानों, शिक्षकों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

0

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का हर वायदा सरकार पूरा कर रही है। वे आज खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ से कार्यक्रम की शुरूआत की।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से 3100 रूपए में धान खरीदी कर अपना वायदा पूरा किया है। इससे गांवों में खेती-किसानी मजबूत हुई है। किसानों की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल का उन्होंने अवलोकन किया। कार्यक्रम में श्री वर्मा ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त जिले के किसानों और शिक्षकों सहित बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू ने शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में हासिल की गई उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकारगण, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डीएफओ पुष्पलता टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्योत्सव-2024 में विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम हुए घोषित

0

राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन 06 नवंबर को किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 06 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल श्री रमेन डेका समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री बुटलू राम माथरा को दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान श्री मनोहर गौशाला खैरागढ़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा, ख्ेाल (तीरंदाजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान श्री विकास कुमार को दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान , महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार अदिती कश्यप और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा,

एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में

0

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के तहत 05 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेण्डी रहेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग कश्यप होंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर जगदलपुर सफिरा साहू के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। उक्त राज्योत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन साथ-साथ विभागीय स्टाल भी लगाए जा रहें हैं।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

0

शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (
https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/
) पर ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 1 नवंबर से 15 जनवरी और सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक समय निर्धारित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखते हैं, वे निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय उनका बचत खाता सक्रिय हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करना होगा। साथ ही सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय करना होगा। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं की ओर से विद्यार्थियों को अधिक जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में राज्योत्सव में होंगे मुख्य अतिथि

0

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 5 नवम्बर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 5 नवम्बर को दोपहर दो बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव शाम पांच बजे बिलासपुर के छठ घाट में अरपा आरती में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे छठ घाट से पुलिस परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम छह बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री साव रात आठ बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।