Home Blog Page 900

उद्योग मंत्री के विशेष प्रयास से 23 को जिला पुनर्वास समिति की बैठक, डिप्टी सीएम अरुण साव की अध्यक्षता में होगी बैठक

0

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से 23 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट कोरबा के सभाकक्ष में होगी।

गौरतलब है की कोरबा जिला पुनर्वास समिति की बैठक पिछली बार 2017 में कटघोरा में हुई थी। तब लखन लाल देवांगन कटघोरा से विधायक और संसदीय सचिव थे। इस बैठक में भू विस्थापितों के पक्ष में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। इसके बाद कांग्रेस सरकार में 5 साल में एक भी बैठक जिला पुनर्वास समिति की नहीं हो सकी थी।विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने जल्द से जल्द बैठक कराने की घोषणा की थी।23 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से समिति की बैठक होगी। बैठक में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल होंगे।इससे पहले दोपहर 12 बजे से विभागीय कार्यां एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय आधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्नीवाल-2024 ‘यूथ कानक्लेव’ 22 अक्टूबर से

0

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत आज 22 अक्टूबर 2024 को होगी। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 23 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा।

प्रथम दिवस 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इस अवसर पर 20 से अधिक निजी कम्पनियों जो कि बीज, कृषि रसायन, उर्वरक के क्षेत्र में कार्य कर रही है, द्वारा चयनित विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा साथ ही रोजगार प्राप्ति की दिशा में उनके प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 22 अक्टूबर को ही ‘‘इंडस्ट्रीज़ एकेडेमिक मीट’’ के साथ ‘‘इंटरनेशनल एजूकेशन फेयर’’ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शित किया जाएगा। ‘‘यूथ कानक्लेव’’ के दौरान आयोजित ‘‘स्व-रोजगार एवं स्टार्टअप’’ कार्यक्रम में कृषि छात्र-छात्रायें, स्टार्टअप्स, नवोदित एवं आकांक्षी उद्यमी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन्क्यूबेटर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधिगण, नवाचार, उद्यमिता और कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में नए आयाम खोलने के लिए समर्पित युवा शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन संभावित क्षेत्रों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है, जो कि युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स कृषि में नवाचार और प्रगति के लिए सार्थक हो सकें। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञों एवं छात्रों के बीच नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित ज्ञान का आदान-प्रदान हो सकेगा।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं स्टार्टअप स्थापित करने हेतु मिलने वाली अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी। यूथ कानक्लेव का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा 22 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कृषि मंडपम्, कृषि महाविद्यालय रायपुर में सम्पन्न किया जाएगा।

कलेक्टर लंगेह ने शूटिंग खिलाड़ी मेघा तिवारी की उपलब्धियों पर दी बधाई

0

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में शूटिंग खिलाड़ी कु. मेघा तिवारी ने मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेघा तिवारी ने हाल ही में महासमुंद में सम्पन्न हुए ’27वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। उन्होंने ’प्रोन 50 मीटर महिला ओपन राइफल शूटिंग’ में ’गोल्ड मेडल’ तथा ’एवीएम राइफल शूटिंग 50 मीटर महिला ओपन’ में ’सिल्वर मेडल’ हासिल किया।

इससे पहले, कु. मेघा तिवारी ने 26वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2023 में जो पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुआ था, राइफल शूटिंग में ’एक गोल्ड’ और ’एक सिल्वर मेडल’ जीती थी। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में जिले का नाम रोशन करने कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व अभी हाल ही में पेरिस ओलम्पिक में शूटिंग में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर से बारनवापारा प्रवास के दौरान मुलाकात कर उनसे जरूरी मार्गदर्शन भी लिए। ओलम्पिक विजेता कु. मनु भाकर ने भी कु. मेघा की हौसला आफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत और अभ्यास करने के सुझाव दिए। कु. मेघा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था । वे लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में शामिल हो रही है। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता श्री सुरेश तिवारी, परिवारजनों और कोच एवं साथी खिलाड़ियों को दिए हैं।

बस्तर ओलंपिक भाग लेने के लिए पंजीयन अब 25 अक्टूबर तक

0

राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग में खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमताओं के विकास के साथ-साथ परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने और यहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की तिथि को 25 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में अब तक 27075 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक के जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष और सीनियर वर्ग में 17 से अधिक आयुवर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। इसके अलावा विशेष रूप से माओवादी प्रभावित दिव्यांगों तथा आत्मसमर्पित माओवादियों का खेल प्रतियोगिताएं सीधे संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में विकासखण्ड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल और रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी 25 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक विकासखण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा परिसर, कोण्डागांव में भी ऑफलाईन एवं ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक खाता विवरण जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए नाम, पता, पिता का नाम, बैंक का नाम और बैंक खाता क्रमांक देना अनिवार्य होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

0

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

ओलंपियन मनु भाकर ने परिवार सहित बारनवापारा अभ्यारण्य का किया भ्रमण

0

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 02 मेडल जीत कर इतिहास रचने वाली निशानेबाज एवं ओलंपिक विजेता मनु भाकर 27 वीं अखिल भारतीय वन खेल कूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंची हैं।मनु भाकर ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में सपरिवार भ्रमण किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रसिद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य में मनु भाकर ने अपने परिवार के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के घने जंगलों एवं वन्यप्राणियों को स्वच्छंद विचरण करते देखकर प्रसन्नता जाहिर की और वन विभाग द्वारा वन्य जीवों और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते हुए, यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है, प्रकृति हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। वनों के संरक्षण के महत्व को जाना है। इस अभ्यारण्य में स्वच्छ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बहुत अच्छी तरह से बनाए रखा गया है। यह मेरे लिए अविस्मरणीय है, मैं यहां दोबारा आना चाहूंगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू अगसिमनी, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मयंक अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार, बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक आनंद कुदरया सहित बारनवापारा अभ्यारण्य के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी जल्द होगी दूर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

0

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले में 21 अक्टूबर से कौशल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

0

छ.ग.राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के निर्देशन में जिले में संचालित कौशल विकास योजना तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, नल जल मित्र कार्यक्रम, आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कौशल प्रशिक्षण हेतु निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगति लाने तथा ग्रामीण स्तर के युवाओं तक कौशल प्रशिक्षण की पहुंच बनाने के उद्देश्य से जिले में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि 21 अक्टूबर को विकासखण्ड भरतपुर के शा० औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,भरतपुर में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 22 अक्टूबर को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के शा० औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मनेन्द्रगढ़ में, 24 अक्टूबर को भरतपुर के शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा भरतपुर ग्राम पंचायत तोजा में , 25 अक्टूबर को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा मनेन्द्रगढ़ ग्राम पंचायत बड़काबहरा में , 25 अक्टूबर को विकासखण्ड खड़गवा शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, द्वारा खड़गवां ग्राम पंचायत बरदर में , 28 अक्टूबर को विकासखण्ड खड़गवा शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान खड़गवां में, 29 अक्टूबर को शा० अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान चिरमिरी में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत

0

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 20 अक्टूबर को

0

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह कल 20 अक्टूबर शाम 4 बजे को होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कश्यप करेंगे। आदिम जाति एवं किसान कल्याण मंत्री नेताम एवं उत्तराखण्ड तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू तथा भारत सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, भारतीय निशानेबाज एवं ओलम्पिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर समापान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की मेजबानी में चार साल बाद 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में 26 खेल की 300 में प्रतियोगिताएं हुई। यह प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक राजधानी के 16 अलग-अलग खेल मैदानों में हुआ। इसमें देशभर से 2920 खिलाड़ी भाग लिये। जिसमें 2331 पुरुष और 585 महिला खिलाड़ी शामिल हुए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 11 बार ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत चुकी है।