Home Blog Page 904

पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

0

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को

0

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री साय ने भेंट कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ता सहायिका की रिक्त पद पर दावा आपत्ति 15 अक्टूबर तक

0

एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत छोटेडोंगर हेतु कार्यकर्ता सहायिका की रिक्त पद पर के द्वारा विज्ञापन जारी किया जाकर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, जिसका प्राविधिक मूल्याँकन योग्यता क्रम सूची का प्रकाशन किया गया है। मूल्याँकन योग्यता सूची का प्रकाशन बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर एवं जनपद पंचायत कार्याल नारायणपुर के सूचना पलक में चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रकार की कोई दावा आपत्ति हो तो बाल विकास परियोजना छोटेडोंगर में 15 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जावेगा।

मुख्यमंत्री के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

0

साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। । मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी बात के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री साय की पहल और और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है।

राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे। इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।

27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूल महोत्सव : 16 से 22 अक्टूबर 2024 तक होगा आयोजन

0

भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्कालीन सचिव के विशेष प्रयासों से देश में राज्यों के वन विभाग के समस्त स्तर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के एक मंच में परस्पर समन्वय तथा उनके बीच खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘‘अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता’’ वर्ष 1992 में प्रारंभ की गयी थी। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव 16 अक्टूबर 2024 को उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केन्द्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव, बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, केन्द्रीय वन विभाग सचिव लीना नंदन, केन्द्रीय वन महानिदेशक श्री जितेन्द्र कुमार एवं वर्ल्ड क्रिकेट टी-20 के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की 300 विधाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। ताकि सभी राज्यों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य परस्पर सामंजस्य और सौहाद्र की भावना विकसित हो, साथ ही एकाग्रता, धैर्य और साहस भी बढ़ता है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खेल नियमों एवं मापदंडों का पूर्णतः पालन किया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान खेल विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया जाएगा, ताकि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सभी खेल नियमों एवं मापदंडों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता तरीके से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं संपन्न की जा सके।

खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को क्रमशः गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाकर उत्कृष्ठता का प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही राज्यों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु विनर एवं रनरअप की ट्राफी दी जाती है।
समापन समारोह में 20 अक्टूबर 2024 को ओलंपिक 2024 में शूटिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली गोल्डन गर्ल सुश्री मनु भाकर शामिल होंगी। खेल महोत्सव में इंडोर और आउटडोर सभी तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उक्त खेल महोत्सव में किकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खास हैं। एथलिट के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे। खेल प्रतियोगिता के आधार पर मैदान का चयन एवं खिलाड़ियों के रूकने की सभी सुविधाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित

0

छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये है। जो इस बात का आश्वासन देगा कि वे अपनी पाठ्यक्रम अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनाधिकृत निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही करेंगे।

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 16 अक्टूर तक

0

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना दुलदुला के द्वारा 43 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका का प्रावधिक मूल्यांकन कर अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 09 अक्टूबर 2024 को कर दिया गया है।
अनंतिम वरिष्ठता सूची के संबंध में जिस व्यक्ति को किसी प्रकार का दावा-आपत्ति हो तो 16 अक्टूबर 2024 तक अपना दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना दुलदुला में कार्यालयीन समय में लिखित आवेदन पत्र के द्वारा प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान

0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आज 421 अभियंताओं को उनके दीर्घकालीन सेवा योगदान का सम्मान करते हुए समयमान वेतन का लाभ प्रदान करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अंतर्गत 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 32 अभियंता, 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 388 अभियंता, और 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 01 अभियंता शामिल हैं। इन अभियंताओं में उप अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह प्रकरण पिछले 4-5 वर्षों से लंबित था और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशों के परिणामस्वरूप अब जाकर इन अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ मिल रहा है। ज्ञात हो कि अभियंताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था उपमुख्यमंत्री ने अभियंताओं को आस्वाशन दिया था कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार अभियंताओं को समयमान वेतन का लाभ दिया है जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल रमेन डेका से पाठक ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भारतीय जनसंपर्क सोसायटी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित पाठक ने सौजन्य मुलाकात की।