Home Blog Page 906

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।
मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।
मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

कवर्धा लोहारीडीह केस: राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट, सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, क्या है बर्बरता का पूरा मामला

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का खौफनाक लोहारडीह मामला आसानी से थमता नजह नहीं आ रहा. अब इस मामले में राज्यपाल रामेन डेका ने राज्य महिला आयोग की चिट्ठी पर संज्ञान लिया है. राज्यपाल के अवर सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव से इस मामले में जवाब मांगा है. राज्यपाल ने राज्य महिला आयोग की उस रिपोर्ट पर भी संज्ञान लिया है, जिसमें जेल में महिलाओं के बयान लिए गए और वहां का मुआयना किया गया. दूसरी ओर, इस मामले में अब कांग्रेस जल्द बड़ा आंदोलन करेगी.

उसके आंदोलन में पीड़ित परिवार के लोग भी सड़क पर उतर सकते हैं. इस मामले में करीब 167 लोगों के खिलाफ मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज किया गया. इन लोगों में से 137 लोग साहू समाज से हैं. मॉब लींचिंग के मामले में नए कानून के मुताबिक फांसी तक की सजा है. कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में बेकसूर लोगों को फंसाया गया है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न केवल सड़क पर उतरेगी, बल्कि पीड़ित लोगों के परिवार से भी मिलेगी. कांग्रेस इस मामले में सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर यह मामला फिलहाल तो नहीं थमेगा. सामने निकाय चुनाव है. निकाय चुनाव में भी इसे बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा.

33 महिलाओं के साथ पुलिस ने की बर्बरता- राज्य महिला आयोग
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने 24 सितंबर को जेल में बंद लोगों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाए. नायक ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद महिलाओं को निर्वस्त्र करके पीटा गया. महिलाओं के संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान हैं. उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग, राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव सहित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. नायक ने कहा कि उन्होंने जेल में बंद तैतीस महिलाओं से बात की. वह महिलाओं के बयान की वीडियोग्राफी भी करना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने मोबाइल नहीं लेने जाने दिया. नायक ने कहा कि उनके पत्र में महिलाओं के चोट के निशान की वीडियोग्राफी कराने की भी अनुशंसा की है. 33 महिलाओं को दुर्ग के महिला बंदिनी गृह में बंद किया गया है. इनमें से 32 महिलाओं के शरीर में गंभीर चोटे हैं. मेरे साथ तहसीलदार के साथ सरकारी वकील और एक डॉक्टर थीं. हमने उनके शरीर की जांच की. उनकी चोटों के बारे में लिखा.

क्या है कवर्धा का लोहारीडीह अग्निकांड
15 सितंबर को कवर्धा के लोहारीडीह में भयानक अग्निकांड हुआ था. यहां गांववालों को शक हुआ कि शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या उपसरपंच रहुनाथ साहू ने कराई है. इसके बाद गांववाले इकट्ठे हुए और उसके घर में आग लगा दी. इस अग्निगांड में साहू जिंदा जल गया. हैरानी की बात यह है कि गांववालों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें एसपी सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. इधर, इस अग्निकांड को लेकर पुलिस ने आगजनी के आरोपी और बीजेपी कार्यकर्ता प्रशांत साहू को उठा लिया. प्रशांत की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. इसके बाद बवाल मच गया. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए. उन्होंने तत्काल प्रभाव से कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. दूसरी ओर, सरकार ने 23 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया.

देश ने ‘अनमोल रत्न’ खो दिया… छत्तीसगढ़ के नेताओं ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

0

रायपुर. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Naval Tata) अब हमारे बीच नहीं हैं. 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. रतन टाटा कुछ दिनों से बीमार थे. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. कुछ दिन पहले उनकी हेल्थ को लेकर काफी अफवाहों उड़ी थी. तब एक पोस्ट के जरिए बताया गया था कि रतन टाटा स्वस्थ हैं. रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी, एक दयालु व्यक्तित्व और एक असाधारण इंसान थे. अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का दिल जीता. तो वहीं छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि दी है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया. शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे. उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी. वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे. उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं.. ॐ शांति’

डिप्टी सीएम अरूण साव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज देश ने एक ‘अनमोल रत्न’ खो दिया. भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया. ये दुखद समाचार मन को झकझोर देने वाला है. रतन जी ने भारतीय औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
मैं उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आज मां भारती ने अपने एक सच्चे सपूत रतन टाटा जी को खो दिया है.
मानवीय मूल्यों एवं परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले देश के बड़े उद्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और सद्भावना की मिसाल रतन टाटा जी के निधन पर दुखी मन से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ना सिर्फ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है. उनकी सादगी, नेतृत्व और दूरदर्शिता हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रतन टाटा को याद किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जिस शख़्स से आप कभी मिले न हों और उसके जाने के बाद आपको ऐसा लगे कि यह आपकी व्यक्तिगत क्षति है, तो वह कोई महान व्यक्ति ही होता है. आज देश ने अपने “रत्न” को खोया है.
देश के प्रतिष्ठित उद्योग समूह टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा जी के निधन का समाचार पीड़ादायक है. हम सब ईश्वर से स्व. रतन टाटा जी की आत्मा की शांति की कामना करते हैं. उनके हर चाहने वाले को ईश्वर यह दुःख सहने की शक्ति दें.

स्टार हेल्थ के 3 करोड़ ग्राहकों का डाटा लीक……हैकर ने कहा- कीमत चुकाओ और ले जाओ सब

0

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार, 9 अक्टूबर को पुष्टि की कि कंपनी को एक साइबर हमले का शिकार बनाया गया है. इस हमले के तहत कुछ संवेदनशील डेटा तक अनधिकृत और अवैध पहुंच प्राप्त की गई. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि हम एक लक्षित साइबर हमले के शिकार हुए हैं, जिससे कुछ डेटा तक अवैध पहुंच प्राप्त की गई. लेकिन हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि हमारे ऑपरेशंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और सभी सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी हैं.”

कोर्ट की कार्रवाई और अगला कदम
स्टार हेल्थ ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने सभी तीसरे पक्ष को इस संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बंद करने का आदेश दिया. कंपनी के बयान के अनुसार, “हम कोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.”

साइबर सुरक्षा और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा
स्टार हेल्थ के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) अमरजीत खनुजा ने जांच में सहयोग दिया है, और अब तक उनके खिलाफ कोई गलत काम का आरोप नहीं लगा है. कंपनी ने यह भी कहा कि किसी भी ग्राहक डेटा की अनधिकृत प्राप्ति, धारण, या प्रसार अवैध है, और सभी प्लेटफार्मों से अनुरोध किया कि वे इस तरह की गतिविधियों को रोकें और हाई कोर्ट के आदेश का पालन करें.

सितंबर 20, 2024 को रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार हेल्थ का ग्राहक डेटा टेलीग्राम पर चैटबॉट्स के माध्यम से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध था. कंपनी ने अपने पहले बयान में कहा था कि कोई व्यापक डेटा समझौता नहीं हुआ और संवेदनशील ग्राहक डेटा सुरक्षित था. हालांकि, अब स्थिति चिंताजनक हो गई है क्योंकि हैकर ने डेटा बेचने की योजना बनाई है.

स्टार हेल्थ ने यह भी जानकारी दी कि एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और कंपनी सरकार और नियामक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. कंपनी ने इस साइबर हमले की सूचना भारतीय बीमा और साइबर सुरक्षा अधिकारियों को दी है और इस संबंध में एक आपराधिक शिकायत भी दर्ज करवाई है.

डेटा चोरी और हैकर का दावा
हाल ही में खबर सामने आई कि एक हैकर ने स्टार हेल्थ के 31 मिलियन से अधिक ग्राहकों का डेटा लीक करने का दावा किया है. इस डेटा में पैन कार्ड डिटेल्स, घर का पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी शामिल है. वेबसाइट, जिसे एक हैकर ने ‘xenZen’ के नाम से बनाई है, ने दावा किया है कि यह डेटा $150,000 (1.25 करोड़ रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है. हैकर ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे यह डेटा सीधे स्टार हेल्थ से प्राप्त हुआ है.

हिन्‍दुओं को बांटते हैं राहुल… इधर मोदी कहते रहे, चंद्रबाबू नायडू ने कास्ट सेंसस पर कांग्रेस को कर दिया सपोर्ट

0

हरियाणा में जीत से गदगद पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम जाब बीजेपी मुख्‍यालय पहुंचे तो उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि जातिगत जनगणना की बात करके कांग्रेस पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है. पीएम ने राहुल गांधी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री अपने इस बयान के बाद नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी एनडीए में ही अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं. तेलंगाना से एनडीए के साथी चंद्रबाबू नायडू इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ नहीं हैं. उन्‍होंने देश में जातिगत जनगणना कराए जाने का खुलकर सपोर्ट किया.

चंद्रबाबू नायडू ने इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि मैं जातिगत जनगणना का समर्थन करता हूं. यह एक भावना है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. आप जाति जनगणना करते हैं, आप आर्थिक विश्लेषण करते हैं और आप कौशल जनगणना करते हैं. आप इन सभी चीजों पर काम करते हैं ताकि आर्थिक असमानताओं को कम किया जा सके. गरीबी सबसे बड़ा मुद्दा है. भले ही आप कमज़ोर वर्ग से हों. अगर आपके पास पैसा है, तो समाज आपका सम्मान करेगा. अगर आप ऊंची जाति से हैं और आपके पास पैसा नहीं है, तो कोई भी आपका सम्मान नहीं करेगा. धन एक बड़ा संतुलन है. यहीं आपको संतुलन बनाना होगा.

बीजेपी को उठाना पड़ा नुकसान
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लंबे वक्‍त से जातिगत जनगणना का विरोध करती रही है. वो हिन्‍दुओं को जातियों के आधार में बांटने की पक्षधर नहीं है. बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी विपक्षी पार्टियों ने इस बात को मुद्दा बनाया था. बीजेपी को इसका नुकसान चुनाव के नतीजों में भुगतना भी पड़ा था. विपक्ष अनुसूचित जाति व जनजाति से जुड़े लोगों में यह धारणा बनाने में सफल रहा था कि अगर बीजेपी तीसरी बार सत्‍ता में आई तो वो उनके आरक्षण को ही खत्‍म कर देगी. बार-बार इसपर स्‍पष्‍टीकरण देने के बावजूद बीजेपी लोगों को अपनी बात नहीं समझा पाई.

31 प्रीडेटर ड्रोन, 2 न्यूक्लियर सबमरीन… भारत की सेना का नहीं होगा कोई मुकाबला, US से 80000 करोड़ की मेगा डील

0

सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा करने के मकसद से अमेरिका से 31 ‘प्रीडेटर लॉन्ग-एंड्योरेंस’ ड्रोन की खरीद और परमाणु ऊर्जा से चलनेवाले दो पनडुब्बियों के स्वदेशी निर्माण संबंधी सौदे को बुधवार को मंजूरी दे दी. मामले से अवगत अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों के मुताबिक, एमक्यू-9बी ‘हंटर किलर’ ड्रोन विदेशी सैन्य बिक्री माध्यम के तहत अमेरिकी की जनरल एटॉमिक्स से लगभग 3.1 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से खरीदे जाएंगे. उन्होंने बताया कि परमाणु ऊर्जा से संचालित दोनों पनडुब्बियों का निर्माण लगभग 40,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले सीसीएस ने दोनों प्रमुख खरीद परियोजनाओं को मंजूरी दी.

भारत के पास अपनी परमाणु सुरक्षा के हिस्से के रूप में तीन परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां (SSBNs) हैं, जो भूमि, वायु और समुद्र में दुश्मनों को कुचलने की ताकत रखती हैं. इन पनडुब्बियों में INS अरिहंत, INS अरिघाट और S4 शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, भारत ने 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन हासिल किए हैं, जिनमें से 15 भारतीय नौसेना के लिए और 8-8 भारतीय सेना और वायु सेना के लिए हैं.

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल होंगे

0

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे. टाटा ग्रुप को दुनिया भर में प्रसिद्धि दिलाने वाले रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया. 86 वर्ष की आयु में रतन टाटा ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. रतन टाटा के रूप में देश ने अपना अनमोल रतन खो दिया है. उनके जाने से देश में शोक की लहर दौड़ गई है. सबकी आंखें नम हैं. रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. महाराष्ट्र और झारखंड ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. उनके अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से अमित शाह शामिल होंगे. कुछ देर में उनके पार्थिव शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. फिलहाल, उनके घर पर दिग्गजों की भीड़ जुट रही है.

बताया गया कि रतन टाटा के पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा जाएगा. यहां पर आम से लेकर खास लोग रतन टाटा का अंतिम दर्शन कर सकते हैं और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा. रतन टाटा के अंतिम संस्कार में राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक शामिल सकते हैं. अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले दिग्गजों की लिस्ट आ गई है. तो चलिए जानते हैं कि उद्योग जगत से लेकर मनोरंजन जगत से कौन-कौन दिग्गज श्रद्धा सुमन अर्पित करने जाएंगे.

उद्योग जगत से कौन-कौन दिग्गज हो सकते हैं शामिल
1. मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज)
2. एन. आर. नारायण मूर्ति (इन्फोसिस)
3. कुमार मंगलम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप)
4. शक्तिकांत दास (आरबीआई गवर्नर)
5. किशोर दमानी
6. वेदांता ग्रुप
7. जिंदल ग्रुप
8. हर्ष गोयनका
9. गौतम अडानी
10. संघवी सन फार्मा
11. शिव नाडार
12. मित्तल
13. उदय कोटक
14. रेखा झुनझुनवाला
15. आनंद महिंद्रा और अनीश शाह
16. अजय पीरामल
17. फाल्गुनी नायर
18. राजन पाई
19. बाबा रामदेव

राजनेता में कौन-कौन?
1.अमित शाह (सरकार की ओर से)
2. (अभी नाम फाइनल नहीं)
3. राहुल गांधी (कांग्रेस पार्टी)
4. अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी)
5. राजनाथ सिंह (केंद्रीय मंत्री)
6. हिमंत बिस्वा सरमा
7. योगी आदित्यनाथ
8. मोहन यादव
9. भूपेंद्र पटेल
10. आनंदीबेन पटेल
11. पीयूष गोयल
12. कपिल सिब्बल
13. चिराग पासवान
14. एन चंद्रबाबू नायडू
15. एम के स्टालिन
16. डी के शिवकुमार
17. हेमंत सोरेन
18. नीतीश कुमार
19. विजय कुमार सिन्हा
20. अश्विनी वैष्णव
21. भूपेंद्र यादव
22. पवन कल्याण
23. एकनाथ शिंदे
24. देवेंद्र फडणवीस
25. अजीत पवार
26. गिरीश महाजन
27. मंगलप्रसाद लोढ़ा
28. उदय सामंत
29. संभाजीराजे देसाई
30. प्रफुल्ल पटेल
31. तटकरे
32. छगन भुजबल
33. शरद पवार
34. सुप्रिया सुले
35. ठाकरे परिवार
36. राज ठाकरे और बेटा
37. रामदास आठवले

फिल्मी सितारे और क्रिकेटर्स
1. अमिताभ बच्चन
2. शाहरुख खान
3. आमिर खान
4. रजनीकांत
5. जावेद
6. सलमान खान
7.सचिन तेंदुलकर
8. रोहित शर्मा

मुझे खुल्ली छूट दी गई थी, जाओ और जाकर…बांग्लादेश के गेंदबाजों की कुटाई करने के बाद बोले नितीश रेड्डी

0

भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की. दिल्ली में खेले गए इस मुकाबले में 21 साल के नितीश कुमार रेड्डी ने छक्कों की बरसात करते हुए 74 रन की पारी खेल डाली. बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने वाले उभरते हुए भारतीय ऑलराउंडर ने टीम को निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस देने का श्रेय दिया.

आंध्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश ने 34 गेंद में 74 रन की पारी खेलकर भारत को नौ विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बनाने में मदद की. बाद में उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 23 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसकी वजह से बांग्लादेश को 9 विकेट पर 135 रन ही बना सका और भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल की. नितीश ने मैच के बाद कहा, ‘‘भारत का प्रतिनिधित्व करके बहुत अच्छा लगता है. इस पल पर बहुत गर्व महसूस होता है. हर चीज के लिए आभारी हूं. मुझे कप्तान और कोच को श्रेय देना चाहिए. उन्होंने मुझे निडर क्रिकेट खेलने का लाइसेंस दिया.’’

नितीश को लिटन दास से शुरुआत में दो जीवनदान मिले लेकिन महमूदुल्लाह की नो बॉल की बदौलत फ्री हिट पर छक्का लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत में समय लिया लेकिन उस नो बॉल के बाद सब कुछ मेरे पक्ष में हो गया. भारतीय टीम के लिए खेलना बहुत अच्छा लगता है. मैं इसी तरह खेलना चाहता हूं. ऐसे अच्छे प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं.’’

भारत की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर 41 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि इससे उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को परखने में मदद मिली. सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं ऐसी स्थिति चाहता था, अपने बल्लेबाजों (पांच, छह, सात नंबर) को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था.’’

रिंकू सिंह (53) और नितीश के बीच चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन दोनों के लिए खुश हूं. उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था. संदेश साफ है- नेट्स और फ्रेंचाइजी में जो करते हैं, वही करें. बस जर्सी बदली है, बाकी सब वही है.’’

‘लेबनान को गाजा बना देंगे…’ नेतन्याहू की ईरान को खुली धमकी, अब क्या करेंगे खामेनेई

0

इजरायल और ईरान युद्ध में दोनों ओर से बमबारी जारी है. हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लेबनान से लेकर अन्य जगहों पर इजरायल ताबड़तोड़ बम बरसा रहा है. इजरायली सेना का कहना कि उसने लाल सागर क्षेत्र में इजरायल की ओर बढ़ रहे एक ड्रोन को रोका, जबकि ईरान समर्थित इराक में इस्लामिक प्रतिरोध ने एक बयान जारी कर ईलात पर हमले का दावा किया है. इजरायल रक्षा बलों का कहना है कि ड्रोन कभी भी इजरायली क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया था.

इसके अलावा इजरायली सेना द्वारा पश्चिमी तट पर छापे मारे जाने के दौरान भारी झड़प हुई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली सेना ने हाल के घंटों में कब्जे वाले पश्चिमी तट पर छापे मारे हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि यदि लेबनान के लोग हिजबुल्लाह को नहीं हटाएंगे तो उन्हें भी “गाजा जैसा विनाश और कष्ट देखना पड़ेगा”, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता करिन जीन-पियरे ने संवाददाताओं से कहा कि “हम ऐसा नहीं देखना चाहते हैं.”