Home Blog Page 907

भारत में पहला हार्ट ट्रांसप्‍लांट, इंदिरा गांधी के गोलियों से छलनी शरीर की सर्जरी करने वाले डॉ. वेणुगोपाल का निधन

0

भारत में पहला हृदय प्रत्‍यारोपण (Heart Transplant) कर इतिहास रचने वाले डॉ. पी वेणुगोपाल का निधन हो गया है. मंगलवार देर शाम इन्‍होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. डॉ. वेणुगोपाल का नाम इतनी उपलब्धियां दर्ज हैं कि उनकी गिनती करना मुश्किल हो जाए. ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एम्‍स नई दिल्‍ली के पूर्व निदेशक रह चुके डॉ. वेणुगोपाल ने एम्‍स में ही बतौर कार्डियोवैस्‍कुलर सर्जन रहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोलियों से छलनी हालत में भी सर्जरी की थी.

वेणुगोपाल ने 16 साल की उम्र में एम्‍स में बतौर एमबीबीएस छात्र के रूप में शुरुआत की थी. जहां वे एम्‍स के टॉपर रहे. इतना ही नहीं कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद उन्‍होंने साल 1994 में भारत में पहला पेसमेकर इम्‍प्‍लांटेशन और हार्ट ट्रांसप्‍लांट कर मेडिकल क्षेत्र की दुनिया में एतिहासिक योगदान दिया. इसके बाद उन्‍होंने एक के बाद एक 50 हजार से ज्‍यादा हार्ट सर्जरी कीं. उनकी सेवाओं को लेकर भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1998 में देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण देकर सम्मानित किया था.

निधन से पहले डॉ. वेणुगोपाल ने अपनी पत्‍नी प्रिया सरकार और बेटी के साथ मिलकर साल 2023 में इंदिरा गांधी के अलावा अन्‍य मरीजों के इलाज से जुड़े संस्मरणों पर आधारित किताब हर्टफेल्‍ट का विमोचन किया था.

डॉ. वेणुगोपाल के निधन पर न केवल केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा बल्कि फैकल्‍टी एसोसिएशन ऑफ एम्‍स, देशभर की आरडब्‍ल्‍यूए, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्‍टर्स एसोसिएशन आदि ने श्रद्धांजलि दी है.

अपनी बाईपास सर्जरी में भी कायम की मिसाल
दुनियाभर में नाम कमाने वाले डॉ. वेणुगोपाल को जब साल 2005 में हार्ट की बाईपास सर्जरी की जरूरत हुई तो उन्‍होंने विदेश में इलाज कराने के बजाय एम्‍स में ही अपने जूनियर डॉक्‍टर से सर्जरी कराई. उनका मानना था कि भारत में भी कुशल और विशेषज्ञ डॉक्‍टर हैं. इससे देश में इलाज और एम्‍स जैसे संस्‍थान पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा.

डॉक्टर और पीजी छात्र की वॉइस रिकॉर्डिंग में चौंकाने वाले खुलासे

0

डॉक्टर व पीजी के बीच बातचीत की वाइस रिकार्डिंग सामने आई है, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट पीजी को डांट भी रहे हैं और समझाईश भी दे रहे हैं।

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी के एचओडी द्वारा मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर (पीजी छात्र) से कथित गाली गलौज व कॉलर पकड़ने के बाद माहौल गरमा गया है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि पीजी छात्रों को हर तीन मिनट में मरीज के नोट्स लिखने हैं।
बता दें कि ऐसा कहना है पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट का। दरअसल मेडिसिन के जिस पीजी छात्र ने कार्डियोलॉजी के एचओडी पर गाली गलौज करने व कॉलर पकडऩे का आरोप लगाया है, उन्होंने गुपचुप तरीके से डॉक्टर की वाइस रिकॉर्डिंग भी कर ली थी।

Medical College: वाइस रिकॉर्डिंग में चौंकाने वाले खुलासे

वाइस रिकॉर्डिंग में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें कार्डियोलॉजिस्ट पीजी को डांट भी रहे हैं और समझाईश भी दे रहे हैं। डॉ. स्मित श्रीवास्तव यहां तक कह रहे हैं कि पीजी काम करने लायक है या नहीं, हैल्थ चेकअप कराओ। नहीं है तो डिग्री कैंसिल कराओ।

कहीं ब्रेन में ट्यूमर तो नहीं है। नोट्स नहीं लिख पाने पर पीजी छात्र डॉ. सार्थक पाटिल कह रहा है कि रात में सो गया था इसलिए नोट्स नहीं लिख पाया। इस पर डॉक्टर कह रहे हैं, लिख, अभी लिख।
जानकारों के अनुसार ऐसी खड़ी बोली व सीनियर डॉक्टर की डांट से कोई भी पीजी छात्र दहशत में आ जाएगा। घटना के ठीक बाद छात्र मौके पर बेहोश भी हो गया था। इसका उल्लेख डीन को लिखे पत्र में भी है और कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी पुष्टि भी की है। मेडिसिन विभाग में सेकंड ईयर के स्टूडेंट सार्थक की ड्यूटी कार्डियोलॉजी विभाग में 1 अक्टूबर को लगी थी।

हादसा रोकने का नया तरीका, मवेशियों के इस तरह से रंगे जाएंगे सींग, कलेक्टर ने दिया निर्देश

0

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कलेक्ट्रेट और तहसीलों में पुराने राजस्व रिकॉर्डस को कहीं दीमक चट कर रही है तो कहीं वे पुराने होने के कारण फट रहे हैं। ऐसे में सभी राजस्व अभिलेखों के पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्ट्रेट में प्रभारी सचिव ने ली बैठक

प्रशासन इसके लिए मवेशियों के सींग पर पेंट करेगा और उन्हें कॉलर बेल्ट पहनाएगा। कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में मंगलवार को विभागों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिले की प्रभारी सचिव आईएएस निहारिका बारीक ने कलेक्टर गौरव सिंह को निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने से लेकर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने कहा। प्रभारी सचिव ने कहा कि मूलभूत समस्या आने पर लोगों से फीडबैक लें और उनकी समस्याओं को त्वरित निराकरण कराएं। समय-समय पर राजस्व के लंबित प्रकरणों की मॉनीटरिंग कर उसका निपटारा करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिले में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी।

नशामुक्ति केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

प्रभारी सचिव बारीक ने बच्चों और युवाओं को नशे की लत से दूर करने और नशा मुक्ति केंद्र में 15 बिस्तरों की संया बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अवैध शराब और दुकानों में शराब की ओवररेटिंग बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ लोकेश पटेल, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल समेत जिले के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्य भी बनीं।

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 179 महतारी सदन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में होगा सहायक…

0

प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 179 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की और बैठने के लिए स्थान दिलाने की मांग की जाती रही। इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया।

महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको कामकाज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। 179 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिए जारी किया गया है।

5 वर्षों में सभी ग्राम पंचायतों में बनेगा महतारी सदन

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे।

हर जगह एक जैसा होगा सदन

कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाइन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत 29.20 लाख रुपए होगी। उक्त कार्य महतारी सदन योजना के बजट से 24.70 लाख तथा स्वच्छ भारत मिशन के बजट से 4.50 लाख के अभिसरण से किया जाएगा। इस प्रकार 179 महतारी सदन के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।

सामुदायिक शौचालय का भी होगा निर्माण

प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेङ्क्षस्टग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला

0

राज्य शासन ने फिर से आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें 8 अफसरों के विभागों में आंशिक फेरबदल किया है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अविनाश चंपावत को वर्तमान विभागों के प्रभार के साथ-साथ सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह अन्बलगन पी से सचिव धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग तथा सचिव सामान्य प्रशासन से हटाकर उन्हें सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा शेष प्रभार यथावत रहेगा।

इन आईएएस के विभाग में भी फेरबदल

टोपेश्वर वर्मा को सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर को सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष-राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केडी कुंजाम को वर्तमान प्रभार के साथ विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सहित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग एवं संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रमेश कुमार शर्मा को सिर्फ प्रबंध संचालक मार्कफेड का जिम्मा सौंपा गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को वर्तमान प्रभार के साथ प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

विनीत नंदनवार संचालक भू-अभिलेख के साथ संयुक्त सचिव जन शिकायत एवं निवारण विभाग का सौंपा गया है। डॉ. फरिहा आलम को वर्तमान प्रभार के साथ-साथ उप सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS Transfer

CM साय के इन प्रस्तावों पर जल्द मिलेगी मंजूरी, केंद्रीय मंत्री गोयल ने दिया आश्वासन

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। बैठक में राज्य के औद्योगिक कॉरिडोर, अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधाओं और कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

सीएम ने रायपुर, जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव में स्पेशल इकॉनामिक जोन (सेज) बनाने का प्रस्ताव भी रखा। केंद्रीय मंत्री ने सीएम के प्रस्तावों को मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। वहीं सेज के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन के साथ जल्द कार्यान्वयन की उम्मीद जताई।

बैठक में मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में आईटी सेवा स्पेशल इकॉनामिक जोन और राज्य के अन्य ग्रोथ हब्स में मल्टी-सेक्टर सेज स्थापित होना चाहिए। इसके लिए जांजगीर और राजनांदगांव में 400 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान में छत्तीसगढ़ से कच्चे माल का निर्यात अन्य राज्यों में हो रहा है, जिसे रोकने और राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। (CG Industrial corridor) बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक वाणिज्य सचिव रजत कुमार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सैन, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह भी मौजूद थीं।

सेज से यह होगा फायदा

सेज में कंपनियों को निर्यात पर कम या कोई टैक्स नहीं देना होता है, जिससे उनके उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है। कई तरह के कर लाभ और सरलीकृत नियम होते हैं, जो घरेलू और विदेशी निवेशकों को आकर्षित करते हैं। कंपनियों के स्थापित होने से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

छत्तीसगढ़ में महिला समूह से धोखाधड़ी : 8 बैंकों से 46 लाख का लिया लोन, फिर पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, महिलाओं ने कलेक्टर-एसपी से की शिकायत

0

जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं.

महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे.

लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 80 पुलिसकर्मियों का तबादला….

0

एसपी एसआर भगत ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवा दे रहे 80 पुलिसकर्मियों काे इधर से उधर किया गया है. इसमें एक सहायक उपनिरीक्षक, 17 प्रधान आरक्षक, 62 आरक्षक शामिल हैं.

स्थानांतरण-आदेश-08.10.24

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी: CGBSE ने मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 कर दी है। इस अवधि में, छात्र विशेष विलंब शुल्क ₹1540 प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं।

सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के बाद पोर्टल फिर से चालू नहीं किया जाएगा।

जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल पर 31 लाख का जुर्माना, इन अस्पतालों का पंजीयन किया गया निरस्त

0

छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 2 और डोण्डी लोहारा के एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की गई है।