Home Blog Page 915

नई दिल्ली से लौटे माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत

0

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के लगभग 55 नागरिकों को आमंत्रित किया गया, जो हाल ही में अपनी व्यथा और समस्याओं को व्यक्त करने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री साय मौसम खराब होने के कारण उड़ान बाधित होने से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री साय की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का स्वागत किया।

कौशल्या देवी साय ने नक्सल पीड़ितों को मुख्यमंत्री साय का संदेश देते हुए कहा कि आप सभी बस्तर के नागरिकों का साहस प्रशंसनीय है। आपके साहस, कठिन परिश्रम और प्रयासों के कारण ही बस्तर में शांति लौटी है। आपने माओवादी आतंक को अपनी आंखों से देखा, जिया और झेला है। आपने बड़े साहस के साथ इस त्रासदी का सामना किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दौरे पर हैं आपके बीच नहीं आ पाए। आपका मुख्यमंत्री निवास में स्वागत और अभिनंदन है। उन्होंने सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप एक बैग, ट्रैक सूट भेंट किया। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली यात्रा के अनुभव कैसे रहे, जिस पर सभी ने एक स्वर में कहा कि यह यात्रा बहुत अच्छी रही, और कई ग्रामीणों ने पहली बार हवाई जहाज में यात्रा का अनुभव भी साझा किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयास से बस्तर में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आपने दिल्ली जाकर बस्तर की व्यथा को केंद्र सरकार और पूरे देश के सामने रखा, जो आज तक किसी ने नहीं किया था। माओवादी हिंसा का दर्द अब पूरे देश ने जाना है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर से नक्सलवाद का समूल नाश करना है। श्री शर्मा ने यह भी कहा, आपने नक्सलियों की गोलियों और आईईडी के खतरे के बीच अपने साहस का परिचय दिया। बंदूक और हिंसा से विकास संभव नहीं है। अब समय आ गया है कि बस्तर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़े।

छत्तीसगढ़ में खुले शासकीय नौकरियों के द्वार

0

छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3,474 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को लेकर कमोबेश सभी विभाग प्रस्ताव बनाने से लेकर शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय की मंशानुरूप विभागों में भर्ती की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय लगातार छत्तीसगढ़ में युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार में नए अवसर प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर ही कैबिनेट ने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय भर्तियों में युवाओं के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ भी युवाओं को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी वित्त विभाग ने दी है। इसी तरह गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 806 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती का रास्ता खुल गया है।

विश्व विजय सिंह तोमर युवा आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त

0

राज्य शासन द्वारा विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग में 32 अभियंताओं के तबादले

0

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने 32 अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में कार्यपालन अभियंता से लेकर सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं।

लोक निर्माण विभाग के राजनांदगांव कार्यपालन अभियंता निलंबित

0

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा राजनांदगांव के कार्यपालन अभियंता ए.के. चौहान को निलंबित कर दिया गया है। राजनांदगांव में विगत 2 सितम्बर को आयोजित उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

तमनार तथा बगीचा में खुलेगी अपेक्स बैंक की नवीन शाखा

0

अपेक्स बैंक की दो नवीन शाखा तमनार और बगीचा में जल्द खुलेंगी। यह जानकारी आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ( अपेक्स बैंक) की 25 वी वार्षिक आमसभा की बैठक में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी कुलदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन शाखाओं को प्रारंभ करने के लिए रिजर्व बैंक की अनुमति मिल चुकी है।

अपेक्स बैंक की वार्षिक आमसभा में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने बैंक की वित्तीय पत्रक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 218.13 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 640.48 करोड़, ऋण एवं अमानत राशि 8440.88 करोड़, स्वयं की निधियाँ 429.27 करोड़ रूपये है। अपेक्स बैंक ने 36.32 करोड़ रूपये का लाभार्जन किया है। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की वर्ष 2000 में मात्र 3 शाखाए थी जो अब बढकर 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक से अपेक्स बैंक की तमनार तथा बगीचा मे नवीन शाखा खोलने की अनुमति मिल गई है।
आमसभा मे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव प्रतिनिधि शशिकांत द्विवेदी, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल, अपर पंजीयक हितेश दोषी, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे, महाप्रबंधक युगल वर्मा, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी सहित विभिन्न जिलों से आए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नागरिक सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि, कर्मचारी सहकारी साख समितियों के प्रतिनिधि और बैंक के अंशधारी प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा

0

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव राज्य के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 26 सितम्बर को मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा नगर निगमों के आयुक्तों और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे अगले दिन 27 सितम्बर को रायपुर के नवीन विश्राम भवन में सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री साव दो दिनों तक चलने वाली समीक्षा बैठक के दौरान नगरीय निकायों में आय-व्यय की स्थिति, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

रोजगार सृजन के ठोस प्रयासों से छत्तीसगढ़ सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री साय

0

छत्तीसगढ़ के देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा है कि आज हमने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (NSSO) द्वारा किया गया है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। खासतौर पर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित किया है। जिसके कारण हमारा छत्तीसगढ़ अब बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ चुका है, जो कम बेरोजगारी दर के मामले में राज्य की बड़ी सफलता को दर्शाता है। निश्चित ही यह प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ को सेरीकल्चर के क्षेत्र में मिला बेस्ट एचिवर पुरस्कार

0

छत्तीसगढ़ के किसानों को रेशम पालन के क्षेत्र में एक और बड़ा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बैंगलूरु में केन्द्रीय रेशम बोर्ड के 75वें स्थापना दिवस 20 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में टसर कृमिपालक एवं टसर धागाकारक गतिविधि के लिए छत्तीसगढ़ को बेस्ट एचिवर पुरस्कार से नवाजा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और रेशम पालक किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ग्राम-सिवनी के श्री संतोष कुमार देवांगन को धागाकारक के रूप में नामांकित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) द्वारा ’’प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन’’ में भाग लेने के लिए राज्य की ओर से प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन में भेजा गया था। श्री संतोष कुमार देवांगन को धागाकरण विधा के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलूरू द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा जिला-सारंगढ, बिलाईगढ़ के ग्राम-बार के रहने वाले टसर कृमिपालक के रूप में श्री गणेश राम सिदार को पुरुस्कृत किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए प्रथम प्रकाशन की अधिसूचना जारी

0

छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना 23 फरवरी 1999 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए. छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) की धारा 129 ख (1) के प्रावधानों के अधीन राजस्व जिला दंतेवाड़ा के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा सारणी के आधार पर दर्शाये गये गाँव या गाँवों के समूह के लिए जिसकी जनसंख्या सारणी के उल्लेखित नाम से उक्त अधिनियम के प्रयोजनों के लिए ग्राम के रूप में विनिर्दिष्ट किया जाना प्रस्तावित एवं प्रकाशित किया गया है, इसके अंतर्गत इस स्थापित ग्राम में अधिनियम की धारा 8 (क) के अनुसार ग्राम पंचायत का गठन किया जायेगा। इस प्रकार गठित ग्राम पंचायतों को अधिनियम की अंतर्गत वर्णित अधिनियम के प्रयोजनों के लिए आवश्यक अन्य समस्त शक्तियां प्राप्त होंगी। जो कोई प्रभावित व्यक्ति इस अधिसूचना के संबंध में अपने पक्ष समर्थन या सुझाव के लिए दावे आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह इस अधिसूचना के प्रकाशन दिवस से सात दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में अपना दावा आपत्ति या सुझाव लिखित में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। नियत अंतिम तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त दावे आपत्तियों पर सुनवाई आगामी तिथि में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की जाएगी, जिस पर कलेक्टर द्वारा अंतिम विनिश्चय किया जायेगा।

जिले में इन ग्राम पंचायतों में दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले इन ग्राम पंचायत जिसमें पांडेवार, गोंदपाल, झिरका, कामालूर, बासनपुर, कुंदेली, फूलनार, मुस्केल, तुड़पारास, डेगलरास, पाढ़ापुर, पीना बचेली तथा बेनपाल, गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जोड़ातराई, हारला, हीरानार 01, हीरानार 02, बड़े पनेड़ा 01,बड़े पनेड़ा 02,कारली 01,कारली 02,हारम 01,हारम 02, पाहूरनार, बड़े करका, बड़े सुरोखी, सियानार, कटुलनार, माड़पाल, कासोली 02, बुदपदर, जपोड़ी, कुआंकोंडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माहराहाऊरनार, दोरीरास, पेंटा, लेण्ड्रा, समलवार, मड़कामीरास, नहाड़ी, कोकाड़ी, मुलेर, कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगमपाल, छोटे तोंगपाल, छोटेलखापाल, एड़पाल, डोड़पाल, दुधिरास, परचेली, नडेनार, बड़े गादम, छोटे गादम, प्रतापगिरी, कोरीरास, छोटे बेड़मा, धनीकरका, बुरदीकरका, नड़ीयापदर, टेटम, कोडरीपाल, नयानार एवं दुवालीकरका के लिए अधिसूचना जारी किया गया है।