Home Blog Page 916

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

0

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल आवर्धन योजनाओं से नगरीय निकायों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल आवर्धन हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर वित्त विभाग ने बलौदाबाजार जिले के भटगांव के लिए 14 करोड़ 66 लाख रुपए, सारंगढ़ के लिए 47 करोड़ 46 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा के लिए 17 करोड़ 86 लाख रुपए और सारागांव के लिए तीन करोड़ 61 लाख रुपए, कांकेर जिले के चारामा के लिए 19 करोड़ 75 लाख रुपए, कोरबा जिले के कटघोरा के लिए 24 करोड़ 63 लाख रुपए तथा बीजापुर के लिए चार करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

जल आवर्धन योजनाओं से जलापूर्ति संरचना मजबूत होने से जल की गुणवत्ता और वितरण में सुधार होने के साथ ही जल संकट को कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी बेहतर होगा। ये नई जल आवर्धन योजनाएं जल संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगी। साथ ही स्थानीय विकास और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योगा चैम्पियन आदित्य राजे सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आदित्य को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और इस उपलब्धि की सराहना की। आदित्य ने इस खास मौके पर मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को आदित्य ने पर्यावरण, योग, खेल, समाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में किये जा रहे रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदित्य को इतनी कम उम्र में इन उपलब्धियों पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आदित्य के पिता अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इण्डिया में पर्यावरण और योग के क्षेत्र में मैरीलैंड स्टेट युनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि आदित्य महज 5 वर्ष की उम्र से पर्यावरण, योग और जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। आदित्य आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाणित योग स्वयं सेवक भी हैं। वे अपने कोडिंग कौशल के माध्यम से पर्यावरण संबंधित एप पर भी काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी बधाई

0

मुख्यमंत्री साय ने सभी फार्मासिस्टों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। वे दवाओं को उपलब्ध कराने, विभिन्न रोगों से निपटने के लिए नई दवाओं के विकास में योगदान देने के साथ दवाओं के कड़े गुणवत्ता नियंत्रण को भी सुनिश्चित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर साल 25 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय फ़ार्मास्युटिकल फ़ेडरेशन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका को उजागर करना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उनके योगदान को बढ़ावा देना है। यह फार्मासिस्टों के अथक समर्पण और विशेषज्ञता को याद करने का दिन है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

0

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में लोगों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का अभाव की शिकायत की जिसमें कलेक्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन पर अवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम सुखबेड़ा के निवासियों ने प्राथमिक शाला में शिक्षकों की मांग, ग्राम फुलझर के ग्रामीणों ने पुलिया एवं रोड़ की मांग, ग्राम कोदाबेड़ा के ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टे की मांग सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर ग्रामीणजनों से आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

लावारिस, लादावा वाहनों के नियमानुसार नीलामी हेतु कलेक्टर द्वारा समिति गठित

0

कलेक्टर सरगुजा द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा से प्राप्त पत्र के आधार पर पुलिस थाना सीतापुर, थाना गांधीनगर, थाना अम्बिकापुर, थाना लुंड्रा, थाना बतौली, थाना धौरपुर, थाना कमलेश्वरपुर, थाना दरिमा, थाना लखनपुर एवं थाना उदयपुर में कुल 671 लावारिस, लादावा वाहन के नियमानुसार नीलामी हेतु समिति गठित की गई है। गठित समिति के सदस्यों द्वारा सत्यापन किया जाकर निर्धारित मूल्य के आधार पर नीलामी की कार्यवाही की जानी है। इस समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर सरगुजा अम्बिकापुर, कार्यालय अभियंता, लो.नि.वि. (वि.यां.) संभाग अम्बिकापुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अम्बिकापुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहर, अम्बिकापुर, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर एवं रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र अम्बिकापुर शामिल होंगे और लावारिस, लादावा वाहनों के नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पंजीयन प्रारंभ

0

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत् शासकीय, अशासकीय, आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी एवं प्राचार्या, संस्था प्रमुखों को वर्ष 2024-25 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पंजयीन, स्वीकृति की प्रारंभ तिथि एवं अंतिम तिथि की सूचना प्राप्त हो सके।

शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के आवेदन, पंजीयन एवं स्वीकृति की कार्यवाही वेबसाइट
http://postmatric-scholarship.cg.nic.in
पर ऑनलाइन प्रारंभ किया गया है।

निर्धारित तिथि अनुसार राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) 09 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 16 सितम्बर से 14 नवम्बर 2024 तक एवं सैंक्शन आर्डर लॉक करने 16 सितम्बर 2024 से 21 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृति नहीं किए जाएंगे। ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो संस्था प्रमुख स्वतः ही जिम्मेदार होंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल

0

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 24 सितम्बर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे 24 सितम्बर को सवेरे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में जशपुर जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

0

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है। ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जशपुर जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है।

ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) के हितग्राही श्रीमती करमी बाई का है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से हैं। ये जनजाति ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान : मुख्यमंत्री साय

0

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति के कार्य में स्वयं सेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए।

मुख्यमंत्री साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य इकाई को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए 13 लाख रूपए की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रूपए किया जा रहा है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेवा कार्याें में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा स्वयंसेवियों, कार्यक्रम अधिकारियों और संस्थाओं को सम्मानित किया तथा एनएसएस की पत्रिका समर्पण का विमोचन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सौवीं जयंती पर हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. कलाम को याद करते हुए कहा कि वे अक्सर कहते थे कि अपने लिये मत जियो, ऐसे जियो कि आने वाली पीढ़ी को तुम पर गर्व हो। आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व तभी करेगी जब आप अपने रचनात्मक योगदान से समाज को कुछ देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माताओं ने जो मशाल हमें सौंपी है, उसे हमें आगे ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ में आयोजित परेड में हमारे राज्य की राष्ट्रीय सेवा योजना की आठ छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। यह परेड नारी शक्ति को समर्पित थी और हमारी छात्राओं ने इसमें हिस्सा लेकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए बड़े काम कर रही है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जा रही है। युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। नये जमाने के ट्रेड्स से उन्हें परिचित कराया जा रहा है। युवा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स का कौशल सीख सकते हैं। युवाओं को प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है। विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में भर्ती निकल रही है। उद्यम के क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवाओं को उद्योग जगत में अवसर प्रदान करने इंटर्नशिप योजना आरंभ की गई है। इसमें देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को काम सीखने का मौका मिलेगा और इसके लिए भत्ता भी मिलेगा। आप सभी इसका भी समुचित प्रचार-प्रसार करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 ऊर्जावान युवा मिल जाएं तो मैं देश की दशा और दिशा बदल सकता हूँ। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना से एक लाख छह हजार स्वयंसेवक जुड़े हैं। इस विशाल संख्या और आप लोगों के उत्साह और ऊर्जा को देखकर मैं पूरी तरह आश्वस्त हूँ कि हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से प्रदेश में 7 से 8 लाख युवा वालेंटियर तैयार किए गए हैं, वर्तमान में एनएसएस के एक लाख से अधिक वालेंटियर हैं, जो रचनात्मक कार्याें में योगदान दे रहे हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम को संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए एनएसएस से जुड़े विद्यार्थी, अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कलेक्टर अग्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का किया अवलोकन

0

‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिले 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर गरियाबंद में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक डेम, हेल्थ एंड क्लीननेश, बॉटल गार्डन, गीला कचरा, सूखा कचरा, वाटर जलचक्र सायकल, बीजों का अंकुरण, हेल्थ हाईजिन, सेव ट्रीस, वेस्ट मेनेजमेंट, कचरा प्रबंधन सहित अन्य मॉडल के माध्यम से बच्चों ने कचरा प्रबंधन एवं निपटान के तरीके प्रदर्शित किये। इसी तरह स्वच्छता पर आधारित रंगोली, चित्रकला, भाषण, कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर  अग्रवाल ने अनुपयोगी वस्तुओं से दैनिक जीवन में उपयोगी चीजे बनाने के प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनाए आर्ट प्रदर्शनी देखकर उन्हें लगातार वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हुए नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मॉडल चित्रकला, रंगोली, भाषण, कविता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  रीता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी  ए.के. सारस्वत, प्राचार्य  अल्का दानी, डीएमसी के.एस नायक, एलडीएम मो. हाफिज, सीईओ जावेद जाफरी, सीएमओ  संध्या वर्मा, स्वच्छ भारत के मिशन समन्वयक परवेज हनफी, सांसद प्रतिनिधि श्री परस देवांगन,  धनराज विश्वकर्मा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य  केसर निर्मलकर सहित शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। स्वच्छता के लिए स्वयं जागरूक रहकर अपने घर के समान ही आसपास में साफ सफाई रखना चाहिए ये हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज शहरों एवं गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही जिला स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। इसके लिए हमे अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों, शिक्षकों, महिलाओं एवं नागरिकों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शिक्षकों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों सहित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने साफ सफाई एवं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।