Home Blog Page 917

कलेक्टर अग्रवाल ने 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया

0

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वर्चुअली विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में संचालित प्रधानमंत्री  कौशल योजनांतर्गत सहायक नाई-सैलून सर्विसेस के 34 लाभार्थियों तथा ट्रेडिशनल बास्केट मेकर के 26 लाभार्थियों कुल 60 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार आईटीआई गरियाबंद में प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक के नोडल अधिकारी श्री मो. मोफिज, आईटीआई की प्राचार्य आशा वर्मा, योजना की अग्रणी बैंक प्रतिनिधि बैंक ऑफ बड़ौदा गरियाबंद के बैंक मैनेजर श्री हरीश सिन्हा, बैंक मैनेजर यूनियन बैंक गरियाबंद श्री रजनीश सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

0

आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों में भर्ती के लिए 29 सितम्बर 2024 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र गरियाबंद जिले के आधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड एवं ईसर्विसेस डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड कर दिये गये है। साईट में भर्ती सेक्शन में जाकर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नम्बर एवं जन्म तिथि डालना होगा। परीक्षार्थियों को डाक से माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा। किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र या परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो मोबाईल नम्बर +91-7974717129 या +91-6260451694 पर कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

कांकेर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

0

विदेश मंत्रालय एवं भारतीय डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छत्त्तीसगढ़ राज्य के आठवें डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कांकेर जिले के उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा सांसद  भोजराज नाग ने आज जिला कार्यालय परिसर में बस्तर संभाग के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ के बाद पासपोर्ट बनाने पहुंचे कोण्डागांव जिले के केशकाल निवासी श्री सैयद शाकिर अली को प्रोसेस फाईल प्रदाय किया। सांसद श्री नाग ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। पासपोर्ट कार्यालय खुलने से नागरिकों को भी देश-विदेश जाने का मौका मिलेगा और उन्नति के द्वार खुलेंगे। इस कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने कहा कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र के खुलने से क्षेत्रवासियों को राजधानी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और पैसे की भी बचत होगी।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. के.जे. श्रीनिवास (भारतीय विदेश सेवा) ने कहा कि कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आज के वैश्विक दौर में विदेश जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और इसके लिए पासपोर्ट आवश्यक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पासपोर्ट की बढ़ती मांग के कारण भारत सरकार द्वारा डाक विभाग के सहयोग से पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज कांकेर में खोला गया। उन्होंने कांकेर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। विदेश मंत्रालय के ओएसडी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य है कि देश के दूर दराज क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र के माध्यम से पासपोर्ट सेवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र के खुलने से अधिक से अधिक लोगों का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लाभ कांकेर जिले के अलावा कोण्डागांव, नारायणपुर, धमतरी और बालोद जिलवासियों को मिलेगा। इस केन्द्र से नजीबा फातिमा, अब्दुल घानी, मरियम फातिमा, रूकैया फातिमा को भी प्रोसेस फाईल वितरित किया गया।

मनेन्द्रगढ़ में 14 करोड़ 91 लाख रूपए के विकास कार्यों की मिली मंजूरी

0

मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल के प्रयासों से शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर में महाविद्यालय भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 14 करोड़ 91 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिल जाने से शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ -चिरिमिरी-भरतपुर में महाविद्यालय भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो सकेगा, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस योजना से न केवल शैक्षणिक वातावरण में सुधार होगा, बल्कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे वे अपने शैक्षणिक जीवन में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता का आधार है: राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह

0

छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली प्रेक्षकों की ब्रीफिंग में कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता का आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए आज विशेष ब्रीफिंग का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य नामावली में संभावित त्रुटियों को दूर करना और सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करना है ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से आयोजित हो सके। आयुक्त श्री अजय सिंह ने निर्धारित समय सीमा में मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटि पूर्ण बनाने की निर्देश दिए।

आयुक्त अजय सिंह ने सभी प्रेक्षकों से कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों में ई आर ओ तथा ए ई आर ओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का समय पर निरीक्षण करते रहें और यदि आपको आवंटित जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी चरण में जिले में नियमों, निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है तो इसकी सूचना संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी तथा आयोग को तत्काल प्रदान कर समाधान प्राप्त करें।

आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि जिला स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर राज्य निर्वाचन आयोग से संपर्क कर समाधान लिया जा सकता है।आयोग द्वारा जारी निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया का शत प्रतिशत पालन करें तथा किसी भी प्रकार की वाद विवाद की स्थिति निर्मित ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दी गई जिम्मेदारी का गंभीरता पूर्वक पालन करें। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग की उपसचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे

0

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज सुबह रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री साव ने बताया की अमेरिका के अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई (Artificial Intelligence) के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों का अध्ययन किया। श्री साव ने अमेरिका में निर्माण स्थलों और ग्रीन-फील्ड रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने अपनी यात्रा को काफी लाभदायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों में जिन तकनीकों का इस्तेमाल हो सकता है, उन्हें यहां जरूर लागू करेंगे।

साव अपने अध्ययन प्रवास के दौरान शिकागो में आयोजित भारतीय स्वदेशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान सभी शहरों में भारतीयों और खासकर छत्तीसगढ़ के लोगों से बड़ी संख्या में मुलाकात और बात हुई। छत्तीसगढ़ के बहुत से लोग वहां रह रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री साव ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों,

विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन संकल्पित

0

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से साकार हुआ रतियो कोरवा और बरसाती कमार का पक्के घर का सपना

रायपुर, 20 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के रहवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होने लगा है।

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पीएम जनमन योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के सभी विशेष पिछड़ी जनजातीय इलाकों में बुनियादी विकास एवं निर्माण के कार्य तेजी से कराये जा रहे है। राज्य में पीएम जनमन योजना को शुरू हुए अभी एक साल का भी अरसा पूरा नहीं हुआ है, फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता के चलते इसके सार्थक परिणाम दिखाई देने लगे है।

महासमुंद जिले के ग्राम मरौद निवासी श्री बरसाती कमार मजदूरी का काम करते है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। परंतु, उनकी किस्मत तब बदली जब उन्हें प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना के तहत पक्का घर मिल गया। उन्होंने बताया कच्चे घर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर बारिश में उनके घर में पानी भर जाता था, जिससे घर में रखा सामान खराब हो जाता था। उन्हें हर साल मकान की मरम्मत में बहुत पैसे खर्च करने पड़ते थे। उनके लिए मजदूरी करके अपने और अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनवाना सपना ही था। जब ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें बताया गया कि उनका नाम प्रधानमंत्री जन-मन योजना की आवास चयन सूची में आ गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस योजना के तहत उन्हें तीन किस्तों में धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई और काम के आधार पर उन्हें कुशल मजदूरी का भुगतान भी किया गया। इससे उन्होंने अपने पक्के घर का निर्माण पूरा किया और अब वे उसी घर में रहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना ने उनके सपनों को साकार किया है और अब वह निश्चिंत होकर अपने घर में जीवन बिता रहे हैं।

प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना के तहत मिले पक्के घर के लिए श्रीमती रातियो कोरवा और श्री बरसाती कमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते है।

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से 26 सितम्बर तक मिनी स्टेडियम में

0

महासमुंद के मिनी स्टेडियम में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासुपर एवं सरगुजा जोन से कुल 360 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें से प्रत्येक जोन से 72 खिलाड़ी एवं 5 जोन से कुल 100 कोच व मैनेजर रहेंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष आयोजन समिति श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण पर है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें अलग-अलग जोन के लिए आवास व्यवस्था एवं मार्च पास्ट की जोन प्रभारी नियुक्त किए गए है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे मिनी स्टेडियम में होगा। जबकि समापन कार्यक्रम 26 सितम्बर को होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, यातायात व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ज्यूरी मेम्बर प्रतिदिन सायंकाल आयोजन की समीक्षा करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 03 खेल शामिल किए गए है। जिसमें कबड्डी में 19 वर्ष बालक/बालिका, खो-खो में 14 वर्ष बालक/बालिका एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका कुल 180-180 बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

0

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

कैबिनेट की बैठक (पीडीएफ)

विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने कड़ी मेहनत करें – राज्यपाल रमेन डेका

0

विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने के लिए उत्साह के साथ और कड़ी मेहनत करें ताकि यह देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हो सके। राज्यपाल रमेन डेका ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस समारोह में उक्त बातें कहीं।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक अदभुत और सुंदर राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी शिक्षित है साथ ही 44 प्रतिशत भूमि वनाच्छादित है, राज्य की ये तीनों विशेषताएं उन्हें प्रभावित करती हैं। उन्होंने असम और छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत और संस्कृति में समानता बताई।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी। श्री नेल्सन मंडेला 26 वर्ष जेल में बिताने के बाद द. अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे इसलिए यह दृष्टिकोण रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत में जन्म लिया है। भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था अत्यंत समृद्ध थी। लार्ड मेकाले द्वारा अंग्रेजी शासन के दबाव में नई शिक्षा व्यवस्था लाई गई। राज्यपाल ने कहा कि मातृ भाषा में शिक्षा ग्रहण करने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए भाषा को लेकर कोई हीन भावना न रखें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में रिसर्च और नवाचार को लेकर उनकी ऊंची अपेक्षाएं है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा संस्थानों में महिला, शिक्षकों एवं छात्राओं को अनुकूल माहौल मिलना चाहिए। कुलपति समय-समय पर अपने संस्थानों के शिक्षकों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लें। विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाने। श्री डेका ने कहा कि वे हर 3 माह में विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने रायपुर को एजुकेशन हब बनाने की दिशा मे कार्य करने कहा।
समारोह में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। यहां पढ़े हुए विद्यार्थी बड़े-बड़े पदों पर काम कर रहे है। उन्होंने पुराने विद्यार्थी का एलुमिनी आयोजित करने का सुझाव दिया जिससे विश्वविद्यालय को भी फायदा होगा।
समारोह के मुख्य अभ्यागत नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय शिलांग (मेघालय) के कुलपति प्रोफेसर पी. एस.शुक्ला ने दोनों विश्वविद्यालय के समन्वय से नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना पर प्रकाश डाला।
समारोह में स्वागत उद्बोधन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने दिया। समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान, विश्वविद्यालय के इनोवेशन, इनक्युबेशन सेंटर द्वारा आयोजित आइडियाथॉन 2024 के विजेता छात्र-छा़त्राओं को पुरस्कार, विभिन्न विभागों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र तथा विश्वविद्यालय के सेवा निवृत अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और शिलांग विश्वविद्यालय के बीच टीचर एवं स्टुडेंट एक्सचेंज प्रोगाम व ट्राइबल बेस्ड स्टडीज के लिए एमओयू किया गया।
आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेंद्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेम्बर, प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।