Home Blog Page 925

जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा

0

15 सितंबर 2024 को व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सभी 19 केन्द्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में 11 सितंबर 2024 को प्रशिक्षण देकर आवश्यक परीक्षा सामग्री प्रदान की गयी। जिला नोडल डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मौसम का ध्यान रखते हुए परीक्षा में कोई त्रुटि किये बिना एवं पूरी दक्षता से कार्य करने हेतु तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वनाँचल के 19 केन्द्रों में कुल 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों को बिना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में फोटो प्रिंट नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में जाना होगा। परीक्षा समय 12:00 बजे से 2:15 तक है। 12:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केन्द्र में आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा एवं आपात स्थिति को छोड़कर परीक्षा समाप्ति तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों का पूर्व से ही निरीक्षण कर लें तथा परीक्षा के दिन मौसम को देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 02 घंटे पूर्व पहुंचे ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।
विगत दिनो भारी वर्षा के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बालोद-दल्ली राजहरा से मानपुर का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
इस बार परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसलिए जिले में व्यापम के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। परीक्षार्थी +91-8319066934 या +91-9755122337 इन नम्बरों पर संपर्क कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में व्यापम के जिला समन्वयक श्री पुरुषोत्तम लाल साहू, मास्टर ट्रेनर श्री सईद कुरैशी तथा श्री भूपेंद्र मिश्रा ने व्यापम के दिशानिर्देशों को अक्षरश: पालन करने तथा सभी आवश्यक सावधानी रखते हुए परीक्षा कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

जिले के 19 केन्द्रों में होगी छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा

0

15 सितंबर 2024 को व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सभी 19 केन्द्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में 11 सितंबर 2024 को प्रशिक्षण देकर आवश्यक परीक्षा सामग्री प्रदान की गयी। जिला नोडल डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मौसम का ध्यान रखते हुए परीक्षा में कोई त्रुटि किये बिना एवं पूरी दक्षता से कार्य करने हेतु तथा परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वनाँचल के 19 केन्द्रों में कुल 5502 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में परीक्षार्थियों को बिना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में फोटो प्रिंट नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थियों को दो रंगीन पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में जाना होगा। परीक्षा समय 12:00 बजे से 2:15 तक है। 12:15 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को केन्द्र में आधा घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा एवं आपात स्थिति को छोड़कर परीक्षा समाप्ति तक कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्रों का पूर्व से ही निरीक्षण कर लें तथा परीक्षा के दिन मौसम को देखते हुए परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 02 घंटे पूर्व पहुंचे ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।
विगत दिनो भारी वर्षा के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बालोद-दल्ली राजहरा से मानपुर का मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षार्थियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
इस बार परीक्षार्थियों को असुविधा न हो इसलिए जिले में व्यापम के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। परीक्षार्थी +91-8319066934 या +91-9755122337 इन नम्बरों पर संपर्क कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में व्यापम के जिला समन्वयक पुरुषोत्तम लाल साहू, मास्टर ट्रेनर कुरैशी तथा भूपेंद्र मिश्रा ने व्यापम के दिशानिर्देशों को अक्षरश: पालन करने तथा सभी आवश्यक सावधानी रखते हुए परीक्षा कार्य को गंभीरता पूर्वक संपादित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

बी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी : 18 सितम्बर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

0

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर ने आज सत्र 2024-26 के लिए बी.एड. (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसे महाविद्यालय के वेबसाईट
www.cteraipur.org
एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के वेबसाइट
scert.cg.gov.in
में अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी उक्त वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं।

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के 11 से 18 सितम्बर 2024 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर के कक्ष क्र. 07 में प्रवेश प्रभारी से 11 से 18 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु सूचना जारी

0

आदिवासी विकास विभाग से जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय अर्धशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों हेतु शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही
http:/postmatric-scholarship.cg.nic.in/
वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है, इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव और स्वीकृति ’’लॉक’’ करने के लिए विभागाध्यक्ष कार्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण 9 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। ’’ड्राफ्ट प्रपोजल’’ 16 सितम्बर से 14 नवम्बर तक तथा ’’सेक्शन ऑर्डर’’ 16 सितम्बर से 21 नवम्बर तक ’’लॉक’’ किये जाएगें।

निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नही किये जायेंगे। और ड्राफ्ट प्रपोजल एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था मुख्य स्वतः जिम्मेदार होंगे। ऑनलाईन राज्य पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए मैट्रिक छात्रवृत्ति, कक्षा 12वी से उच्चतर के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती

0

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर सैनिकों के 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 200 पदों में से बिलासपुर जिले के लिए 75 पद तथा मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के लिए 25-25 पद शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल-लेटर जारी कर दिया गया है। दक्षता परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी-सी सर्टिफिकेट, हैवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, संभाग स्तरीय या उच्च स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।

बिलासपुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आज भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने भर्ती मैदान के समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट्स के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान, चलित शौचालय, भर्ती मैदान एवं उसके आसपास कानून-व्यवस्था तथा यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा और जिला पंचायत के सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना

0

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे। वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।

मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री साय के यहां उनके निवास कार्यालय में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले करमा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव नकुल चंद्रवंशी, टूकेश कंवर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के जेपरा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।

आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति 14 सितंबर तक आमंत्रित

0

कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बकावंड अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के 08 पद की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिसका प्रावधिक मूल्याकंन पत्रक जारी किया गया है। उक्त पत्रक में दावा-आपत्ति 14 सितम्बर 2024 तक इस कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।

एमसीबी जिले में छात्रावास अधीक्षक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

0

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा छात्रावास अधीक्षक (THS24) की परीक्षा 15 सितम्बर 2024 को दोपहर 12:00 बजे से 02:15 बजे तक 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर लगभग एक घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है, ताकि उनके मूल पहचान पत्र से पहचान की जा सके और उन्हें परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से परिचित हो जाएं। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए मूल फोटो पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, या फोटोयुक्त अंकसूची अनिवार्य है। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केन्द्र में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।

नगरीय प्रशासन विभाग में 147 अभियंताओं के तबादले

0

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 147 अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में तीन अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी स्थानांतरित अभियंताओं को सात दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने को कहा है।

क्रमांक-2398/कमलेश

नगरीय प्रशासन विभाग में 147 अभियंताओं के तबादले : –

पीडीएफ – 01

पीडीएफ – 02

पीडीएफ – 03