Home Blog Page 927

बिजली विभाग ने 24 घंटे के भीतर चेंज किया टांसफार्मर

0

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय इस वक्त लोगों की उम्मीदों का किरण बना हुआ है,यहां लगातार समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने से जिलेवासियों में सकारात्मक माहौल निर्मित है इसी का कारण है कि लोग खुलकर सीएम कैंप कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं और उसका त्वरित निराकरण भी हो रहा है।

ज्ञात हो कि कुनकुरी विकासखंड के पंचायत के आश्रित ग्राम चिटकवाईन गंझूटोली में बारिश के साथ आकाशीय बिजली के प्रभाव में आकर ट्रांसफार्मर खराब हो गया।जिससे यहां बिजली की समस्या निर्मित हो गई,देखते ही देखते उक्त समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने सीएम कैंप कार्यालय के निज सहायक को व्हाट्सअप के माध्यम से जानकारी दिया,सीएम कैंप कार्यालय के द्वारा उक्त मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल बिजली समस्या दूर करने बिजली विभाग को निर्देशित किया,बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाई की यहां का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।जिसके उपरांत यहां का ट्रांसफार्मर बदला गया। मात्र 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर के बदले जाने और बिजली की समस्या दूर होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ आई।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुवे सीएम कैंप कार्यालय के कार्यों की सराहना की है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर आजादी के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली

0

आजादी के लंबे इंतजार के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य बगीचा ब्लॉक ग्राम पंचायत सूलेसा के महुआपनी में आखिरकार वह दिन आने वाला है, जब अंधेरे को चीरते हुए बिजली की रोशनी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील पहल की वजह से पीएम जनमन योजना के तहत इस गांव में बिजली पहुंचाने कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। बिजली पहुंचने वाली है यह खबर मिलते ही गांव में उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर बगीचा ब्लॉक के ग्रामपंचायत सूलेसा के महुआपनी में 100 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के परिवार निवासरत हैं। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों के बीच बसा है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली नहीं होने की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था। कैंप कार्यालय ने उनके मर्म को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की। आखिरकार यहां पीएम जनमन योजना से बिजली पहुंचने वाली है।

पीढ़ियों से जंगलों के घने साये में जीवन गुजारने वाले कोरवा जनजाति के गांव में पहली बार बिजली की चमक दस्तक देगी जो की यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। यहां के लोग दुनिया से बेहतर तरीके से रूबरू हो पाएंगे। तकनीक की समझ बढ़ेगी जो इनके जीवन में आसानी लाएगी। खबर मिलते ही उत्साहित गांव के बताया की बिजली पहुंचने वाली है यह खबर हमारे लिए एक बड़ा उत्सव की तरह है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य शासन की व्यक्तिमूलक योजनाओं का सभी पात्र लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

0

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना के तहत वहां के निवासियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा की। श्री जैन ने नक्सल प्रभावित जिले मोहला-मानपुर-चौकी, गरियाबंद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य सरकार की चयनित योजनाओं के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में लोगों की सभी बुनियादी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का डॉटा रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सुविधा प्रदान करने वाले सभी विभागीय सचिवों के पास कार्ययोजना एवं दी जा रही सुविधाओं की सभी जिलों में प्रत्येक घर की अद्यतन जानकारी होना चाहिए। मुख्य सचिव ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को योजना क्षेत्र के गांवों में सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड पर चावल, गुड़, चीनी, चना इत्यादि सामग्री अनिवार्य रूप से मिले, इसकी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर संभागायुक्त को नियद नेल्ला नार योजना की सतत निगरानी करने को कहा।

मुख्य सचिव ने बैठक में सामूहिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, 500 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान सम्मान निधि, कृषि उपकरण, सिंचाई सोलर पंप और किसानों के खेतों में बोरवेल की सुविधा के बारे में कलेक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने हाई मास्ट लाइट स्थापना, उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, निःशुल्क सामग्री, पेयजल, नल से जल, जल जीवन मिशन, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेल सामग्री, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, बारहमासी सड़कों की सुविधा, पीएम किसान सम्मान निधि तथा आयुष्मान कार्ड सहित मोबाइल कनेक्टिविटी और बैंक एटीएम सुविधा की भी जानकारी ली। उन्होंने योजनांतर्गत आने वाले गांवों में आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूल भवनों की स्थिति और लघु वनोपज की खरीदी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

जैन ने बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल टॉवर के कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने एमओआरटी वार्षिक योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की चयनित व्यक्तिमूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों को विभिन्न योजनाओं में सेचुरेशन करने और स्किल डेवलपमेंट के संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने नए सुरक्षा कैंप क्षेत्रों में भी वहां के निवासियों के लिए योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का सेचुरेशन कर लाभार्थियों का सर्वे कर शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा।

मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में गृह एवं जेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्रीमोहम्मद कैसर अब्दुलहक, बस्तर के संभागायुक्त डोमन सिंह तथा बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी. सहित कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोण्डागांव, गरियाबंद, मोहला-मानपुर-चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

चक्रधर समारोह-2024 : अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

0

रायगढ़ 07 सितम्बर से चक्रधर समारोह के अंतर्गत कला संस्कृति पर आधरित कार्यक्रमों के आयोजन साथ-साथ खेल से खेल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। चक्रधर समारोह में कुश्ती के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे, जब कि कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। 11 एवं 12 सितम्बर को अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जब कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 एवं 15 सितम्बर को होगा।

अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलवानों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी एकेडमी एवं अखाड़ा के संचालकों ने अपने श्रेष्ठ महिला एवं पुरूष पहलवानों को भेजने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतर्राष्ट्रीय रेफरी श्री अजीत मानदीपक चाहर, श्री जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी सुश्री प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी।

अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के पहलवान अपना दॉव-पेच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश मेरठ से सर्वश्री विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली से सर्वश्री अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से 110 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश से सर्वश्री लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर, 50 से 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ दुर्ग से लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलोग्राम वर्ग में भिलाई छत्तीसगढ़ से सर्वश्री विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशू यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे, 50 से 80 किलोग्राम वर्ग में धमतरी छत्तीसगढ़ से कुनाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लोकेश्वर निषाद एवं कु.मोनिका भोय शामिल है। इसी तरह 55 से 76 किलोग्राम वर्ग में महिला पहलवानों में शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा शामिल है।
महिला एवं पुरूष पहलवानों के चार वजन वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ का सहयोग मिल रहा है।

कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर-

चक्रधर समारोह-2024 के अवसर पर महिला रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल है। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल है। इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर कं. लि. एवं जिंदल पावर तमनार कं. लि. शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

0

मुख्यमंत्री साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले और वह आगे बढ़े, इसको लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा के नित नए संस्थान प्रारंभ किए जा रहे है। रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी हमारे इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। हमने राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं केन्द्र सरकार के समन्वित प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए यह गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ का रायपुर देश का इकलौता शहर है जहां एनआईटी, एम्स, आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एचएनएलयू, मेडिकल कॉलेज, आईआईएम, जैसे महत्वपूर्ण संस्थान है।

गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता का प्रतीक माने जाने वाले प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2024-25 अंतर्गत रायगढ़ जिले में की गई है। यह विद्यालय गढ़उमरिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज के भवन में संचालित होने जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर की गई काउंसलिंग पश्चात कुल 96 विद्यार्थियों में 49 बालक एवं 47 बालिकाओं को प्रवेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर आजादी के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य महुआपनी गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली

0

जशपुरनगर 07 सितंबर 2024/ आजादी के लंबे इंतजार के बाद विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बाहुल्य बगीचा ब्लॉक ग्राम पंचायत सूलेसा के महुआपनी में आखिरकार वह दिन आने वाला है, जब अंधेरे को चीरते हुए बिजली की रोशनी पहुंचेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील पहल की वजह से पीएम जनमन योजना के तहत इस गांव में बिजली पहुंचाने कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। बिजली पहुंचने वाली है यह खबर मिलते ही गांव में उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर बगीचा ब्लॉक के ग्रामपंचायत सूलेसा के महुआपनी में 100 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के परिवार निवासरत हैं। यह इलाका पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों के बीच बसा है। ग्रामीणों ने गांव में बिजली नहीं होने की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिया था। कैंप कार्यालय ने उनके मर्म को समझते हुए त्वरित कार्यवाही की। आखिरकार यहां पीएम जनमन योजना से बिजली पहुंचने वाली है।
पीढ़ियों से जंगलों के घने साये में जीवन गुजारने वाले कोरवा जनजाति के गांव में पहली बार बिजली की चमक दस्तक देगी जो की यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। यहां के लोग दुनिया से बेहतर तरीके से रूबरू हो पाएंगे। तकनीक की समझ बढ़ेगी जो इनके जीवन में आसानी लाएगी। खबर मिलते ही उत्साहित गांव के आलु राम,भदई राम, खुलु पैकरा, और रामबिसाल यादव ने बताया की बिजली पहुंचने वाली है यह खबर हमारे लिए एक बड़ा उत्सव की तरह है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बस्तर के आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हो उपलब्ध – स्वास्थ्य मंत्री

0

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बस्तर के आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। इस हेतु शासन हर आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने को तत्पर है। उन्होंने नवीन सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल के निर्माण कार्य को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु दस करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के काउन्सिल हॉल में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित थी। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की हेल्प डेस्क में हॉस्पिटालिटी मैनेजमेंट से संबंधित व्यक्तियों को रखे, अस्पताल की सुरक्षा में पूर्व सैनिक के नेतृत्व सिक्योरिटी की व्यवस्था हो, सीसीटीवी की व्यवस्था, आपातकाल के लिए हर कमरा में अलार्म की व्यवस्था, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।

स्वशासी समिति की बैठक में मानव संसाधन स्वीकृत सेटअप के आधार पर रिक्त पद, आवश्यक जांच-उपकरणों की कमी, एएमसी- सीएमसी हेतु आवश्यक अतिरिक्त बजट, नवीन सुपरस्पेशियल्टी अस्पताल डिमरापाल में मानव संसाधन की भर्ती एवं आवश्यक संसाधन बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के पश्चात् हॉस्टल की क्षमता में वृद्धि करने, लेक्चर थियेटर, स्टॉफ क्वार्टर्स की आवश्यकता, बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटान, युटिलिटी सेण्टर, कैन्टिन के निर्माण, छात्र-छात्राओं हेतु व्यायाम शाला, स्वशासी मद के आय-व्यय पर चर्चा किया गया। इसके अलावा चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय डिमरापाल जगदलपुर के अंतर्गत आवश्यक संसाधनों के विषय पर भी चर्चा किया गया।निरीक्षण के दौरान सांसद महेश कश्यप,विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, एसीएस मनोज पिंगुआ, एनएचएम मिशन संचालक जगदीश सोनकर, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हाउपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

0

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजमार्ग और खनिज तथा दूरसंचार से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं के लिए संबंध में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण, वृक्षों की कटाई और वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश संबंधित जिलें के कलेक्टर को दिए।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर-कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर-उरगा मार्ग, रायपुर-दुर्ग फोर लाइन सहित अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी तरह से रायपुर-विशाखापट्नम-भारतमाला परियोजना सहित अन्य सड़कों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गेबरा पेंड्रा रोड, न्यू रेल परियोजना, तलाईपल्ली कोल परियोजना के कार्यों के सहित अन्य परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और उन्होंने कहा कि कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण कराने सुनिश्चित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत सहित बीएसएनएल, रेल्वे, एनटीपीसी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग (एनएच) और कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद सहित अन्य जिलें के कलेक्टर शामिल हुए।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों के विस्थापन हेतु तिथि में संशोधन

0

इन्द्रावती टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के अंतर्गत 76 ग्राम आते है जिसमें से प्रथम चरण में 21 ग्रामों को चयन किया गया है। उक्त 21 ग्रामों के स्वेच्छापूर्वक विस्थापित चाहने वाले परिवारों को शासन के विस्थापन योजना का लाभ पहुंचाने एवं बाघ प्रबंधन की संरक्षण व संवर्धन हेतु ग्रामवार सर्वे करने एवं ग्रामवासी को आवेदन प्रस्तुत करने हेतु तिथि 23 अगस्त 2024 तय किया गया था तथा तिथि को संशोधित कर 01 सितम्बर 2025 तक किया गया है। उक्त तिथि 01 सितम्बर 2025 तक व्यस्क व्यक्ति जिसका आयु 18 वर्ष पूर्ण हो निर्धारण करने हेतु तय किया गया है। उक्त ग्राम में रहने वाले ग्रामवासी अपने स्वेच्छानुसार विस्थापन नहीं होते हैं तो शासन को किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होगी।

टॉपर छात्रों को मुख्यमंत्री से मुलाकात, दिल्ली दर्शन और मिलेगा लैपटॉप

0

गत वर्ष के विधानसभा क्षेत्र के टॉपर छात्रों को 2 स्कूटी प्रदान करने के बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 1 नहीं अनेक नई घोषणा की है। 10वीं और 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप, हवाई यात्रा कर दिल्ली भ्रमण के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुलाक़ात के अलावा छात्र व छात्रा के प्रतिनिधित्व वाले स्कूल को 11 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है। विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि ऐसी घोषणाओं से छात्रों के बीच अव्वल आने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे वो मन लगाकर पढ़ाई करते है। शिक्षक दिवस के मौके पर विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विधायक रेणुका सिंह द्वारा किए गए वायदे के अनुरूप 10वीं व 12वीं कक्षा के टॉपर छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी गई। गौरतलब है कि विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं के शुरुआत के दौरान यह घोषणा की थी कि 10वीं व 12वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में टॉपर आने वाले छात्र छात्राओं को स्कूटी या बाइक प्रदान की जाएगी। मई में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए जिसमे दो छात्राओं न पूरे विधानसभा क्षेत्र में टॉप किया। 12वीं में विज्ञान संकाय से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर सिर्फ भरतपुर सोनहत विधानसभा में ही नहीं अविभाजित कोरिया जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा शिफा बी ने 96.50 प्रतिशत अंक लाकर भरतपुर सोनहत विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति-
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतपुर ब्लाक के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंच का संचालन सच्चिदानन्द साहू ने किया। व आभार प्रदर्शन बीईओ इस्माइल खान ने किया शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भरतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण राठिया, विधायक प्रतिनिधि नीलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा, गुड्डू मिश्रा, नीलिमा चतुर्वेदी, रजनीश मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, अजय जगवानी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंदवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला समेत गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे।
इन सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

श्रीमती रेणुका सिहं ने भैया बहादुर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र दुबे, सुरेंद्र सिंह, मंगलेश्वर प्रसाद मिश्र, जयप्रकाश वर्मा, शिवकुमार शर्मा, मनमोहन शर्मा, श्यामलाल, राम सिंह, शिवशंकर राम, माधव सिंह, मान सिंह, रूपनारायण सिंह तथा प्रमोद सिंह सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया।