Home Blog Page 929

राज्यपाल रमेन डेका से कोसा निर्माता ने सौजन्य भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में चांपा के कोसा वस्त्र निर्माता श्री चंद्रशेखर देवांगन ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ के कोसा उद्योग और ककून से कोसा धागा करण की प्रक्रिया के साथ ही कोसा वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया एवं मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी और राज्यपाल को कोसा से निर्मित शाल भेंट किया।

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

0

मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, महापौर यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव, संरक्षक अधिवक्ता संघ एसके सिन्हा एवं प्रतिनिधि भारतीय विधिज्ञ परिषद शैलेन्द्र दुबे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर का जिला अधिवक्ता संघ प्रदेश के अधिवक्तओं का सबसे पुराना संगठन है। फिलहाल साढ़े 3 हजार विद्वान अधिवक्ता इस संघ से जुड़े है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इनके सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और न्यायविद इस संगठन ने पैदा किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के समक्ष कई समस्याएं मौजूद हैं। लेकिन उन्होंने इनकी परवाह किये बिना लोगों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। गरीबी-अमीरी का भेदभाव किये बिना सभी को समभाव से न्याय दिलाने में जिला अधिवक्ता संघ ने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर राजस्व मण्डल एवं स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तीजा एवं गणेश चतुर्थी महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां से निकले विधिवेत्ता और राजनेताओं ने बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 बरसों में न्यायालयों में सुविधाओं का तीव्र गति से विकास हुआ है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित न्यायाधीश गण, अधिवक्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व सांसदों ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू और महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री दूरस्थ अंचल के स्वास्थ्य शिक्षा पर दे रहे हैं जोर

0

मुख्यमंत्री साय ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य टीम को विशेष ध्यान देकर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की चिरायु दल स्कूलों का अवलोकन करके कटे-फटे तालू, वाले बच्चे, दिल में छेद वाले बच्चे और अन्य गंभीर बिमारी से प्रभावित बच्चों का चिन्हांकन करके ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के चिरायु दल द्वारा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत बीमारी से प्रभावित बच्चों को सुविधानुसार निःशुल्क दवाइयाँ और उच्च स्तरीय ईलाज की सुविधा दी जा रही है। विगत दिवस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित चिरायु टीम पत्थलगांव द्वारा शासकीय प्री मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावास लुडेग के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 21 बच्चे का इलाज किया गया। इनमें 06 आँख संबंधित बीमारी, 11 बच्चे त्वचा संबंधित बीमारी, 2 बच्चे पेट दर्द एवं 2 अन्य बीमारी के पाए गए। चिरायु दल द्वारा सभी बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। चिरायु टीम ने बच्चों को मच्छरदानी लगाकर सोने, साफ-सफाई में ध्यान देने, हमेशा पानी उबालकर ही पीने तथा बरसात के दिनों में होने वाले मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समझाइश दी गई।

वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित होगी

0

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वन रक्षक पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को आयोजित की जायेगी। व्यापंम के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय शारीरिक दक्षता परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम बेबसाइट के लिंक में जाकर पंजीयन करना आवश्यक होगा तथा परीक्षा जिला का चयन करना अनिवार्य होगा।
व्यापंम पंजीयन नंबर व परीक्षा जिला के चयन के आधार पर ही लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को प्रवेश जारी किया जायेगा, जिस अभ्यर्थी द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया जायेगा उन्हें कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जायेगा व जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी के स्वयं की होगी तथा इस संबंध में कोई पत्रचार स्वीकार नहीं होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जमा किए गए ऑनलाईन आवेदन पत्र में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन किए जाने की अनुमति नही होगी। व्यापंम वेबसाइट पर पंजीयन व परीक्षा जिला चयन की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2024 रविवार रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। व्यापम की वेबसाइट पर 16 सितम्बर को प्रवेश पत्र जारी कर दी जायेगी। परीक्षा के लिए रायपुर व बिलासपुर में केन्द्र बनाये गए हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट
https://vyapam.cgstate.gov.in
पर अवलोकन किया जा सकता है।

शिक्षा के साथ ही खेलकूद से निखरती है प्रतिभा – प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी

0

जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्या भारती मध्य क्षेत्रीय जूडो, कुरास, ताईक्वाडो एवं कराते खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने सभी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों से कहा कि आप अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण चरण में है। जीवन की इस चरण के महत्व को समझकर इसका उपयोग सही दिशा में करें। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में समय का सही उपयोग करने से मनोवांछित सफलता अवश्य हासिल कर सकते हैं।
प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा कि आने वाले वर्षों में आप अपने व्यक्तित्व संस्कार एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद से प्रतिभा निखरती है तथा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अभी से लक्ष्य निर्धारित करने, लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता विकसित करने की बात कही। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति बनाकर लगातार लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयासरत रहने कहा। मंत्री श्री चौधरी ने अपने जीवन के अनुभव विद्यार्थियों से साझा भी किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों एवं आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम उपरांत प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और एसपी ने सभी विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक गुलाब सिंह चंदेल, इंजी. रवि पाण्डेय, कमल देवांगन, प्रदीप नामदेव, सलीम मेमन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूल के प्राचार्य, अध्यापक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

प्रदेश के किसानों को मिला 6438 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण

0

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 6438 करोड़ रूपए का अल्पकालीन ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरण किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 6 हजार 392 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए हैं। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को प्रारंभिक और खेती-किसानी की जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 52 करोड़ रूपए की लागत से बने कबीरधाम जिले के सिल्हाटी में विद्युत उपकेन्द्र का करेंगे उद्धाटन

0

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार 03 सितंबर को 52 करोड़ रूपए की लागत से बने कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड अंतर्गत सिल्हाटी (बैजलपुर) में 132/33 केव्हीए का विद्युत उपकेन्द्र का उद्धाटन करेंगे। सिल्हाटी (बैजलपुर) 132 केव्हीए का विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के साथ 132 केव्ही लाईन विस्तार का कार्य किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के किसानों सहित ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

0

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

परम्परागत ग्रामीण परिवेश में सजा मुख्यमंत्री निवास

तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री निवास में तिहार मनाने को लेकर उत्साहित हैं महिलाएं

मुख्यमंत्री साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में माता-बहनों को देंगे तीजा का उपहार

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

महिलाएं लेंगी बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए शपथ

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है

0

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं

इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हैं। संगीतमय प्रस्तुति में महिलाएं थिरक रही हैं

मुख्यमंत्री निवास में पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज दोहरी खुशी की बात है, तीजा पोरा तिहार तो दूसरी ओर महतारी वंदन की राशि के अंतरण को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रही है