Home Blog Page 930

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त श्री इंदर सिंह उबोवेजा (सेवानिवृत्त जस्टिस) ने सौजन्य मुलाकात कर आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने निवास में किया गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन

0

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का श्री गणेश पोला पर्व की पूर्व संध्या पर पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई।

परीक्षा आयोजन की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक श्री इरन्ना सपारे एवं प्रांत परीक्षा प्रमुख श्री सुबोध राठी ने बताया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर गीता जयंती के दिन पूरे प्रांत में एक साथ होगी। पूरे प्रदेश में 5 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षाओं में हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति प्रेम भाव जागृत करना है। साथ ही वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व समझाना है। आज एक बहुत बड़ी पीढ़ी गाय से विमुख है जिसके कारण कहीं ना कहीं समाज गोपालन से विमुख हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप गाय सड़कों पर है। गायों के सड़कों पर आने से रोज सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं घट रही है, जिसमें न सिर्फ गोवंश अपितु इंसानों की भी लगातार मौत हो रही है। गायों का स्थान किसान का घर है न की सड़क। गाय सिर्फ किसान के घर ही सुरक्षित रह सकती है।

उन्होंने बताया कि गाय के सभी विषयों को लेकर आने वाले 5 महीने व्यापक जन जागरण अभियान संस्था के द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान में परीक्षा के साथ साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी, सेमिनार, व्याख्यान, गौ सेवा संगम सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के घर घर संपर्क कर गौमाता का महत्व समाज को बताया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश जनों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जुड़कर सहयोग करने का आग्रह भी किया है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश के आए हुए गौसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका से विधायक सेन ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में वैशाली नगर भिलाई के विधायक रिकेश सेन ने सौजन्य मुलाकात कर 03 सितम्बर 2024 को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का आमंत्रण भी दिया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रमुख लोकायुक्त ने की भेंट

0

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रमुख लोकायुक्त छत्तीसगढ़ लोक आयोग (सेवानिवृत्त जस्टिस) इंदर सिंह उबोवेजा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी।

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में किया जाएगा एक-एक हजार रूपए का अंतरण

0

मुख्यमंत्री साय के निवास में कल सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनूज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी को चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित

0

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी से आज यहां रायपुर के उनके निवास/ कार्यालय में रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समारोह के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर श्री गोयल ने समारोह की सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय सोमवार को दुर्ग में आयोजित पोला उत्सव में होंगे शामिल

0

मुख्यमंत्री साय कल सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल और विधायक श्री किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित पूर्व विधायक लालचन्द बाफना व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा और महेश शर्मा विशेष रूप से शामिल होंगे।

शास्त्री नवयुवक मंडल मंडियापार दुर्ग, छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन

0

अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी कोण्डागांव ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य भर्ती के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव में आकर अपना नामांकन कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. +91-95840-20279 पर संपर्क किया जा सकता है।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने निर्देश

0

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज सरायपाली विकासखंड के दूरस्थ एवं ओड़िशा प्रान्त से लगे ग्राम बलौदा में आयोजित किया गया। शिविर में बलौदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या मे ग्रामीण पहुंचे।उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में कुल 343 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 222. आवेदन पर मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शिविर मे स्थानीय विधायक श्रीमती चातुरी नन्द, कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नन्द ने कहा कि कहा कि यहां ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए दूरस्थ अंचल मे शिविर आयोजित किया गया है। ग्रामीण इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं। यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी आवेदनो का निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बलौदा में आज जिले का पहला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में आमजनो द्वारा शिकायत और मांग संबंधी अनेक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग संबंधी आवेदन क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं। संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा शिविर में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण जनपद पंचायत व तहसील स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन मे आवेदक अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें ताकि उन्हें निराकरण कि स्थिति से अवगत कराया जा सके।

शिविर को श्री प्रदीप साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अब पुनः जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनना प्रारम्भ कर दिया है. सभी ग्रामीण इसका लाभ उठाये।
इस दौरान क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, सदस्य गीता भोई, सरपंच कमलेश्वरी दीवान, प्रदीप साहू, विजय प्रधान, शारदा तिवारी, भवानी शंकर तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीइओ एस. आलोक, एसडीएम श्री रविराज ठाकुर, जनपद सीईओ श्री नारायण बंजारा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर

स्टॉल का किया निरीक्षण

शिविर में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों, शिकायतों के संबंध में लिखित आवेदन एवं मौखिक के माध्यम से कलेक्टर को समस्याओं के बारे में बताया। कलेक्टर श्री लंगेह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियो को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिए गए समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त करने कहा।इस अवसर पर शिविर में कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने अतिथियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

नन्हे शिशुओं को कराया गया अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं को दी गई सुपोषण टोकरी –

महिला एवं बाल विकास द्वारा शिविर में विभागीय योजनाओं के तहत 03 नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन एवं 07 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया। महिलाओं को सुपोषण टोकरी भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इसके आलावा निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण, आधार कार्ड, श्रम पंजीयन, के लिए स्टॉल लगाया गया था।

शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण –

शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही शासकीय योजनाओं के संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण भी किया गया।

राशन जल्द ही मिलेगा

जंगलबेडा के ग्रामीणों ने नियमित राशन नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री लंगेह ने खाद्य अधिकारी को तत्काल समस्या के निराकरण कर निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को हर माह राशन मिलना सुनिश्चित हो।
इसी तरह दिव्यांग बालिका बबिता भोई का अब आधार कार्ड बनेगा. उनकी मां ने कलेक्टर को बताया कि फिंगर प्रिंट के कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है।कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

73 वर्षीय सुमित्रा बाई अब सुन सकेगी

शिविर मे ग्राम कटंगपाली की 73 वर्षीय सुमित्रा बारीक पहुंची,जहाँ उन्होंने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई. कलेक्टर ने मंच से उतर कर उनकी समस्या सुनी. उन्होंने राशन की मात्रा बढ़ाने आग्रह किया. जब कलेक्टर को महसूस हुआ की उन्हें सुनने मे दिक्क़त है तो तत्काल समाज कल्याण विभाग को श्रवण यँत्र प्रदान करने का निर्देश दिया और मौके पर ही विधायक श्रीमती चातुरी नंद एवं कलेक्टर श्री लंगेह ने श्रवण यँत्र प्रदान किया।

योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो क्रियान्वयन : उद्योग मंत्री देवांगन

0

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुंगेली जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी कार्यालयीन काम-काज के साथ फील्ड पर भी जाकर निचले अमलों के कार्याे की समीक्षा करें। आप लोग अच्छा काम करेंगे तो शासन-प्रशासन के लिए जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा और जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि विकास के साथ सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, उसका लाभ पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिले। अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करें।
प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्टॉफ की समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने और लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। बिजली की समस्या होने पर युद्धस्तर पर सुधार की कार्यवाही करें। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के लिए कहा। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि जनहित के कार्याे को प्राथमिकता के साथ किया जाए। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, लखपति दीदी का गठन, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, आरटीई सरस्वती सायकल योजना, पीएम उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार, वन आदि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई और लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।