Home Blog Page 931

फ्लैगशिप योजनाओं का आमजनों को मिले शत-प्रतिशत लाभ: राज्यपाल रमेन डेका

0

राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले के अधिकारियों से विकास एवं अन्य गतिविधियों पर बैठक लेकर उनसे सामान्य परिचर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का आमजन मानस को शत-प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, परंपरागत एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, टी.बी उन्मूलन आदि विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

राज्यपाल श्री डेका ने कृषि विभाग के अधिकारी से परंपरागत कृषि एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, फसल बीमा आदि विषयों पर की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर जिले के प्रगतिशील किसानों को चिन्हांकित कर उन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करें ताकि बीमा योजना का शत प्रतिशत लाभ उन्हें मिल सके।
राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करने एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने कहा। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस के संबंध में भी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि ड्रग्स पेडलिंग के कारण युवा काफी प्रभावित हो रहा है इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करें तथा नशे की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें।
राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कहीं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सहकारी गतिविधि बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि अंचल में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाते हुए मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा बेहतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में बिलासपुर जिला प्रशासन के अधिकारी, एनसीसी के कमाण्ड अधिकारी एवं सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला – बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।

गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।

28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।

मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्रवाई में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्णा महेश पंडा, आदिकांत प्रधान, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, रविन्द्र गुप्ता, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू शामिल थे।

पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।

कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH – 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS – 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।

कलेक्टर ने किया 10, 12 वी कक्षाओं के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम के संबंध में समीक्षा

0

जिले में 29 अगस्त को संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभा कक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समस्त प्राचार्यो की समीक्षा बैठक रखी गई थी। इस समीक्षा बैठक में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12 वीं के वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम के संबंध में समीक्षा की गई। 27 विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा एवं 11 विद्यालय के परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत रहे उन विद्यालयों के प्राचार्यों से निराशाजनक परीक्षा परिणाम का कारण जानते हुए विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधारने एवं अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के संबंध में सुझाव व जानकारी दी गई। बैठक में हाई,हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों द्वारा विद्यालय की कई समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी एवं जिले के हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहें।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रषिक्षण हेतु आवेदन अब 10 सितंबर तक

0

भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के लिए 16 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितम्बर 2024 तक कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण अंतर्गत अभ्यार्थियों को 1.6 किमी दौड, बीम, पुल अफ, 9 फीट गड़ढा कुदना एवं बैलेंसिंग बीम में चलना इत्यादि प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन 10 सितम्बर 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरिया (कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 62) में जमा कर सकते है।

ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

0

मुख्यमंत्री साय के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडाँड़ में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।

उद्योग मंत्री देवांगन 31 अगस्त को मुंगेली में जिला अधिकारियों की लेंगे बैठक

0

प्रदेश के वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार 31 अगस्त को मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री देवांगन 31 अगस्त को 11 बजे रायपुर से मुंगेली जिला के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। एक बजे विश्राम भवन मुंगेली आगमन जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात श्री देवांगन 4.30 बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण : मुख्यमंत्री

0

छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इन जिलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ’मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना’ के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए विशेष अभियान चलाने कहा है।
मुख्यमंत्री साय ने राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों को भी कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को भी तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत के ब्याज दर पर दी जा रही ऋण सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के संचालन के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। योजना में ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा रूपये 4 लाख निर्धारित है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत तकनीकी शिक्षा एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छात्रों को, जिनके परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख से कम है, उनको मोेरेटोरियम अवधि के पश्चात ऋण किश्तों के नियमित भुगतान की स्थिति में केवल एक प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा। शेष ब्याज की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा सीधे संबंधित बैंक को किया जायेगा।
राज्य के माओवादी आतंक प्रभावित जिले बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जशपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सुकमा, कोण्डागांव एवं बलरामपुर जिले के छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित शर्ताें में छात्र को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित तथा सक्षम प्राधिकारी (यथा एआईसीटीई, यूजीसी) मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम प्रवेशित हो। अधिकतम पारिवारिक आय रूपये 2 लाख होनी चाहिए, जो कि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।
योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा रूपये 4 लाख है। ब्याज अनुदान का लाभ लेने के लिए नियमित रूप से ऋण किश्तों का भुगतान अनिवार्य है। ड्राप ऑउट एवं निष्कासित छात्र इस योजना के लाभार्थी नहीं बने रहेंगे किन्तु चिकित्सीय कारणों से एक वर्ष की अधिकतम सीमा तक अध्ययन में रूकावट होने की दशा में पात्रता बनी रहेगी।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा लाभ
योजना के अंतर्गत बीई/बीटेक, एमई, एम टेक, डी आर्क, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एमसीए, एम.बी.ए, डीई, बी.पी.एड, एमपीएड, पी.जी.डी.सी.ए., बी.एच.एम.एस., बी.ए.एम.एस, बी.एन.वाई.एस, बी.एन.एस., बी.यू.एम.एस, वी.एफ.एस.सी., बी.टेक डेयरी, बी.एग्री, बी.डी.एस, एमडीएस, एमबीबीएस, बीव्हीएससी, बीएससी नर्सिंग बेसिक तथा पोस्ट बेसिक, बी. फार्मा, एम फार्मा, डी फार्मा, डिप्लोमा इन मॉर्डन आफिस मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाइन, डिप्लोमा इस कास्टयूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग, बीएड, डीएड, एमएड, के पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए योजना का लाभ लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-2331331 सम्पर्क तथा वेबसाइट
cgdteraipur.cgstate.gov.in
पर अवलोकन किया जा सकता है।

अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजनांतर्गत 20 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

0

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में छोटे-छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता करने हेतु निगम की बैंक प्रवर्तित योजना अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी बैंक प्रवर्तित योजना में ऋण प्रदान करेन हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आवेदक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनताति वर्ग का हो, आवेदन की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष की होनी चाहिए, वार्षिक आय शहरी क्षेत्र हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 05 हजार रूपए आये पटवारी द्वारा सत्यापित और जाति-निवास तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित, आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न व्यवसायों कपड़ा दुकान, किराना दुकान, बर्तन दुकान, होटल व्यवसाय, गैरेज, मुर्गी पालन, चिकन सेंटर, फैंसी स्टोर स्टेशनरी, सेलून-ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री रिपेरिंग, बेकरी व्यवसाय आदि में प्राप्त आवेदनों को तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जाएगा। बैंक को स्वीकृत ऋण के विरूद्ध प्रत्येक हितग्राही हेतु अनुदान 10 हजार रुपए जो भी कम हो दिया जाएगा। योजनाओं के लिए आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्र. एफ-21,22,23 में 20 सितम्बर तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करने सहित भरे गए आवेदन जमा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय के बेहतर सुशासन के तहत् शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य

0

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश और यशस्वी जशपुर के मार्गदर्शन में जिले में कार्य कर रहे ओपन लिंक फाउंडेशन, विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय विजेता होने पर प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया है।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती रत्ना गुरु प्राथमिक शाला जामटोली, सीमा गुप्ता माध्यमिक शाला चराईडांड है। जुलाई माह में शिक्षकों ने अपने कार्यों और नवाचारी गतिविधियों को विनोबा एप में अपलोड किया था। विनोबा एप में अपलोड की गई गतिविधियों के विश्लेषण पश्चात उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को चयनित किया गया था। विनोबा एप की टीम जिले में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एफ एल एन, जवाहर नवोदय परीक्षा की तैयारी में सहयोग के साथ डाटा कलेक्शन का कार्य यशस्वी जशपुर के समन्वय में कर रही है।
कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मास्के, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित विनोबा टीम से डिविजन मैनेजर जितेन्द्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट इंगेजमेंट ने शिक्षकों को बधाई दी। दोनों विजेता शिक्षकों ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री साय, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और विनोबा टीम को धन्यवाद ज्ञापित किए। इसी अवसर पर ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पत्रिका विनोबा कथावली की प्रथम प्रति कलेक्टर और शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर को दिया गया।

जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचाचत के सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री मितवा बड़ा के द्वारा सिंगल विण्डो 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ में सिंगल विण्डों 2.0 की शुरुआत की गयी। माननीय उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा 16 विभागों की 90 सुविधाएं, लाइसेंस आदि की प्रक्रिया एक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी एवं आने वाले समय में और सम्बंधित सुविधाओं को एक ही वेबसाइट से ही प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में सी.ए. अरिहंत कुमार बोथरा ने सिंगल विण्डो की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की शासन द्वारा दिए जाने वाली सब्सीडी जो की 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक एवं अधिकतम 70 लाख में 350 लाख तक है। साथ ही उद्योग लगाने हेतु लिए जाने वाले ऋण पर लगभग 65 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक व्याज अनुदान आदि सुविधा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं लाभों पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला में जिले के कार्यरत समस्त इकाई स्वामी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य, बैंक प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित हुये।