Home Blog Page 933

कृषि अभियंताओं का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 29 अगस्त से

0

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘‘सतत विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु कृषि अभियंताओं का योगदान’’ विषय पर 29 से 30 अगस्त 2024 को कृषि अभियंताओं का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सह संगोष्ठी का शुभारंभ 29 अगस्त को सवेरे 10ः45 बजे नवीन सभागृह (कृषक सभागार) में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री नेताम करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष डॉ. सुनील के. अम्बस्ट तथा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उपाध्यक्ष डॉ. नूतन के. दास उपस्थित रहेंगे।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) छत्तीसगढ़ स्टेट सेन्टर, रायपुर तथा स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी संकाय और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन सह-संगोष्ठी में वर्तमान समय में कृषि के विकास हेतु बहु प्रासंगिक विषयों जैसे- इंजीनियरिंग इनपुट का संरक्षण और प्रबंधन, फार्म मशीनरी, कृषि प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन, गैर पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत, मिट्टी, जल संरक्षण और प्रबंधन’’ आदि पर विस्तृत चर्चा होगी एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें मुख्यतः कृषि में जुताई-बुआई से लेकर कटाई-मिझाई एवं प्रसंस्करण की क्रियाओं का मशीनीकरण, ड्रोन का उपयोग, रिमोट सेंसिंग एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली का उपयोग, कृषि बागवानी में अत्याधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोटिक्स एवं आई.ओ.टी. का प्रयोग आदि विषयों पर सार्थक संवाद, प्रदर्शन, प्रस्तुतिकरण एवं विचारों का आदान-प्रदान होगा। जलवायु परिवर्तन एवं कृषि कार्यों के समय पर संपादन में कृषि श्रमिकों की घटती उपलब्धता के परिपेक्ष्य में कृषि अभियंताओं के बढ़ते महत्व एवं कस्टम हायरिंग जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता विकास की असीम संभावनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। इस कार्यक्रम में अभियंता, उद्यमी, वैज्ञानिक, उद्योगपति, शोधकर्ता, प्रगतिशील कृषक एवं देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्वत्तजन शामिल होंगे तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए यथोचित रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में आई.आई.टी. खड़गपुर के पूर्व प्राध्यापक एवं सी.एस.वी.टी.यू., भिलाई के पूर्व कुलपति डॉ. बी.सी. मल, परभणी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रमणी, मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिंह, वैशाली बिहार के कुलपति डॉ. गौड, सचिव और महानिदेशक, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), कोलकाता डॉ. सयाली, सहायक महानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारत सरकार, नई दिल्ली डॉ. रमना राव, निदेशक एन.आई.टी., रायपुर, डॉ. मेहता निदेशक, केन्द्रीय कृषि इंजीनियरिंग संस्थान, भोपाल, सहित देश भर के विख्यात विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

राज्यपाल डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

0

राज्यपाल रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

‘विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

0

नन्हें राधा-कृष्णों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दिया सभी बच्चों को प्रसाद

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीकृष्ण की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर. 26 अगस्त 2024. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

0

आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन लोग रात में बाल गोपाल के जन्म के बाद पूजा करके व्रत का पारण करते हैं. भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि आज सुबह 3 बजकर 39 मिनट शुरू हो चुकी है और अष्टमी तिथि का समापन 27 अगस्त की मध्यरात्रि में 2 बजकर 19 मिनट पर होगा. 

जन्माष्टमी पर लगाएं 56 भोग
भक्त (भात), सूप (दाल), प्रलेह (चटनी), सदिका (कढ़ी), दधिशाकजा (दही शाक की कढ़ी), सिखरिणी (सिखरन), अवलेह (शरबत), बालका (बाटी),इक्षु, खेरिणी (मुरब्बा), त्रिकोण (शर्करा युक्त), बटक (बड़ा), मधु शीर्षक (मठरी), फेणिका (फेनी), परिष्टश्च (पूरी), शतपत्र (खजला), सधिद्रक (घेवर) चक्राम (मालपुआ), चिल्डिका (चोला), सुधाकुंडलिका (जलेबी), धृतपूर (मेसू), वायुपूर (रसगुल्ला), चन्द्रकला (पगी हुई), दधि (महारायता), स्थूली (थूली), कर्पूरनाड़ी (लौंगपुरी), खंड मंडल (खुरमा), गोधूम (दलिया), परिखा,सुफलाढय़ा (सौंफ युक्त), दधिरूप (बिलसारू),मोदक (लड्डू),शाक (साग), सौधान (अधानौ अचार), मंडका (मोठ), पायस (खीर), दधि (दही),गोघृत (गाय का घी),हैयंगपीनम (मक्खन), मंडूरी (मलाई), कूपिका (रबड़ी), पर्पट (पापड़), शक्तिका (सीरा), लसिका (लस्सी), सुवत, संघाय (मोहन), सुफला (सुपारी), सिता (इलायची), फल, तांबूल, मोहन भोग, लवण, कषाय, मधुर, तिक्त, कटु, अम्ल

10वीं से लेकर B.Tech, BE पास के लिए वैकेंसी, 1.77 लाख तक की सैलरी

0

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली गईं हैं. इन पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों को 18000 से लेकर 1.77 लाख तक की सैलरी मिलेगी. अगर आप भी इन भर्तियों की पूरी डिटेल्‍स चेक करना चाहते हैं तो आईडब्‍ल्यूएआई की वेबसाइट cdn.digialm.com पर पूरी डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं. इस बात का ध्‍यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर तक ही है.

किन किन पदों पर नौकरियां
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, जूनियर लेखा अधिकारी, सहायक जल सर्वेक्षण सर्वेक्षक (एएचएस), लाइसेंस इंजन ड्राइवर, ड्रेज नियंत्रण ऑपरेटर, स्टोर कीपर, मास्टर द्वितीय और तृतीय श्रेणी, स्टाफ कार चालक, सहायक निदेशक और तकनीकी सहायक समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत कुल 37 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन सभी अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्‍यताएं निर्धारित की गई हैं.

किन पदों पर कितनी वैकेंसी
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 11, जूनियर लेखा अधिकारी के 5, ड्रेज नियंत्रण ऑपरेटर के 5, तकनीकी सहायक (सिविल/मैकेनिकल/समुद्री इंजीनियरिंग/नौसेना वास्तुकला)के 4, मास्टर द्वितीय श्रेणी के तीन, स्टाफ कार चालक के तीन, सहायक निदेशक (इंजीनियरिंग)के दो और सहायक जल सर्वेक्षण सर्वेक्षक (एएचएस), लाइसेंस इंजन ड्राइवर, स्टोर कीपर, मास्टर तृतीय श्रेणी के एक एक पदों पर वैकेंसी है. इस तरह कुल 37 पदों पर नियुक्‍तियां होनी हैं.

कौन कर सकता है अप्‍लाई
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI)की इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयुसीमा में आरक्षण के नियमानुसार छूट भी दी जाती है. इसी तरह अलग अलग पदों के लिए अलग योग्‍यताएं निर्धारित की गई हैं. लाइसेंस इंजन ड्राइवर/ ड्रेज नियंत्रण ऑपरेटर/स्‍टोर कीपर के लिए 10वीं पास की योग्‍यता है, तो वहीं सहायक निदेशक (इंजीनियरिंग)के पद के लिए सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. सहायक जल सर्वेक्षण सर्वेक्षक (एएचएस) के पदों पर अप्‍लाई के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. जूनियर अकाउंटेंट ऑफिसर के लिए कॉमर्स की डिग्री होनी चाहिए

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एवं उद्यमिता विकास अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं ने सांसद महेश कश्यप से किया संवाद

0

बीजापुर प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एवं उद्यमिता विकास अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से एजुकेशन सिटी स्थित डाईट में संवाद किया। सांसद को अपने बीच पाकर युवाओं में उत्साह का माहौल निर्मित हुआ। वहीं सांसद कश्यप युवाओं के साथ संवाद करते हुए प्रसन्न हुए और अपने जीवन वृतांत भी साझा किया। संासद श्री कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की गति में तेजी आई। बस्तर जैसे जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में निरंतर विकास सड़क,बिजली,पानी शिक्षा, रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाएं मिली। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी सोच और विकासमूलक योजनाओं से भारत आज विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।
भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। शासन के योजनाओं और जिला प्रशासन के अभिनव पहल से आज 200 युवाओं को संबोधित करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि मेरे बस्तर, बीजापुर के युवा आज उद्यमिता विकास से स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अग्रसर हो रहे है। निश्चित ही बदलाव की बयार है अब बीजापुर भी बदल रहा है प्र्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मैं भी सामान्य परिवार से संबंध रखता हूं। खेती किसानी का कार्य करते हुए आगे बढ़ा हूं और अपने मेहनत लगन समर्पण और बस्तर की जनता से प्रेम और सहयोग से बस्तर संसदीय क्षेत्र का सांसद बना हूं । हमेशा कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच और सीखने की प्रवृत्ति होना चाहिए जिससे हम आगे बढ़ सकते है। इस दौरान युवाओं क अपने-अपने विचार व्यक्त किया और सांसद श्री कश्यप के साथ फोटो सेशन एवं सेल्फी ली।
इस दौरान श्री जी वेेेंकट, श्री निवास मुदलियार, श्री संजय लुंकड़, पार्षद श्री नंदकिशोर राणा, घासीराम नाग सहित एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, सीएमओ डॉ. बी.आर.पुजारी, सहायक संचालक कौशल विभाग श्री गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में अब तक 886.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 886.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1859.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 487.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 886.0 मिमी, बलरामपुर में 1242.4 मिमी, जशपुर में 725.4 मिमी, कोरिया में 908.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 888.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 739.2 मिमी, बलौदाबाजार में 927.2 मिमी, गरियाबंद में 838.0 मिमी, महासमुंद में 680.3 मिमी, धमतरी में 776.8 मिमी, बिलासपुर में 836.5 मिमी, मुंगेली में 938.0 मिमी, रायगढ़ में 845.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 519.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 979.5 मिमी, सक्ती 842.4 मिमी, कोरबा में 1185.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 896.5 मिमी, दुर्ग में 532.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 697.9 मिमी, राजनांदगांव में 868.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 978.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 642.9 मिमी, बालोद में 906.7 मिमी, बेमेतरा में 494.8 मिमी, बस्तर में 920.8 मिमी, कोण्डागांव में 849.0 मिमी, कांकेर में 1062.7 मिमी, नारायणपुर में 1001.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1102.8 मिमी और सुकमा जिले में 1190.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

राज्यपाल रमेन डेका से मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. वाणी ने भेंट की

0

राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में मौसम विज्ञान केंद्र के छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. गायत्री वाणी और कंदन मुर्मू ने सौजन्य मुलाकात की।

52 वर्ष मे 53 बार रक्तदान करने वाले श्री बजरंग गर्ग का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मान

0

संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई आज की रेड क्रॉस सोसाइटी की समीक्षा बैठक में जिले के जागरूक व मानव सेवा को समर्पित व्यवसायी बजरंग गर्ग को उनके 52 वर्ष की उम्र में 53 बार रक्तदान करने के लिए राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी श्री एम के राऊत द्वारा सम्मानित किया गया। श्री बजरंग गर्ग को सम्मानित करते हुए श्री एम के राऊत ने अपने वक्तव्य में कहा कि वक्त के हर क्षण की तरह ही रक्त का प्रत्येक कण अमूल्य होता है। रक्तदान से जुड़ना, मानवता के हित में काम करना है।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार श्री बजरंग गर्ग द्वारा जिले में निवासरत किसी भी नागरिक की तुलना में सर्वाधिक बार रक्तदान किया गया है। इस अवसर पर व्यवसायी श्री बजरंग गर्ग ने बताया कि वो पिछले 29 साल से अपनी क्षमता और दूसरों की आवश्यकता के अनुरूप रक्तदान करते आए हैं। वो इस कार्य से कैसे जुड़े यह उनके लिए बता पाना कठिन है,परंतु परिवार में मानव सेवाभाव हमेशा से प्राथमिकता रही है जो कि इस कार्य के साथ जुड़ाव का एक कारण है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान किया गया है। इसके साथ ही वो हमेशा से ही दूसरों को भी रक्तदान, मानव कल्याण के कार्य के लिए जागरुक करते आ रहे हैं।
उक्त सम्मान समारोह के अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमेन अशोक अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू , सीएमएचओ डॉ कपिल देव पैकरा, अन्य अधिकारी व रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना

0

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर श्री अमित शाह को मुख्यमंत्री साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा, श्री राजेश मूणत, श्री धरम लाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाव-भीनी विदाई दी।