Home Blog Page 934

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में राज्य में सहकारिता के विस्तार से संबंधित समीक्षा बैठक ली

0

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य में सहकारिता के विस्तार से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 ज़िलों में पानी समिति के रूप में प्राथमिक कृषि साख समिति (Primary Agriculture Credit Society) का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी भी उपस्थित थे। गृह एवं सहकारिता मंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘पीपल फॉर पीपुल‘ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण और छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण भी किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सहकार से समृद्धि के स्वप्न को साकार करने के लिए देश की हर पंचायत में एक सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को संपूर्ण जनजातीय विकास के लिए एक नई पब्लिक डेयरी योजना बनानी चाहिए, जो पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी संस्था का काम करेगी।

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 2058 ‘पैक्स‘ ने मॉडल बाय-लॉज़ को अपना लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस का उपयोग छत्तीसगढ़ में ड्राई एरिया ढूंढने के लिए करना चाहिए, जिससे सहकारिता के विस्तार में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कम्प्यूटराइज़ेशन होने के साथ ही हर ‘पैक्स‘ को सीएससी बना देना चाहिए, जिससे ‘पैक्स‘ द्वारा अनेक गतिविधियों का लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंच सके।

अमित शाह ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए एनसीसीएफ, नेफेड और राज्य के बीच अनुबंध होना चाहिए जिससे किसानों को मक्के की खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मक्के की खेती में लागत भी कम है और केन्द्र सरकार द्वारा किसानों का सारा मक्का अच्छे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि किसानों के कृषि उत्पाद की बिक्री के लिए ‘पैक्स‘ द्वारा नेफेड और एनसीसीएफ पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण होना चाहिए।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हर मंडी के हर व्यापारी, ‘पैक्स‘ और सहकारी संस्था का खाता ज़िला सहकारी बैंक में खोलना अनिवार्य है। छत्तीसगढ़ में 4 सहकारी चीनी मिलें हैं, जिनमें से सिर्फ एक मिल में इथेनॉल उत्पादन प्लांट है। श्री शाह ने कहा कि बाकी 3 सहकारी चीनी मिलों में 6 महीने के अंदर मल्टी-फीड (Multi-Feed) इथेनॉल उत्पादन प्लांट लगाए जाएं, जिससे मक्का, गन्ना आदि से इथेनॉल उत्पादन किया जा सके, इसमें केन्द्र सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मक्के और दलहन की खेती को बढ़ावा देने की ज़रूरत है और इसके लिए राज्य के कृषि विभाग को पहल करनी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 33 ज़िलों में कुल 6 ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक(DCCB) हैं और निकट भविष्य में राज्य में ‘पैक्स‘ के विस्तार को ध्यान में रखते हुए कम से कम 4 और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और जनजातीय लोगों के आर्थिक विकास के लिए व्होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच (Whole of Government Approach) के तहत राज्य सरकार के पशुपालन, कृषि, जनजातीय मामले और सहकारिता विभागों को मिलकर काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन

0

मुख्यमंत्री साय ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा है कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों,अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर पूरी दुनिया को सेवा और शांति का पाठ पढ़ाया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के क्षेत्र में वह इतनी ऊंची उठ गईं कि उन्हें संत की उपाधि से सम्मानित किया गया। साय ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन हमेशा लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा चलाए गए अभियान की तारीफ की

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में 8 महीने में 147 माओवादी मारे गए, 631 ने किया आत्मसमर्पण*

रायपुर, 24 अगस्त 2024/ केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की आज नवा रायपुर के होटल मेफेयर में आयेजित कार्यक्रम में तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 8 महीने में जिस तरह वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में नियद नेल्लानार योजना को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस योजना के तहत 17 विभागों की 53 जनकल्याणकारी तथा 28 सामुदायिक योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले आठ महीने में ही 147 वामपंथी उग्रवादियों को मार गिराया है। इस दौरान 631 वामपंथी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे हैं। इसका श्रेय साय सरकार द्वारा संचालित नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को दिया जा रहा है। राज्य में पिछली सरकार के कार्यकाल में जहां सिर्फ 219 वामपंथी मारे गए, वहीं श्री विष्णु देव साय सरकार के आठ महीने में ही वामपंथी उग्रवादियों के लगातार एनकाउंटर तथा आत्मसमर्पण को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवादियों के मोर्चे पर कानून व्यवस्था के साथ ही गुड गवर्नेन्स के क्षेत्र में जिस तरह कार्य हुए हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्री श्री साय की प्रशंसा की। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले आठ माह में श्री साय सरकार ने वामपंथी इलाकों में 33 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। जल्द ही 16 और कैम्प स्थापित किए जाएंगे। इन सुरक्षा कैम्पों के माध्यम से पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच दूरी कम हुई है, इससे जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद की सप्लाई चेन और इसके वित्तपोषण पर समग्रता से प्रहार करने पर ज़ोर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार वामपंथी उग्रवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर इस अभियान को विस्तृत (comprehensive) तरीके से आगे बढ़ाना है। श्री शाह ने कहा कि हमें वामपंथी उग्रवाद की विचारधारा का समर्थन करने वालों से लड़ने के साथ ही अपनी बात विनम्रता और द़ढ़ता के साथ समाज के सभी वर्गों को भी बतानी होगी। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य हमारे सामने रखा है उसे प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर इस अभियान को तीव्र गति से आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद एक राष्ट्रीय, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या है और हमें ये प्रयास करने चाहिए कि हम मार्च, 2026 में देश को इससे पूरी तरह से मुक्त घोषित कर सकें।

श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विकास के कामों की निगरानी करें जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन हो और इनका लाभ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित अभावग्रस्त क्षेत्रों की जनता को हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को वामपंथी उग्रवाद के कारण निरक्षर रह गए लोगों की पढ़ाई के लिए नीति बनाने के साथ ही उनके रोजगार और प्रशिक्षण के लिए आईटीआई खोले गए हैं एवं कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत ने की समीक्षा

0

आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत की अध्यक्षता में जिला रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार उपस्थित थे।

बैठक में राज्यस्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना जम्बूरी, जिला शाखा रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियां, सदस्यता अभियान, रेडक्रॉस दवा दुकान, ब्लड सेंटर, एम्बुलेंस का संचालन, निक्षय मित्र अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं स्कूलों और महाविद्यालयों में रेडक्रॉस का गठन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई।

राउत ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी में जनप्रतिनिधियों सहित हाईस्कूल से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाने पर जोर दिया ताकि सदस्यों के मन में दुर्घटना व आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता, मानवता और निष्पक्षता की भावना पैदा हो। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में खासकर नगर सैनिक, यातायात पुलिस, ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, पंच-सरपंच, कोटवारों को प्राथमिक उपचार हेतु प्रशिक्षण देने पर बल दिया। रेड क्रॉस सोसायटी के अंतर्गत शहरी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के साथ ही उन्हें फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) की जानकारी व रेड क्रॉस से संबंधित कार्यों से अवगत कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों से कहा। श्री राउत ने रेड क्रॉस सोसायटी का बेहतर प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी अंतर्गत प्रबंध समिति गठित करने और एक राज्य स्तरीय अधिकारी को समिति में नियुक्त करने को कहा।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने बैठक में जिले में संचालित रेड क्रॉस सोसाइटी के गतिविधियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 93 शासकीय, अशासकीय हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं जिले में 210 लोगों को आजीवन सदस्य बनाया गया है। रेडक्रॉस द्वारा संचालित दवा दुकान, ब्लड बैंक के सम्बंध में विमर्श किया गया।

बैठक में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी समीर यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह एवं जिला रेडक्रॉस समिति के सदस्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ग्रंथपाल ,डाटाएंट्री ऑपरेटर एवं भृत्य के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

0

सेन्ट्रल लाइब्रेरी बीजापुर के लिए अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिए गैर शौक्षणिक पदों ग्रंथपाल, डाटाएंट्री ऑपरेटर एवं भृत्य पदों पर भर्ती 26 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त विज्ञापन के अनुक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर को निर्धारित तिथि एवं समय तक प्राप्त आवेदनों की सूची दावा आपत्ति आवेदन प्रारूप के साथ जिले के साथ जिले की वेब साईट
www.cgbijapur.gov.in
में दावा आपत्ति हेतु प्रकाशित की गई है। किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति होने पर 30 अगस्त 2024 तक सायं 5:30 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

0

जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय के नवाचार पहल पर जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया है। प्रथम चरण की समाप्ति के बाद द्वितीय चरण प्रशिक्षण जारी है।

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय प्रशिक्षण के दूसरे दिन 21 अगस्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षुओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया इस दौरान कलेक्टर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजापुर जैसे प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिला बहुत ही खूबसूरत है । नदी , पहाड़, जंगल, जलप्रपात सहित विशुद्ध आदिवासी संस्कृति विधमान है। छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार के लोकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप बीजापुर जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं दूसरी ओर बीजापुर में माओवादियांे के दहशत के कारण बीजापुर में सामान्य जिलों की भांति पूर्ण में प्रगति नहीं हो पाई जो अब प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। एसे में जिले के सकारात्मक पहलुओं को भी प्रसारित किया जाना आवश्यक है। सोशल मीडिया संचार के सशक्त साधन के रूप में शामिल है। युवा शक्ति ही देश और समाज में बदलाव ला सकते हैं। इसलिए सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ स्वस्थ मानसिकता के बल पर सफलता पा सकते हैं और स्वयं को काबिल बना सकते हैं। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने कलेक्टर महोदय को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का प्रशिक्षण आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षुओं ने सकारात्मक कार्य करने की बात कही।

राज्यपाल रमेन डेका से डॉ. कराबी ने भेंट की

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में राष्ट्रीय संचालन समन्वयक टी.बी. उन्मूलन डॉ. कराबी एम. जी. मजूमदार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री फिदियस केरकेट्टा, डॉ सरला सिंघानिया उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ

0

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं

बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की

0

केद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के पवित्र धाम चंपारण पहुंचे। यहां उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उनके साथ थे।

चंपारण में महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम पहुंचने पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का परम्परागत् ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री द्वारिकेश्वर लाल जी महाराज द्वारा उन्हें महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की प्रतिमा भेंट की गई। वल्लभाचार्य निधि ट्रस्ट की ओर से भी उनका स्वागत किया गया तथा श्री हरीश बाबरिया और मोनल बाबरिया द्वारा उन्हें श्रीनाथ जी का चित्र भेंट किया गया।
छत्तीसगढ़ में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के जन्मस्थली चंपारण में देशभर से पुष्टिमार्ग के अनुयायी जुटते हैं। बनारस-दक्षिण प्रवास के दौरान वल्लभाचार्य जी की माता को प्रसव पीड़ा हुई और चंपारण में चम्पेश्वर महादेव मंदिर के निकट उन्होंने बालक को जन्म दिया। वल्लभाचार्य जी ने पुष्टि मार्ग का प्रवर्तन किया और देशभर में कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।

भारत में हमेशा से उत्तर से दक्षिण भारत की ओर तथा दक्षिण भारत से उत्तर की ओर तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है और यह तीर्थ यात्रा महानदी के बहुत से तीर्थ स्थलों के निकट से गुजरती है। चंपारण की कहानी अपने आप में भारत की विशिष्ट सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। उसके साथ ही यह महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं भक्ति आंदोलन के आचार्यों की सुंदर परंपरा को भी दर्शाती है जिन्होंने सनातन परंपरा के मूल्यों को संजोया और कृष्ण भक्ति की अलख जगाई।

चौरासी वैष्णवों की वार्ता तथा वल्लभ दिग्विजय जैसे ग्रंथों में महाप्रभु के बचपन और उनकी सुंदर स्मृतियां दर्ज हैं। चंपारण, त्रिवेणी संगम राजिम के निकट है राजिम में भगवान श्री राजीव लोचन विराजित हैं। यह पदम क्षेत्र कहा जाता है। इस पद्म क्षेत्र के चारों ओर पंचकोसी परिक्रमा होती है। इस पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालु हिस्सा लेते हुए चम्पेश्वर महादेव में जल अर्पित करते हैं।

इस मौके पर सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री प्रितेश गांधी पदीय, श्री वल्लभाचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चेतन अधिया, श्री वल्लभाचार्य ट्रस्ट के सदस्य श्री वल्लभ अधिया, गुजराती समाज के पदाधिकारी श्री हरीश कुमार बाबरिया, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, अपैक्स बैंक पूर्व अध्यक्ष श्री अशोेक बजाज और चंपारण के सरपंच श्रीमती राधिका ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ब्रेकिंग : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की बैठक प्रारंभ

0

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं

बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।