Home Blog Page 935

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत*

रायपुर, 23 अगस्त 2024/ केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर आज रात राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मतदाताओं के पंजीयन हेतु 09-10 एवं 16-17 नवंबर को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष कैंप किया जाएगा आयोजित

0

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के पंजीयन हेतु  09-10 एवं 16-17 नवम्बर 2024 को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2025 की कार्यवाही अंतर्गत अर्हता की तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर 06 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर 2024 तक बूथ लेवल अधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, विलोपन, संशोधन की कार्यवाही की जाएगी एवं 29 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।साथ ही साथ सभी मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की प्रकाशित सूची जनसाधारण के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी ऐसे मतदाता जो 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो और वे किसी कारणवश अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं करा पाये है वे संबंधित मतदान केन्द्रों में  29 अक्टूबर  से 28 नवम्बर 2024 तक मतदान केन्द्रों में जाकर नियत प्ररूप 6 में आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकते है। सभी मतदान केन्द्रों में निःशुल्क आवेदन प्रपत्र उपलब्ध रहेगें। इस संबंध में अपने क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है । इस दौरान मृतध्स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते है तथा त्रुटिपूर्ण नामों के सुधार एवं एक ही विधान सभा में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में परिवर्तन हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन बूथ लेबल आफिसर को प्रस्तुत कर सकते है।
अतः इसके अतिरिक्त मतदाता अपना नाम जोडने संशोधन हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के बेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in/में ऑन लाइन आवेदन भी प्रेषित कर सकते है, किसी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित के कॉल सेन्टर 1950 अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, जगदलपुर के दूरभाष नंबर 07782-222430 से संपर्क स्थापित किया जा सकता है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरान्त अन्तिम मतदाता रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को 06 जनवरी 2025 को प्रत्येक मतदान केन्द्र, समस्त तहसील कार्यालयों, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (रा०) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में समस्त नागरिकों के अवलोकन करने हेतु रखा जाएगा।

 

बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती हेतु 28 अगस्त को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

0

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक आदित्य बिरला लाइफ इंश्योरेंस के असिस्टेंट मैनेजर श्री अभिषेक कुलमित्र उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत बीमा सलाहकार के 40 पद एवं इंश्योरेंस मैनेजर के 08 पदों पर भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 48 पदों की भर्ती किया जाना है। बीमा सलाहकार की न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 50 वर्ष से कम, संभावित वेतन कमीशन बेस होगा। इंश्योरेंस मैनेजर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण एवं न्यूनतम आयु 22 वर्ष से अधिकतम आयु 45 वर्ष संभावित वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज की फोटो के साथ 28 अगस्त प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर  में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 836.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 836.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 23 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1746.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 462.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 825.0 मिमी, बलरामपुर में 1190.9 मिमी, जशपुर में 671.5 मिमी, कोरिया में 834.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 828.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 726.0 मिमी, बलौदाबाजार में 900.1 मिमी, गरियाबंद में 802.0 मिमी, महासमुंद में 640.1 मिमी, धमतरी में 758.0 मिमी, बिलासपुर में 773.1 मिमी, मुंगेली में 855.0 मिमी, रायगढ़ में 759.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 492.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 879.8 मिमी, सक्ती 726.1 मिमी, कोरबा में 1104.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 817.9 मिमी, दुर्ग में 530.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 663.1 मिमी, राजनांदगांव में 850.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 944.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 611.2 मिमी, बालोद में 873.2 मिमी, बेमेतरा में  473.9 मिमी, बस्तर में 894.4 मिमी, कोण्डागांव में 810.2 मिमी, कांकेर में 1049.4 मिमी, नारायणपुर में 944.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1030.1 मिमी और सुकमा जिले में 1123.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और एमएस, एम डी (पीजी) का फीस हुआ पुनरीक्षित

0

प्रवेश एवं फीस विनिमायक समिति ने अंतरिम फीस की निर्धारित

छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कालेजों द्वारा अधिक फीस वसूली को लेकर प्रवेश व फीस विनियामक समिति ने अंतरिम फीस निर्धारित की है। इसके तहत तीन निजी मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस व दो निजी मेडिकल कालेजों में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों के फीस तय कर दिए गए हैं। फीस वर्ष-2024 से 2027 तक के लिए लागू होंगे।
प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति केअधिकारियों ने बताया कि श्री बालाजी इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस मोवा, रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और रिसर्च सेंटर नवा रायपुर और अभिषेक आई मिश्रा मेमोरियल कॉलेज एंड रिसर्च, जुनवानी भिलाई के लिए हुए फीस निर्धारण में सबसे अधिक श्रीबालाजी में 8 लाख 2 हजार 7 सौ रुपये प्रति वर्ष फीस तय की गई है। रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और रिसर्च सेंटर एवं अभिषेक आई मिश्रा मेमोरियल कॉलेज एंड रिसर्च जुनवानी भिलाई दोनों इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस पाठ्क्रम के लिए 7 लाख 45 हजार 187 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित किए गए है।
रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) गोढ़ी में स्नातकोत्तर की क्लीनिकल सीटों के लिए 9 लाख 84 हजार से 500 रूपए प्रति वर्ष छात्रों को फीस देने होंगे। वहीं प्री-क्लीनिकल/ पैरा-क्लीनिकल के लिए प्रति वर्ष 7.92 लाख रुपये से 8.48 रुपए तक फीस तय हुई है। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जुनवानी भिलाई में स्नातकोत्तर की क्लीनिकल सीटों के लिए 10 लाख 54 हजार रूपए प्रति वर्ष छात्रों को फीस देने होंगे। इसी प्रकार प्री-क्लीनिकल/पैरा-क्लीनिकल के लिए प्रति वर्ष 8 लाख 48 हजार 200 रुपये फीस तय की गई है। विनियामक समिति ने निजी मेडिकल कालेजों के निरीक्षण, जांच, पड़ोसी राज्यों में प्रचलित फीस की दर और छत्तीसगढ़ की स्थिति प्रति व्यक्ति औसत आय आदि तथ्यों को देखते हुए बैठक कर फीस तय की गई है।
तय फीस में सभी सुविधा शामिल
फीस विनियामक समिति के अधिकारियों ने कहा है कि मेडिकल पाठ्यक्रम के लिए अंतरिम तय फीस में सभी सुविधाएं शामिल हैं। संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि प्रति वर्ष तय किए गए फीस में मेडिकल छात्रों से यूनिफार्म, आइडी कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न  सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, एनएसएस, भवन, फर्नीचर, उपकरण आदि मदों में कोई अतिरिक्त राशि वसूल नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की फीस की तय राशि से अधिक की वसूली हुई तो निजी मेडिकल कालेजों पर कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में तीन डी. फॉर्मेसी कॉलेज के विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही

0

छत्तीसगढ़ मे प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति द्वारा तीन डी. फॉर्मेसी कॉलेजो ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सेजबहार, रायपुर, नूपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओल्ड धमतरी रोड, रायपुर एवं श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर के द्वारा फीस निर्धारित न किये जाने और संबंधित विभाग के सचिव और संचालक को इस संबंध में समुचित कार्यवाही हेतु लिखे जाने का निर्णय लिया गया है। तीनांे डी. फार्मेसी कॉलेजो के निरीक्षण के दौरान प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने पाया कि इन्होंने पूरी सुविधाएं जुटाए बिना कॉलेज प्रारंभ कर दिया, कॉलेजो में न ही पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला है और न ही शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ वहां मिले। इसी आधार पर समिति ने कार्यवाही का निर्णय लिया है। यहां यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि फीस विनियामक समिति के पास फीस निर्धारण के लिये आवेदन देने के पूर्व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, संबंधित विश्वविद्यालय और संबंधित संचालक से भी अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए।

अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए 66.82 लाख रुपए स्वीकृत

0

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा कांकेर जिला के अन्तर्गत अंतागढ़ स्थित अनुविभागीय कार्यालय के जीर्णाेेद्धार की अनुमति प्रदान की है। इस कार्यालय के जीणोद्धार के लिए जलसंसाधन विभाग ने 66.83 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक

0

शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 से 31 अगस्त तक कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात् आबंटित सीटों पर 04 से 07 सितम्बर तक प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के समस्या निवारण के लिए अभ्यर्थी सुविधा केंद्र भी बनाया गया है। शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर के प्राचार्य ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश पीपीटी-2024 या कक्षा दसवीं के आधार पर होगी। इसी प्रकार डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश दो वर्षीय आईटीआई या कक्षा 12वीं उत्तीर्ण के आधार पर काउंसिलिंग द्वारा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ की वेबसाइट
https://slcm.cgstate.gov.in/DTEOnline2024/
का अवलोकन किया जा सकता है।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 29 अगस्त को

0

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12ः00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रेडा विभाग से संबंधित योजनाओं एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के समस्त सदस्यों को शामिल होने आग्रह किया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

0

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 166 अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में चार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं।