राज्यपाल रमेन डेका से सचिव श्री बोरा ने भेंट की
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में प्रमुख सचिव अनुसूचित जनजाति, जाति पिछड़ा वर्ग सोनमणि बोरा ने सौजन्य मुलाकात की।
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में प्रमुख सचिव अनुसूचित जनजाति, जाति पिछड़ा वर्ग सोनमणि बोरा ने सौजन्य मुलाकात की।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 443.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 811.0 मिमी, बलरामपुर में 1170.0 मिमी, जशपुर में 656.1 मिमी, कोरिया में 826.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 820.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 693.0 मिमी, बलौदाबाजार में 837.4 मिमी, गरियाबंद में 778.7 मिमी, महासमुंद में 585.5 मिमी, धमतरी में 735.4 मिमी, बिलासपुर में 734.0 मिमी, मुंगेली में 793.9 मिमी, रायगढ़ में 724.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 461.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 812.6 मिमी, सक्ती 679.4 मिमी, कोरबा में 1016.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 762.0 मिमी, दुर्ग में 520.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 642.8 मिमी, राजनांदगांव में 837.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 935.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 597.2 मिमी, बालोद में 857.6 मिमी, बेमेतरा में 468.2 मिमी, बस्तर में 890.1 मिमी, कोण्डागांव में 809.8 मिमी, कांकेर में 1041.4 मिमी, नारायणपुर में 944.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1028.1 मिमी और सुकमा जिले में 1119.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों और नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए दी जा रही राशि की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में मिले आवेदनों और उनके निराकरण के बारे में भी बताया।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए राजधानी रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य में एक और बड़ी पहल की गई है, जिसमें स्कूलों के साथ उनमें पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के प्रदर्शन पर भी अब सीधी नजर रखी जाएगी। सॉफ्टवेयर एवं मोबाइल एप्प का विकास तथा कॉल सेंटर के माध्यम से मॉनिटरिंग आई.आई.टी. भिलाई के सहयोग से किया जा रहा है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की ऑनलाईन मॉनिटरिंग एवं आंकड़ों के विश्लेषण करने के लिए रायपुर स्थित पेंशन बाड़ा में विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र के माध्यम से शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू एवं मॉनिटरिंग करने में आसानी होगी। स्कूल और उनमें पढ़ने वाले एक-एक बच्चों के प्रदर्शन का रीयल टाइम ब्यौरा मुहैया कराएगा।
विद्या समीक्षा केंद्र की स्थापना से शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधाओं को विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों तक आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। शालाओं में मूलभूत संरचनाओं की उपलब्धता, मरम्मत, उपयोगिता आदि की सतत् मॉनिटरिंग की जायेगी ताकि विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उचित एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो सके तथा बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके। इसके द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना से सबंधित जानकारियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत शिक्षकों का विवरण, यूडाइस डाटा, मध्यान्ह भोजन, शिक्षक प्रशिक्षण से सबंधित मॉनिटरिंग, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति, अधिकारियों के द्वारा शालाओं का निरीक्षण, विद्यार्थियों का मूल्यांकन आदि तथा केन्द्र सरकार से सबद्ध शैक्षिक योजनाओं की नियमित आनलाइन मानिटरिंग की जायेगी। योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु साफ्टवेयर एवं एप्प भी तैयार किया जा रहे हैं। योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु काल सेंटर स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिये एक टोल-फ्री नम्बर भी जारी किया जायेगा।
स्कूल में मूलभूत सुविधाएँ जैसे शाला भवन, शौचालय, विद्युत् व्यवस्था आदि उपलब्ध है अथवा नहीं है, के सबंध में एआई आधारित माड्यूल के उपयोग से जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त जानकारियों की सूची के साथ की सहायता से स्कूलों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है।
एआई के उपयोग से ही बच्चों को दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन की जानकारी प्राप्त की जा रही है। एआई के माध्यम से ही मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत बच्चों को परोसी जानी वाली सामग्रियों की गुणवत्ता का विश्लेषण किया जायेगा जिससे बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। एआई (।तजपपिबपंस प्दजमससपहमदबम) के उपयोग से शिक्षकों के डाटा के विश्लेषण की सुविधा भी विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत तैयार की गई है। विषयवार शिक्षकों की जानकारी, अतिशेष शिक्षकों की जानकारी, एकल शिक्षकों की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। भविष्य में एआई के उपयोग से विद्यार्थियों के अकादमिक आंकलन/मूल्यांकन का विश्लेषण किया जायेगा जिससे कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस किया जा सकेगा। शाला में उपलब्ध सुविधाएँ, शिक्षकों की जानकारी तथा विद्यार्थियों के अकादमिक गतिविधियों के आंकड़े के आधार पर एआई आधारित विश्लेषण किया जायेगा। प्राप्त जानकारी एवं विभिन्न पैरामीटर के आधार पर शालाओं की रैंकिंग की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि एन.सी.ई.आर.टी. के द्वारा 12-13 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में विद्या समीक्षा केंद्र के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया था जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के नोडल आफिसर शामिल हुये थे। उक्त कार्यशाला में विद्या समीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ द्वारा विकसित एआई-मॉड्यूल की जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया जिसकी भारत शासन, शिक्षा मंत्रालय द्वारा सराहना की गई। छत्तीसगढ़ के एआई-मॉड्यूल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्य करने तथा अन्य राज्यों के साथ साझा करने के सम्बन्ध में भारत शासन से ई-मेल प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही एआई-मॉड्यूल को विकसित रूप भारत शासन, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
राज्यपाल रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संवर्धन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने दुर्ग जिले में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए।
राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। राज्यपाल डेका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले की योजनाओं के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन दिया। बैठक में संभागायुक्त एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस 22 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण समय- सीमा में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए जरुरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत हर- घर जल की प्रगति की समीक्षा करते हुए जल स्रोत चयन के लिए शेष 171 स्थलों का शीघ्र चयन करने तथा जिन ग्रामो में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है उनमे सहकारी समिति के माध्यम से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में शुरू किये गए नवाचारी कार्यक्रम संपर्क के माध्यम से लोगों द्वारा बताए गए समस्याओं की जानकारी लेने तथा निराकरण की जानकारी उसी माध्यम से देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ़ोन से प्राप्त समस्या को सम्बंधित विभाग को तत्काल सूचित करें। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत वशेष पिछडी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं से शतप्रतिशत लाभान्वित करने कहा। उन्होंने बल्दाकच्छार और औराई के विशेष पिछडी जनजाति कमार परिवारों के सदस्यों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने अभियान चलाने के निर्देश दिए। राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा मर्ज किये जाने वाले स्कूलों की जानकारी समय पर जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर जनदर्शन,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण के साथ ही आयुष्मान भारत,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,पीएम पोषण अभियान, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना,पीएम जीवन ज्योति योजना,सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्नमूलन, वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक,वन धन केंद्र,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना,स्टार्टअप इंडिया,पीएम आवास योजना (शहरीय),स्वच्छ भारत अभियान (शहरीय) पीएम जन औषधि केंद्र,पीएम सौभाग्य योजना की समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,सभी एसडीएम,तहसीलदार, जनपद सीईओ,सीएमओ एवं विभिन्न विभागों क़े जिलाधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को दो पालियों में प्रयोगशला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की परीक्षा संपन्न होनी है, जिसमें प्रथम पाली पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक कुल 14 परीक्षा केन्द्रों में एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 से 04:15 बजे तक परीक्षा कुल 17 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा उड़नदस्ता दल गठित किया गया है।
उड़नदस्ता दल के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र क्रमांक 11001 से 11010 हेतु गठित उड़नदस्ता दल में अम्बिकापुर के तहसीलदार श्री उमेश्वर बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव एवं भू-अभिलेख अधीक्षक स्मिता अग्रवाल शामिल होंगे।
इसी तरह केन्द्र क्रमांक 11011 से 11017 हेतु उड़नदस्ता दल में लुण्ड्रा तहसीलदार यादव, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री कमलेश कुमार मिरी एवं नायाब तहसीलदार लखनपुर सुश्री दीप्ति जायसवाल शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 25 अगस्त 2024 को प्रयोगशला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु कलेक्टर सरगुजा द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक परीक्षा की गोपनीय सामग्री 25 अगस्त 2024 को जिला कोषालय अम्बिकापुर के स्ट्रांगरूम से प्रथम पाली हेतु 08:00 बजे एवं द्वितीय पाली हेतु 12:30 बजे तक प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 01 घण्टा पूर्व संबंधित केन्द्राध्यक्ष को सौंपेंगे।
परीक्षा समाप्ति के पश्चात् केन्द्राध्यक्ष के साथ गोपनीय सामग्री की सील बंद बॉक्स को-ऑर्डिनेटर या प्राचार्य राजीव गांधी शासकीय पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के पास जमा कराएंगे।
ये परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक कुल 14 परीक्षा केन्द्रों में एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 से 04:15 बजे परीक्षा तक कुल 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जावेगी।
छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जन शक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुमोदन उपरांत कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सदस्य नियुक्त किया है। इनमें शासकीय लाल श्याम शाह शासकीय नवीन महाविद्यालय मोहला के लिए श्री नरसिंह भंडारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार खोरबाहरा यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रतन तारम, नूतन साहू, अनिल श्रीवास्तव, देवेंद्र शाह अतरामे, श्री कमल कपडिय़ा को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के लिए श्री काशी निषाद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर के लिए रेणु टांडिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मोहला के लिए श्रीमती नम्रता सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासकीय महाविद्यालय औंधी के लिए सुश्री कंचनमाला भूआर्य को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी के लिए श्रीमती कल्पना वट्टी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।