Home Blog Page 938

छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति

0

मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रूपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

कोलकाता के आरजी कर मेड‍िकल कॉलेज: ‘संजय रॉय आरोपी नहीं भी हो सकता’, लेडी डॉक्टर की मां ने ‘जांच के तरीके’ पर उठाए सवाल….लेडी डॉक्‍टर की बॉडी में मिला 150 ML तरल…..पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

0

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में आधी रात को हत्यारों के हाथों अपनी बेटी गंवा देने वाले माता पिता ने लेडी डॉक्टर की हत्या और मर्डर के मामले में पुलिस और सीबीआई की जांच के तरीकों पर सवाल उठाए हैं. पीड़ित की मां ने पुलिस पर ताजा आरोप लगाते हुए कहा है कि हमने कहा था कि संजय रॉय आरोपी नहीं भी हो सकता है.

मां ने कहा कि उस दिन सुबह 10:53 बजे हमें अस्पताल के सहायक अधीक्षक का फोन आया, जिसमें कहा गया कि यह आत्महत्या है. अस्पताल पहुंचने के बाद हम तुरंत उसका शव नहीं देख पाए. दोपहर 3 बजे ही हम उसे देख पाए. हम बहुत दबाव में थे. कुछ लोगों ने उसकी कार को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की. जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमारे घर आईं तो हमने उनसे कहा कि हमें संदेह है कि संजय रॉय (गिरफ्तार आरोपी) इसमें शामिल नहीं हो सकता है.

‘सीबीई टीम जब हमारे घर पहुंची…’
जॉइंट वी चंद्रशेखर के नेतृत्व में सीबीआई की एक टीम ने सोदेपुर में घर दौरा किया था. सीबीआई टीम गुरुवार को शाम करीब 4.30 बजे घर पहुंची और वहां एक घंटे से अधिक समय तक परिवार से बात की. बाद में शाम को पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने पास मौजूद सभी सबूत और दस्तावेज सीबीआई अधिकारी को सौंप दिए हैं.

मां ने कहा, हम इस पूरे आंदोलन और देश और विदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का 100% समर्थन करते हैं. हम सभी प्रदर्शनकारियों को अपना प्यार भेजते हैं. हम सभी को अपना बेटा और बेटी मानते हैं. पीड़ित के माता पिता ने 14-15 अगस्त की आधी रात को देश भर में हुए प्रदर्शन और रिक्लेम द नाइट आयोजन के लिए कहा कि उन्होंने एक बेटी गंवा दी है लेकिन अब उनके पास लाखों बेटियां हैं.

कोलकाता के आरजी कर अस्‍पताल में जूनियर डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया में कई तरह के भ्रामक दावे भी किए जा रहे हैं. एक दावे में कहा जा रहा क‍ि लेडी डॉक्‍टर की बॉडी में 150 ग्राम या 150 एमएल स्‍पर्म मिला है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. लेकिन हकीकत कुछ और ही है. असली पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ज‍िस 150 ग्राम की बात की जा रही है, वो स्‍पर्म नहीं, बल्‍क‍ि पीड़‍िता के यूटरस और अन्‍य अंगों का वजन है.

इस बीच सोशल मीडिया में कई तरह के भ्रामक दावे भी किए जा रहे हैं. एक दावे में कहा जा रहा क‍ि लेडी डॉक्‍टर की बॉडी में 150 ग्राम या 150 एमएल स्‍पर्म मिला है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. लेकिन हकीकत कुछ और ही है. असली पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, ज‍िस 150 ग्राम की बात की जा रही है, वो स्‍पर्म नहीं, बल्‍क‍ि पीड़‍िता के यूटरस और अन्‍य अंगों का वजन है.

सेंट्रल फोरेंसिक लैब में काम कर चुके कई वरिष्ठ फोरेंसिक एक्‍सपर्ट से बात की. एक सीनियर फोरेंसिक एक्‍सपर्ट ने बताया क‍ि डॉक्‍टर जब भी क‍िसी का पोस्‍टमार्टम करते हैं, तो अंगों का वजन जरूर दर्ज करते हैं. इस मामले में ज‍िस 150 ग्राम या मिलीग्राम की बात की जा रही है, दरअसल वह कोई स्‍पर्म की तरह तरल पदार्थ नहीं है. उन्‍होंने कहा, मैंने उस बच्‍ची की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट देखी है. पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने क‍िया था. इनमें कम से कम दो महिला फोरेंसिक साइंंटिस्‍ट और डॉक्टर शामिल थीं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर और एनआरएस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर भी उस वक्‍त मौजूद थे.

फोरेंसिक एक्‍सपर्ट ने मौके पर क्‍या देखा
घटना के लगभग पांच घंटे बाद फोरेंसिक टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां पड़ा तरल पदार्थ एक धब्‍बे जैसा बन गया था. एक्‍सपर्ट की टीम ने वहां फ्लोर से कुछ सैंपल उठाए. वहां कोई भी स्‍पर्म की तरह तरल पदार्थ नहीं था, क्‍योंक‍ि यह पहले ही जम चुका था और धब्‍बे में बदल चुका था. फोरेंसिक टीम ने जो सैंपल इकट्ठा क‍िए, उनमें ब्‍लड, स्‍पर्म और स्‍वाब शामिल है. घटना के तीन दिन बाद 12 अगस्‍त को इन सैंपल को सेंट्रल फोरेंसिक लैब में जमा क‍िया गया. इतनी देर इसल‍िए लगी, क्‍योंक‍ि सेंट्रल फोरेंसिक लैब में जमा करने की एक खास प्रक्रिया है. कई प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ता है.

डीएनए प्रोफाइल‍िंंग से क्‍या पता चलेगा
सेंट्रल फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट अगले बुधवार तक आने की उम्‍मीद है. इसके बाद सारी जानकारी सीबीआई को भेज दी जाएगी. इस रिपोर्ट में अपराध में शामिल शख्‍स की पहचान करने के ल‍िए विस्‍तृत डीएनए प्रोफाइल‍िंंग होगी. घटना के वक्‍त क‍ितने लोग मौजूद थे, इसका भी डीएनए से पता चल जाएगा.सेंट्रल फोरेंसि लैब में काम कर चुके कई वरिष्ठ फोरेंसिक एक्‍सपर्ट से बात की. इनमें कई सीनियर आईपीएस ऑफ‍िसर भी रह चुके हैं और रेप-मर्डर जैसे संवेदनशील एवं जट‍िल मामलों का पता लगाने में माह‍िर माने जाते हैं. उनके अनुसार, यूटरस वो अंग है, जो स्‍पर्म जैसे द्रव को लंबे वक्‍त तक सुरक्ष‍ित रखता है. एक बार जब इसे इकट्ठा कर लिया जाता है और डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए मशीन के अंदर डाल दिया जाता है, तो कोई भी बाहरी प्रभाव नहीं हो सकता. प्रोफाइलिंग में समय लगता है, लेकिन यह लगभग सटीक जानकारी देता है.

NEET नीट पेपर लीक मामले से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और सिकंदर की संपत्ति होगी जब्त

0

नीट (NEET) पेपर लीक कांड मामले से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है.  दरअसल ईडी (ED) की गिरफ्त से दूर NEET पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर की संपत्ति अब जब्त की जाएगी. अब इस पूरे मामले की जांच ED ने अपने स्तर से कर शुरू कर दी है. इसके तहत अब नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु की संपत्ति जब्त होगी.

ED सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ED को इस बात का संदेह है कि इन लोगों ने NEET के अलावा विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक कर करोड़ों की अवैध संपत्तियों बनाई है. ED सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक अनुसंधान के दौरान सिकंदर यादवेंदु के पास दो मोबाइल फोन बरामद किया गया था. इसी मोबाइल से बैंक खाते का ऑनलाइन ट्रांजक्शन और पैसों की लेनदेन के प्रमाण मिला था जिसे फिलहाल होल्ड कर दिया गया है. ED की जांच के बाद बैंक ख़ातो में जमा राशि के साथ अन्य संपत्ति जब्त की जाएगी.

बता दें, संजीव मुखिया को बिहार में पेपर लीक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. वहीं रॉकी इस कांड में उसका बड़ा सहयोगी रहा है. ऐसे में सीबीआई की संजीव मुखिया को लंबे समय से तलाश रही है. सूत्रों के मुताबिक संजीव मुखिया फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है. संजीव मुखिया के जरिए ही बिहार में नीट यूजी का पेपर आया था, जिसे उसकी भांजी के पति चिंटू ने भेजा था. चिंटू को रांची में रेस्टोरेंट चलाने वाला रॉकी ने पेपर भेजा था. आशंका जताई जा रही है कि हजारीबाग का ओएसिस स्कूल से ही पेपर लीक हुआ था.

2024 की सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म बनीं ‘स्त्री 2’, बॉक्स ऑफिस पर जमकर नाची फिल्म

0

श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2: सिरकटे का आतंक’ बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा रही है. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और तमन्ना भाटिया की एक्टिंग लोगों को लुभाने में कामयाब रही. हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लोग कितना पसंद कर रहे हैं. ये बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने वो कर दिखाया जो अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स की फिल्में नहीं कर पाई हैं.

‘स्त्री 2’ ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में फिर से रौनक ला दी है. अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे नामी स्टार्स की फिल्म खेल-खेल में और वेदा जैसी फिल्म को पटखनी देकर ये फिल्म कमाई के मामले में रेस में आगे निकल गई है. दूसरे दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई के साथ साल 2024 की सबसे तेज कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है.

दूसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. मेकर्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने रिलीज के पहले दिन 76.5 करोड़ का ग्रास कलेक्शन कर इतिहास रचा और इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और जवान का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दोनों दिनों की कमाई को मिला दिया जाए तो अब तक मेकर्स 106.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

साल की पहली सबसे तेज 100 करोड़ी बनीं ‘स्त्री 2’
दो दिनों में एंट्री करने वाली ‘स्त्री 2’ साल की पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ‘कल्कि 2898 AD’ के नाम था, जिसने 3 से 4 दिनों में इसे पूरा किया था.

इसी के साथ ये फिल्म साल 100 करोड़ क्लब में दो दिनों में एंट्री करने वाली चौथी फिल्म बन गई है

पठान 2 दिन में 123 करोड़
एनिमल 2 दिन में 113.12 करोड़
जवान 2 दिन में 111.73 करोड़
स्त्री 2 2 दिनों में 106.5 करोड़
टाइगर 3 2 दिन में 103.75 करोड़
KGF: चैप्टर 2 2 दिन में 100.74 करोड़

हिंदी भाषी क्षेत्रों में मिली 45.31 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी
Sacnilk.com के अनुसार, शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म को 45.31 प्रतिशत की अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी मूल भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में चंदेरी शहर में भयानक सिरकटे का आतंक देखने को मिल रहा है. नगरवासी इस भयानक दैत्य से मुक्ति के लिए एक बार फिर स्त्री की ओर रुख करते हैं. फिल्म में कई हैरान कर देने वाले कैमियो भी हैं, जिनमें ‘भेड़िया’ के वरुण धवन और अक्षय कुमार भी शामिल हैं.

दुनियाभर में फैलने लगी नई महामारी ! अफ्रीकी देशों से पाकिस्तान तक आई, क्या इसकी वैक्सीन उपलब्ध

0

दुनिया में कोविड महामारी खत्म नहीं हुई है और इसी बीच एक नई महामारी का खतरा बढ़ गया है. WHO ने एमपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है, क्योंकि कई दशकों से अफ्रीकी देशों तक सीमित यह बीमारी अन्य देशों में फैलने लगी है. हाल ही में एमपॉक्स के नए स्ट्रेन clade Ib के मामले पाकिस्तान और स्वीडन में मिले हैं, जिससे अन्य देशों की टेंशन बढ़ गई है. डब्ल्यूएचओ की मानें तो एमपॉक्स को वक्त रहते कंट्रोल नहीं किया गया, तो यह नई महामारी की स्थिति पैदा कर सकता है.

WHO की रिपोर्ट के अनुसार एमपॉक्स को पहले मंकीपॉक्स कहा जाता था. यह एक वायरल इंफेक्शन है, जो वायरस से फैलता है. 1970 के दशक से अफ्रीकी देशों में इसके केस आना शुरू हुए थे और यह बीमारी अफ्रीकी महाद्वीप तक ही सीमित था. हालांकि अब यह संक्रमण अन्य देशों में फैलने लगा है. इस वायरस को सबसे पहले बंदरों में पाया गया था, जिसकी वजह से इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया था. एमपॉक्स के लक्षण फ्लू जैसे होते हैं. इसकी चपेट में आने पर लोगों को तेज बुखार, खांसी और जुकाम की समस्या, शरीर में दर्द, अत्यधिक थकावट हो जाती है. साथ ही स्किन पर छाले (चकत्ते) होने लगते हैं.

एमपॉक्स का संक्रमण संक्रमित इंसानों के संपर्क में आने से फैलता है. यह सेक्सुअली ट्रांसमिट होता है. संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर और अन्य चीजों के संपर्क में आने से फैलता है. अफ्रीका में मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है. डब्ल्यूएचओ ने एमपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कन्सर्न (PHEIC) घोषित किया है. यह इस बात का संकेत है कि एमपॉक्स की स्थिति वैश्विक स्तर पर गंभीर हो गई है और इसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है.

मंकीपॉक्स का खतरा गे लोगों को ज्यादा होता है, जिनमें पुरुष पुरुषों से ही यौन संबंध बनाते हैं. एक से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वालों को भी इसका ज्यादा खतरा है. वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक यह संक्रमण सेक्सुअली ट्रांसमिट हो रहा है. एमपॉक्स कोरोना वायरस से धीमी गति से फैलता है, लेकिन यह काफी जानलेवा हो सकता है. जनवरी 2023 में मौजूदा प्रकोप शुरू होने के बाद से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में एमपॉक्स के 27000 मामले सामने आए थे और 1100 लोगों की मौत हहुई थी. इसके बाद यह बीमारी बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में भी फैल गई.

एमपॉक्स स्मॉलपॉक्स की तरह की दिखता है और 2 से 4 सप्ताह तक रह सकता है. एमपॉक्स होने पर लोगों के चेहरे, पैर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर बड़े-बड़े छाले हो जाते हैं. इस बीमारी में बुखार और दर्द से राहत दिलाने वाली दवाएं दी जाती हैं और ज्यादातर लोग कुछ हफ्तों के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं. हालांकि कुछ लोगों में एमपॉक्स कॉम्प्लिकेशन पैदा कर सकता है और इससे लोगों की मौत हो जाती है. स्मॉलपॉक्स के इलाज के लिए बनाई गई एक एंटीवायरल दवा टेकोविरिमैट को जनवरी 2022 में यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा एमपॉक्स के इलाज के लिए मंजूरी दी गई थी.

WHO का कहना है कि ऐसी दवाएं आमतौर पर रेयर केसेस में दी जाती हैं. एमपॉक्स के लिए तीन वैक्सीन भी हैं – MVA-BN, LC16 और ऑर्थोपॉक्सवैक. इन वैक्सीन को पहले स्मॉलपॉक्स यानी चेचक से निपटने के लिए विकसित किया गया था. WHO का कहना है कि केवल हाई रिस्क वाले लोगों और एमपॉक्स से संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए. यह वैक्सीन एमपॉक्स से बचा सकती है. WHO ने सभी लोगों को एमपॉक्स से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने की सलाह नहीं दी है.

देसी घी के लड्डू, स्टेडियम में स्वागत, आज गांव पहुंचेगी विनेश फोगाट, लाड़ली के लिए क्या तैयारियां

0

पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को भले ही मेडल  ना मिला हो, लेकिन प्रदेश सरकार ने विनेश को सिल्वर मेडल के बराबर सम्मान, सुविधाएं और धनराशि देने का फैसला किया है. शनिवार को अब विनेश फोगाट गांव लौट रही हैं.

गांव बलाली में 17 अगस्त को बेटी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित रखा गया है और ऐसे में खाप और सामाजिक संगठनों की ओर से विनेश को गोल्ड मेडल विजेता के तौर पर ही सम्मानित किया जाएगा. गांव में सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. वहीं. कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए देशी घी के व्यंजन परोसे जाएंगे. विनेश के दिल्ली एयरपोर्ट से गांव बलाली तक पूरा रोड मेप तैयार किया गया है और सभी कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग ड्यूटियां भी लगाई गई हैं.

गांव के खेल स्टेडियम में 17 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट से चलकर विनेश देर शाम गांव बलाली में पहुंचेगी और ग्रामीणों के अलावा सामाजिक और पंचायत खापों की ओर से सम्मानित किया जाएगा. विनेश के भाई हरविंद्र फोगाट ने विनेश के कार्यक्रम का पूरा रूट मेप बताया और कहा कि विनेश भले मेडल से वंचित रह गई, पूरे देश की आवाज और आशीर्वाद विनेश के साथ है. पूर्व सरपंच राजेश सांगवान व ग्रामीण कबूल सिंह ने बताया कि विनेश को गोल्ड विजेता के अनुसार ही सम्मानित किया जाएगा. सभी तैयारियां की जार हैं और आने वालों के लिए देशी घी के व्यंजन तैयार करवाए जा रहे हैं. खेल स्टेडियम में स्टेज, वारट प्रूफ टेंट लगेगा और बेटी के सम्मान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है.

विनेश का भाई हरविंद्र फोगाट  ने बताया कि शनिवार शाम को पांच बजे के करीब विनेश गांव पहुंचेगी और इस दौरान देसी घी के लड्डू परोसे जाएंगे. पूर्व सरपंच राजेश सांगवान ने कहा कि विनेश इस पूरे मामले से और मजबूत हुई है और अब उम्मीद है वह फिर से कुश्ती में वापसी करेंगी.

गांव से निकले कई कुश्ती खिलाड़ी

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलरों के नाम से विख्यात गांव बलाली की विनेश फोगाट के अलावा गीता, बबीता, संगीता, रीतू फोगाट सहित नेहा सांगवान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है.  विनेश फोगाट को पिछले दो ओलंपिक के दौरान चोट के चलते मेडल नहीं मिल पाया था. लेकिन इस बार पेरिस ओलंपिक में फाइलन मुकाबला से बाहर होने के चलते खासी चर्चाओं में है. विनेश की याचिका बेशक रद्द कर दी गई.

PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात, क्‍या युद्ध विराम पर मानेगा इजरायल? बाइडेन का दावा-सीजफायर जल्‍द

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल-हमास युद्ध रोकने के ल‍िए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से बात की. सभी बंधकों की तत्‍काल रिहाई और गाजा में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने की उन्‍होंने जरूरत बताई. इसके कुछ ही देर बाद अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडेन का बयान आया. उन्‍होंने कहा, हम सीजफायर के बिल्‍कुल करीब हैं. जल्‍द इस बारे में फैसला हो सकता है.

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था. इस दौरान उन्‍होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा, हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. स्थिति में सुधार की और जरूरत है, इस पर जोर दिया. सभी बंधकों की तत्‍काल र‍िहाई होनी चाह‍िए. हमने युद्ध विराम और मानवीय सहायता जारी रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. दोनों नेताओं के बीच बातचीत ऐसे समय में हुई जब गाजा में युद्ध को समाप्त करने के शांत‍ि वार्ता चल रही है.

कौन कर रहा मध्‍यस्‍थता
अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि भवन की ओर से कहा गया क‍ि दोनों देशों के मध्‍यस्‍थ युद्ध को रोकने और बंधकों को र‍िहा करने के बारे में अंत‍िम फैसला ले सकते हैं. देर शाम उसके नतीजे भी सामने आ गए. मध्‍यस्‍थता कर रहे अमेरिका, मिस्र और कतर ने बताया क‍ि अब अगले हफ्ते काह‍िरा में बैठक होगी, जिसमें युद्ध विराम समझौते पर मुहर लगेगी. संघर्ष विराम का नया दौर गुरुवार से शुरू हुआ. खास बात इस बातचीत को इजरायल और हमास दोनों समर्थन दे रहे हैं. अमेर‍िका खुद इसका नेतृत्‍व कर रहा है. हमास भी इस बातचीत पर सैद्धांत‍िक रूप से सहमत‍ि जता चुका है. इस युद्ध में अब तक 40 हजार से ज्‍यादा फल‍िस्‍तीनी मारे जा चुके हैं.

बाइडन ने क्‍या कहा
शांत‍ि वार्ता खत्‍म होने के बाद अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन ने कहा, मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन सीजफायर तीन दिन पहले की तुलना में बहुत करीब है. दस महीने से चल रहे युद्ध में यह पहली बार नहीं है कि बाइडन ने समझौते को लेकर आशा व्यक्त की हो. बाइडन ने शुक्रवार को कहा, हमारे पास कुछ हो सकता है, लेकिन हम अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं.

साबरमती एक्सप्रेस में चैन से सो रहे थे लोग, तभी आई जोरदार आवाज, ट्रेन में मच गई चीख-पुकार…6 ट्रेनें हुईं रद्द, कई का बदला रूट

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शनिवार रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुई साबरमती एक्सप्रेस में अपनी रफ्तार से रेल पटरी पर दौड़ रही थी. ट्रेन में सवार सभी यात्री चैन की नींद सो रहे थे. यह ट्रेन कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के करीब पहुंची तो एक जोरदार आवाज से लोगों की नींद खुल गई. ट्रेन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई है. तभी कड़-कड़ की आवाज के साथ ट्रेन थोड़ी दूर जाने पर रुक गई. जैसे ही ट्रेन रुकी घबराए लोग तुरंत वहां से बाहर निकल आए और उन्होंने जो देखा उससे हैरान रह गए. वहां गोविंदपुरी स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कम से कम 20 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. लोग यह नजारा देखकर हैरान थे और बड़ी अनहोनी की आशंका जताने लगे. हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा तड़के ढाई बजे हुआ. उन्होंने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी के मारे जाने या घायल होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. त्रिपाठी के मुताबिक, ड्राइवर से पूछताछ में पता चला है कि ट्रेन के इंजन से कोई बड़ा पत्थर आ टकराया, जिससे यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि ट्रेन में इंजन के अगले हिस्से में जानवरों से बचाव के लिए लगा ‘कैटल गार्ड’ इस टक्कर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गया.

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव क्या कहा
हालांकि इस हादसे के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिर रेल पटरी पर इतना बड़ा पत्थर आया कहां से? इस सवाल का जवाब पता लगाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जांच के आदेश दे दिए हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी-अमदावाद) का इंजन आज तड़के 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीन से टकराकर पटरी से उतर गया. तेजी से टकराने के निशान देखे गए हैं. साक्ष्य सुरक्षित हैं. आईबी और उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस पर काम कर रहे हैं. यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.’

7 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट डायवर्ट
रेलवे के अनुसार, हादसे की वजह से सात ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि तीन के मार्ग में बदलाव किया गया है. त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों को बस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन भेजा गया है, जहां से उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, आठ डिब्बों वाली एक मेमू ट्रेन को कानपुर से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, ताकि यात्रियों को कानपुर लाकर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा सके.’ हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

राज्यपाल रमेन डेका से बिग्रेडियर आनंद ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ एवं ओड़िषा सब एरिया कमाण्डर बिग्रेडियर अमन आनंद ने सौजन्य मुलाकात की।

राज्यपाल रमेन डेका से एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल रमेन डेका से एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिग्रेडियर श्री वी.एस. चौहान वीएसएम ने सौजन्य मुलाकात की।