Home Blog Page 940

आजादी के जश्न में हुआ स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

0

जिला मुख्यालय बलरामपुर में 14 अगस्त को प्रातः 7.00 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ में जनपद उपाध्यक्ष श्री भानू प्रकाश दीक्षित, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाई। स्वतंत्रता दौड़ कलेक्टर निवास (पुराना बस स्टैण्ड) से शुरू हुआ और नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानी की शहादत की वजह से देश आजाद हुआ है, तब से हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दौड़ हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता के पूर्व सभी वर्ग के लोगों का अपने-अपने क्षेत्र में योगदान रहा तथा इसी योगदान के बदौलत हमें आजादी प्राप्त हुई है। उस क्षण को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाता है। हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। जहां राष्ट्रीय त्योहारों में कोई जाति-पाति का भेदभाव नहीं है। कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय हित के लिए हमेशा तैयार है। जिलों से लेकर पंचायत स्तर तक स्वतंत्रता दिवस में बड़े ही शान से तिरंगा फहराया जाता है। उन्होंने कहा कि हमको जब भी अवसर मिले राष्ट्र के हित में अपना सहयोग अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने स्वतंत्रता दौड़ में शामिल सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में हर वर्ग के लोग भाग लेते हैं और इससे आपस में प्रेमभाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस स्वतंत्रता दौड़ में बच्चे बड़े उत्साह से प्रतिभागी बने, इसी प्रकार अपने जीवन के हर कार्यों को भी इसी उत्साह के साथ पूरा करें। कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी से अपनी सहभागिता दिखाने की बात कहते हुए स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये प्रयासो को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश राष्ट्र भूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वालों की भूमि रही है। हमें भी उनके विचार एवं कार्यों से सीख लेनी चाहिए। स्वतंत्रता दौड़ में सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिका दिलीप सोनी, ओमप्रकाश सोनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री अमित श्रीवास्तव, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय के रायगढ़ जिले के ग्राम लिप्ति स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया

0

मुख्यमंत्री साय के रायगढ़ जिले के ग्राम लिप्ति स्थित शासकीय हाई स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

0

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री , मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री श्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री श्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद श्री संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद श्रीमत कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद , सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर में, सांसद

विधायक सर्वश्री पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक श्रीमती रेणुका सिंह कोरिया में और सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

किसानों को मिला 6199 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण

0

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 6199 करोड़ 42 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार 880 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।

‘कृषि ऋण की प्रक्रिया, वसूली एवं केवाईसी‘ विषय पर प्रशिक्षण संपन्न

0

छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान में को-ऑपरेटिव्ह बैंको में कृषि ऋण वितरण की प्रक्रिया, वसूली एवं सावधानियां, केवाईसी, सीटीआर (करेंसी ट्रांजेक्शन रिपोर्ट), एसटीआर (सस्पेसियस एक्टिविटी रिपोर्ट) तथा मनी लांड्रिंग पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई थी। इस प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक युगल किशोर तथा अपेक्स बैंक डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर भूपेश चंद्रवंशी ने किया।

इस प्रशिक्षण सत्र में ग्रामीण बैंक के विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर एस सी दास एवं ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर एस.एस. परिहार ने प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक एजीएम व शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक श्री ए.के. लहरे, प्रशासकीय अधिकारी विमल सिंह तथा प्रतिभागीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ के कटघोरा में खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नेशनल मिनिरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट की 6ठवीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग में शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में खनिजों का दोहन और उनके उपयोग के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र की भी चर्चा हुई। जिओलाजिकल सर्वे आफ इंडिया में कटघोरा के लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लीथियम के बड़ा भंडार होने की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री साय के प्रतिनिधि के रूप में बैठक में उपस्थित रहने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि कटघोरा में शीघ्र ही शुरू होने वाली लीथियम की खदान देश की पहली लीथियम खदान होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लीथियम एक अहम धातु है जिससे राज्य और देश विकास की नई दिशा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि लीथियम खदान के शुरु हो जाने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा और विकसित भारत, 2047 के योगदान में छत्तीसगढ़ के लीथियम भंडार का बड़ा योगदान होगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ सहित बिहार, गुजरात, झारखण्ड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में स्थित 20 क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु एमएसटीसी पोर्टल में एनआईटी जारी किया गया है।

इन 20 ब्लॉक्स में से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा क्षेत्र में लिथियम एंड आरईई ब्लॉक भी शामिल है। लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में जीएसआई द्वारा प्रारंभिक सर्वे में लगभग 10 पीपीएम से 2 हजार पीपीएम लिथियम कन्टेन्ट पाया गया है। ब्लॉक में रेयर अर्थ एलिमेंट की भी उपस्थिति पाई गई है। क्रिटिकल एंड स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की आवश्यकता रिन्यूवेबल एनर्जी, रक्षा, कृषि, फार्मास्युटिकल, उच्च-तकनीकी इलेक्ट्रानिक्स, दूरसंचार, परिवहन आदि में होती है। इस खनिज के मामलों में वर्तमान में देश आयात पर निर्भर है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले बेसिक स्कूल मैदान में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

0

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। मुख्य अतिथि डमी के तौर पर भूमिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ने निभायी। उन्हें पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों, स्काउट-गाइड, एन.सी.सी. परेड की सलामी दी। रिहर्सल बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित की गई।’

इस बार ज़िला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों के देशभक्ति/ संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा। 15 अगस्त के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, एसडीएम तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी स्कूल,कॉलेज के छात्र-छात्राएं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बेमेतरा बेसिक स्कूल मैदान में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहे जो 15 अगस्त को रहेंगे। यानी 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा।

जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित

0

प्रदेश में खरीफ 2024 से एग्रीस्टेक कार्य के लिए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत तीन जिलों का चयन किया गया है। इनमें से एक धमतरी जिला है। जिले के अंतर्गत ग्रामों में जियोरिफ्रेंसिंग सर्वेक्षण का कार्य एजेंसी चिप्स के जरिए पूरा कर लिया गया है। जियोरिफ्रेंसिंग के बाद मैदानी स्तर पर पाई जाने वाली विसंगतियों का निराकरण राजस्व अमला के माध्यम से किया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में एग्रीस्टेक के सफल संचालन, अनुश्रवण एवं संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित की है। समिति की अध्यक्ष कलेक्टर होंगी। साथ ही समिति में सदस्य के तौर पर उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, प्रतिनिधि वनमण्डलाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, डीआईए प्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख को शामिल किया गया है तथा समिति के सदस्य सचिव प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख शाखा होंगे।

खाद्य मंत्री बघेल महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

0

खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। खाद्य मंत्री बघेल ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

राज्यपाल रमेन डेका से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल  रमेन डेका से आज गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री सरमा ने राज्यपाल को राजकीय गमछे से सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री  सरमा को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट की। इस अवसर पर रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।