Home Blog Page 943

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का किया गया वितरण

0

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से की अपील

जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया

बोधनलाल की अधिग्रहित जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

0

मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन में आए बालोद निवासी श्री बोधनलाल की अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा प्रदान करने के संबंध में त्वरित कारवाई करने के निर्देश बालोद जिला प्रशासन से अधिकारियों को दिए हैं। श्री बोधन लाल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए हैं।

बोधनलाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भू अर्जन की राशि आपसे मिलने के बाद शीघ्र ही मिल जाएगी। आपने मुझे आश्वस्त कर दिया है। अब मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।

जनदर्शन में परसुलीडीह के सरपंच को मिला त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री ने मध्यान्ह भोजन के शेड निर्माण की दी तत्काल मंजूरी

मुख्यमंत्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए शेड निर्माण की मंजूरी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए।

परसुलीडीह के सरपंच ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करके बताया कि ग्राम पंचायत परसुलीडीह द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए शेड निर्माण का आवेदन दिया गया है। इस शेड निर्माण की तत्काल जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा शेड निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों को स्टीमेट बनाकर राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन

0

जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों का एक बार फिर आमजनों में उत्साह दिखा, रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस बार एक और बात को लेकर लोगों में उत्साह दिखा वह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर था। मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आने वाले लोगों को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता राशि के वितरण का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप 12 हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी.दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

जनदर्शन कार्यक्रम में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए उनका आभार जताया और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में यह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुन्द निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको से भी मुलाकात की और उनकी हौसल अफजाई की। इन खिलाड़ियों ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल हुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही है।

रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। बलौदाबाजार जिले के डोंगरिया के किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केमिकल प्लांट से खरीफ और रबी की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को किसानों को जल्द राहत दिलाने कहा। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर शहर के चौरसिया कॉलोनी की 18 वर्षीय सना परवीन, ग्राम सेरीखेड़ी की निवासी कोमल लहरे, और धमतरी जिले के ग्राम कचना के निवासी ठगिया साहू को मोटराईज्ड ट्राई सायकल प्रदान किया।

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

0

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ शासन, कृषि विभाग द्वारा किसानों को पुरस्कृत करने हेतु डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 से नवाजा जाएगा।

कब और कौन कर सकते हैं आवेदन?
छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से खेती करने वाले किसानों को डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। आवेदन केवल ऐसे किसान कर सकेंगे जो पिछले 10 वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो और छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं। इसमें केवल ऐसे किसान ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो और तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो। चयन और मूल्यांकन का मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार और अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि और सहयोगी क्षेत्र में किसान द्वारा किया गया उल्लेखनीय व नवोन्वेषी कार्य किया होना चाहिए। ऐसे कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हों। समन्वित कृषि प्रणाली और फसल के विविधकरण अपनाता हो। भूमि और जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठत्तम उपयोग करता हो, कृषि विपणन में जिसका योगदान हो।

कोरिया कृषि विभाग के उप संचालक राजेश भारती ने जानकारी दी है कि इसके लिए कृषि विभाग ने 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया है। कृषकों को आवेदन उपसंचालक कृषि व विकासखण्ड कृषि कार्यालय से निरूशुल्क दी जाएगी। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को उप संचालक कृषि व कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज में लिखना होगा। इसके अलावा फोटोग्राफ, वीडियो सीडी जमा करना होगा।

दो लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र मिलेगा
 पुरस्कार के लिए कृषकों से प्राप्त आवेदन पत्र में उल्लेखित गुण, दोष के आधार पर तथ्यों का सत्यापन, विकासखण्ड स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति और राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जाएगा और उनके द्वारा लिए गए निर्णय अंतिम होगा।
पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र राज्य स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाईट https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/पर विजिट कर सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक प्रयास करें-राज्यपाल रमेन डेका

0

राज्यपाल  डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल डेका ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

राज्यपाल रमेन डेका से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका से दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य मुलाकात की।
राजभवन में  महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव और आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल एवं कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होेंने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक

0

मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर  जिलों में स्थित राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में तमोर पिंगला टायगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है। इसके गठन की आगे की कार्यवाही हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है।

          टायगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा साथ ही कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाईड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे। टायगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टायगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा जिससे क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए-नए कार्य किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 अगस्त गुरुवार को

0

मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में अब तक 676.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
    राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 553.2 मिमी,  जशपुर में 536.1 मिमी, कोरिया में 575.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
    इसी प्रकार, रायपुर जिले में 599.0 मिमी, बलौदाबाजार में 742.0 मिमी, गरियाबंद में 647.0 मिमी, महासमुंद में 499.6 मिमी, धमतरी में 668.6 मिमी, बिलासपुर में 624.7 मिमी, मुंगेली में 670.7 मिमी, रायगढ़ में 571.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 343.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 601.6 मिमी, सक्ती 521.5 कोरबा में 792.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 614.3 मिमी, दुर्ग में 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 553.1 मिमी, राजनांदगांव में 749.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 855.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 518.9 मिमी, बालोद में 801.8 मिमी, बेमेतरा में 414.8 मिमी, बस्तर में 735.9 मिमी, कोण्डागांव में 746.4 मिमी, कांकेर में 963.1 मिमी,दंतेवाड़ा में 884.2 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

राज्यपाल रमेन डेका से मंत्री नेताम ने की सौजन्य मुलाकात

0

राज्यपाल  रमेन डेका से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के आदिम एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री नेताम ंने सौजन्य मुलाकात की।