Home Blog Page 945

नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात

0

नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ एवं राज्यपाल रमेन डेका की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय का उद्बोधन

0

हरेली के त्योहार मुख्य रूप से किसान मन के त्योहार हरय
– ⁠छत्तीसगढ़ धान के कटोरा कहलाथे
– ⁠अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार, सरकार हो चाहे राज्य म डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व म पंद्रह साल तक सरकार हो या हमर पाछु सात महीना से सरकार हे हमन किसान मन के चिंता करथन, किसान मन ल आगू बढ़ाय बर काम करथन
– ⁠एक बार फेर ले छत्तीसगढ़वासी मन व अउ इहाँ कार्यक्रम म आय सब्बो झन ल बधई अउ सुभकामना
– ⁠मयं ये अवसर म ईश्वर ले जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन के खुशहाली अउ सुख-समृद्धि के कामना करत हवं

मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर पर आयोजित हरेली उत्सव और सम्मान समारोह में शामिल हुए…

0

मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर पर आयोजित हरेली उत्सव और सम्मान समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पुआग़र, गैती, गेड़ी सहित कृषि यंत्रों की पूजा की उन्होंने भक्त माता कर्मा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और छतीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक श्री मोतीलाल साहू और संदीप साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री साय द्वारा आरंग स्थित छात्रावास कैंपस में पौधे का रोपण किया

0

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आरंग स्थित छात्रावास कैंपस में वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत  पौधे का रोपण किया गया।

छत्तीसगढ़ में अब तक 634.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 634.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 03 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1482.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 288.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 470.8 मिमी, बलरामपुर में 745.7 मिमी, जशपुर में 474.5 मिमी, कोरिया में 498.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 477.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 552.4 मिमी, बलौदाबाजार में 695.5 मिमी, गरियाबंद में 633.3 मिमी, महासमुंद में 477.9 मिमी, धमतरी में 654.3 मिमी, बिलासपुर में 574.4 मिमी, मुंगेली में 631.9 मिमी, रायगढ़ में 510.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 292.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 555.6 मिमी, सक्ती 466.0 कोरबा में 745.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 549.4 मिमी, दुर्ग में 410.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 500.5 मिमी, राजनांदगांव में 706.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 831.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 487.4 मिमी, बालोद में 774.5 मिमी, बेमेतरा में 389.6 मिमी, बस्तर में 730.3 मिमी, कोण्डागांव में 724.0 मिमी, कांकेर में 938.0 मिमी,  दंतेवाड़ा में 869.1 मिमी और सुकमा जिले में 991.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 केकिसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा पेराई सीजन 2023-24 के तहत गन्ना किसानों को एफआरपी गन्ना भुगतान अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रुपए का भुगतान जारी किया गया है। इस भुगतान के साथ ही कारखाना द्वारा अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया जा चुका है। इस प्रकार पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा सभी किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही, किसानों को जल्द ही रियायती दर पर 50 किलो शक्कर भी प्रदान की जाएगी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर गन्ना बिक्री से प्राप्त राशि के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी एफआरपी की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान कर रहा है। क्षेत्र के किसानों की जागरूकता और उच्च गुणवत्ता के गन्ना की आपूर्ति के कारण इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक रिकवरी राशि प्राप्त होगी। इस राशि का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया

0

मुख्यमंत्री  साय के स्वागत में कार्यक्रम स्थल में पुष्प वर्षा एवं कर्मा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने परंपरागत तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने आज रायपुर जिले के आरंग में आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पाँच कन्या छात्रावासों का किया शुभारंभ

0

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री  कृषि मंत्री , आरंग विधायक  ख़ुशवंत साहेब, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विश्व बैंक की टीम ने चिराग परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से की भेंट

0

मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिराग परियोजना के संबंध में विश्व बैंक के अधिकारियों के टीम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान चिराग परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चिराग योजना का प्रदेश में बेहत्तर क्रियान्वयन हो रहा है।
इस मौके पर विश्व बैंक के टास्क टीम लीडर राज गांगुली के साथ विश्व बैंक के अधिकारी मीरा मिश्रा, ब्रेमला नाथन, मनवीन्दर मामक, मधुश्री बैनर्जी और ऋषिकेश ठाकुर मौजूद थे। विश्व बैंक के टीम ने चर्चा के दौरान चिराग परियोजना की प्रगति और पुर्नगठन की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक कृषि सारांश मित्तर, संचालक उद्यानिकी डॉ. एस.जगदीशन एवं परियोजना संचालक तुलिका प्रजापति शामिल थी।

अब छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण

0

संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर द्वारा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र्र जगदलपुर में ’छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ विकसित किया गया है। इच्छुक शिक्षित आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य कर सकते हैं। इस हेतु विभगीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर उक्त ऐप उपलब्ध है। ऐप पर पंजीयन नवीनीकरण करते समय किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर +91-1800-233-2203 पर समय प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे के मध्य सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।