Home Blog Page 947

मेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ

0

रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल श्री रमेन डेका का जीवन परिचय इस प्रकार है-

छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल श्री रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

श्री रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे ।
श्री डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासकीय कार्यालयों में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होगी अवकाश प्राप्ति एवं स्वीकृति की प्रक्रिया

0

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 1 अगस्त 2024 से प्रदेश के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में एवम 12 अगस्त 2024 से समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति एवं स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उक्त तिथि के पश्चात ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन स्वमेव निरस्त माना जायेगा। इस आशय का आदेश संचालक लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा जारी कर दिया गया है।

राज्यपाल श्री डेका कृषि मंत्री श्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए

0

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के सेक्टर-24 नया रायपुर स्थित निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेेंगे शपथ

0

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

छत्तीसगढ़ में लोगों से बहुत स्नेह मिला, यहां के मुख्यमंत्री सरल सहज और सबको आगे लेकर जाने वाले

0

छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत सरल सहज हैं। वे आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से बहुत स्नेह मिला, मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ तथा जय जोहार का संबोधन कर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को भावुक विदाई दी।
निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में होता है। मेरे जीवन में भी हुआ है। मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। । आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया गया और लोगों ने इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।
निवर्तमान राज्यपाल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपनी मातृभूमि की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। अपने समाज को बेहतर समाज बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। श्री हरिचंदन ने कहा कि भारत अभी देश की पांचवी आर्थिक महाशक्ति है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा लोकतंत्र सबके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करता है। विश्व राजनीति में भारत की अहम भूमिका है। जिस तरह से दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की है और इसके लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रूस और अमेरिका दोनों मतभेद के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन भारत का दोनों से मधुर संबंध है। हम शांति के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।
विदाई समारोह के मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस मौके पर पहुंचे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लै, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद एवं बासवराजू भी मौके पर मौजूद रहे।

भारत को ओलंपिक में मिला एक और पदक, मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर एवं सरबजोत को पदक जीतने पर दी बधाई

0

मुख्यमंत्री साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं श्री सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई

0

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।
राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहंे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव श्रीमती हिना नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में अब तक 551.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 551.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1325.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 205.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 333.2 मिमी, जशपुर में 362.8 मिमी, कोरिया में 346.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 479.2 मिमी, बलौदाबाजार में 630.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 537.5 मिमी, मुंगेली में 561.0 मिमी, रायगढ़ में 417.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.1 मिमी, सक्ती में 380.4 कोरबा में 618.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.3 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 454.0 मिमी, राजनांदगांव में 638.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 733.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.2 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 673.6 मिमी, कोण्डागांव में 652.3 मिमी, कांकेर में 845.2 मिमी, , दंतेवाड़ा में 771.6 मिमी और सुकमा जिले में 895.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

छात्रावासों में बच्चों के रहने पढ़ने का बेहतर माहौल करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री अग्रवाल

0

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आश्रम – छात्रावासों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए उनके रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधीक्षकों को छात्रावास में स्वयं सभ्य, मृदुशील एवं आकर्षक व्यक्तित्व के साथ रहने के निर्देश दिए, जिससे बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बच्चे सभ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अधीक्षकगण समर्पित भाव से रूचि लेकर कार्य करें। समय सारणी बनाकर उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। कलेक्टर ने कहा की आदर्श छात्रावास के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रावास को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी सुविधाओं को बेहतर कर आदर्श छात्रावास प्रतियोगिता में शामिल होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छात्रावास में सफाई सफाई व्यवस्था बनाएं रखे। सभी कमरों के अलावा परिसर को भी स्वच्छ रखे। बरसात के मौसम के मद्देनजर परिसर में जल भराव न होने दे। जिससे मच्छर, मक्खी एवं गंदगी का खतरा नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। आवश्यकतानुसार मलेरिया जांच एवं दवाइयों का वितरण कराएं। साथ ही छात्रावासों में गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियों का उपयोग करें। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों का व्यवस्थित भंडारण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री नवीन भगत सहित सहायक संचालक, मंडल संयोजक एवं आश्रम छात्रावासों के अधीक्षक गण मौजूद रहे।

       बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए छात्रावासों में शासन द्वारा सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने अधीक्षकों से छात्रावास में पर्याप्त भवन, बिजली, पानी, शौचालय, भोजन, बेड, गद्दा एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की जानकारी ली। उन्होंने
बच्चों को मीनु के अनुसार ताजा और गरम भोजन देने के लिए कहा। इसके अलावा  छात्रावास आश्रमों के रखरखाव, शिष्यवृत्ति, खाद्यान्न भंडारण एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी कन्या आश्रमों में सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा कर्मचारी की नियुक्ति, चौकीदार एवं अहाता निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने भवनों की स्थिति, मरम्मत की आवश्यकता एवं रंग रोगन की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में जर्जर भवनों का उपयोग नही करने एवं नियमानुसार उन्हें डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद एवं अन्य उपयोगी गतिविधियों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही परिसर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण एवं बागवानी अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में बच्चों के परिजनों को ही नियमानुसार बच्चों से मिलने देने एवं बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश नही देने के भी निर्देश दिए।

मंगलवार 30 जुलाई को जिले के नगरीय निकायों में किया जाएगा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

0

राज्य शासन के निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा आम जनता के मांगांें एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु जिला मुख्यालय बालोद सहित नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली जन समस्या निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार 30 जुलाई को जिला मुख्यालय बालोद के वार्ड क्रमांक 04 महात्मा गांधी वार्ड एवं 05 हलधर वार्ड हेतु गांधी भवन परिसर, नगर पालिका दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 06 एवं 07 हेतु वार्ड क्रमांक 06 नारायण होटल के पीछे, डौण्डीलोहारा नगर पंचायत में वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 हेतु वार्ड क्रमांक 03 गायत्री चैक के पास, डौण्डी नगर पंचातय में वार्ड क्रमांक 06, 07, 08 में 30 जुलाई को वार्ड क्रमांक 07 भंडारी पारा रंगमंच में, नगर पंचायत अर्जुंदा में वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 हेतु सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 04 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के समस्याओं से अवगत होने एवं शासन के विभिन्न कार्यक्रमों का आंकलन किया जाएगा। शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धापेंशन, सामाजिक सुरक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामातंरण, स्वरोजगार के प्रकरण, तथा नल लिकेज, नलों में पानी का ना आना, नालियांे, गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी का बहना, कचरे की सफाई, टूटी-फूटी नालियों का मरम्मत, स्ट्रीट लाईट जैसे समस्याओं का निराकरण मौके पर किया जाएगा। शिविर में करदाताओं से करों की भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।