Home Blog Page 993

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद BJP ने AAP के खिलाफ रच दीं इतनी साजिशें! आप की नेता आतिशी का दावा…

0

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद BJP ने AAP के खिलाफ रच दीं इतनी साजिशें! आप की नेता आतिशी का दावा…

दिल्ली में आप की नेता आतिशी ने बुधवार (22 मई, 2024) को दावा किया कि आप के खिलाफ नई साजिश रची गई है.

आप नेता बोलीं कि 11 मई को यमुना का जलस्तर 671.6 फुट पर था और 21 मई को यह शायद 671 फुट के भी नीचे आ गया.

आतिशी के अनुसार, 11 मई से 21 मई 2024 के बीच हरियाणा सरकार ने धीरे-धीरे करके दिल्ली का पानी रोका है.

आतिशी ने पीसी में बीजेपी की ओर से उन कथित षडयंत्रों का भी जिक्र किया गया, जो चुनाव ऐलान के बाद किए गए थे.

आप नेत्री के मुताबिक, बिना सबूत के ईडी ने दिल्ली सीएम को अरेस्ट कर लिया था, ताकि वह प्रचार नहीं कर सकें.

दूसरी साजिश का जिक्र करते हुए आतिशी बोलीं, अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद बीजेपी सकपका गई.

आप की तेज-तर्रार नेता ने बताया, “बीजेपी ने सांसद स्वाति मालीवाल का प्रयोग करते हुए आप पर झूठे आरोप लगाए.”

आतिशी ने कहा- बीजेपी वर्षों पुराना आप का डोनेशन का केस लेकर भी आई. वह बोली कि इससे जुड़ा केस चलवाएगी.

भारत के किन-किन मुसलमानों को मिलता है आरक्षण? क्या जाति के हिसाब से बंटा है सिस्टम…

0

भारत के किन-किन मुसलमानों को मिलता है आरक्षण? क्या जाति के हिसाब से बंटा है सिस्टम…

देश में चुनावी माहौल है, इसी बीच सियासी सरगर्मी में एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण पर बहस शुरू हो गई है. बीजेपी गठबंधन पर मुस्लिमों को आरक्षण देने का आरोप लगा रही है तो वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में विपक्षी दल भी खुलकर सामने आ गए हैं . इसी बीच अब बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुसलमानों को आरक्षण देने की खुलकर वकालत की है . इस सियासी बयानबाजी के बीच सवाल ये उठता है कि आखिर मुसलमानों का आरक्षण मिलता कैसे है ? क्या इसमें भी जाति के हिसाब से सिस्टम बंटा हुआ है ? चलिए जान लेते हैं .

क्या है मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था?

बता दें कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण दिया जाता है. वहीं एक रिपोर्ट अनुसार, फिलहाल मुसलमानों की 36 जातियों को केंद्रीय स्तर पर ओबीसी आरक्षण दिया जाना है. जिसके लिए संविधान के अनुच्छेद 16(4) में व्यवस्था है. जिसके अनुसार, यदि सरकार को लगता है कि नागरिकों का कोई वर्ग पिछड़ा है तो नौकरियों में उनके सही प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण दिया जा सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र की ओबीसी लिस्ट में कैटेगरी 1 और 2A में मुसलमानों की 36 जातियों को शामिल किया गया है. हालांकि जिन मुस्लिम परिवारों की सालाना आय आठ लाख रुपये है उन्हें क्रीमी लेयर में रखा जाता है और वो आरक्षण के अंतर्गत नहीं आते, फिर भले ही वो लोग पिछड़ा जाती से क्यों नहीं आते.

क्यों मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात बार-बार सामने आती है?

दरअसल कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुसलमान, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं. साल 2006 में ये कहा गया था कि मुसलमान समुदाय हिंदू ओबीसी से पिछड़ा हुआ है. सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि हिंदू पिछड़ों और दलितों को तो आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है लेकिन मुस्लिमों को नहीं. इससे पहले मंडल आयोग ऐसे 82 सामाजिक वर्गों की पहचान कर चुका था, जिसे उसने पिछड़ा मुसलमान माना था.

वहीं साल 2009 में रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की कमेटी मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर चुकी है. कमेटी का सुझाव था कि अल्पसंख्यकों को 15 फीसदी आरक्षण दिया जाए. जिसमें मुसलमानों को 10 फीसदी और बाकी पिछड़ा वर्ग के लोगों को 5 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की गई थी.

छत्तीसगढ़ CM साय ने कवर्धा हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की भी घोषणा…

0

छत्तीसगढ़ CM साय ने कवर्धा हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की भी घोषणा…

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे में साय सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा हादसे पर कहा ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. हमने निर्णय लिया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये शासन की ओर से दिए जाएंगे. बता दें कि कवर्धा में हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि सात से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

chhatisgarh : 11 भाजपा नेताओं को भेजा मानहानि का नोटिस…

0

chhatisgarh : 11 भाजपा नेताओं को भेजा मानहानि का नोटिस…

हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट पर हो रहे चुनाव का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। दरअसल, यहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा चुनाव मैदान में उतरी है। इनके खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस से दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को चुनाव प्रचार में भेजा है। ये नेता वहां जाकर सैलजा के खिलाफ तीखा प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद 2 पूर्व विधायक सहित 11 भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है।

इसे लेकर भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, उन्हें मानना चाहिए कि उनके संरक्षण में पार्टी में क्या हुआ है। ईडी ने अपने प्रेस नोट में सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। महादेव सट्टा ऐप व कोल घोटाले को नकारा नहीं जा सकता।

नोटिस में सैलजा 2 दिन में आरोप साबित नहीं कर पाने पर माफी मांगने की बात कही है। भाजपा नेता कुमारी सैलजा पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान लेन-देन करने के सीधे आरोप लगा रहे हैं…

कुमारी सैलजा के समर्थक अजय चौहान की ओर से भाजपा नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा, हमने जो बातें कही है, वो सब छत्तीसगढ़ में घटित हुई है। हम किसी नोटिस से डरने वाले नहीं है। हम सनातन के रक्षक हैं। कानूनी रूप से नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: इन्हें भेजा गया है नोटिस : पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, तुलसी साहू, चौलेश्वर चंद्राकर, उषा पटेल, आलोक पाण्डेय, अजय बंसल और अरुण सिंह शामिल हैं।

chhatisgarh : ”कोरबा पुलिस ने गोवा में किया आईपीएल में सट्टेबाजी कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश”

0

chhatisgarh : गोवा के एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोरबा पुलिस ने 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है…

गोवा के एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोरबा पुलिस ने 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है उनके फ्लैट से 25 लाख रुपए से अधिक कैश के अलावा सट्टेबाजी में प्रयुक्त 13 लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

”कोरबा पुलिस ने गोवा में किया आईपीएल में सट्टेबाजी कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश”

कोरबा में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर महादेव M-100 और M-151 ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा खिलाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सटोरियों को गोवा से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व हरियाणा के सटोरियों के फ्लैट से भारी मात्रा में कैश, लैपटॉप व स्मार्टफोन बरामद किया है.

सटोरियों के पास मिला 100 करोड़ से ज्यादा का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

कोरबा पुलिस का कहना है गिरफ्तार सटोरियों के पास से 100 करोड़ से ज्यादा का ट्रांसिक्शन बैंक खातों से किया गया है. सायबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने डीडीएम स्कूल के पास से गिरफ्तार प्रतीक विधवानी की गिरफ्तारी के बाद सट्टेबाजी गिरोह को पकड़ने में कामयाब हुई.

गिरफ्तार प्रतीक विधवानी की मदद से गैंग के पास पहुंची कोरबा पुलिस

पुलिस को सूचना मिली प्रतीक विधवानी डी डी एम स्कूल रोड में लोगों से ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी में लोगों का पैसा लगवा रहा है. मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी को गिरफ्तार कर लिया. 36 वर्षीय प्रतीक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाली गिरोह तक पहुंची.

सट्टेबाज प्रतीक विधवानी के विभिन्न् बैंक खातों में 17 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला

कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार सट्टेबाज प्रतीक विधवानी के मोबाइल में कई बैंकों के खाते व उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में ग्रुप में कई लोगों से पैसे का लेन-देन का रिकॉर्ड मिला. पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का जुर्म स्वीकार कर लिया है. साइबर सेल टीम के द्वारा की जांच में पता चला है कि उसके विभिन्न बैंक खातों से लगभग 17 करोड रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है.

गोवा से फ्लैट से बरामद किया गया बड़ी मात्रा में बेटिंग का सामान

गोवा के फ्लैट नंबर C 406 में सट्टा खिलाने वाले सटोरिए आईपीएल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-151 आई.डी. पैनल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते पाए गए. कड़ाई से पूछताछ करने पर सटोरियों ने ऑनलाइन सट्टा का संचालन का अपराध स्वीकार किया है.

पूछताछ में गोवा के फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का खुलासा हुआ

पूछताछ में कोरबा पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी के गिरोह का पता चला, जो गोवा में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे हैं. कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में टीम गोवा रवाना किया.

रंगे हाथ गोवा के फ्लैट में सट्टेबाजी करते हुए पकड़े गए गिरोह के सदस्य

गोवा पहुंच कर पुलिस की टीम सटोरियों को लोकेट करने के बाद गोवा के जयराम नगर उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर C 406 में सट्टा खिला रहे गिरोह के सटोरियों को गिरफ्तार किया. फ्लैट में छापेमारी की कार्यवाही के दौरान कुल 4 लोग मौजूद थे, जो लैपटॉप व मोबाइल फोन से सेटअप से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे.

गिरोह ने स्वीकार की महादेव M-100 आई डी पैनल ऐप से ऑनलाइन सट्टेबाजी

सटोरियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-100 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया. उनकी निशानदेही पर एक अन्य गिरोह को भी जयराम नगर एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B- 106 से कुल 3 सटोरियों को पकड़ा गया.

आईपीएल मैचों की बेटिंग कराते रंगे हाथ पकड़ा गया सटोरिया

कोरबा पुलिस ने गोवा के फ्लैट नंबर C-406 और B-106 में संचालित सट्टेबाजी गिरोह के फ्लैट से 25 लाख रुपए कैश, 13 लैपटॉप, 48 स्मार्टफोन के अलावा 26 बैंक पास बुक, 14 बैंक चेक और 40 एटीएम. कार्ड जप्त कर मौके से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया

गोवा के फ्लैट नंबर C-406 और B-106 बरामद हुआ 25 लाख कैश और लैपटॉप और मोबाइल

कोरबा पुलिस ने गोवा के जयराम नगर में उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के अपार्टमेंट C- 406 फ्लैट से 4 सटोरियों और एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट फ्लैट नंबर B-106 से 3 को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप, 48 नग मोबाइल फोन और लगभग 25 लाख रुपए बरामद किया.

साइबर सेल ने जांच के बाद होल्ड और फ्रीज कराए सभी बैंक खाते व एटीएम कार्ड

जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को साइबर सेल टीम ने होल्ड/फिज कराया है. उन बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है. साइबर सेल ने जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लाख रुपए थे. उन्हें होल्ड कराया है.

सटोरियों को छ.ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 08 के तहत् निरूद्ध किया गया

गोवा से गिरफ्तार किए गए 7 सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 8 के तहत निरूद्ध किया गया है. साथ ही, सटोरियों पर धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध  विवेचना की जा रही है.

छत्तीसगढ़ : ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज एक दिन का राजकीय शोक: आदेश जारी…

0

छत्तीसगढ़ : ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज एक दिन का राजकीय शोक: आदेश जारी…

छत्तीगगढ़ में 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

chhatisgarh : पांच मेडिकल कालेजों में ‘नेशनल मेडिकल कमीशन’ ने लगाया जुर्माना, कालेजों को समय-समय पर कमियां दूर करने को लेकर दिशा-निर्देश…

0

chhatisgarh : पांच मेडिकल कालेजों में ‘नेशनल मेडिकल कमीशन’ ने लगाया जुर्माना, कालेजों को समय-समय पर कमियां दूर करने को लेकर दिशा-निर्देश…

छत्‍तीसगढ़ के पांच मेडिकल कालेजों को फैकल्टी व जरूरी संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने दो माह की मोहलत दी है। इस दौरान कमियां दूर नहीं हो पाती हैं तो जुर्माना वसूला जाएगा।  साथ ही कालजों की मान्यता भी समाप्त हो सकती है। एनएमसी ने एमबीबीएस की सीटें कम करने की भी चेतावनी दी है।

एनएमसी ने कांकेर मेडिकल कालेज पर एक करोड़, दुर्ग पर चार लाख, बिलासपुर-अंबिकापुर पर तीन-तीन लाख, महासमुंद व जगदलपुर पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कालेजों पर एनएमसी आनलाइन नजर रखती है। कालेजों को समय-समय पर कमियां दूर करने को लेकर दिशा-निर्देश भी देती है।

विगत कुछ दिनों पहले एमएमसी ने वर्चुअल बैठक ली थी, जिसमें प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कालेजों के डीन और प्रोफेसर जुड़े थे। कालेजों में फैकल्टी की गिनती की गई तो काफी कमियां मिलीं। कांकेर, महासमुंद और कोरबा में अब तक कालेज की खुद की बिल्डिंग नहीं बन पाई है।

एमआरआइ, सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच की मशीनों की कमी भी मिली। मेडिकल कालेजों के लैब में रीएजेंट की कमी को भी एनएमसी ने कमी माना। कुछ डाक्टर अवकाश पर हैं, जिन्हें अनुपस्थित माना गया। मेडिकल कालेजों के जवाब से एमएमसी के अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए थे।

एमबीबीएस की परीक्षा एक जुलाई से, होगी वीडियो रिकार्डिंग

राजधानी के मेडिकल कालेज में पिछले साल बढ़ी सीटों पर प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षा एक जुलाई से शुरू होगी, जो करीब एक सप्ताह चलेगी। परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी, जिसे एनएमसी को भेजा जाएगा। मेडिकल कालेज में एनएमसी से 50 सीटों की मंजूरी मिलने के बाद एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 200 हो गई थी, जिसे वर्ष-2023-24 के शैक्षणिक सत्र से लागू किया गया था। इन 200 सीटों के अलावा आर्थिक कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए 30 सीटें अतिरिक्त हैं।

मेडिकल कालेज में वर्ष-1963 में एमबीबीएस की 60 सीटों के साथ शुरूआत हुई थी। वर्ष-1976 में यह संख्या 100 हुई। वर्ष-2009 में तीसरी बार सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 की गई थी। मेडिकल कालेज के प्रोफेसरों का कहना है कि बढ़ी सीटों की पहली परीक्षा होगी। एनाटामी, फिजियोलोजी और बायोकमेस्टी विषयों की परीक्षा में 230 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न हाेने के बाद ही बढ़ी हुई सीटें स्थायी होगी।

एनएमसी सेल के चेयरमैन डा. अरविंद नेरल ने बताया कि मेडिकल कालेज को अनुमति के नवीनीकरण के लिए वीडियो रिकार्डिंग जमा करना आवश्यक है। रिकार्डिंग और दस्तावेज जमा करने में विफल रहने पर उचित कार्रवाई भी होती है। आर्थिक कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए 50 करने के लिए भी एनएमसी को पत्र भेजा गया है।

डीएमई डा. यूएस पैकरा ने कहा, एनएमसी की ओर से समय-समय पर मेडिकल कालेजों की बैठक ली जाती है। मौखिक रूप से जुर्माना लगाया गया है। मेडिकल कालेजों में फैकल्टी की कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 : पांचवें चरण का मतदान 8 राज्यों के 49 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल-स्मृति-राजनाथ समेत कई दिग्गजों के किस्मत दांव पर…

0

लोकसभा चुनाव 2024 : पांचवें चरण का मतदान 8 राज्यों के 49 सीटों पर वोटिंग जारी, राहुल-स्मृति-राजनाथ समेत कई दिग्गजों के किस्मत दांव पर…

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को देश के 8 राज्यों के 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है. यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार-ओडिशा की 5,  झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की एक और लद्दाख में 1 सीट पर मतदान हो रहा है.

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में सोमवार, 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस चरण में 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें केंद्रीय मंत्री और सांसद भी शामिल हैं. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है. 20 मई को उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5,ओडिशा की 5,  झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की एक और लद्दाख में 1 सीट पर वोटिंग हो रही है.

पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यूपी  में 12.89 प्रतिशत, बिहार में 8.86 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 7.63 प्रतिशत, झारखंड में 11.68 प्रतिशत, लद्दाख 10.51 में प्रतिशत , महाराष्ट्र में 6.33 प्रतिशत, ओडिशा में 6.87 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 15.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. यूपी के रायबरेली, अमेठी और लखनऊ सीट पर सबकी नजरें बनी हुई हैं. इन सीटों से राहुल गांधी, स्‍मृति ईरानी और राजनाथ सिंह जैसे दिग्‍गज चुनाव लड़ रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में कुल 8.95 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 4.26 करोड़ महिला मतदाता और 5,409 ‘थर्ड जेंडर’ के मतदाता शामिल हैं. वहीं मतदान के लिए 94,732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं.

इस चरण में रायबरेली और अमेठी जैसी दो हाई प्रोफाइल सीटों पर भी मतदान किया जाएगा. रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.

पांचवें चरण में कई केंद्रीय मंत्री और सांसदों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी. इस चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मोदी सरकार के मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति, पीयूष गोयल के साथ-साथ बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जैसे दिग्गज नेता मैदान में हैं. इसके अलावा चिराग पासवान, शांतनु ठाकुर, श्रीकांत शिंदे और रोहिणी आचार्य की भी किस्मत का फैसला होना है.

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, हेलिकॉप्टर का मिला मलबा

0

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, हेलिकॉप्टर का मिला मलबा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पूर्वी अजरबैजान के दौरे पर थे. इस दौरान उनकी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. वहीं 16 घंटे बाद राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर मिल गया है, लेकिन स्थिति अच्छी नहीं है.

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है. इसकी घोषणा ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर ने की है. न्यूज एजेंसी मेहर ने कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है. हालांकि ईरान की सरकार ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं  रेड क्रिसेंट ने कहा कि हादसे में किसी के बचे होने की संभावना नहीं है.

कुछ देर पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर मिला था. हेलिकॉप्टर के मलबे तक ईरानी की एजेंसी रेड क्रिसेंट की रेस्क्यू टीम पहुंची, जहां टीम सर्चिंग में लगी हुई है. दरअसल, तुर्की के सर्चिंग ड्रोन को अजरबैजान की पहाड़ियों पर एक जलती हुई चीज मिली थी. जिसके बाद वहां सर्चिंग टीम भेजी गई थी.

AFP की खबर के मुताबिक, ईरान के रेड क्रिसेंट प्रमुख का कहना है कि स्थिति ‘अच्छी नहीं है. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का हेलीकॉप्टर पूर्वी अजरबैजान के पश्चिमी प्रांत के जोफा क्षेत्र के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

दरअसल, 63 वर्षीय ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पूर्वी अजरबैजान के दौरे पर थे. जहां उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव (Ilham Aliyev) के साथ दोनों देशों की सीमा पर बने एक बांध परियोजना का उद्घाटन किया था.

ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अली खामेनेई ने नागरिकों से ‘चिंता नहीं करने’ के लिए कहा है. समाचार एजेंसी AFP के हवाले से रेड क्रिसेंट के प्रमुख पिरहोसेन कुलिवंद ने कहा, ‘हेलीकॉप्टर मिल गया है. हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे हैं. स्थिति अच्छी नहीं है.’

इधर, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  समेत दुनियाभर के नेताओं ने इब्राहिम रईसी की सलामती को लेकर चिंता जताई.

ईरान के स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे. लौटने के दौरान अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में ये हादसा हो गया. दरअसल, हेलिकॉप्टर रविवार, 20 मई की शाम 7.30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था. रात भर इसकी तलाश की गई, लेकिन इलाके में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं.

chhatisgarh : ”नक्सल पुनर्वास नीति में बदलाव करेगी सरकार”

0

छत्तीसगढ़ : सरकार नक्सल पुनर्वास नीति में बदलाव करने जा रही है, जिसके चलते नक्‍सलियों को उनकी पसंद के शहर अथवा गांव में मकान दिया जाएगा। साथ ही सरकार स्वरोजगार के लिए भी कम ब्याज पर लोन देगी।

”नक्सल पुनर्वास नीति में बदलाव करेगी छत्तीसगढ़ सरकार, कौशल विकास की योजनाएं चलाई जाएंगी करेगी, पुलिस न्यायालयीन प्रकरणों को सुलझाने में भी मदद”

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार नक्सल पुनर्वास नीति में बदलाव करने जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पितों को निवास के लिए मनचाहे शहर या गांव का विकल्प दिया जाएगा। मकान ऐसा होगा जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रह सके। रोजगार के लिए कौशल विकास की योजनाएं चलाई जाएंगी। इसके तहत उन्हें प्रशिक्षण मिलेगा। स्वरोजगार चाहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इसके अलावा पुलिस उनके न्यायालयीन प्रकरणों को सुलझाने में भी मदद करेगी। मौजूदा पुनर्वास के प्रावधान के अंतर्गत आत्मसमर्पितों को किराए का मकान दिया जाता है। पुनर्वास की राशि, उनके रोजगार, बच्चों की शिक्षा समेत अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिसमें देरी की शिकायतें हैं। अब कोई हत्या या लूट के आरोपी आत्मसमर्पित नक्सली पर कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस उसके न्यायालयीन प्रकरणों को सुलझाने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी यह कहकर संकेत दे चुके हैं कि हमारी पुनर्वास नीति के कारण नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि इस नीति में और नया बेहतर हो सकता है, साथ ही नई पुनर्वास नीति लाने पर विचार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार संशोधित पुनर्वास नीति लागू कर सकती है। चार महीने की विष्णुदेव सरकार में अब तक 112 नक्सली ढेर हुए हैं। तीन वर्ष के भीतर नक्सलियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिस रोडमैप को हरी झंडी दी है। उसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं। दावा है कि चार महीने के भीतर 375 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण किया है। 153 गिरफ्तार किए गए, नक्सल क्षेत्र में 28 सुरक्षा कैंप खुले, 143 आईडी बरामद किए गए हैं।

50 कैंप और खुलेंगे प्रदेश के नक्सल क्षेत्र में अभी 400 सुरक्षा कैंप हैं। इनमें 28 कैंप भाजपा सरकार में खोले गए हैं। अभी 50 कैंप और खोले जाएंगे। जहां सुरक्षा कैंप खुलता है वहां से सुरक्षा बल के जवान 25-30 किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग करते हैं। पिछले चार महीने में जवान नक्सलियों के कैंप तक घुसने में कामयाब हुए हैं। सुकमा जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मौजूद पूवर्ती गांव मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा का पैतृक गांव है। सुरक्षाबल के जवानों के द्वारा यहां भी पुलिस कैंप खोला गया। इसी तरह सिलगेर, टेकलगुड़ा, जोनागुड़ा जैसे संवेदनशील गांवों सरकार की योजनाएं पहुंची हैं। यहां इस बार लोकतंत्र भी जीता, चुनाव आयोग ने भी मतदान करवाने में सफलता पाई। अभी यह है नक्सल उन्मूलन की नीति समिति कर रही काम वर्तमान नीति में नक्सल व्यक्तियों या परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का प्रावधान है। पुनर्व्यस्थापन में कठिनाई होने पर राज्य स्तर पर अपर मुख्य या प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित है। पुनर्वास के लिए विभिन्न विभागों के अनेक प्रकार के लाभ और सुविधाएं दी जाती हैं। कुछ प्रकरणों में देरी की भी शिकायत है,अब तत्काल सुविधा मिलेगी।

प्रोत्साहन राशि व सुविधा : प्रत्येक नक्सली को समर्पण पर प्रोत्साहन के लिए 25 हजार रुपये की राशि देने का नियम है। नक्सल पीड़ित के समान ही आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुविधाएं देने का प्रावधान है। सक्रिय, पांच लाख या अधिक के इनामी नक्सली को आत्मसमर्पण पर 10 लाख की राशि पृथक से देने, समर्पित हथियार के बदले देय मुआवजा राशि का प्रावधान है। यह राशि बैंक में सावधि जमा की जाती है और इसका ब्याज समर्पित नक्सली को मिलता है। तीन साल बाद चाल चलन की समीक्षा उपरांत यह राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। यदि समर्पित नक्सली द्वारा तीन वर्ष के भीतर कृषि भूमि क्रय की जाती है तब दो एकड़ तक भूमि पर स्टांप ड्यूटी व पंजीयन शुल्क में पूर्ण छूट देने का प्रावधान है।

सहायता करने पर भर्ती : अभी नक्सल पीड़ित या आत्मसमर्पित नक्सली जिसके द्वारा नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को विशेष सहयोग दिया जाता है और जिसे इस कारण स्वयं की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया हो, ऐसे प्रकरणों में पुलिस महानिरीक्षक रेंज उसे पुलिस विभाग में निम्नतम पदों पर भर्ती करते हैं।

बंदूक और विकास से नक्सलवाद पर वार : विष्णुदेव सरकार ने बंदूक और विकास से नक्सलवाद के खिलाफ समानांतर लड़ाई लड़ने की कार्य योजना बनाई है। नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों तक नियद नेल्लानार योजना के तहत बुनियादी सुविधा पहुंचाने के लिए लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इन परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। सुरक्षा कैंप के माध्यम से नक्सलियों को खदेड़ने के बाद यहां प्रशासन की टीम गांव में पहुंचकर लोगों को बुनियादी सुविधा मुहैया कराएगी। यह कार्यक्रम निरंतर चलाने की योजना बनी है।