Home Blog Page 996

पीएम मोदी के रोड से पहले पुरी की सड़कों पर भाजपा का अनूठा प्रचार, पीएम मोदी के रोड की तैयारियों के लेकर हुई बैठक…

0

पीएम मोदी के रोड से पहले पुरी की सड़कों पर भाजपा का अनूठा प्रचार, पीएम मोदी के रोड की तैयारियों के लेकर हुई बैठक…

ओड़िशा के पुरी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एक साथ राजेश मूणत ऑटो की सवारी करते दिखाई दिए।

”संबित पात्रा और राजेश मूणत ने की ऑटो की सवारी, पुरी की जनता को बताई मोदी की गारंटी, भाजपा के पक्ष में बना माहौल, शंख पर भारी पड़ेगा कमल”

दरअसल संबित पात्रा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राजेश मूणत भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने पुरी प्रवास पर हैं। राजेश मूणत ने स्वयं ऑटो पर सवारी करने की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की हैं। मूणत ने फोन पर जानकारी दी कि देश की जनता मोदी की का परिवार है। हम सब उस परिवार के सदस्य हैं,लिहाजा भाजपा आमसभाओं के अलावा परिवार से जुड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है। शुक्रवार की शाम को  भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक के बाद संबित पात्रा जी के साथ मोदी जी की रैली के तैयारी का जायजा लेने पहुचा था,तब हमने ऑटो में बैठकर आमजनो से संवाद करके मोदी जी गारंटी से अवगत कराया। हमे पता पता चला कि पुरी ने पुरी की जनमन भाजपा के साथ है।

पीएम मोदी के रोड की तैयारियों के लेकर हुई बैठक

राजेश मूणत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को सुबह 7 बजे पुरी पहुंचेंगे। वह भगवान् जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद भाजपा प्रत्याशियों के साथ भव्य रोड शो करेंगे। इसी संबंध में शुक्रवार को  तैयारियों को लेकर पुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा के कार्यालय में महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई,जिसमें  राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  सीपी जोशी, एमएलसी  उत्तर प्रदेश  अशोक कटारिया,  पुरी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष   देवेन्द्र तराई   एवं पुरी जिला के अंतर्गत सभी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के अलावा मैं भी शामिल हुआ। इस  बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।  मूणत ने बताया कि आमजनों में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर जबर्दरस्त उत्साह है।

राजेश मूणत ने कहा कि मैं  पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आमजनों के मन में हमारे प्रत्याशी  जयंत कुमार सारंगी और  संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनेगी।

ज्ञात हो कि ओड़िशा की पुरी से लोकसभा सीट पर चुनावी उत्सव दिखने को मिल रहा है। इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा चुनावी मैदान पर हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत भी इस समय पुरी में तैनात हैं। वह लगातार लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा और पुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के पक्ष में बना  माहौल, शंख पर भारी पड़ेगा कमल

संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ओएनजीसी के पूर्व स्वतंत्र डायरेक्टर हैं। वह पेशे से सर्जन हैं। फिलहाल  यहां उनका मुकाबला अरूण पटनायक से है। ओडिशा में श्रीजगन्नाथ जी के धाम पुरी में इस समय जगन्नाथ के दो प्रतीक चिह्नों शंख और पद्म (कमल का फूल) के बीच चुनावी टक्कर दिख रही है। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले जगन्नाथ के चार प्रतीक चिन्हों (शंख, चक्र, गदा, पद्म) में से शंख BJD का चुनाव चिह्न है, तो भाजपा के चुनाव चिह्न कमल को ओडिशा में लोग पद्म कहते हैं।  पुरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले  लिया है,लिहाजा भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है।  यहां साल 2000 से नवीन पटनायक लगातार मुख्यमंत्री हैं। इस बार बीजेडी और भाजपा में मुकाबला है।  147 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटिंग चार चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ संपन्न हो चुकी है।

chhatisgarh : गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

0

chhatisgarh : गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। 

वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

साथ ही कुछ जगह गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

वहीं, राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीन-तीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस कोरबा में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर औसत से कम है। यह राजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा माना, बिलासपुर व जगदलपुर में यह तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम है।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। जगदलपुर में यह 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

chhatisgarh: भूपेश सरकार में चल रही कोयला लेवी घोटाले वाली व्यवस्था को CM साय ने किया बंद, परिवहन के लिए स्वीकृति आनलाइन शुरू…

0

chhatisgarh: भूपेश सरकार में चल रही कोयला लेवी घोटाले वाली व्यवस्था को CM साय ने किया बंद, परिवहन के लिए स्वीकृति आनलाइन शुरू…

पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार में चल रही कोयला लेवी घोटाले वाली व्यवस्था को विष्णुदेव साय सरकार ने बंद कर दिया है। राज्य में अब कोयला सहित अन्य खनिजों के परिवहन के लिए आनलाइन ई-ट्रांजिट पास व्यवस्था की फिर से शुरुआत हुई है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार में चल रही कोयला लेवी घोटाले वाली व्यवस्था को विष्णुदेव साय सरकार ने बंद कर दिया है। राज्य में अब कोयला सहित अन्य खनिजों के परिवहन के लिए आनलाइन ई-ट्रांजिट पास व्यवस्था की फिर से शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है कि अब न कोई गड़बड़ न घोटाला – छत्तीसगढ़ सरकार में ईमानदारी का बोलबाला …।
खनिज परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता आने से राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। आठ फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कोल परिवहन की एनओसी और परमिट के लिए आनलाइन प्रक्रिया करने की घोषणा की थी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के अनुसार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कोयला परिवहन में 540 करोड़ रुपये के घोटाले का राजफाश हुआ है। शासन की अनुमति के बिना ही भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के तत्कालीन संचालक समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई को 2020 को आदेश जारी कर आनलाइन परमिट की प्रचलित व्यवस्था को ख़त्म कर आफलाइन कर दिया था।

इस प्रक्रिया के कारण भ्रष्टाचार और अवैध उगाही को बढ़ावा मिला था। ईडी ने मामले में जांच के बाद न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है। संचालक बिश्नोई अभी जेल में है। कोल परिवहन में भ्रष्टाचार और अवैध उगाही करने के मामले में ईडी के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने भी 30 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की थी।कोल परिवहन की एनओसी और परमिट के लिए आनलाइन प्रक्रिया होने से व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी हो जाएगी। इसमें में किसी भी तरह के अवैध परिवहन व वसूली पर अंकुश लगेगा। न सिर्फ कोयला, बल्कि अन्य खनिजों में पारदर्शी व्यवस्था होने से सरकार के राजस्व में वृद्धि हो सकेगी।

प्रदेश में खनन गतिविधियों में आनलाइन सहित अन्य तकनीकी व्यवस्था का भी समावेश हो सकेगा। खनिज विशेषज्ञों के अनुसार राज्य सरकार का यह फैसला प्रदेश के लिए खनिज के माध्यम राजस्व के पारदर्शी स्रोत बढ़ाने और इसमें वृद्धि करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह है पूरा मामला/

ईडी के मुताबिक पूरा मामला जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच का है। कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपये कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वूसली सिंडीकेट करता था, सिंडीकेट के लोगों के नाम पर ही एफआइआर हुई है।

एफआइआर में दर्ज नेताओं, अफसरों के सिंडिकेट ने 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूल की है। जिसमें लगभग 296 करोड़ की अवैध लेवी के बंटवारे की जांच ईडी कर रही है। बाकी बचे 244 करोड़ की लेवी की भी जांच होनी है। ईओडब्ल्यू ने भी 40 से अधिक कारोबारियों के नामों को शार्ट लिस्ट किया है, जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।

कोयला घोटाले में कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री कवासी 
लखम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, विधायक देवेंद्र यादव, 
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव प्रसाद राय, यूडी मिंज, आइएएस समीर विश्नोई, आइएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप 
सचिव सौम्या चौरसिया समेत 36 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। इनमें सौम्या चौरसिया, निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई व रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, एसएस नाग और निखिल चंद्राकर जेल में बंद हैं।

Chhattisgarh: पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( रीपा ) योजना में जमकर भ्रष्टाचार…

0

Chhattisgarh: पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( रीपा ) योजना में जमकर भ्रष्टाचार…

”भूपेश सरकार में हुए रीपा में भ्रष्टाचार की जांच धीमी, तीन महीने में सिर्फ जांच बिंदु तय प्रदेश के 146 विकासखंडों में संचालित 300 रीपा केंद्र जांच के दायरे में – जशपुर जिले में एक रीपा के डीपीआर पर ही खर्च कर दिए गए 80 लाख”

”पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( रीपा ) योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। राज्य सरकार ने 15 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी से तीन महीने के भीतर जांच कराने का निर्णय लिया था। लेकिन, अभी तक केवल जांच के बिंदु ही तय हो पाएं हैं। रीपा में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए छह बिंदु तय किए गए हैं।”

”बताया जाता है कि जांच बिंदुओं में विजन दस्तावेज और डीपीआर बनाने में गड़बड़ी, अधोसंरचना निर्माण में एजेंसियों की मनमानी, मशीनों का क्रय में गड़बड़ी, उत्पादित सामग्री की मार्केटिंग, दूसरे मद की राशि का उपयोग शामिल हैं। साथ ही रीपा का आगे क्या उपयोग किया जाएगा को भी जांच बिंदु में शामिल किया गया है।”
”राज्य सरकार जांच रिपोर्ट के बाद तय करेगी कि रीपा को आगे चलाया जाए या नहीं। जांच बिंदुओं को लेकर विगत चार दिनों पहले मंत्रालय में उच्च अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें तय छह बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच करने का निर्णय लिया गया।”

”फिलहाल, प्रदेश के 146 विकासखंडों में संचालित 300 रीपा केंद्र जांच के दायरे में है। ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चल रही योजना में कई खामियां उजागर हो चुकी हैं। जशपुर में एक रीपा के डीपीआर के लिए ही अधिकारियों ने 80 लाख रुपये खर्च कर दिया था। इसी तरह अन्य रीपा का भी हाल है।”

”रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए संभागवार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रायपुर संभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव निहारिका बारिका, दुर्ग की सचिव कमलप्रीत सिंह, बिलासपुर की सचिव मुकेश बंसल, बस्तर की सचिव अंकिता आनंद और सरगुजा की सचिव शमी आबिदी को सौंपी गई है।”

”संभागों में विकासखंडवार जांच के लिए छह-छह सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें संचालक, संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। टीम को दस दिनों के भीतर विभाग को जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।”

”विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रीपा का मुद्दा जोर-शाेर से उठा था। भाजपा के धरमलाल कौशिक ने बताया था कि दंतेवाड़ा के एक रीपा के लिए 90 लाख रुपये की लागत से खरीदी की गई है। सरपंचों से जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए गए। रीपा में छह सौ करोड़ की गड़बड़ी हुई है। 300 रीपा का पूरी तरह से भौतिक सत्यापन भी नहीं हुआ है।”

”जशपुर जिले के एक रीपा के लिए 80 लाख रुपये सिर्फ प्रोजेक्ट बनाने में खर्च कर दिया गया, जबकि रीपा की लागत ही दो करोड़ रुपये रखी गई थी। विधानसभा में अजय चंद्राकर ने भी कहा था कि रीपा के नाम पर जो खरीदी की गई, मौके पर वह है ही नहीं। प्रदेश में रीपा का एक भी प्रोजेक्ट सफल नहीं हुआ है।”

दो करोड़ के रीपा में यह था प्रविधान..

”पूर्ववर्ती सरकार ने रीपा का प्रोजेक्ट बनाया था। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खेती-किसानी के साथ ही गांव में उद्यम लगाने के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता देने के उद्देश्य से रीपा योजना शुरू की गई थी। इसकी लागत दो करोड़ रुपये रखी गई थी। इसमें 1.20 करोड़ रुपये में अधोसंरचना, पांच लाख रुपये तकनीकी कार्य, 40 लाख रुपये में मशीनरी, वर्किंग कैपिटल, 35 लाख ब्रांडिंग मार्केटिंग, पंपलेट, होर्डिंग्स, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, कानूनी सलाह में खर्च करने का प्रविधान था। नियमों के अनुसार, तीन एकड़ की जमीन की अर्हता बताई थी, जिसमें एक एकड़ में अधोसंरचना और शेष में पार्किंग व गोदाम स्थापित किया जाना था।”

Raipur : अनवर की जमानत खारिज, ढिल्लन की याचिका पर सुनवाई आज शराब घोटाला मामले में विशेष न्यायालय में सुनवाई…

0

Raipur : अनवर की जमानत खारिज, ढिल्लन की याचिका पर सुनवाई आज शराब घोटाला मामले में विशेष न्यायालय में सुनवाई…

जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर की जमानत खारिज, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की याचिका पर सुनवाई आज”

करोड़ों के शराब घोटाले मामले में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर विशेष न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई। गुरुवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद शाम को एसीबी-ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं इस मामले के दूसरे आरोपित त्रिलोक सिंह ढिल्लन (पप्पू) की ओर से पेश जमानत याचिका पर शुक्रवार को विशेष न्यायालय सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाएगा, जबकि शराब घोटाला केस के आरोपित पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह, अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने 30 मई तक बढ़ा दी है। अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन से जेल में ईडी की टीम पूछताछ करेगी। गुरुवार को ईडी की ओर से विशेष कोर्ट में इसके लिए आवेदन लगाया। कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए 27 मई से 31 मई (पांच दिन) तक जेल में पूछताछ की अनुमति दी है।

छत्तीसगढ़ :  विदेश में भी महादेव सट्टा एप : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, मालद्वीप, सिंगापुर और खाड़ी के कई देशों में भी संचालित…  EOW को बर्खास्त पुलिसकर्मी से मिले सबूत…

0

छत्तीसगढ़ :  विदेश में भी महादेव सट्टा एप : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, मालद्वीप, सिंगापुर और खाड़ी के कई देशों में भी संचालित…  EOW को बर्खास्त पुलिसकर्मी से मिले सबूत…

महादेव सट्टा एप भारत के साथ ही श्रीलंका, खाड़ी के कई देशों, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और मालदीव में भी संचालित किया जा रहा है। श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन बर्खास्त पुलिसकर्मी अर्जुन यादव के माध्यम से किया जा रहा था।

विदेश में भी महादेव सट्टा एप : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, मालद्वीप, सिंगापुर और खाड़ी के कई देशों में भी संचालित…

महादेव सट्टा एप भारत के साथ ही श्रीलंका, खाड़ी के कई देशों, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और मालदीव में भी संचालित किया जा रहा है। श्रीलंका में महादेव सट्टा एप का संचालन बर्खास्त पुलिसकर्मी अर्जुन यादव के माध्यम से किया जा रहा था। देश के बाहर और किन-किन देशों में महादेव सट्टा एप का संचालन किया जा रहा है, इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है। ईओडब्ल्यू की जांच में कई अहम जानकारी सामने आई है। अर्जुन की विदेश में संपत्ति मिलने के ठोस साक्ष्य हाथ लगे हैं।

जांच एजेंसी के अफसरों के मुताबिक श्रीलंका में महादेव सट्टा एप संचालन होने की अब तक पुष्टि हुई है। अफसरों के अनुसार विदेश में बैठे लोगों को महादेव सट्टा एप संचालन करने के लिए अपना अकाउंट भारत में खुलवाना होगा, तभी वह सट्टा एप के पैनल आपरेटरों से संपर्क कर पाएगा। जानकारों के मुताबिक महादेव सट्टा एप के संचालक जिन देशों में सट्टा एप का चला रहे हैं, उन देशों में भी अपना अकाउंट खुलवाए होंगे, तभी वहां से सट्टा संचालन कर सट्टे की रकम विदेशी अकाउंट में ट्रांसफर करा रहे होंगे।

सूत्रों के मुताबिक जिन देशों में सट्टा का संचालन किया जा रहा है, उन देशों की मुद्रा इंडियन अकाउंट में ट्रांसफर करने पर ट्रेस हो सकते हैं। इससे बचने के लिए सट्टा संचालक सट्टा से प्राप्त विदेशी आय को हवाला के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं। हवाला लेन-देन को रोकने के लिए जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार महादेव सट्टा एप खाड़ी के ज्यादातर देशों में संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एशिया में श्रीलंका के अलावा नेपाल, भूटान, मालद्वीप, सिंगापुर में संचालित हो रहे हैं। महादेव सट्टा एप के संचालक खाड़ी के देशों के अलावा दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सट्टा संचालित कर रहे हैं। जिन देशों में सट्टा का संचालन किया जा रहा है, वहां महादेव के अलावा अन्य नामों से सट्टा संचालक सट्टे का संचालन कर रहे हैं।

naidunia_image

साइबर विशेषज्ञ के अनुसार देश में कई ऐसे क्रिप्टो डीलर हैं, जो कमीशन लेकर नकदी को क्रिप्टो में एक्सचेंज करते हैं। बड़े बुकी और सटोरिए क्रिप्टो डीलर को हवाला करते हैं। उस पैसे को क्रिप्टो में एक्सचेंज कर विदेश भेज देते हैं। इसके लिए उन्हें दो से तीन प्रतिशत कमीशन मिलता है। 200-300 करोड़ रुपये आराम से क्रिप्टो में एक्सचेंज कर देते हैं।

छत्तीसगढ़ में भी तीन से चार डीलर हैं, जो इस तरह का काम कर रहे हैं। विदेश में रहने वाले भी इन डीलर की मदद से यहां रहने वाले लोगों तक पैसा पहुंचाते है। विदेश में क्रिप्टो में पैसा भेजा जाता है। क्रिप्टो को रखकर डीलर बताए पते पर नकदी छोड़ देते हैं।

Indian Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! मुंबई से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद, गंतव्य से पहले प्रारंभ होगी ये ट्रेनें;

0

Indian Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! मुंबई से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद, गंतव्य से पहले प्रारंभ होगी ये ट्रेनें;

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली दोनों तरफ से दुरंतो एक्सप्रेस को रद किया गया है। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार के साथ स्टेशन और स्टेशन यार्ड में नान इंटरलाकिंग का काम कराया जा रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली दोनों तरफ से दुरंतो एक्सप्रेस को रद किया गया है। साथ ही तीन ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त करने और चार ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन से ही शुरू करने का फैसला लिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य जिलों के यात्रियों को मुंबई और हावड़ा आने-जाने में परेशानी होगी। रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद रहेगी। साथ ही 16 मई से 31 मई तक हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त होगी। जबकि 18 मई और 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 31 मई को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 31 मई और एक जून को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

गंतव्य से पहले प्रारंभ होगी ये ट्रेनें;

एक जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। एक और दो जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। एक जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी।

chhatisgarh : वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र…

0

chhatisgarh : वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र…

सीएसआर फंड की लूट पर लगाम की तैयारी, नियम बदला तो 1,000 करोड़ रुपये मिलेंगे, उद्योग मंत्री ने CM को लिखी चिट्ठी”

वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) की राशि का राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराने का आग्रह किया है। इसके लिए उन्होंने नियमों में बदलाव कराने की मांग उठाई है। उद्योग मंत्री ने नियमों में बदलाव की उठाई मांग अभी सीएसआर राशि के व्यय का अधिकार राज्य सरकार को नहीं। वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) की राशि का राज्य सरकार के माध्यम से खर्च कराने का आग्रह किया है। इसके लिए उन्होंने नियमों में बदलाव कराने की मांग उठाई है। जानकारी के मुताबिक सीएसआर मद पहले राज्य शासन में आता था जिस पर संशोधन कर केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। कंपनियों द्वारा वहां के निवासियों की मांग के अनुसार काम होता है। अब राज्य शासन के पास न ही फंड आता है न ही राज्य के अधिकार क्षेत्र में हैं। इस पर विधानसभा में भी भाजपा के विधायकों ने मुद्दा उठाया था। मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री साय को लिखे पत्र में सीएसआर मद के व्यय व निर्माण कार्य राज्य सरकार को सौंपने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक समन्वय बनाने का आग्रह किया है। मंत्री ने उल्लेख किया है कि सीएसआर फंड में कितना खर्च किया गया इसकी जानकारी सरकार को नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कंपनी एक्ट के नियमों के मुताबिक सीएसआर फंड का उपयोग स्वयं उद्योगों द्वारा किया जाता है।

स्पष्ट नीति-नियमों की जरूरत;

उद्योग मंत्री ने कहा कि सीएसआर का व्यय शासन स्तर पर किया जाए तो उद्योगों से प्रभावित लोगों की मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि हो पाएगी। आदिवासी अंचल से लेकर ग्रामीण,शहरी, अर्धशहरी क्षेत्रों में लोगों के लिए कई काम हो सकते हैं। साथ ही पर्यावरण को रहे नुकसान की भरपाई की जा सकी है। सीएसआर मद से होने वाले व्यय व निर्माण कार्य के संबंध में स्पष्ट नीति नियम बनाने की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, ओडिशा की जनता रामभक्तों के साथ, भगवान जग्गनाथ के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा की सरकार”

0
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, ओडिशा की जनता रामभक्तों के साथ, भगवान जग्गनाथ के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा की सरकार”
ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार… ”राजेश मूणत जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है: ओडिशा की जनता रामभक्तों के साथ, भगवान जग्गनाथ के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा की सरकार”

छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने ओड़िशा में मोर्चा संभाल लिया है। ज्ञात हो कि ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और सीनियर विधायक, भाजपा प्रवक्ता  राजेश मूणत ने ओड़िशा की सबसे चर्चित सीटों में से एक पुरी लोकसभा में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा संगठन ने उन्हें पुरी विधानसभा सीट प्रचार प्रसार का जिम्मा सौपा है। यह भी जानना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी ने पुरी लोकसभा सीट से लोकप्रिय नेता संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से  विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। लिहाजा इसे ओडिशा की सबसे चर्चित सीट माना जा रहा है। गौरतलब है कि मूणत ने रायपुर लोकसभा सीट पर बतौर क्लस्टर प्रभारी भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में  पूरी ऊर्जा के साथ कार्य किया था।

किया भाजपा की जीत का दावा,कहा ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार

अपने चुनावी दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई नेता ओड़िशा,झारखंड,बिहार,हरियाणा समेत सभी चुनावी राज्यों में तैनात हैं। मुझे पार्टी ने पुरी विधानसभा सीट पर जिम्मेदारी सौंपी है। मूणत ने कहा कि पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुरी की जनता ने तय कर लिया है कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं, उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आमजनों के मन में हमारी प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा  के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में  मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनेगी।

मूणत बोले, जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है

मूणत ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं, जिससे ओड़िशा के साथ ही आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है, जबकि  बीजद के 25 साल के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने ओड़िशा को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पुरी में भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगी।  ओडिशा का अगला  मुख्यमंत्री भाजपा नेता और  नरेंद्र मोदी  तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे।

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह

मूणत ने कहा कि पुरी में भाजपा के विपक्षी दलों ने  अभी से हार स्वीकार कर ली है। बीजेडी के खेमे में निराशा का  माहौल है,तो वहीं  कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार करके भाजपा की जीत पहले ही तय कर दी है।  राजेश मूणत ने  बताया कि  ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। आगामी 20 मई को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 20 मई (सोमवार) को पुरी में रोड शो करेंगे,इसको लेकर आमजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ : (Rice Millers Scam) राइस मिलर्स घोटाले में ED की एक और बड़ी कार्रवाई, एसोसिएशन कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर गिरफ़्तार..

0

छत्तीसगढ़ : (Rice Millers Scam) राइस मिलर्स घोटाले में ED की एक और बड़ी कार्रवाई, एसोसिएशन कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर गिरफ़्तार..

छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स घोटाले में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में पहले इंकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। अब ईडी की एंट्री से कई और लोगों की मुसीबत बढ़ेगी। आरोप है कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर ने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर प्रति क्विंटल 20 रुपये रिश्वत वसूली है। रकम मार्कफेड के जिला अधिकारी को दी गई है। उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस दौरान 140 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल किया गया है। इस दौरान जिन्होंने रिश्वत दी एमडी ने उनके ही बिल का भुगतान किया। रिश्वत के तौर पर पैसे न देने वालों का भुगतान रोक दिया गया है। कई लोगों के बिल का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार राज्‍य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के एमडी रहे मनोज सोनी को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया। अभी मनोज सोनी 28 मई तक जेल में है। मनोज से पूछताछ के बाद ईडी ने राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। ईडी को मनोज सोनी और रौशन के मोबाइल में मिले चैट, ट्रांजेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।