छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिवार को दी गई 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि…
छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिवार को दी गई 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि…
छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिवार को दी गई 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि…
छत्तीसगढ़ : पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को रायपुर रेलवे स्टेशन पर दबोचा, 2.63 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…
chhatisgarh : प्रदेश में एक्टिव हुआ मौसम , आज भी गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश… Alert जारी!
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया जानें शुभ मुहूर्त व महत्व;
छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार दो महिला सीआईएसएफ आरक्षकों को मारी टक्कर, आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार…
दुर्ग के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेंट्रल एवेन्यू रोड के सेक्टर 1 एसबीआई बैंक क्रासिंग के पास तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार दो महिला सीआईएसएफ आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल दोनों आरक्षकों को सेक्टर-9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार जारी है। एक महिला आरक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। भिलाई भट्ठी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि गुरुवार देर शाम की घटना है। सेक्टर-3 निवासी महिला आरक्षक भाग्यश्री कलीता और कसक जायसवाल दोनों सीआईएसएएप में पदस्थ हैं। दोनों स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-3 की ओर से सेंट्रल एवेन्यू रोड एसबीआई चौक को पार कर रही थीं। उसी समय मुर्गा चौक की तरफ से तेज रफ्तार स्कोडा कार चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में दोनों आरक्षकों को चोट आई है, जिसमें एक महिला आरक्षक को गंभीर चोट आई है। इस हादसे में एक आरक्षक के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, दूसरे का पैर फैक्चर हो गया। दोनों को पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। इधर, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार क्रेन की मदद से थाना लाया गया है । मामले में फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाला एक युवक का शव डैम से बरामद…
बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है। बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है। उसने अपने दोस्त को मैसेज किया कि अब मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं। जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद से परिजन और उसके दोस्त लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक नरेश कुमार ने मरने से पहले अपने दोस्त को मैसेज में लिखा था, ‘भाई माफ कर देना, सॉरी और गुड बाय भाई, बाइक लेने डैम आ जाना चाबी लेके तेरे वाली, नहीं हो पा रहा अब मेरे से।’ तीन दिन पहले महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीह डैम के पास युवक की बाइक और चप्पल बरामद हुई थी। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ : भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2 में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद…
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2 में रहने वाले सुमित कुमार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। सुमित के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से सुमित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों तलाक लेना चाहते थे। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2 में रहने वाले सुमित कुमार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित की दो दिन बाद पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में पेशी होनी थी। लेकिन पेशी से पहले ही सुमित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुमित ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। फिलहाल छावनी थाना की पुलिस मामले का जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, सुमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। सुमित के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से सुमित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों तलाक लेना चाहते थे। न्यायालय में तलाक की पेशी थी, लेकिन वहां जाने से पहले पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने सात पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी से विवाद के चलते काफी परेशान था। उसका तलाक का केस भी चल रहा था। सुमित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। सुमित अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं उसकी पत्नी भिलाई में निजी कंपनी में जॉब करती है। सुमित और उसकी पत्नी तीन वर्षों से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमित ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन किया था, जबकि सुमित की पत्नी उसे तलाक नही देना चाहती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय से मिले लोकतंत्र सैनानी, सम्मान निधि बहाल करने के लिए किया आभार व्यक्त…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने मुलाकात कर अपनी सम्मान निधि पुनः शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हैं और हम लोकतांत्रिक भावनाओं के पोषक हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र पर जब संकट आया तब हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट और यातनाएं सहते हुए लोकतंत्र की रक्षा की। सीएम साय ने कहा कि इस महान कार्य को पूरा करने के लिए उन्होंने स्वयं के तथा अपने परिजनों की पीड़ाओं की भी चिन्ता नहीं की। साय ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सम्मान निधि को बंद करके कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने एक बार फिर अपने तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी रवैये को दोहराया था। कांग्रेस की सरकार ने ही देश में आपात काल लागू किया था। जिसके कारण हमारा लोकतंत्र संकट में आ गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें आंतरिक रूप से जितनी लोकतांत्रिक हैं, लोकतंत्र की रक्षा और उसे सशक्त करने के लिए उतनी ही प्रतिबद्ध हैं। हम लोकतंत्र को पुष्पित और पल्लवित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदानंद उपासने, लोकतंत्र सेनानी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी आदि उपस्थित थे। लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा वर्ष 2008 से मीसाबंदियों को सम्मान निधि प्रदान की जा रही थी, जिसे वर्ष 2019 में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया था। न्यायालयीन लड़ाई में सफलता के बाद भी कांग्रेस की भूपेश सरकार की हठधर्मिता के चलते लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि से वंचित थे। आप ने प्रदेश की सत्ता में आते ही भूतलक्षी प्रभाव से लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि बहाल करने का निर्णय लिया और इस निर्णय के परिपालन में जिला कलेक्टरों को सम्पूर्ण बकाया सम्मान निधि तथा आगामी प्रतिमाह की सम्मान निधि प्रदान करने के लिए राशि भी आबंटित कर दी। आपके इस निर्णय से लोकतंत्र सेनानियों को यथाशीघ्र सम्मान निधि मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लोकतंत्र सेनानियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि 6 मार्च 2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा 26 मई 2020 को पारित आदेश के परिपालन में लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि को फिर से प्रारंभ करने और पूर्व वर्षों की बकाया राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के छात्रों के नाम एक खास संदेश दिया है।
बोर्ड रिजल्ट घोषित होने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के छात्रों के नाम एक खास संदेश दिया है।
छात्रों को सीएम साय का संदेश “ छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे पहले छात्रों को एडवांस में बधाई दी। इसके साथ ही परीक्षा असफल होने वाले छात्रों को कहा कि वह निराश हो, क्योंकि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ एक अभिभावक की तरह खड़ी रहेगी। सीएम साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए ये संदेश प्रदेश के छात्रों को दिया है।
अभिभावक की तरह साथ खड़ी है सरकार “ सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिणाम आने वाला है। जिनके परिणाम अपेक्षा के अनुरूप आए, उन्हें बच्चों को एडवांस में बधाई। अगर किसी कारण से कोई बच्चे के नंबरों की दौड़ में थोड़ा पीछे रह गए या फिर पिछे छूट गए, उन्हें परेशान और निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा उन बच्चों के साथ खड़ी रहेगी।
छत्तीसगढ़ : धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, कीर्तन मंडली के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा…
जांजगीर चांपा में हर साल की तरह इस बार भी 10 मई को श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर्व मनाने के लिए बैठक कर तैयारी और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. वहीं जिला मुख्यालय के कचहरी चौक, नेताजी चौक व परशुराम चौक को तोरण से सजाकर ध्वज पताका लगाई जा रही है. श्री परशुराम जन्मोत्सव पर्व पर शोभायात्रा कहां से कहां तक निकाली जाएगी, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्री परशुराम जन्मोत्सव के संबंध में आयोजन समिति के मनोज पांडेय ने बताया श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा हर साल की तरह इस बार भी निकाली जाएगी. उन्होंने कहा जांजगीर में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास शाम 5 बजे सामूहिक शिव तांडव स्रोत का गायन किया जाएगा. उसके बाद मंदिर परिसर से पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा कचहरी चौक व नेताजी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन नैला के पास श्री राम मंदिर के पास परशुराम चौक पहुंचेगी. यहां पर भगवान परशुराम जी का पूजन और महा आरती करने के बाद शोभायात्रा सम्पन्न होगी. इसके बाद, मारवाड़ी धर्मशाला में सभी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद (रात्रि भोज) की व्यवस्था लगभग 2500 लोगों के लिए रहेगी.
शोभायात्रा की खास बातें
श्री परशुराम जन्मोत्सव में शोभायात्रा बारे में बताया शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए करमा मंडली के दो नृत्य दल रहेंगे. युवावर्ग के लिए धुमाल पार्टी का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा. श्री परशुराम जी को प्रकृति के साथ सुसज्जित रथ तैयार किया जाता है और ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच की ओर से आयोजित उपनयन संस्कार में शामिल बटुकों का दल अपनी परंपरागत वेशभूषा में रहते हैं. इस रथ के आगे पीछे श्रद्धालु शोभायात्रा में नृत्य, गीत करते हुए शामिल रहते हैं. इस शोभायात्रा में पुरुष पीले या भगवा रंग के कुर्ते में और महिलाएं पीले या लाल,भगवा रंग की साड़ी में शामिल होंगी.
मनोज पांडेय ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा श्री परशुराम किसी एक समाज के नहीं हैं, इसलिए सभी समाज के लोग इस शोभायात्रा में शामिल जरूर हों. जिससे इस कार्यक्रम को और भव्य रूप मिल सके. शोभायात्रा शाम 05 बजे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी. जिसमें जिला मुख्यालय के आसपास गांव शामिल श्रद्धालु के लिए बसों की व्यवस्था भी की है. उन्हें बस से शोभायात्रा में शामिल कराया जाएगा. उसके बाद शोभायात्रा समाप्त होने के बाद उनके लिए परशुराम चौक नैला रेलवे स्टेशन से रात्रि भोज के बाद वापस पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी.