Home Blog Page 1013

”difference between boy and girl for marriage: वर्तमान में बदलते दौर के चलते अब शादियां ऐसी होने लगी है, जिसमें उम्र के अंतर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।”

0

Marriage: पति पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला?

”difference between boy and girl for marriage: वर्तमान में बदलते दौर के चलते अब शादियां ऐसी होने लगी है, जिसमें उम्र के अंतर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है।”

”कहीं, पति उम्र में काफी बड़ा है, तो कहीं पत्नी। विवाह के समय लड़के और लड़की उम्र में कितना अंतर होना चाहिए या कि पति पत्नी के बीच कितना होना चाहिए उम्र का फासला? इसको लेकर धर्म, समाज, मनोविज्ञान और विज्ञान की अलग अलग राय हो सकती है।”

”Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?”

”श्रीराम और श्री सीता की उम्र में अंतर : वाल्मीकि रामायण पर किए एक शोध में यह बताया गया था कि श्रीराम ने जब विवाह किया था तब उनकी उम्र 25 और माता सीता की उम्र 16 वर्ष की थी।”

”इसका मतलब यह कि दोनों की उम्र में 9 वर्षों का अंतर था।”

”श्रीकृष्ण और राधा की उम्र में अंतर : कुछ विद्वानों के अनुसार भगवान कृष्‍ण उम्र में श्री राधा से साढ़े 11 महीने छोटे थे। कुछ के अनुसार श्रीराधा 5 साल बढ़ी थी। राधा और रुक्मणी दोनों ही कृष्ण से उम्र में बड़ी थीं।”

”क्या कहते हैं शोध : अटलांटा की यूनिवर्सिटी में हुई एक शोध के हिसाब से पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर सही माना गया है। शोध के अनुसार ऐसा माना गया है कि जिन पति-पत्नी के बीच 5 साल का अंतर होता है, उनमें डिवोर्स की संभावना 18 प्रतिशत, यदि अंतर 10 साल है, तो 39% है और यदि उम्र में 20 साल का अंतर है तो डिवोर्स की संभावना 95 प्रतिशत होती है। ऐसा भी कहते हैं कि हम उम्र के जोड़ों में इगो बहुत ज्यादा क्लैश होता है जिसके चलते लड़ाई झगड़े, एक-दूसरे के प्रति सम्मान की कमी होती है क्योंकि दोनों का अनुबल और चीजों को देखने या समझने का नजरिया लगभग एक ही स्तर का होता है। हालांकि कई बार यह बात विवाह की सफलता का कारण भी बन जाती है।”

” इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व”

”कीर्तिमानबायोलॉजिकल फैक्ट : बायोलॉजिकल से देखा जाए तो लड़का और लड़की की मैच्योरिटी लेवल में अंतर होता है। जहां लड़कियां 12-14 साल की उम्र में ही अपने युवावस्था में पहुंच जाती हैं, वहीं लड़कों को अपने युवावस्था में पहुंचने में 14-17 साल की लग जाते हैं। इसलिए लड़का और लड़की की उम्र में इसको देखर अंतर होना जरूरी है।”

”कानून क्या कहता है? भारतीय कानून के अनुसार हर धर्म में विवाह की उम्र अलग अलग बताई गई है। इस्लाम में 15 से 17 साल लड़की की उम्र मानी गई है। ईसाई धर्म में 18 और 21 का अंतर माना गया है। हिंदू धर्म में वैदिक नियम के अनुसार ब्रह्मचर्य आश्रम के नियम पूरे करने के बाद कोई लड़का या लड़की विवाह कर सकता है। गृहस्थ आश्रम में प्रवेश की अधिकतम उम्र 24 से 25 वर्ष मानी गई है और लड़की की उम्र 19 से 21 वर्ष। कानूनी रूप से भारत में लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 तय की गई है।”

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा है।

0

छत्तीसगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार बोरे बासी दिवस के रूप में मनाती थी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इसे नहीं मानाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा है। पूर्व सीएम बघेल ने सरकार के बोरे बासी दिवस न मनाने को प्रदेश के मजदूर और किसानों का अपमान बताया है। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश के दिखावा कर रही है, यह श्रमिकों का कभी भी सम्मान नहीं कर सकते हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार के आते ही कांग्रेस के द्वारा चलाई जाने अन्य योजनाओं के साथ बोरे बासी योजना को भी बंद कर दिया गया है। बोरे बासी योजना को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला है। बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश में बोरे बासी की परंपरा है। यह किसान मजदूर का भोजन है। इन सभी को सम्मान देने के लिए हमारी सरकार ने बोरे बासी योजना लेकर आई थी। बघेल ने कहा कि भाजपा मजदूरों का सम्मान भले ही न करे लेकिन कांग्रेस बोरे बासी दिवस मनाएगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी दिवस को लेकर कहा कि कोई बोरे बासी खाए या न खाए मैं बोरे बासी खाउंगा। हमने इसे किसानों और मजदूरों के सम्मान में शुरू किया था। बघेल ने कहा कि हमारे बोरे बासी खाएगें और सोशल मीडिया में इसकी तस्वीर पोस्ट करेंगे।

छत्तीसगढ़ : ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आयोजित कार्यक्रम…

0

छत्तीसगढ़  : ”अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्रमिकों का सम्मान करने वाले हैं। रायपुर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय श्रमिकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। प्रदेश की 65 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाएगी।”

”इस बीच छत्तीसगढ़ में आज बोरे-बासी तिहार बनाने वाले हैं।” आज मजदूर दिवस पर बोरे-बासी..!!

”रायपुर में श्रमिकों का सम्मान”

”श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सीएम साय श्रमिकों का सम्मान करने जा रहे हैं। सीएम साय आज सबसे पहले गांधी चौक में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां श्रमिक सम्मान कार्यक्रम के बाद प्रदेश के तीन जिलों में अलग-अलग सभाएं करते हुए जनता को संबोधित करेंगे। श्रमिकों का सम्मान करने के बाद सीएम जशपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार में सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5.50 बजे रायपुर लौटेंगे।”

”महतारी वंदन योजना का मिलेगा पैसा”

”आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त 1000 रुपए सीधा उनके खाते में डाली जाएगी। आज प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशियों का दिन है। प्रदेश की 65 लाख से ज्यादा महिलाओं को आज तीसरी किस्त की राशि दी जाएगी।”

“छत्तीसगढ़ : गोकुलधाम में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 14 युवती और 7 युवकों को हिरासत में लिया है।

0

“छत्तीसगढ़ : गोकुलधाम में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 14 युवती और 7 युवकों को हिरासत में लिया है।

“छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शहर में पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। देर रात पुलिस की टीम ने रेड मारते हुए दलाल समेत 14 युवती और 7 युवकों को हिरासत में लिया है।”

”बिलासपुर शहर में पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दलाल सहित 14 लड़कियों और 7 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस को उनके कब्जे से दो कार, नकदी और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। मामले में पुलिस आरोपियों को बैठाकर पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित गोकुलधाम के पास एक कालोनी में पुलिस को किराए के मकान में एक बड़े सैक्स रैकेट के चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को खबर मिली थी कि एक युवती स्कूटी लेकर अमेरी चौक नेहरू नगर रोड पर ग्राहक के आने का इंतजार कर रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस और उच्च अधिकारियों की टीम ने अमेरी चौक में दबिश देते हुए युवती को रंगे हाथ पकड़ा है। जिसके बाद युवती से कड़ाई से पूछताछ में उसने दलाल के कहने पर ग्राहक से मिलने आने की बात को स्वीकार कर लिया है। युवती के पूछताछ के आधार पर गोकुलधाम के पास किराए के मकाम में पुलिस ने दबिश दी, जहां से दलाल युवक सहित 4 युवतियों व युवकों को पकड़ा गया है। वही दूसरी कार्रवाई पुलिस ने सूचना के आधार पर अमेरी सांई अपार्टमेंट व आसमा सिटी में दबिश देकर युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।”

”पुलिस ने 14 युवतियों और 7 युवकों को किया गिरफ्तार”

”छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने इस पूरे सैक्स रैकेट के मामले में दलाल सहित 14 युवतियों और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दलाल की डिजायर कार व एक युवक की बोलेनो कार को जब्त कर थाने लेकर पहुंची है। वहीं बड़ी मात्रा में दलाल व युवतियों के पास से पुलिस ने नकद के साथ कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस दलाल, युवतियों व ग्राहक युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में लगी हुई है।”

”कोलकाता, दिल्ली और मुम्बई से बुलाई गई थी युवती”

”इस मामले में पुलिस की रेड के बाद खबरे निकलकर यह सामने आ रही हैं कि इस पूरे सैक्स रैकेट में दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता से पैकेज में लड़कियों को बुलाया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि यह युवतियां सिर्फ एक सप्ताह के भीतर 50 हजार से ज्यादा की कमाई कर लेती थी। यह खेल पिछले लंबे समय से दलाल चला था। वह हर सप्ताह नई लड़कियों को अलग-अलग शहरों से बुलाकर रैकेट चला रहा था।”

राधिका खेड़ा रोने लगी: राजीव भवन में हुआ विवाद…

0

राधिका खेड़ा रोने लगी: राजीव भवन में हुआ विवाद…

कांग्रेस की नेशनल मीडिया कार्डिनेटर राधिका खेड़ा का रोते हुए एक VIDEO सामने आया है। VIDEO को लेकर जहां कांग्रेस अंदर भूचाल है, तो वहीं भाजपा इसे लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस भवन में बैठकर राधिका का फोन पर रोते हुए एक VIDEO वायरल हो रहा है। जिसमें वो ये कहती सुनायी पड़ रही है कि, ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है, मैंने ये बातें दिल्ली भी बतायी है… मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं ।‘

VIDEO वायरल हुआ तो भाजपा ने भी महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने महिला नेत्री से छेड़छाड़ तक की बात भी सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। वहीं भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने राधिका खेड़ा का मुद्दा नारी अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी ही महिला नेत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है। उन्होंने राधिका खेड़ा को कांग्रेसियों से बचकर रहने की नसीहत दी है।

दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। मामला मंगलवार का है, जब मीडिया में बयान देने को लेकर राधिका खेड़ा के साथ नेता का विवाद हो गया। कहा जा रहा है कि राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। विवाद बढ़ा तो राधिका खेड़ा रोने लगीं। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज और पार्टी के बड़े नेताओं को दी।

इधर इस पूरे मामले पर दीपक बैज ने कहा कांग्रेस पार्टी में सबका मान सम्मान है। यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लेंगे। मामले में बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया पर बैज ने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव के समय कोई मुद्दा नहीं है।इसलिए हमारे नेताओं की बातों को तूल देते हैं।बीजेपी के लोग पहले अपना घर संभाल लें।

”केदार गुप्ता ने साधा निशाना”

राधिका खेड़ा विवाद पर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि राधिका खेड़ा के दिल को दुखाता हुआ वीडियो सामने आया है। कौशल्या माता की धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता विचलित है तो हमारा मन भी दुखी होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं होगा, ये मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है। कांग्रेस महालक्ष्मी की बात करती है और अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करती,कांग्रेस के विनाश से अब उसे ईश्वर भी नहीं बचा सकते। राधिका खेड़ा छत्तीसगढ़ में सुरक्षित है, लेकिन उन्हें कांग्रेसियों से सुरक्षा की चिंता करनी चाहिये।

आगामी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के पहले बिहार में एक बार फिर से संविधान को लेकर चुनावी घमासान

0

आगामी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान के पहले बिहार में एक बार फिर से संविधान को लेकर चुनावी घमासान छिड़ गया है. लालू यादव ने छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पहली बार खुले मंच से संविधान बचाने की बात कहते हुए बीजेपी के खिलाफ एकजुट रहने की अपील अपने मतदाताओं से की है.

इतना ही नहीं लालू ने 2015 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर बीजेपी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह आरक्षण खत्म करना चाहती है. इसके जवाब में अब बीजेपी बड़ी रणनीति के तहत मैदान में उतर गई है. आरक्षण और संविधान को चुनावी मुद्दा बनाने में लालू यादव की चाल का बीजेपी करारा जवाब देने में लगी है.

बिहार में संविधान पर हो रही सियासत के बीच बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बार बार कांग्रेस, लालू यादव, तेजस्वी यादव एक ही राग अलाप रहे हैं, बीजेपी संविधान बदल देगी. यह उनकी हताशा है क्योंकि बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है. 10 साल से पीएम मोदी हैं क्या संविधान को छुआ है. लालू यादव और कांग्रेस की साठ गांठ है, इन्होंने 90 बार राष्ट्रपति शासन लगाया. अकेले इंदिरा गांधी ने 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाया. संविधान यदि असुरक्षित है तो कांग्रेस और उनके साथ खड़े लोगों के कारण. हम सभी आरक्षण के पक्षधर हैं. एससी-एसटी, ओबीसी का आरक्षण हमेशा रहेगा. भारत के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं है. हेरिटेज टैक्स और अन्य टैक्स कब का खत्म हो गया. यह राहुल गांधी की माओवादी सोच है.

महागठबंधन की रणनीति के आगे खड़े नीतीश कुमार
दरअसल, बिहार में संविधान को मुद्दा बनाकर महागठबंधन के नेता आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उनकी हर चाल को नाकाम करने में लगी है. लालू प्रसाद यादव और पूरे महागठबंधन के कुनबे को एक ओर पीएम मोदी अमित शाह जवाब दे रहे हैं तो दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोर्चा खोल दिया है. नीतीश कुमार मजबूती से एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कहीं न कहीं भाजपा के लिए महागठबंधन को जवाब देने के लिए नीतीश कुमार अचूक हथियार भी साबित हो रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव पर नीतीश कुमार का हमला
संविधान की दुहाई दे रहे लालू यादव पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जिनको मौका मिला उन्होंने क्या किया. अपनी जगह अपनी पत्नी को सीएम बना दिया. दो दो बेटी को लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया. ये सिर्फ अपने परिवार के लिए कर रहे हैं, लेकिन हमारे लिए पूरा बिहार मेरा परिवार है. खास बात यह है कि नीतीश कुमार बिहार की सियासत का बड़ा चेहरा हैं, बल्कि पिछड़े वर्ग के सबसे आगे की कतार के नेताओं में से हैं. ऐसे में राजद के वार पर पलटवार करने में नीतीश कुमार अचूक हथियार साबित हो रहे हैं.

”छत्तीसगढ़ : कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही है कांग्रेस के नेता माेदी लहर से घबराकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं, दुष्प्रचार झूठे वादा करने वाली कांग्रेस को सबक सीखाना है…”

0

”छत्तीसगढ़ : कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का भ्रम फैला रही है कांग्रेस के नेता माेदी लहर से घबराकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं, दुष्प्रचार झूठे वादा करने वाली कांग्रेस को सबक सीखाना है…”

”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, देश में चल रही मोदी लहर से घबराकर कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसलिए आज कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि मोदी की सरकार पर बनने पर संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा। कांग्रेस के इस झूठ के झांसे में जनता नहीं आने वाली है। मोदी की गारंटी है कि न तो संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण की व्यवस्था। आदिवासी और दलितों, पिछड़ों को आरक्षण की पूर्व की भांति लागू रहेगा। कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है, इसलिए अब कांग्रेस मोदी की गारंटी के बारे में दुष्प्रचार कर रही है। झूठे वादों करने वाली कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता सबक सीखाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।”

”विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस कहती है कि महतारी वंदन योजना सिर्फ चुनाव तक ही चलेगी। अब कांग्रेस इसके बारे में भी भ्रम फैलाने काम कर रही है। कहा-मोदी की गारंटी है कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिला के खाते में हजार इसी तरह दिए जाएंगे। कांग्रेस के झूठ और दुष्प्रचार पर विश्वास मत करिए। इनको अपनी करारी हार दिखने लगी है। इनके सभी प्रत्याशी चुनाव हारने जा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस ने अब झूठ को ही हथियार बना लिया है।”

”विष्णुदेव साय ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है कि क्योंकि देश की सत्ता पर कांग्रेस को काबिज नहीं होने देना है। क्योंकि ये कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी कांग्रेस और इंडी गठबंधन दलों की तरह परिवारवाद की राजनीति नहीं करते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी जी का परिवार सभी देशवासी हैं। उनके लिए वह 24 घंटे में 18 घंटे तक दिनरात काम करते हैं। लेकिन कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेते हैं फिर सत्ता पाने के बाद जनता को लूटने में लग जाते हैं।”

”विष्णुदेव साय ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने देश के गरीबों को आवास, महिलाओं को गैस कनेक्शन, घर-घर नल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचाने सहित विकास के अनगिनत काम किए। मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा हटया और राम मंदिर के निर्माण कराया। मोदी जी कहते हैं कि अभी ये सिर्फ ट्रेलर है।”

”2029 तक देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 तक भारत का विकसित बनाने का मोदी जी का लक्ष्य है। इसलिए आप सभी को जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जागड़े को संसद में भेजना है।”

”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच साल सिर्फ भ्रष्टाचार किए है। कांग्रेस ने कोयला, शराब, डीएमएफ, नरवा-गुरुवा, चावल में घोटाला किए। भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप के जरिए 508 करोड़ रुपए लिए और इस मामले पर उन पर एफआईआर दर्ज है। इनके भ्रष्टाचारी अधिकारी और कांग्रेसी नेता जेल की हवा खा रहे हैं।”

”विष्णुदेव साय ने कहा–छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरी हो रही है। ऐसे में कांग्रेसी चावल योजना बंद होने की अफवाह फैलाने में जुटे हैं। कहा-आयुष्मान योजना को लाभ अब 70 साल के बुजुर्गों को भी मिलेगा। इसके अलावा गरीबों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। ये कांग्रेसी अब मोदी जी को मर जाए और मारने जैसी बात कर रहे हैं। लेकिन जनता भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी को सबक सीखाएगी।”

”उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा–भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने तीन से 4 महीने में माेदी गारंटी की अधिकांश वादों को पूरा कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समुदाय की बेटी को द्रौपदी मुर्म को राष्ट्रपति बनाया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी के बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज के सम्मान को बढ़ाया।”

”विजय शर्मा ने कहा-यहां जांजगीर चांपा की कांग्रेस के प्रत्याशी सरकारी सामुदायिक भवन पर ही कब्जा कर लिया है। दूसरी तरफ भाजपा की कर्मठशील और जुझारू प्रत्याशी कमलेश जांगड़े हैं, जो आपकी सेवा में सदैव तत्पर और उपलब्ध रहेगीं।”

”श्री शर्मा ने कहा–कांग्रेस की जब केंद्र में सरकार थी तो उस समय आतंकवाद चरम पर था। लेकिन मोदी सरकार आने पर आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने का काम किया। आज देश से आतंकवाद का सफाया हो चुका है।”

”भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़ ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। देश को विकसति राष्ट्र बनाने के लिए हमें संकल्पित होकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए आप सभी को कमल पर बटन दबाना है। सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,गौरीशंकर अग्रवाल,जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल उपस्थित थे।”’

छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना, 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की राशि 1 मई को ट्रांसफर किया जायेगा… 

0

छत्तीसगढ़ : महतारी वंदन योजना, 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की राशि 1 मई को ट्रांसफर किया जायेगा… 

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए कल यानी 1 मई का दिन बेहद खास होगा. प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना का राशि कल ट्रांसफर करेगी. महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये सीधे तौर पर ट्रांसफर किए जाएंगे. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कल माताओं को तीसरी किश्त जारी होगी. जब तक हमारी सरकार रहेगी, महिलाओं को राशि मिलती रहेगी. उन्होंने बताया कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस नहीं मनाएगी. क्योंकि, कांग्रेस ने संस्कृति के नाम पर दिखावा किया. कोई कोई चम्मच, तो कोई कांटे से बोरे-बासी खाता नजर आया. राज्य के लोगों को बोरे-बासी खाना सिखाने की जरूरत नहीं है. यह हमारी दिनचर्या और आहार में शामिल रहा है. गौरतलब है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला को एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी. वहीं, कांग्रेस ने महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपये देने की बात कही थी. लेकिन, लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया. सरकार बनने के बाद बीजेपी ने करीब 70 लाख महिलाओं को 10 मार्च को पहली किस्त जारी की थी. कल तीसरी किस्त जारी होने वाली है. लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी महतारी वंदन योजना को खूब भुना रही है. वहीं, कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में जीत के बाद महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना देने की घोषणा की है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रांसफर की थी पहली किस्त
इस साल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी. इस योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज छत्तीसगढ़ को महतारी वंदन योजना को समर्पित किया है. 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1 हजार रुपये हर महीने देने का वादा किया था. बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है. आज पहली किस्त जारी कर दी गई है. उसी वक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह को रोकने के लिए भी नए कार्यक्रम की शुरुआत की थी.

द‍िल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने द‍िल्‍ली सरकार उपमुख्‍यमंत्री रहे मनीष स‍िसोद‍िया की दूसरी बार जमानत याच‍िका खारिज…

0

द‍िल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने मंगलवार द‍िल्‍ली सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे मनीष स‍िसोद‍िया की दूसरी बार जमानत याच‍िका खारिज कर दी है. द‍िल्‍ली शराब घोटाले मामले में मनीष स‍सोद‍िया की जमानत याचिका सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय दोनों ही मामलों में खार‍िज हुई है.

अब मनीष स‍िसोद‍िया क्‍या करेंगे और उनका अगला कानूनी कदम क्‍या ?

दिल्ली शराब नीति से जुड़े ईडी और सीबीआई के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी. इस मामले में जमानत याच‍िका की सुनवाई के दौरान ईडी और सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया था. सीबीआई ने कोर्ट में यह तक कहा था क‍ि मनीष सिसोदिया को इस पूरे घोटाले के किंग पिन बताया हैं. आपको बता दें क‍ि मनीष सिसोदिया ने दूसरी जमानत याच‍िका दाखिल की थी इससे पहले भी निचली अदालत ने सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है.

न‍िचली अदालत से जमानत याचिका खार‍िज होने के बाद मनीष सिसोदिया हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. बताया जा रहा है क‍ि स‍िसोद‍िया अब द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में जमानत याच‍िका दाख‍िल करेंगे. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.

सीबीआई और ईडी की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि जमानत देने के लिए यह सही समय नहीं है. अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ-साथ सिसोदिया की ओर से पेश हुए वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था.

केजरीवाल को चुनाव से पहले क्यों गिरफ्तार किया? SC ने ED पर सवाल!

0

केजरीवाल को चुनाव से पहले क्यों गिरफ्तार किया? SC ने ED पर सवाल!

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आम चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सवाल किया और एजेंसी से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से समय के सवाल पर जवाब देने को कहा. शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी से कहा, “जीवन और स्वतंत्रता बेहद महत्वपूर्ण हैं. आप इससे इनकार नहीं कर सकते.” पीठ ने राजू से कई अन्य सवाल पूछे और जांच एजेंसी से केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख पर जवाब देने को कहा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है – बुधवार से दोनों न्यायाधीश अलग-अलग पीठ में बैठेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं. शीर्ष अदालत ने 15 अप्रैल को ईडी को एक नोटिस जारी किया था और केजरीवाल की याचिका पर उसका जवाब मांगा था. यह विषय 2021-22 के लिए, दिल्ली सरकार की अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है.