Home Blog Page 1030

छत्तीसगढ़ : ”चुनाव आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।”

0

”CG: लोकसभा चुनाव मतदान के लिए तैयार है बस्तर”

छत्तीसगढ़ : ”चुनाव आयोग ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।”

”निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा।”

”इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।”

”चुनाव तिथियां छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है।”

”आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।”

”रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है।”

”ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा -”

”आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए.”

”सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।”

”छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामला। मामले में आरोपियों की होगी पेशी”

0

”छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित आबकारी घोटाला मामला। मामले में आरोपियों की होगी पेशी”

”मामले में आरोपियों की होगी पेशी E.V.O की टीम कोर्ट में करेगी पेश”

”अनवर ढेबर अरविंद सिंह अरुणपति त्रिपाठी की पेशी pmla कोर्ट में पेश करेगी E.V.O”

”मामले में गिरफ्तार आरोपियों की होगी पेशी”

छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार…

0

छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में करेंगे प्रचार;

”लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इतना ही नहीं धुआंधार सभा और रोड शो कर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे है।”

”इसी बीच अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करने धमतरी पहुंच रहे हैं। यहां वे महासमुंद और कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को मत देने मतदाताओं से अपील करेंगे।”

”बता दें कि पीएम का कार्यक्रम श्यामतराई कृषि उपज मंडी के पास होगा, जिसकी जोर शोर से तैयारी भाजपा द्वारा किया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम के लिए डोम तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में पहुंचेगें।”

”राजनांदगांव : नक्सलियों का समर्थन करने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव की जनता सबक सिखायेगी: भाजपा”

0

”राजनांदगांव : नक्सलियों का समर्थन करने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव की जनता सबक सिखायेगी: भाजपा”

”छत्तीसगढ़ के बेटे बेटियो का खून बहाने वालो के साथ खड़े है भूपेश बघेलः भाजपा”

”16 अप्रैल, 2024 को कॉकर जिले में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों का मारा जाना नक्सलियों के खिलाफ किसी प्रदेश में हुई अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है। 29 नक्सलियों का एनकाउंटर पुलिस विभाग के अधिकारियों और बहादुर जवानों के साहस और रणनीति का कमाल है। हमें उन पर गर्व है।”

”नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जाँच की मांग करने वाले भूपेश बघेल अब यह साफ-साफ जान ले कि की जनता विकास की समर्थक है। अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों से पहले कांग्रेस का राजनीतिक तौर पर खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।”

”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के प्रादेशिक से लेकर केंद्रीय नेताओं ने इस एनकाउंटर को लेकर शर्मनाक बयानबाजी की है, और इसका नेतृत्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे है उन्होंने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया तो कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मारे गए नक्सलियों को शहीद बताया और इस मुठभेड़ की जाँच की मांग तक कर डाली। अगर-मगर के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी इस मुठभेड़ की जाँच की मांग कर बैठे हैं। ये सब काम भूपेश बघेल के नेतृत्व में उनके कहने पर हुआ उन्होंने ही पहले बयान देकर इसे फर्जी एनकाउंटर बताया।”

”1. क्या ऐसे नक्सली समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?”

”कांग्रेस ने अपने इस राजनीतिक चरित्र के जरिए लोकतंत्र पर प्रहार किया है, देश के सुरक्षा बलों और उनके शौर्य पर प्रहार किया है। यह छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है। जिस से कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद की आग में झोंका था, पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के बयान कांग्रेस की निकृष्ट राजनीतिक मानसिकता को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है।”

”2. क्या कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?”

”अपने शासनकाल में नक्सली मोर्चे पर अपनी नाकामी और नाकारापन की कुंठा से ग्रस्त पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने काँकर मुठभेड़ को फर्जी बताकर सुरक्षा बलों के मनोबल और पराक्रम पर प्रहार करने का काम किया है।”

3. क्या कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?

”पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को इस मुठभेड़ में घायल जवानों की वीरता को फर्जी बताने में जरा भी शर्म इसलिए महसूस नहीं हो रही है क्योंकि उनके शासनकाल में नक्सली राजनीतिक संरक्षण में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की टारगेट किलिंग का सिलसिला चलाए हुए थे, भरी सभा में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में भाजपा के चुनाव प्रचारकों को काट और मार डालने की धमकियाँ दी जाती थी।”

4. क्या कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?

”इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि नक्सली बारुदी विस्फोट करके जवानों का खून बहाने की कायरता का प्रदर्शन कर रहे थे और कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार उन शहीद जवानों का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में नहीं करने की नक्सली धमकी के सामने दुम दबाकर बैठी रही थी! छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की भूपेश सरकार के इस शर्मनाक रवैए को भूली नहीं है।”

5. क्या कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?

”भूपेश बघेल ने तो कहा था कि झीरम घाटी के सबूत मेरी जेब में रखे हैं, तो आज तक जेब में ही क्यों रखे बैठे हैं, नक्सलियों को बचाने वाले सबूत छुपाने वाले क्या कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को राजनांदगाँव से सांसद के तौर पर चुना जाना चाहिए?”

”Online Satta: ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक महादेव Online Satta”

0

”Online Satta: ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक महादेव Online Satta”

”भिलाई। ऑनलाइन सट्टा को लेकर दुर्ग पुलिस फिर से एक्टिव हो गई है। पिछले दिनों वीआईपी कैफे में हुई रेड के बाद पकड़े गए आरोपियों के और भी कई लिंक सामने आए, जिसके बाद महादेव एप के ऑपरेटर्स के लिए सिम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।”

”पकड़े गए आरोपियों में से एक टेम्पररी बैंक कर्मी था। जिससे साठगांठ कर बैंक में करीब 120 खाते खुलवाए गए हैं, जिसमें 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजक्शन किया गया है। ये वो आरोपी है जो पिछले दिनों सुपेला के वीआईपी कैंफे में चल रहे हुक्काबार की रेड के दौरान फरार थे।”

;Online Satta: सटोरियों की खैर नहीं… ऑनलाइन सट्टा को लेकर एक्टिव हुई पुलिस, सामने आ रहे कई बड़े लिंक महादेव Online Satta”

”रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 50 सिम और कई खाते जब्त किए थे। जिसके बाद खाता किसने खुलवाया और सिम किस दस्तावेजों पर इशु कराए इसकी पूछताछ करने पर संतोष कोसरे और कुणाल का नाम सामने आया, जिसे सुपेला पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि इस मामले पूछताछ के बाद और भी कई खुलासे होंगे।”

”छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी ने बदला पाला, कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल; कहा- मोदी ने आदिवासियों का मान बढ़ाया”

0

”छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी ने बदला पाला, कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल; कहा- मोदी ने आदिवासियों का मान बढ़ाया”

”Vishnu Yadav joins BJP: । लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरूआत होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को मतों की गणना होगी। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।”

”कांग्रेस नेता विष्णु यादव कांग्रेस से बागी हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि नामांकन सभा में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में विष्णु यादव ने बीजेपी ज्वाइन किया है। इस दौरान बीजेपी का दुप्पटा पहनकर सीएम ने विष्णु यादव का भाजपा प्रवेश कराया।”


”लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ?/’

”पीएम मोदी को रोकना मुश्किल..भारत के लोकसभा चुनाव पर पाकिस्तान से उठी ये आवाज”

0

”पीएम मोदी को रोकना मुश्किल..भारत के लोकसभा चुनाव पर पाकिस्तान से उठी ये आवाज”

”भारत के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. भारत में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM बनने के लिए पूरे देश में BJP का प्रचार कर रहे हैं, तो विपक्ष भी उनके इस सपने को पूरा न होने के लिए पूरा दम लगाए हुए है.”

”PM मोदी की चर्चा पाकिस्तान में भी लगातार हो रही है, पाकिस्तान की जनता के साथ-साथ वहां के नेता भी इस बात पर नजर टिकाए हुए हैं कि क्या तीसरे बार भी PM मोदी भारत की सत्ता संभालेंगे.”

”पाकिस्तान के एयर मार्शल शहजाद चौधरी ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए PM मोदी के तीसरा बार सत्ता में आने पर उनके आगे के प्लान और भारत के विपक्ष की BJP को चुनौती पर कई बातें कही हैं. साथ ही शहजाद चौधरी ने ये भी कहा कि ये चुनाव पीएम मोदी का आखरी चुनाव है.”

“पाकिस्तान को दबा नहीं पाए मोदी”

”शहजाद चौधरी ने कहा कि 2014 से सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी का रवैया पाकिस्तान के लिए बड़ा दबाव बनाने वाला रहा है. उनको लगता था अपनी विदेश नीति के चलते वे पाकिस्तान पर दबाव बना पाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पाकिस्तान ने मोदी के दोनों कार्यकाल में कभी भी कश्मीर पर अपना पक्ष नहीं बदला और वे कश्मीर के लिए मुखर होके आवाज उठाता रहा.”

”तीसरे बार पीएम बने को क्या करेंगे मोदी?”

”मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने को लेकर शहजाद चौधरी ने कहा कि मोदी का ये कार्यकाल आखिरी होगा तो वो इसमें अपनी एक अच्छी लिगेसी छोड़कर जाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने 370, राम मंदिर और दीगर जितने भी मुद्दे थे उनको हासिल कर लिया है. इस बार वे अपनी लिगेसी बनाने के लिए काम करेंगे, वे पाकिस्तान के साथ रिश्तों को सुधार सकते हैं. चौधरी की बातों का निचोड़ ये था कि पीएम मोदी इस बार अगर सत्ता में आए तो कई विवादों को हल करने की कोशिश कर सकते हैं, ताकि आने वाले वक्त में उनके इन कामों के लिए याद किया जाए.”

”विपक्ष पर क्या बोले चौधरी?”

”भारत के लोकसभा चुनाव में भाजपा को विपक्ष चुनौती पर शहजाद चौधरी ने कहा, अभी भारत के कई रियासतों में चुनाव हुए और उनमें विपक्ष गठबंधन के बाद भी नहीं जीत पाया है. ऐसे में पीएम मोदी को तीसरी बार सत्ता संभालने से रोकना मुश्किल है.”

”40 साल से मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर में फ्री चाय-कॉफी पिलाने वाले शख्स की मौत”

0

”40 साल से मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर में फ्री चाय-कॉफी पिलाने वाले शख्स की मौत”

”सऊदी अरब के शहर मदीना में उमरा और हज करने आने वाले तीर्थयात्रियों को मुफ्त चाय और कॉफी पिलाने वाले शेख इस्माइल अल-जैम का निधन हो गया. शेख इस्माइल की वीडियो और तस्वीरें लोग अक्सर सोशल मीडिया पर डालते रहते थे, उनको ‘पैगंबर के अनुयायियों का मेजबान’ के नाम से भी जाना जाता है.”

”शेख इस्माइल पिछले 40 सालों से भी ज्यादा वक्त से मदीना आने वाले लोगों को फ्री में चाय और कॉफी पिला रहे थे. लेकिन मंगलवार को 96 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुख जाहिर किया है और उनके अच्छें कामों को याद करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ मांगी है.”

”कौन थे शेख इस्माइल?”

”शेख इस्माइल अल-ज़ैम अबू अल-सबा का जन्म सीरिया के शहर हामा में हुआ था. लेकिन दशकों पहले वे मदीना आ गए थे और फिर यहीं रहने लगे. सीरियाई मूल के होने के बावजूद उनको लोग ‘पैगंबर के अनुयायियों का मेजबान’ के नाम से पुकारते थे. शेख इस्माइल हर दिन करीब 300 लोगों को कॉफी, पानी, खजूर, अदरक, चाय, दूध और ब्रेड सहित मुफ्त खाना देने के लिए प्रसिद्ध थे.”

”अल्लाह के लिए करते थे सेवा”

”वह पैगंबर की मस्जिद के पास एक प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठते थे, उसके सामने एक मेज होती थी जिसमें चाय और कॉफी के साथ मिठाई और खजूर की प्लेटें रखी होती थीं. कई इंटरव्यू में शेख ने कहा है कि वह अल्लाह की खातिर और किसी से कोई पैसा लिए बिना सेवा कर रहे थे.”

”उनके साथ उनके बेटे भी इस काम में उनकी मदद करते हुए दिखाई देते थे. शेख का कहना था कि अगर वे इस काम में खुद को व्यस्त न रखे तो उनका दिल खुश नहीं रहता. मदीना और पूरे सऊदी में शेख इस्माइल की छवी एक नेक इंसान की थी.”

”जॉर्जिया की संसद में शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन, एक कानून पर इस देश में छिड़ गया गृहयुद्ध”

0

”जॉर्जिया की संसद में शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन, एक कानून पर इस देश में छिड़ गया गृहयुद्ध”

”जॉर्जिया की संसद में शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन कम होने की जगह अब और ज्यादा बढ़ता जा रहा है. यह प्रदर्शन एक बिल को लेकर शुरू की गई, जिस पर विपक्ष की सहमति नहीं बन पाई है. इससे पहले भी पिछली साल यानी साल 2023 में इस बिल को पेश किया गया था, जिसके बाद लगातार 2 दिन जम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था.”

”विरोध को रोकने के लिए बिल पर रोक लगा दी गई थी. वापस से सांसद में जब इस बिल की पेशकश की गई तो ये हिंसा एक बार और भड़क गई.”

”ईस्टर्न यूरोप के देश जॉर्जिया में विदेशी एजेंट बिल को लेकर एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है. इसको लेकर संसद के अंदर मारपीट भी की गई है. तीन दिन से जॉर्जिया के बाहर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. हालात तब ज्यादा बढ़ गया जब प्रदर्शनकारी पुलिस से ही लड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और ब्लैक पेपर का स्प्रे करना शुरू कर दिया. इस दौरान कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए. पुलिस की इस कोशिश के बाद से विरोध और बढ़ गया है.”

”संसद के अंदर हुई मारपीट”

”दरअसल, यह विरोध तब शुरू हुआ जब संसद में विदेशी एजेंट बिल को लेकर बहस की जा रही थी. इस बहस के दौरान सत्तारूढ़ सरकार की ओर से जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के नेता मामुका मदीनाराड्जे ने इस बिल पर अपना बयान शुरू किया. बयान देने के बीच में ही विपक्षी सांसद अलोके एलिसाश्विली ने अपनी सीट छोड़ कर मामुका पर हमला बोल दिया और उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया. उनकी इस हरकत के बाद से संसद के अंदर हड़कंप मच गया और बाकी अन्य सांसदों ने मिलकर अलोके के साथ हाथापाई की.”

”संसद के अंदर हुए इस हंगामे के बाद अलोके जब बाहर आए तो भारी संख्या में प्रदर्शनकारी ने उनका स्वागत किया और शोर मचाने लगे. विदेशी एजेंट बिल के लिए जॉर्जिया में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा है, इसके विरोध में कई लोग एक साथ खड़े हुए हैं. बिल का विरोध करने के लिए जॉर्जिया के अलग-अलग शहरों से लोग जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी जा रहे हैं. इस प्रदर्शन में महिलाएं की संख्या भी काफी ज्यादा है. तीन दिन से चल रहे इस विरोध की स्थिति दिन पर दिन और खराब होती जा रही है.”

”क्या है विदेशी एजेंट बिल”

”विदेशी एजेंट बिल में कहा गया है कि मीडिया और गैर-व्यावसायिक संगठन जिन्हें विदेश से 20 फीसदी से ज्यादा फंड मिल रहा है उन सभी की पहचान विदेशी एजेंट के तौर पर की जानी चाहिए और उन सभी पर विदेशी शक्ति के लाभ को आगे बढ़ाने के लिए जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए. इस बिल पर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि यह पुतिन सरकार का स्पॉन्सर बिल है. उनका आरोप है कि जिस तरह से रूस में मीडिया और कई ऑर्गनाइजेशन की आवाज को दबाया गया है ठीक उसी तरह से जॉर्जिया में भी स्वतंत्र आवाजें और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को खत्म किया जाएगा.”

”इससे पहले मार्च साल 2023 में विदेशी एजेंट बिल को संसद में पेश किया गया था. बिल के पेश होने के बाद ही हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया जो कि दो दिनों तक चली, इस विरोध प्रदर्शन के बाद से इस बिल को रोक दिया गया. इस विरोध के बाद से जॉर्जिया में विभाजन शुरू हो गया. जिसमें एक तरफ विपक्षी समूहों, नागरिक समाज, मशहूर हस्तियों और देश के प्रमुख राष्ट्रपति ने एक साथ मिलकर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ रैली की.”

lok sabha chunav 2024 : बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना, सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है.”

0

lok sabha chunav 2024 : बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना, सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है.”

”देश इन दिनों चुनावी रंग में रंगा हुआ है. हर तरफ चुनावी शोर सुनाई दे रहा है. सभी राजनीतिक दल सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. एक दूसरे पर जमकर तीखे हमले किए जा रहे हैं.”

”इस बीच बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है.”

”बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. भगवान ‘राम का सूर्य तिलक हो रहा है. रामनवमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है.”

”तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेता लगातार सनातन धर्म के विरोध में बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इसका क्या मतलब है. क्या शांति नहीं है.”

‘रामगोपाल के बयान से उनकी सोच पता चलती है’

”सुधांशु त्रिवेदी ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ रामगोपाल खुद को राम भक्त बताते हैं तो वहीं दूसरी तरफ भगवान राम के सूर्य तिलक को पाखंड बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई सूर्य तिलक के वैज्ञानिक अवसर को पाखंड कहे तो उनके मन में भारतीय संस्कृति के प्रति क्या भाव है वह क्या सोचता है इसका पता चल रहा है.”

‘माता-पिता और पार्टी के लिए समस्या हैं राहुल और अखिलेश’

”इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश ऐसे युवा हैं जो अपने माता-पिता के साथ ही अपनी पार्टी के लिए भी बड़ी समस्या बन गए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल, बबुआ (अखिलेश) और बुआ (मायावती) सबकी परेशानी की एक ही है और वह यह कि आएगा तो मोदी ही.”

”इसके अलावा बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा कि कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन ने सभी दलों ने बॉन्ड लिए हैं. ऐसे में यह पार्टियां बताए कि किया वह घोटाला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझती है और चुनाव में इसका जवाब देगी.”