Home Blog Page 1048

छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय कांकेर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक मौजूद…

0

कांकेर : सीएम विष्णुदेव साय कांकेर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक मौजूद भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे.

”आपका जोश जूनन बता रहा है कि भाजपा भारी मतों से जीत रही है : डिप्टी CM अरुण साव”

कांकेर : डिप्टी CM अरूण साव, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, विधायक धरम लाल कौशिक, आशा राम नेताम, नीलकंठ टेकाम सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहें.

”डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि आपका जोश जूनन बता रहा है कि भाजपा भारी मतों से जीत रही है”

आज देश में नारा चल रहा है “अबकी बार 400 पार और मोदी सरकार…” मोदी की सारी योजनाएं गरीब और देश के विकास के लिए चल रही है पिछड़े वर्ग और समाज की चिंता करते हुए मोदी जी योजना बना रहे है राम लल्ला की प्राणप्रतिष्ठा के न्यौता को कांग्रेस पार्टी ने ठुकरा कर ये सनातन धर्म का अपमान किया है ये छत्तीसगढिया का भी अपमान है ऐसी पार्टी के लोगों को वोट नहीं देना चाहिए.

CG लोक सभा चुनाव 2024 : बहुजन समाज पार्टी के तीन उम्मीदवारों का ऐलान…

0

”बहुजन समाज पार्टी के तीन और उम्मीदवारों का ऐलान.. जानें सुप्रीमों मायावती ने किन नेताओं पर जताया भरोसा”

”छत्तीसगढ़ प्रदेश में जहां चुनावी दंगल दो प्रमुख पार्टियां भाजपा-कांग्रेस के बीच नजर आ रही हैं वहीं बहुजन समाज पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटी हुई है।”

बसपा ने छत्तीसगढ़ के तीन सीटों के लिए नामों की लिस्ट जारी की हैं। 

  • पार्टी ने कांकेर से तिलकराम मरकाम,
  • महासमुंद से बसंत सिन्हा,
  • राजनांदगांव से देवलाल सोनवंशी,

पार्टीं ने कई अन्य सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं जो कि बड़ी पार्टियों के जीत-हार के आंकड़ों को प्रभावित कर सकती हैं।

”BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए”

0

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, कोरोनाकाल में पीएम मोदी के सख्त फैसले प्रबुद्ध जन याद रखें। 220 करोड़ कोविड वैक्सिनेशन भी जनता याद रखे। कोरोनाकाल में वैक्सिनेशन पर देश को कांग्रेस ने गुमराह किया। कोरोना और यूक्रेन वार के बावजूद आज भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ़ कर रहीं है।

कांग्रेसी मंहगाई बेरोजगारी का गाना चिल्ला रहे, लेकिन कांग्रेस में पढ़ाई लिखाई की कमी, उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। दुनिया के देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 4.6% मंहगाई दर है। यूपीए सरकार में मंहगाई दर 10% से ऊपर होती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में 6.5% की ग्रोथ रेट से भारत बढ़ रहा है। अगले 2 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट”

0

केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट”

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “…केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है, कांग्रेस और INDIA गठबंधन राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगा…”

छत्‍तीसगढ़ : राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

0

छत्‍तीसगढ़ : राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

”नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल ने एक बार फिर इवीएम पर सवाल उठाए।”

पूर्व सीएम बघेल ने कहा, अभी सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस दिया है। वे बुहत महत्वपूर्ण है। यदि इसमें कुछ फैसला आता है तो बड़ी बात होगी। VVPAT मतदाता के हाथ में आए और वे खुद डब्बे में डाले और उसकी गिनती हो, ये सभी चाहते हैं। राहुल गांधी ने भी रामलीला मैदान में मैच फिक्सिंग की बात कही। संदेह सभी के मन में है।

उन्होंने बताया कि, “अभी सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस दिया है। वे बहुत महत्वपूर्ण है। यदी इमें कुछ फैसला आता है तो बड़ी बात होगी।

”राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भूपेश बघेल नामांकन रैली के बाद सभा लेंगे।”

”नामांकन दाखिले की तैयारी को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि शहर के स्टेट स्कूल मैदान में नामांकन दाखिले के बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां से रैली निकालकर मां शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। नामांकन रैली में शामिल होने चरण दास महंत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं।”

पीएम मोदी राजस्थान में लोकसभा चुनाव की अपनी पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपुतली में करेंगे, पीएम मोदी की सभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह…

0

पीएम मोदी राजस्थान में लोकसभा चुनाव की अपनी पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपुतली में करेंगे. पीएम मोदी की सभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है. आज की इस रैली के बाद पीएम मोदी की आगामी दिनों में अन्य इलाकों में भी रैलियां प्रस्तावित हैं. बीजेपी पीएम मोदी की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है.”

”प्रधानमंत्री मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के पार्टी प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित इस रैली के जरिए अलवर सीट को भी साधेंगे. पीएम की रैली को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र यादव और लालचंद कटारिया बोले पहली बार कोई पीएम कोटपुतली की धरती पर आ रहे हैं. पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां लाखों की संख्या में लोग जुटेंगे. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सबके सपने पूरे कर रही है.”

अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही नए फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में देश के कई नियमों में बदलाव, लागू होने वाले 11 नए नियम…

0

अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही नए फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में देश के कई नियमों में बदलाव होने वाला है। गैस सिलेंडर के दाम बदल गए हैं।

साथ ही पैन-आधार लिंकिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड समेत फास्टैग केवाईसी, एनपीएस अकाउंट से जुड़े कई नियमों में भी आज यानी 1 अप्रैल से बदलाव होने जा रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है और नए नियम-कायदे भी लागू हो गए हैं। आइए 1 अप्रैल से लागू होने वाले 11 नए नियमों के बारे में जानते हैं।

1. LPG Commercial Cylinder Price

1 अप्रैल से गैस-सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है। IOC से मिले अपडेट के अनुसार 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है। सिलेंडर के दाम (LPG Commercial Cylinder Price) घट गए हैं और नए दाम को आज से लागू भी कर दिया गया है। दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 1764.50 रुपये, मुंबई में 1717.50 रुपये, कोलकाता में 1879 रुपये और चेन्नई में 1930 रुपये की कीमत के साथ मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने मार्च में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी। हालांकि, इस महीने अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घट गई है।

2. NPS Account

पेंशन नियामक पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा 1 अप्रैल 2024 से एनपीएस खाताधारकों के खाते की सुरक्षा के लिए लॉगिन पर एक नया स्टेप जोड़ दिया है। सीआरए सिस्टम तक पहुंचने और पासवर्ड आधारित यूजर्स के लिए टू फैक्टर आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में सब्सक्राइबर्स आधार नंबर और मोबाइल नंबर आए ओटीपी को एंटर करके आसानी से लॉगिन कर सकेंगे।

3. FASTag KYC

अब तक के निर्देशों के अनुसार फास्टैग यूजर्स ने केवाईसी डिटेल्स अपडेट नहीं किया है तो आज यानी 1 अप्रैल से उनके फास्टैग अकाउंट और डिवाइस को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2024 से सभी फास्टैग यूजर्स के लिए फास्टैग केवाईसी जरूरी है। अगर आपने केवाईसी नहीं की है तो बैंक खाते से फास्टैग को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

4. PAN-Aadhaar Link

अब तक के निर्देशों के अनुसार पैन से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 थी। अगर आपने भी पैन से आधार लिंक नहीं किया है तो आपका आधार कार्ड इनएक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है कि पैन से आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ी या नहीं। ऐसे में 1 अप्रैल के बाद से पैन कार्ड यूजर्स के लिए समस्या बढ़ सकती है।

5. IRDAI Policy Surrender Value

1 अप्रैल 2024 से बीमा ग्राहकों के लिए पॉलिसी सरेंडर पर भी नया नियम लागू हो रहा है। नियम के तहत पॉलिसी सरेंडर वैल्यू को पॉलिसी सरेंडर अवधि से तय किया जाएगा। सरल भाषा में कहें तो नए नियम के मुताबिक पॉलिसी सरेंडर की अवधि जितनी लंबी होगी, उतनी ही ज्यादा उसकी सरेंडर वैल्यू भी होगी। अगर ग्राहक 3 साल के अंदर पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो सरेंडर वैल्यू कम हो सकती है।

6. SBI Credit Card

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अगर आपके पास SBI कार्ड Elite एडवांटेज, सिम्पली क्लिक SBI कार्ड, AURUM, SBI कार्ड Elite, SBI कार्ड पल्स समेत कुछ कार्ड के जरिए रेंट का भुगतान करते हैं तो आपको 1 अप्रैल से उस पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।

7. ICICI Bank Credit Card

आईसीआईसीआई बैंक की ओर से लाउंज एक्सेस पर बेनिफिट भी बढ़ा दिया है। पिछले कैलेंडर तिमाही में यूजर 35 हजार रुपये खर्च करके हवाई अड्डे के लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर आपने जनवरी-फरवरी-मार्च 2024 के दौरान कम से कम 35 हजार रुपये खर्च किए हैं तब ही आप अप्रैल-मई-जून 2024 तिमाही में लाउंज एक्सेस के लिए एलिजिबल होंगे।

8. YES Bank Credit Card

अगर आप यस बैंक के ग्राहक हैं और एक कैलेंडर तिमाही में अपने कार्ड के जरिए 10 हजार रुपये तक खर्च करते हैं तो आप हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस के लिए एलिजिबल होंगे।

9. E-Insurance

IRDAI द्वारा 1 अप्रैल 2024 से एक और नियम लागू किया जा रहा है। नियम के तहत पॉलिसी खोलने के बाद पॉलिसीधारक को डिजिटल फॉर्मेट अपनाना होगा। इसका मतलब ये है कि पॉलिसीधारक के लिए ई-बीमा खाता खोलना जरूरी हो गया है। ऐसे में पॉलिसियों का प्रबंधन और संचालन करना आसान हो सकेगा।

10. Ola Money Wallet

ओला मनी ने स्मॉल प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट वॉलेट पर स्विच कर लिया है। ऐसे में 1 अप्रैल से यूजर्स हर महीने सिर्फ 10 हजार रुपये जमा कर सकेंगे।

11. अप्रैल से ये चीजें हुईं महंगी

1 अप्रैल से देश में कुछ चीजें महंगी भी हुई हैं। बता दें कि 1 अप्रैल से दवाइयां 12% महंगी हो गई हैं। इसके अलावा कई राज्यों में शराब के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना भी महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2024 से फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-II) के तहत मिलने वाली सब्सिडी को सरकार ने बंद कर दिया है, जिसके कारण इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना भी महंगा हो गया है।

रक्षा क्षेत्र में भारत का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है।

0

रक्षा क्षेत्र में भारत का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है।

उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भारत का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचा है और 21 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21,083 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 32.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

राजनाथ ने एक और पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने देश के डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

प्राइवेट सेक्टर और डीपीएसयी समेत हमारी डिफेंस इंडस्ट्रीज ने बीते कुछ वर्षों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए डिफेंस एक्सपोर्ट के क्षेत्र के सभी हिस्सेदारों को शुभकामना दी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार शुरुआत से ही सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर देती आई है।

छत्तीसगढ़ : भाजपा की विष्णदेव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा की विष्णदेव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मार्च महीने में महिलाओं के खाते में डाली गई थी।

पिछले कुछ दिनों से महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर भ्रमक खबरें आ रही थीं। अब उन सभी खबरों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय रोक लगाते हुए बता दिया है कि आखिर महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त कब मिलेगी।

सीएम विष्णुदेव साय का ऐलान ”एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त देने का समय आ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले ऐलान किया गया था कि योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को आएगी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता। क्योंकि 1 अप्रैल को वितीय वर्ष खत्म जाता है। ऐसे में इस दिन वितीय संस्थानों पर छुट्टी रहती है। इसलिए प्रदेश की महिलाओं के खाते में योजना के पैसे 1 अप्रैल को नहीं बल्कि 2 या 3 तारीख को आएंगे।”

महतारी वंदन योजना का किसे मिलेगा लाभ ”बता दें कि पिछली बार प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को मिला था महतारी वंदन का लाभ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 655 करोड़ रुपये जारी किया था। मालूम हो कि इस योजना का लाभ शादीशुदा महिलाओं को मिलता है। योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने इन महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से डालती हैं। बताएं कि इन दिनों सीएम विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।”

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव ‘बीजेपी’ ने 10 सीटों पर जीत हासिल, प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग…

0

Arunachal Pradesh Assembly Election: अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है, इस वोटिंग से पहले ही बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। विपक्ष इन 10 सीटों पर कहीं भी टिक नहीं सका और बीजेपी कैंडिडेट निर्विरोध जीत गए।

Baramati Lok Sabha Seat: बारामती सीट पर ननद बनाम भाभी की लड़ाई, सुप्रिया सुले को चुनौती देने मैदान में उतरी सुनेत्रा पवार

अरुणाचल सीएम भी निर्विरोध जीते

अरुणाचल प्रदेश में आज नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उनके डिप्टी चाउना मीन और आठ अन्य निर्विरोध चुन लिए गए। खांडू ने कहा- “हमने 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं, वोट पड़ने से पहले ही यह एक बड़ी जीत है, यह हमारे विकास कार्यों के लिए लोगों के भारी समर्थन को दर्शाता है। लोग चाहते हैं कि हम बने रहें, हमारी सरकार बनना तय है।”

कहीं विपक्ष खड़ा नहीं हुआ तो कहीं टिका नहीं

पेमा खांडू तवांग जिले के मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे, जबकि उप मुख्यमंत्री चौना मीन ने चौखम सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की, क्योंकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बयामसो क्रि ने शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अन्य छह विधानसभा क्षेत्रों में केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था, जबकि चार अन्य में विपक्षी उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

कौन-कौन जीते निर्विरोध

निर्विरोध चुने गए अन्य उम्मीदवारों में ताली सीट से जिक्के ताको, तलिहा से न्यातो डुकोम, रोइंग से मुत्चू मिथि, हयुलियांग से दासंगलू पुल, बोमडिला से डोंगरू सिओंगजू और सागली से पहली बार चुने गए रातू तेची और जीरो से हेज अप्पा हापोली शामिल हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की उम्मीदवार ताई ताड़प का नामांकन अवैध पाए जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार तेची कासो ने ईटानगर निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध जीत हासिल की।