Home Blog Page 1069

छत्तीसगढ़ : ”राजिम कुंभ कल्प और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय!

0
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 24 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम कुंभ कल्प और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। राज्य सरकार राजिम कुंभ की विशिष्टता और भव्यता को उसके मूल स्वरूप में लौटाने जा रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इसके लिए ‘राजिम माघी पुन्नी मेला’ को ‘राजिम कुंभ कल्प’ का नाम दिया है। इससे हमारे गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित होने का अवसर मिलेगा। राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष आज 24 फरवरी माघपूर्णिमा से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। इस साल राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से राजिम कुंभ मेला का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में आसपास के राज्यों के लोग भी श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के भी दर्शन होते हैं। इस साल राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। यहां देशभर से साधु संत और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे और विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

साय ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की भी शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी है।

‘विकसित भारत’ की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि, दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण’ की पायलट परियोजना का उद्घाटन…

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण’ की पायलट परियोजना का उद्घाटन किया. बता दें कि इसे 11 राज्यों की 11 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्सों) में संचालित किया जा रहा है.

पीएम मोदी ने इस दौरान सहकारी क्षेत्र की अन्य कई योजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. बता दें कि 11 राज्यों की 11 पैक्स में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गोदामों का उद्घाटन एवं 500 पैक्स में गोदामों का शिलान्यास किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा ‘आज भारत मंडपम ‘विकसित भारत’ की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है. सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं.’ PM मोदी ने आगे कहा ‘खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में सहकारिता की शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है, इस सोच के साथ हमने अलग सह​कारिता मंत्रालय का गठन किया है. आज हमने अपने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की है.’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में सहकारिता की शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है, इस सोच के साथ हमने अलग सह​कारिता मंत्रालय का गठन किया है. आज हमने अपने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की है. हकारिता केवल व्यवस्था नहीं है, सहकारिता एक भावना है. सहकारिता की ये भावना कई बार व्यवसायों और संसाधानों की सीमाओं से परे आश्चर्यजनक परिणाम देती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा सहकार, जीवनयापन से जुड़ी एक सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है. ये देश की अर्थव्यवस्था, खासकर ग्रामीण और कृषि से जुड़ी अर्थव्यवस्था के कायाकल्प का एक प्रमाणिक तरीका है. आज देश में भी डेयरी और कृषि में सहकार से किसान जुड़े हैं, उनमें करोड़ों की संख्या में महिलाएं ही हैं. महिलाओं के इसी सामर्थ्य को देखते हुए सरकार ने भी सहकार से जुड़ी नीतियों में उन्हें प्राथमिकता दी है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत के लिए भारत की कृषि व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण भी उतना ही जरूरी है. हम कृषि क्षेत्र में नई व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही PACS जैसी सहकारी संस्थाओं को नई भूमिकाओं के लिए तैयार कर रहे हैं. हमारा देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित करने का लक्ष्य था. और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज 8,000 एफपीओ पहले ही स्थापित हो चुके हैं. आज हमारे एफपीओ की सफलता की कहानियों की चर्चा देश की सीमाओं से परे भी हो रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश आजाद हुआ तब से देशभर के सहकारिता क्षेत्र के कार्यकर्ता अनेक पार्टियों की सरकारों से मांग करते रहे कि सहकारिता के लिए एक अलग मंत्रालय की स्थापना हो.

क्योंकि सहकारिता क्षेत्र को समय के साथ साथ बदलना जरूरी है. इसे प्रासंगिक भी रखना होगा, इसे आधुनिक भी बनाना होगा और इसमें पारदर्शिता भी लानी होगी. लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया गया, जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया गया और सहकारिता मंत्रालय का स्थापना हुई.

राजनांदगांव : ”900 करोड़ के सोलर प्लांट का उद्घाटन”

0

राजनांदगांव में प्रधानमंत्री के हाथों होगा 900 करोड़ के सोलर प्लांट का उद्घाटन, यहां से दिन-रात होगी पॉवर सप्लाई….

सोलर एनर्जी पावर कार्पोरेशन ने इसके लिए पूर्व में ही सीएसपीडीसीएल से एमओयू किया था। प्लांट में पैदा होने वाली बिजली को जल्द ही सीएसपीडीसीएल को बेची जाएगी। बताया गया कि इस साल यह काम भी शुरू हो जाएगा। इससे कंपनी की थर्मल पावर से आने वाले बिजली की निर्भरता खत्म होगी।

इससे बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है। यहां देश का पहला बैटरी स्टोरेज सोलर पावर प्लांट लग रहा है। जिसकी क्षमता 120 मेगावॉट है। शनिवार को विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उदघाटन करने जा रहे हैं।

सोलर एनर्जी पावर कार्पोरेशन ने इसके लिए पूर्व में ही सीएसपीडीसीएल से एमओयू किया था। प्लांट में पैदा होने वाली बिजली को जल्द ही सीएसपीडीसीएल को बेची जाएगी। बताया गया कि इस साल यह काम भी शुरू हो जाएगा। इससे कंपनी की थर्मल पावर से आने वाले बिजली की निर्भरता खत्म होगी।

सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ने प्लांट लगाने का काम टाटा कंपनी ने किया है। जिसे अब लगभग पूरा कर लिया है। प्लांट में बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है। सभी बेसिक टेस्टिंग भी सफल रही है। इस प्लांट के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्लांट में सोलर पैनल से 100 मेगावाट और 120 मेगावाट बिजली बैटरी स्टोरेज होना है। सोलर प्लांट में सोलर और विंड एनर्जी थर्मल पावर से कम दर पर स्टोरेज होगी।

प्लांट में रात में भी पॉवर जनरेट किया जा सकता है। यानी की इस प्लांट से दिन और रात पॉवर सप्लाई होगी। दूसरे सोलर प्लांट में दिन में सूरज की रोशनी से पावर जनरेट किया जाता है पर रात को सोलर पैनल काम करना बंद कर देते हैं।
प्लांट की खासियत यही है कि दिन में स्टोरेज की गई एनर्जी से चार्ज हुई बैटरी रात में भी पॉवर सप्लाई कर सकेगी। सोलर एनर्जी पावर कार्पोरेशन के अंकित अग्रवाल ने बताया कि संयंत्रों में फरवरी के प्रथम सप्ताह से उत्पादन शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में वहां से विद्युत कंपनी को बिजली दी जा सकेगी।

विदेशी मुद्रा में भारत बना रहा रिकॉर्ड, देश के खजाने में आए 4 लाख करोड़

0

ले ही विदेशी मुद्रा भंडार बीते एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन बीते 10 से 11 महीनों में देश के खजाने में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान करीब 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

वैसे देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब ढाई साल पहले के हाईएस्ट लेवल पर नहीं पहुंच सका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिलेगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में विदेशी मुद्रा भंडार कितना हो गया है.

दो महीने के लोअर लेवल पर विदेशी भंडार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 फरवरी को समाप्त सप्ताह में गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट 5.24 अरब डॉलर यानी 43 हजार करोड़ रुपए आई है. जिसके बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 617.23 अरब डॉलर रह गया है. इससे एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब डॉलर रहा था. खास बात तो ये है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. मौजूदा समय में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अभी भी 28 अरब डॉलर कम है.

मौजूदा साल में कितना हुआ इजाफा

अगर बात मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के विदेशी मुद्रा के खजाने में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में विदेशी मुद्रा भंडार में 50.28 अरब डॉलर इजाफा हुआ है. भारतीय रुपए में इसकी गणना करें तो यह रकम 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बैठ रही है. जबकि पाकिस्तान के पास कुल विदेशी मुद्रा भंडार 13 बिलियन डॉलर का है. अब आप समझ सकते हैं कि आखिर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना स्ट्रांग हो चुका है.

असेट्स में भी कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दो फरवरी को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.07 अरब डॉलर घटकर 546.52 अरब डॉलर रही. परिणामस्वरूप, रुपया इस वित्त वर्ष में अब तक की सबसे अच्छी एशियाई मुद्रा रही है. कुल भंडार में कमी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में तेज गिरावट के कारण हुई, जो भंडार का सबसे बड़ा घटक है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत की आरक्षित जमा भी 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 48.32 अरब डॉलर रहा.

Bank holidays (2024) ; मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक…

0

मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से काफी अहम होता है. इस महीने में महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार भी काफी अहम है. वहीं दूसरी ओर गुड फ्राइडे भी इसी महीने में आता है. इसका मतलब है इन तीन त्योहारों में पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.

साथ ही कुछ राज्यों में होली का त्योहार एक बाद भी होता है. चापचार कुट और बिहार दिवस के मौके पर उन राज्यों और शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा. इसके अलावा इस बार 5 रविवार भी पड़ रहे हैं. वहीं दूसरे और चौथे रविवार को भी अवकाश रहता है. इसका मतलब है कि देश भर में बैंकों का अवकाश मार्च के महीने में 14 दिनों का रहने वाला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश में किन दिनों में और किस वजह से बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

देश में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 1 मार्च को चापचार कुट की वजह से मिजोरम के आईजोल शहर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  2. 3 मार्च को रविवार को होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  3. 8 मार्च को महाशिवरात्रि की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  4. 9 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  5. 10 मार्च को रविवार को होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  6. 17 मार्च को रविवार को होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  7. 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर पूरे बिहार के बैंकों में अवकाश रहेगा.
  8. 23 मार्च को चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  9. 24 मार्च को रविवार को होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  10. 25 मार्च को होली यानी दुल्हैंडी यानी रंग वाली होली के दिन देश के अधिकतर राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  11. 26 मार्च को याओसैंग सेकंड डे एवं होली के मौके पर भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  12. 27 मार्च को होली के मौके पर बिहार के सभी शहरों में बैंकों का अवकाश रहेग़ा.
  13. 29 मार्च को गुड फ्राइडे के मौके पर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  14. 31 मार्च को रविवार को होने की वजह से देश के सभी राज्यों में बैंकों का अवकाश रहेगा.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस आज (24 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होंगी

0

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस आज (24 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक जाएगी।

महासचिव प्रियंका गांधी आज (24 फरवरी) पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी आज UP के मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी”

आपको बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार को कानपुर में थी, जबकि 22 और 23 फरवरी को यात्रा में विराम है। यह यात्रा 24 फरवरी की सुबह यानी आज मुरादाबाद से फिर शुरू होगी। उसके बाद अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा जिलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।

इसके बाद 26 फरवरी से एक मार्च तक यात्रा में विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दो विशेष व्याख्यान दे सकें और नई दिल्ली में होने वाली पार्टी की कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो सकें।

इस विराम के बाद 2 मार्च को अपराह्न 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है।

यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में होगी खत्म गौरतलब है गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यात्रा करीब 6500 किलोमीटर की होगी जो बस से पूरी की जाएगी। गांधी ने इससे पहले 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक करीब 4000 किलोमीटर पैदल तय की गई थी।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी, जानें देशभर के मौसम पर IMD का लेटेस्ट अपडेट

0

देश के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मध्य प्रदेश से झारखंड तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां पिछले 24 घंटे में देखने को मिली हैं.

मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी को दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहेगा.

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसी के साथ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश हो सकती है.

विकसित भारत संकल्प यात्रा : राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

0

विकसित भारत संकल्प यात्रा : हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी ”देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम 24 फरवरी को आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।”

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फरवरी को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के संबंध में समस्त विभागों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को वृहद् बनाया जाए। इसके लिए हर पहलुओं पर बिंदुवार जानकारी अधिकारियों को दी।

जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को गुणवत्ता पूर्ण तैयारी करने को कहा। बैठक में एसपी संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग भर्ती ”5967 पदों पर पुलिस की भर्ती को लेकर आवेदन”

0

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग भर्ती ”5967 पदों पर पुलिस की भर्ती को लेकर आवेदन”

5967 पदों पर होने वाली भर्ती में प्रदेश के 6 पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय में भर्ती की जानी है।

इन भर्ती को लेकर अलग-अलग चरण चरणों में परीक्षाएं होंगी। जिसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी होंगे।

पुलिस विभाग में इस भर्ती को लेकर आरक्षक भर्ती की अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए अब 33 वर्ष है। इससे पहले यह 28 वर्ष की गई थी, जिसे बढ़ाकर 33 वर्ष किया गया है।

यह छूट पिछले दिनों राज्य सरकार ने आदेश करते हुए दी है। पूर्व सैनिक, राज्य सरकार से पदक प्राप्त उम्मीदवार और अन्य को भर्ती में छूट दी गई है। इस तरह की छूट को लेकर अभ्यार्थी को दस्तावेज पेश करना होगा।

पुलिस विभाग में होने वाली भर्ती को लेकर शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं मांगी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के नक्सल पीड़ित परिवार के उम्मीदवारों के लिए योग्यता में छूट दी गई है। इसके अलावा ऐसे लोग जो नक्सल में पीड़ित परिवार और शिविर में रहने वाले पांचवीं पास भी इसमें आवेदन कर सकेतें हैं।

जो भी अभ्यार्थी पुलिस विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह www.cgpolice.gov.in की वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: क्लस्टर के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. इस मौके पर शाह बस्तर, रायपुर और बिलासपुर क्लस्टर के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति तैयार.

इस के अलावा वे कोंडागांव , जांजगीर और बिलासपुर का दौरा भी करेंगे. इस दौरान वे जांजगीर-चांपा हाई स्कूल मैदान में बड़ी सभा को संबोधित कर लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे. वहीं, बिलासपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में से सभी 11 सीटें जीतने की रणनीति बना रही भाजपा के पास फिलहाल लोकसभा की 11 में से 9 सीटें हैं. वहीं, कोरबा और बस्तर की दो सीटें कांग्रेस के पास है. जांजगीर-चांपा की सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है और फिलहाल ये भाजपा के पास है, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां की सभी 8 विधानसभा सीटों पर हार गई थी. लिहाजा, भाजपा लोकसभा चुनाव में यहां कोई रिस्क लेना नहीं चाह रही है. यही वजह है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए जांजगीर-चांपा को ही चुना है.

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा में भी कमजोर सीटों को मजबूत सीट में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कोंडागांव और जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में है. वर्तमान में बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज सांसद हैं. वहीं, दूसरी ओर कांकेर लोकसभा सीट पर भी 2019 में भाजपा बहुत कम अंतर से जीती थी. वहीं, हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा जांजगीर लोकसभा सीट की सभी 8 विधानसभा सीटें कांग्रेस से हार गई थी. लिहाजा, इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने में भाजपा अभी से जुट गई है.